मथुरा

यमुना मुक्तिकरण को समर्थन देते विकलांगजन मथुरा। यमुना का कष्ट दूर हो इस संकल्प की पूर्ति में सभी यमुना भक्तों द्वारा समर्थन दिया जा रहा है। यमुना मुक्तिकरण अभियान को समर्थन देने मथुरा जिले के 10 गांवो से विकलांग भाइयों ने समर्थन दिया और पदयात्रा में भाग लेने का वचन दिया। समिति के प्रबन्धक विजय कुमार जादौन ने कहा कि जिले के हजारों विकलांग भाई पदयात्रा में भाग लेगें। इस अवसर पर गजेन्द्र पाल, ऋषि भोगिय, सुरेश, नरसिंह, लक्ष्मण प्रसाद, राधेश्याम, गोविन्द सिंह, हरीकिशन, भूपेश, ओमवीर, राजू, कुमरपाल, सुरेश, प्रताप, बाबू, विमल, दीपक, सोनू सिंह भाग लेने पहुॅचें।

Read More

गोवर्धन में सभा सम्बोधित करते सपा के जिला उपाध्यक्ष दौलतराम चतुर्वेदी गोवर्धन। कस्बे के ब्लाॅक तिराहे पर सपा जिला उपाध्यक्ष दौलतराम चतुर्वेदी ने क्षेत्रीय जनता के साथ एक सभा अयोजित की। जिसमें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा गोवर्धन तहसील बनाने की घोषणा किये जाने पर क्षेत्रीय जनता ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। सभा को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि तहसील की घोषणा होने से पहले जहाॅ तमाम राजनैतिक दल जनता के बीच गोवर्धन तहसील बनबाने को लेकर गम्भीरता प्रकट करते दिखाई दिये थे लेकिन प्रदेश की अखिलेश सरकार ने गोवर्धन क्षेत्र की जनता को होने वाली परेशानियों से निजात दिलाने के लिये गोवर्धन को तहसील बनाने की घोषणा की तो अब तमाम राजनैतिक लोग विरोध करने लगे है। लेकिन जनता राजनैतिक लोगों की भाषा समझ चुकी है। गोवर्धन में तहसील बनाये जाने से किसान व्यवसायी मजदूर गरीब असहाय लोगो को लाभ मिलेगा और गोवर्धन के विकास के लिये आय के श्रोत भी बढेंगें। मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करने में सपा के जिला उपाध्यक्ष दौलतराम चतुर्वेदी, वरिष्ठ कार्यकर्ता तुलसीराम शर्मा, गोपाल शर्मा, ठा0 थान सिंह, निरोत्तम सैनी, पहलाद यादव, भगवतानन्द, डा0 धीरेन्द्र व मुखराई, महमदपुर, सकरवा, राधाकुण्ड, नीमगाॅव, पालई, पैंठा, आन्योर, जतीपुरा, गाॅठोली, दौसेरस, आदि गाॅव के बडी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Read More

कलैक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में उपस्थित अधिकारी एवं चिकित्सकगण मथुरा। अपर जिलाधिकारी प्रशासन धीरेन्द्र प्रताप सिंह क अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के अन्तर्गत गल्र्स चाइल्ड डे के अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढाओं अभियान की एक बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुयी। उन्होंने जेन्डर सेन्स्टाइजेशन कार्यशाला के अन्तर्गत आयोजित कार्यशाला में बताया कि हमें मानसिक रूप से तैयार होकर लिंग भेदभाव समाप्त कर के तथा आम नागरिकों को अल्ट्रासोनोग्राफी के फायदे व नुकसान बताते हुए बेटियों को हर सूरत में बचाने के लिए हमें कन्या भ्रूण हत्या रोकनी ही होगी। यदि कन्या भू्रण हत्या पर प्रभावी ढंग से रोक लगानी होगी अन्यथा समाज में असंतुलन पैदा हो जायेगा और जिसके परिणाम अच्छे नही होगे। कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाने में आशा, आगंनबाडी, ए0एन0एम0 जो गांव गांव तक जाकर कार्य करती है अच्छी भूमिका निभा सकती है। कार्यशाला मे उपस्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 बी0एस0 यादव, पीसी पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डा0 राजेन्द्र सिंह, आईएमए के अध्यक्ष डा0 गुलशन कुमार, डा0 मधुबाला, डीजीसी बद्रीप्रसाद ने बेटी बचाओ बेटी पढाओ के संबंध में हुयी इस कार्यशाला में अपने अपने सुझावो से अवगत कराया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने खड़े होकर शपथ ली कि हम किसी भी सूरत में लिंग परीक्षण नहीं करेंगे अथवा करायेंगे। कार्यशाला में उपस्थित सी0जे0एम0 एवं नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत ओमवीर सिंह ने बताया कि जनपद में यदि इस तरह के अपराध होते है तो इसकी सीधी शिकायत हमारे यहॅा की जा सकती है। कार्यशाला में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 बी0एस0 यादव ने उपस्थित सभी को सलाह दी है कि वे ऐसा कोई कन्या भ्रूण हत्या जैसा कृत्य न करे। इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी, सीएमएस, यूएचआई से अशोक भारती तथा भारती वर्मा, रामवीर सिंह, जनपद के चिकित्सक विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डा0 दिलीप सिंह ने किया। 

