मथुरा

गोवर्धन मथुरा रोड के किनारे मृतक बारह सिंघा वनविभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर दफनाया गोवर्धन। मथुरा अलवर मार्ग पर गिर्राज बाग बंबा के समीप अज्ञात कार की चपेट में आने से बारह सिंघा ने दम तोड़ दिया। बारह सिंघा ने दुर्घटना के कुछ समय बाद ही तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया। घटनाक्रम के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शनिवार की दोपहर मथुरा मार्ग पर बारह सिंघा सडक़ को अचानक क्रॉस कर रहा था कि मथुरा की ओर से सफेद रंग की एक गाड़ी आयी और उसमें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद गाड़ी को चालक मौके से लेकर फरार हो गया। बारह सिंघा ने सडक़ के बगल में ही तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया। मौके पर स्थानीय लोगों ने इलाका पुलिस को सूचना दी। इसके बाद वनविभाग के कर्मचारियों की टीम पहुंची। टीम ने बिना पोस्टमार्टम के ही बारह सिंघा को दफना दिया। प्रत्यक्षदर्शी मुकेश कौशिक, गोविंद सैनी, जीतू सैनी, विमल पंडित आदि ने बताया कि यहां जंगली जानवर आते रहते हैं। इन जानवरों की सुरक्षा भी नहीं है।

Read More

मथुरा। स्वायत शासन कर्मचारी महासंघ नगर पालिका परिषद के 25 साल बाद हुए चुनावों में कर्मचारियों का जबरदस्त उत्साह रहा और शत प्रतिशत मतदान कर निर्वाचन प्रक्रिया को सफल बनाया। दिन भर चली मतदान प्रक्रिया को निर्वाचन अधिकारी उदयराज यादव व जेई अशोक शर्मा द्वारा निर्विघ्न सम्पन्न कराया। उक्त मतदान में अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशियों ने नामांकन किया था जिनमें हरिकृष्ण शर्मा, पुष्पा देवी, जसबन्त गुर्जर अनिल भारती, उपाघ्यक्ष पद पर ललित किशोर, सुन्दरलाल, अवधेश पाठक, व राम स्वरूप सिंह, महामंत्री के लिए शान्ति प्रसाद व प्रेमपाल सिंह में सीधी टक्कर थी। उपमंत्री के लिए धर्मवीर, रंजीत साबिर व कन्हैया लाल शर्मा प्रमुख दावेदार थे। उपरोक्त पदों के लिए हुए मतदान में अघ्यक्ष पद के लिए हरिकृष्ण शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी को 24 मतों से उपाध्यक्ष पर अवधेश पाठक ने अपने निकटतम प्रत्याशी को 60 मतों से महामंत्री के लिए प्रेमपाल सिंह सेंगर ने अपने प्रतिद्वन्दी को 28 मतों से वहीं उपमंत्री पद पर कन्हैया लाल शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी को 14 मतों से हरकर विजय प्राप्त की। वहीं कोषाघ्यक्ष पद पर कृष्ण कुमार पहलें ही निर्विरोध निवार्चित घोषित किया जा चुका हैं। उक्त मतदान हेतु नगर पालिका परिषद प्रांगण में प्रातः 8 बजे से शाम 5 बजे तक सफलता पूर्वक मतदान हुआ। वहीं मतदान का परिणाम भी मात्र डेढ़ घंटें में सामने आ गया।

