मथुरा। थाना रिफाइनरी क्षेत्र के राधा आउन से अज्ञात चोर पदम सिंह पुत्र रामजी लाल निवासी नवादा अडूकी थाना हाईवें की ट्रक संख्या आरजे 05 जी ए 8219 को चोरी कर ले गये।
Read More
भारी मात्रा में शराब बरामद, चार गिरफ्तार, कारखानों को किया नष्ट अवैध शराब को नाली में बहाते टीम के सदस्य गोवर्धन। लखनऊ के मलीहाबाद में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद जागे आबकारी विभाग ने पुलिस के साथ मिलकर जनपद के गोवर्धन थाना क्षेत्र के कस्बा अडींग में छापामार कार्यवाही की। उन्होंने यहां अवैध रूप से बन रही कच्ची शराब की भट्टियां व हजारों लीटर शराब नष्ट की। आबकारी और पुलिस के इस संयुक्त अभियान में चार लोग भी गिरफ्तार किये गये। मिली जानकारी के अनुसार थाना गोवर्धन के कस्बा अडींग में पिछले कई वर्षों से अवैध रूप से शराब का निर्माण कार्य चल रहा था। किन्तु आबकारी और पुलिस ने इस ओर कभी ध्यान नहीं दिया। जब राजधानी के मलीहाबाद में जहरीली शराब से हुई लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री की वक्रदृष्टि आबकारी विभाग पर पड़ी तो यहां भी आबकारी विभाग के आर0के0 वर्मा, क्षेत्राधिकारी सदर अनिल कुमार यादव, थाना प्रभारी गोवर्धन राजा सिंह, थानाध्यक्ष मगोर्रा सतेन्द्र राघव, महिला थानाध्यक्ष विपिन चैधरी की संयुक्त टीम ने मंगलवार को छापामार कार्यवाही की। जिसमें अवैध भटिटयों पर बनती अवैध कच्ची शराब भारी मात्रा में मिली। टीम ने मौके पर शराब की भट्टियों एवं हजारों लीटर शराब को बरामद कर उसे नष्ट कर दिया। उन्होंने भट्टियों को तोड़ डाला एवं शराब को नालियों में बहा दिया। इस दौरान 4 लोगो को हिरासत में भी लिया है। गिरफ्तार आरोपियों ने अपने नाम मथुरा में अडींग के अलावा कोसी, शेरगढ़ और नौहझील सहित कई अन्य इलाकों में कच्ची शराब बनाने का धंधा जोरों पर चलता है। लेकिन आबकारी विभाग और पुलिस की मिली भगत के चलते शराब माफिया दिन प्रतिदिन फल फूल रहे है कभी भी इस ठोस कारोबार को रोकने की कोई ठोस पहल नहीं की जाती।
Read More
मथुरा। अपर जिलाधिकारी प्रशासन धीरेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में 18 जनवरी को आयोजित होने वाली पल्स पोलियो अभियान के संबंध में एक आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया है कि वैक्सिन को सुरक्षित रखने हेतु पर्याप्त प्रबंध किये जाये। सभी स्टाफ समय से अपने अपने सेन्टरो पर पहुचकर 0 से 05 वर्ष के बच्चों को नियमित रूप से ड्राप पिलाना सुनिश्चित करे। उन्होंने यह भी कहा कि मलिन बस्तियों, झुग्गी झोपडियों, ईंट भट्टो पर कार्यरत मजदूरो, सडक किनारे रहने वाले घुमंतु परिवारों के बच्चों को विशेष रूप से पोलियो की दवा पिलाना सुनिश्चित किया जाये। उन्होने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि वे अपनी निगरानी में पल्स पोलियो सहित सभी स्वास्थ संबंधी कार्यों को ए0एन0एम0, आशा, आंगॅनवाडी, शिक्षामित्र तथा अन्य विभागीय कर्मचारियों से जिम्मेदारी से पूर्ण कराये। शासन द्वारा चलायी जा रही स्वास्थ कार्यक्रमों में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी निर्देतिश किया है कि वे अपने विभाग से संबंन्धित सभी अधिकारियों एंव कर्मचारियों को इस पल्स पोलियो कार्यक्रम में जिम्मेदारी से कार्य पूर्ण करने के लिए कहें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 बी0एस0 यादव ने बताया कि पोलियो की ड्राप पिलाने हेतु सभी व्यवस्थाये सुनिश्चित कर ली गयी है वैक्सिन भी सुरक्षित रखने के इंतजाम किये गये है लगायी गयी टीमों के सदस्यों को लगातार निर्देश दिये गये है कि वे निर्धारित स्थानों पर जाकर ड्राप पिलाना सुनिश्चित करें तथा बची हुयी वैक्सिन को सुरक्षित स्थान पर रखा जाये एंव छूटे हुए बच्चों को भी ड्राॅप पिलबाने सुनिश्चत करें तथा किये गये स्वास्थ कार्यक्रमों की भी रिर्पोट भी समय से उपलब्ध कराये। इस संबंध में जन जागरूकता हेतु एक विशाल रैली दिनांक 18 जनवरी को प्रातः 10ः30 से बजे राजकीय इंटर कालेज मथुरा की प्रांगण से जिलाधिकारी व्दारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की जायेगी, जो शहर के विभिन्न स्थानों से होती हुयी जिला चिकित्सालय पर सभा के रूप में परिवर्तित होगी। इस अवसर पर सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, विश्व स्वास्थ्य संगठन के पदाधिकारी तथा संबंन्धित विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित थे।