Read More

जिला एकीकरण समिति की बैठक मंे राष्ट्रीय एकता व अखण्डता को लेकर चर्चा करते अधिकारीगण   मथुरा। प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी के मार्ग निर्देशन में जिला एकीकरण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुयी। बैठक में उमेश कुमार त्यागी ने राष्ट्रीय एकता तथा अखण्डता बनाये रखने हेतु कहा कि हम सभी का यह कर्तव्य है कि बच्चों में शुरू से ही अच्छे संस्कार पैदा किये जाये जाति धर्म तथा मजहब की दीवार को आडे न आने दे झूठी अफवाहो से सावधान रह कर हमें राष्ट्रीय एकता बनाये रखनी है। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि स्कूल तथा कालेजो में भी राष्ट्रीय एकता व अखण्डता कायम रखने की शिक्षा दी जानी चाहिए। डा0 अखिलेश ने कहा कि दूसरे धर्म का हमेशा सम्मान करना चाहिए तथा एक दूसरे के त्यौहारो में शामिल होकर राष्ट्रीय अखण्डता की भावना को आगे बढाना चाहिए। क्लेन्सी इंटर कालेज के प्राचार्य पीटर संदीप, जगन्नाथ पोद्दार, के0आर0 गल्र्स डिग्री कालेज की प्राचार्या डा0 प्रतिमा गुप्ता, बालविकास परियोजना सुपरवाइजर श्रीमती रेनू सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 बी0एस0 यादव ने भी अपने विचारो से अवगत कराया। इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए ए0के0 बाजपेई, उद्यान अधिकारी मुकेश कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा अन्य विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित थे। 

Read More

मथुरा। अपर जिला मजिस्ट्रेट कानून व्यवस्था एवं जाॅच अधिकारी ने अवगत कराया है कि दिनांक 17 जनवरी को दिन में करीब 3.30 बजे जिला कारागार मथुरा में बन्दियों के दो गुटों में गोलीबारी की घटना घटित हुई है जिसके फलस्वरूप बन्दी पिन्टू उर्फ अक्षय सोलंकी की मृत्यु हो गयी तथा बन्दी राजेश टोंटा, राजकुमार व दीपक मीणा घायल हो गये। इस सम्बन्ध में थाना सदर बाजार में कई संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराये है।  इसी प्रकार दिनांक 17 जनवरी को ही जिला कारागार मथुरा में बन्दियों के दो गुटों में गोलीबारी में घायल बन्दी राजेश शर्मा उर्फ टोंटा की हालत गम्भीर होने के कारण रात्रि 11ः00 बजे जिला अस्पताल मथुरा से आगरा के लिये रैफर कर दिया गया था। घायल बन्दी राजेश उर्फ टोंटा को आगरा ले जाते समय थाना फरह क्षेत्र में रात्रि करीब 11.30 बजे दो कारों में सवार 5-6 युवकों ने एम्बुलेन्स में जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायर किये जिससे घायल बन्दी राजेश शर्मा उर्फ टोंटा की मृत्यु हो गयी तथा अन्य कई व्यक्ति घायल हो गये। इस घटना के सम्बन्ध में थाना फरह में कई संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया, उक्त दोनों प्रकरणों की जाॅच अधोहस्ताक्षरी को सौपी गयी है। उक्त के सम्बन्ध में सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि उक्त दोनों घटनाओं से सम्बन्धित कोई भी व्यक्ति अपना साक्ष्य, ब्यान अधोहस्ताक्षरी जाॅच अधिकारी के कलेक्टेªट स्थित कक्ष संख्या 27 में दिनांक 10 दिवस के अन्दर कार्य दिवस में प्रातः 10ः00 से सांय 5ः00 बजे तक उपलब्ध करा सकते है।

Read More

नई दिल्ली : सायना नेहवाल की ‘उपलब्धियों’ को देखते हुए खेल विभाग ने एक विशेष मामले के रूप में गृह मंत्रालय के पास पद्म भूषण के लिए उनका नाम अनुशंसित करने का फैसला किया है। (Read in English: At Last, Sports Ministry Decide To Recommend Saina’s Name For Padma Bhushan) मंत्रालय ने भारतीय बैडमिंटन संगठन से 3 जनवरी को पद्म भूषण के लिए सायना नेहवाल का नामांकन प्राप्‍त कर लिया। हालांकि, अनुशंसा करने की अंतिम तिथि बहुत पहले समाप्‍त हो चुकी है। गृह मंत्रालय ने पहली मई, 2014 को पद्म पुरस्‍कारों के लिए नामांकन आमंत्रित किए थे। गृह मंत्रालय को नामांकनों को अग्रसारित करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2014 थी।  संगठनों आदि से प्राप्‍त नामांकनों के आधार पर खेल विभाग ने पद्म भूषण के लिए सुशील कुमार (कुश्‍ती) के नाम की अनुशंसा की थी। सुशील कुमार का नामांकन उनकी उपलब्धियों- बीजिंग ओलंपिक खेल-2008 में कांस्‍य पदक; राष्‍ट्रमंडल खेल-2010 में स्‍वर्ण पदक; विश्‍व वरिष्‍ठ कुश्‍ती प्रतियोगिता-2010 में स्‍वर्ण पदक; लंदन ओलंपिक खेल-2012 में रजत पदक; राष्‍ट्रमंडल खेल-2014 में स्‍वर्ण पदक तथा राष्‍ट्रीय और अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर पर अन्‍य कई उपलब्धियों पर विचार करने के बाद किया गया था।

Read More



Mediabharti