Read More

श्री मान मन्दिर, श्रीमद् पुष्टिमार्ग एवं भारतीय किसान यूनियन (भानु) के संयुक्त तत्वाधान में यमुना का पुरातन स्वरूप पुनः ब्रज में प्रवाहित हो इसके सतत् प्रयास किया जा रहा है। एक ओर यमुना मुक्तिकरण अभियान के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा शहरों और गांव - गांव जा यमुना भक्त तैयार किये जा रहे है दूसरी ओर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता भी अपनी कमर कस चुके है। भाकियू ( भानू ) के कार्यकर्ताओं द्वारा यमुना मुक्ति का आवह्न लेकर गांव गांव भ्रमण किया जा रहा है और ग्रामवासियों से 15 मार्च को कोसी दिल्ली तक होने वाली पदयात्रा में सम्मिलित होने की मांग की जा रही है। दिनांक 18 जनवरी को भाकियू भानू के प्रदेश मुख्य महासचिव हरेश ठेनुआ के नेतृत्व में भाकियू भानू के पदाधिकारियों द्वारा गांव-गांव भ्रमण किया गया। जिसमें गढसौली, बरौली, बंदी और जादौंपुर में किसानो भाइयों के बीच में जाकर उनसे 15 मार्च को यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा में चलने का आवह्न किया गया।  भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश मुख्य महासचिव हरेश ठेनुआ ने बताया कि इलाहाबाद में भाकियू ( भानू ) के त्रिदिवसीय शिविर में राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा यह निर्णय लिया गया कि यमुना मुक्ति को लेकर भारतीय किसान यूनियन के किसान कार्यकर्ता पूरे उत्तर प्रदेश में 1 फरवरी को सभी जिलों के जिलाधिकारियों को यमुना मुक्ति व भूमिअधिग्रहण बिल के विरोध में विरोध प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौपेगें। ज्ञापन सौंपने की जिम्मेदारी प्रत्येक जिलाध्यक्ष को सौंपे गयी है। उन्होने आगे जानकारी देते हुये बताया कि भाकियू ( भानू ) के कार्यकर्ताओं द्वारा गांव गांव जाकर किसानों को यमुना मुक्तिकरण  पदयात्रा में चलने का संकल्प दिलाया जा रहा है।  भाकियू ( भानू ) के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष रतन सिंह पहलवान ने कहा कि किसानों की मजबूरी हो गयी यमुना को प्रदूषण मुक्त कराना क्योकि प्रदूषित जल के कारण किसानों की कृषि को नुकसान पहुॅच रहा है।  भाकियू भानू के जिलाध्यक्ष ठा. रीतराम सिंह, जिलामहासचिव बलवीर सिंह, जिलाप्रभारी रोहतान सिंह, द्वारा भी 15 मार्च को पदयात्रा में चलने के लिये किसानों से अपील की गई।  इस अवसर पर सूरज पहलवान, राधेश्याम, जीवन सिंह, रामबाबू, राधेश्याम, इन्द्रवीर, बौबी, गुत्थी, गोपाल, दिनेश, महावीर, प्रेमसिंह, हरपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।     13 फरवरी को वृन्दावन यमुना मुक्ति के लिये जुटेगें ब्रज के संस्कृत के छात्र  यमुना की रक्षा के लिये समाज के प्रत्येग वर्ग को जोड़ा जा रहा है इसी क्र्रम में यमुना मुक्ति के इस अभियान को तीव्रता प्रदान करने के लिये हर कोई अभियान से जुड़ प्रयासों में तेजी ला रहा है। यमुना मुक्तिकरण अभियान के राष्ट्रीय प्रचार सचिव भागवताचार्य श्री भक्तशरण जी ने बताया कि आन्दोलन को और प्रभावी बनाने के लिये ब्रज में वेद- वेदान्त और शास्त्रो का अध्ययन कर रहे संस्कृत के छात्रो की आगामी 13 फरवरी को एक विशाल संगोष्ठी व कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है जिसमें ब्रज के सभी संस्कृत महाविद्यालयों को आमन्त्रित किया गया है। उन्होने बताया कि इस संगोष्ठी के माध्यम से ब्रज में संस्कृत का अध्ययन कर रहे हजारों छात्रों का अभियान में उनकी भूमिका सुनिश्त की जायेगी। इस संगोष्ठी में छात्रों को संस्कृत कई विद्वत जनों का सानिध्य प्राप्त होगा।  इसी सन्दर्भ में अभियान के श्री महेश शास्त्री व राधाप्रिय ने धर्मसंग के प्राचार्य प्रख्यात विद्वान पं सच्चिदानन्द द्विवेदी एवं हरदेव संस्कृत विद्यालय के प्राचार्य श्री डाॅ चन्द्रप्रकाश जी से मुलाकात की दोनो ने ही इस प्रयास को अभियान की सफलता के लिये आवश्यक बताया एवं इस कार्यक्रम में हर संभव सहयोग व मार्ग दर्शन देने के लिये आश्वस्त किया     अष्टसखियों के गांव में यमुना मुक्ति के लिये किया गया जन संपर्क यमुना मुक्तिकरण अभियान के सहसंयोजक सुनील सिंह द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ अष्टसखियों के गांव डभाला, राकौली, नहारा, नहारा चैथ, रूपनगर आदि गांवो में 15 मार्च की पदयात्रा के लिये सघन जनसंपर्क किया गया। ग्रामवासियों द्वारा 15 मार्च की पदयात्रा में सहभागिता के लिये उत्साह दिखाया गया। सहसंयोजक सुनील सिंह ने कहा कि आज ब्रज में यमुना नहीं है फिर हम सब कैसे चैन से रह सकते है हम सच्चे ब्रजवासी है और हमारा यही धर्म है कि यमुना के लिये हम अपने सघर्ष करें। ग्राम वासियों द्वारा यमुना महारानी की जयकारें लगाते हुये 15 मार्च को चलने का संकल्प लिया गया।   

Read More

बल्देव। अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा की एक आवश्यक बैठक बल्देव स्थित कैंप कार्यालय पर संपन्न हुई। जिसमें स्वर्णकार समाज की मजबूती व एकता पर विशेष बल दिया गया। बैठक में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुजीत वर्मा, देवकीनंदन वर्मा, राजकुमार वर्मा, नवीन वर्मा, नीटू सोनी, अनिल सोनी, हरीओम सोनी, सुनील वर्मा, रामप्रकाश वर्मा, पवन सोनी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Read More

जतीपुरा। स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में जतीपुरा में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जिसमें प्रथम स्थान ब्रजवीर गांव बरोली, दूसरे स्थान पर महेश गांव गांठौली तथा तीसरे स्थान पर बोस गांव तसई ने प्राप्त किया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुकेश कौशिक ग्राम प्रधान आन्यौर थे। कार्यक्रम का आयोजन सुरभय ट्रस्ट व नवयुवक दल द्वारा किया गया। जिसमें भानु पारासर, राम बल्लभ, गणेश, सोनू कौशिक, देवेंद्र, अंकुर, भरत कटारा, सुड्डल, नवल कौशिक आदि का सहयोग रहा।  

Read More

सभा में बोलते चेयरमैन कृष्णकांत अग्रवाल एवं मंचासीन एसडीएम विश्वभूषण मिश्रा गरीबों को हुआ कम्बल व अनाज का वितरण   राया। कस्बे में अग्रवाल सभा द्वारा संचालित धर्मार्थ चिकित्सालय के वार्षिकोत्सव में उप जिलाधिकारी महावन विश्वभूषण मिश्रा ने जनसेवा को सर्वश्रेष्ठ बताया। इस दौरान अग्रवाल सभा के अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्णकांत अग्रवाल, छैलबिहारी अग्रवाल ने अपने विचार व्यक्त किये। इस दौरान मीडिया कर्मियों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम के उपरान्त क्षेत्र के जरूरतमंदों को कम्बल व अनाज वितरण किया गया।

Read More

एक मकान की विद्युत लाइन को चैक करते अधिकारी राधाकुण्ड में डोर टू डोर ज्यादा प्रभावी चला विद्युत चैकिंग अभियान गोवर्धन। विधुत विभाग ने कस्बा गोवर्धन सहित आस पास के क्षेत्र में विधुत चोरी करने वाले व बकाया बिल धारको के खिलाफ सघन चैंकिग अभियान चलाया। चैंकिग अभियान को देख कस्बे के होटल व दुकान संचालक दुकानों के शटर आदि बन्द कर भाग गये। अभियान में विधुत विभाग की 21 टीमें लगाई। जिसमें 21 अवर अभियन्ता व 7 उप खण्ड अधिकारी चेकिंग के लिये टीम में शामिल किये गये। विधुत विभाग टीम ने कस्बा के बडा बाजार, मेवाती मौहल्ला, हाथी दरवाजा, दसबिसा, सोंख अडडा, राधाकुण्ड, जतीपुरा, आन्योर, अंडीग आदि जगह बडी संख्या में बकायेदारों के बिजली कनैक्शन काटे तो कुछ मकानों में लोड भी बढाया गया और बिजली घर में कुछ बकायेदारों से बिजली बिल भी जमा कराया है। जिस चैकिग अभियान से विधुत चोरों में हडकम्प मच गया। वहीं कस्बा राधाकुण्ड मंे चलाया गया विद्युत चैकिंग अभियान काफी प्रभावपूर्ण नजर आया यहां विद्युत विभाग के उप खण्ड अधिकारी जसवन्त सिंह एवं अवर अभियन्ता दशरथ सिंह की टीम ने डोर टू डोर विद्युत चैकिंग की। जिससे कस्बे में काफी अफरा तफरी का माहौल बना रहा।

Read More

अनाथ बच्चों के साथ खिचड़ी महोत्सव बनाते स्पोर्टस मार्शल आर्ट एकेडमी के पदाधिकारी एवं खिलाड़ी मथुरा। जनपद के राजकीय बाल शिशु गृह सदन में पहुंचे स्पोर्टस मार्शल आर्ट एकेडमी के पदाधिकारियों एवं खिलाडि़यों ने मिलजुल कर अनाथ बच्चों के साथ खिचड़ी खाई एवं उनकें भी खिलाई। साथ ही बच्चों को बिस्कुट, टाफियां, चिप्स के पैकेट भी बांटे जिन्हें पाकर बच्चे बड़े ही प्रसन्न हुये एवं उनके चेहरे खिल उठे। सचिव वेद प्रकाश पांडे के अनुसार यहां उपस्थित सभी बच्चों के साथ वे अपने अनुभव व्यक्त करने एवं प्यार भरा समय व्यतीत करने आये हैं। इस मौके पर तकनीकी निदेशक सिद्धू कुरैशी, अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह आर्या, खिलाडी कु0 संध्या, कु0 दिव्या, कु0 सुचित्रा, फैजान, चेतन, मोहित, योगेश, सोनू, दीपक एवं हरिओम शामिल थे। अध्यक्ष महोदय के अनुसार अनाथ बच्चों को जल्द ही नृत्य का प्रशिक्षण निशुल्क ही दिया जायेगा। बच्चे सभी का प्यार पाकर बडे ही प्रसन्न हुये।

Read More

मथुरा। प्रदेश की पूर्व मंुख्यमंत्री व बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती का जन्मदिन आज जनपद में बड़ें ही हर्ष व उल्लास के साथ बसपाईयों ने विधानसभा वार आयोजन कर बहन मायावती के 59़ वें जन्मदिन पर जहाॅ केक काटा गया वहीं इस अवसर पर गरीब व असहाय लोगों को कम्बल भी वितरित किये गये। वहीं बसपा को मजबूत करने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर शहर के जुवली पार्क में बसपा जिला इकाई द्वारा मुख्य कार्यक्रम जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बसपा विधायक गोवर्धन राजकुमार रावत, पूर्वमंत्री श्याम सुन्दर शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्षा पुष्पा शर्मा, योगेश द्विवदी, वीरेन्द्र सिंह, बबलू गुर्जर, भानु प्रताप सिंह इ0 राजकुमार शर्मा, किशोर कुमार डा. स्वदेश कुमार, एमएलसी लेखराज सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मंच पर बहन मायावती का 59़ किलो का केक बनाकर केक काटा गया तथा इस अवसर पर सर्वजन समाज के वरिष्ठ लोगों का सम्मान किया गया। कार्यकर्ताओं ने जोशीलें नारे लगाकर बहन मायावती के हाथों को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर एमएलसी लेखराज सिंह, विद्यायक गोवधर््न राजकुंमार रावत, पूर्व मंत्री नारायण सिंह, पूर्वमंत्री श्याम सुन्दर ने अपने सम्बोधन में कहा प्रदेश की सपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है आज लोग बहन जी के शासन की याद कर रहे हैं। बहन जी के कार्यकाल में जो प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ अब सपा शासन में केपल सपा नेताओं का विकास हो रहा हैं। प्रदेश की जनता सपा के शासन में त्राहि त्राहि कर रही है पूरे प्रदेश में हत्या लूट, डकेती, अपहरण, बलात्कार की घटना बढ़ रही हैं। अब समय आ गया है कि 2017 के होने वाले चुनावों में बहन मायावती को पुनः मुख्यमंत्री बनाना हैं। इसी के साथ सभी विधान स्तर पर भी बहन मायावती का जन्मदिन मनाया गया।

Read More

मथुरा। थाना वृन्दावन की रिपोर्टिंग चैकी जैत क्षेत्र के ग्राम छटीकरा में नामजदों ने एक युवक के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की नीयत से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर हत्या करने का प्रयास करने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई हैं।  मिली जानकारी के अनुसार दामोदर मीणा पुत्र पतरान मीणा निवासी छटीकरा वृन्दावन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि विषपाल पुत्र गिर्राज निवासी छटीकरा ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करना तथा जारन से मारने की नियत से रस्सी का फंदा बनाकर हत्या करने का प्रयास किया तथा जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जाॅच शुरू कर दी हैं।

Read More