Read More
महिला एसएसपी की तैनाती भी नहीं रोक पा रही महिला उत्पीड़न दर दर की ठोकरें खाने को मजूबर युवती के परिजन, रो रो कर बुरा हाल अपहृत युवती का फाइल फोटो गोवर्धन। थाना क्षेत्र इन दिनों अपराधों और अपराधियों के लिये काफी मुफीद साबित हो रहा है। हत्या, लूट, चोरी, अपहरण जैसी आम हो चली घटनाओं के मामले यहां लगातार और बेइन्तहां बढ़े है। लेकिन पुलिस इन्हे रोक पाना तो दूर इनकी सुनवायी भी नहीं कर रही है। पिछली 5 जनवरी को कस्बे के सौंख अडडा से लापता हुई एक दलित युवती की किसी बन्द कमरे आती चीखें भी पुलिस का दिल नहीं पिघला पायी। युवती के परिजन मोबाइल फोन की उस रिकाॅर्डिंग को सुनाते हुए दर दर की ठोकरें खाते फिर रहे है और पुलिस से सिर्फ यही मांग रहे है बस किसी तरह उसे खोज लाओ। लेकिन पुलिस का दिल है कि इतने पर भी नहीं पिघला और रोज आश्वासनों की झड़ी लगा कर फरियादियों को वापिस लौटा देते है। मिली जानकारी के अनुसार जनपद आगरा के गांव कुठावली निवासी करीब 30 वर्षीय युवती गुडि़या पत्नि वीरेन्द्र सिंह विगत 5 जनवरी को सुबह थाना क्षेत्र गोवर्धन के गांव कौंथरा में अपने एक रिश्तेदार के यहां मृत्यु भोज में शामिल होने आयी थी। यहां से लौटते समय उसके रिश्तेदार उसे बुलैरो गाड़ी में कस्बे के सौंख अडडा तिराहे पर घर जाने को छोड़ गये थे। तभी से युवती का कोई अता पता नही चल रहा। जब गुडि़या अपने घर नहीं पहंुची तो उसके परिजनों ने उसे खोजना आरम्भ किया। बमुश्किल गुडि़या से उसके भाई की फोन पर वार्ता भी हो गयी। फोन पर गुडि़या ने बताया कि उसे अज्ञात लोगों ने किसी कमरे में अज्ञात स्थान पर बन्द कर रखा है और उसे प्रताडि़त कर रहे हैै। किसी तरह बचकर उसने फोन किया है उसने परिजनों से कहा कि, ‘‘प्लीज मुझे बचा लो‘‘। किसी तरह उसकी ये बातें फोन में रिकाॅर्ड हो गयी। लगातार गुडि़या को खोजने में जुटे उसके परिजनों को अब पूरा भरोसा हो गया कि उसका अपहरण कर लिया गया है तो उन्होंने थाना प्रभारी राजा सिंह को इसकी सूचना देकर कार्यवाही की मांग की परिजनों ने थाना प्रभारी के साथ साथ थाने के हर दरोगा, सिपाही को वो रिकाॅर्डिंग सुनाई लेकिन इसके बावजूद न तो आज तक उनकी रिपोर्ट ही दर्ज हो सकी और न ही उनकी कोई सुनवाई की जा रही है। युवती के परिजन मोबाइल फोन की उस रिकाॅर्डिंग को लेकर दर दर की ठोकरें खाते फिर रहे है थाना पुलिस भी उन्हें हर रोज तरह तरह के आश्वासन देकर गुमराह कर रही है लेकिन उनकी फरियाद पर कहीं भी कोई कार्यवाही होती नहीं दिख रही है। थाना प्रभारी राजा सिंह से जब इस बारे में फोन पर जानकारी ली गयी तो उन्होंने बताया कि उक्त युवती अपने प्रेमी के साथ भाग गयी है इस बावत विगत 8 जनवरी को ही थाने में युवती के पति ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है। वहीं पीडि़ता के पति वीरेन्द्र सिंह से जब उसके मोबाइल नम्बर 9648844417 पर वार्ता की गसी तो उन्होनंे बताया कि उन्होंने सिर्फ अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण की तहरीर दी थी पुलिस द्वारा ही उन पर दबाब बनाकर बेवजह किसी अज्ञात चेहरे का स्क्रैच मुंह जबानी बताकर ऐसे किसी आदमी का नाम पूछा और रिपोर्ट में बेवजह किसी राकेश का नाम दर्ज कर दिया है। पुलिस मामले को दबाने के लिये हमें बेवजह गुमराह कर फर्जी रिपोर्ट लिख रही है और कार्यवाही करने के स्थान पर परेशान कर रही है।
Read More
मुख्यमंत्री अखिलेश को दिया बारम्बार साधुवाद, हर ओर दिखा खुशी का माहौल गिरिराज पूजा करते संघर्ष समिति के अध्यक्ष पूरन कौशिक गोवर्धन। गिरिराज धाम गोवर्धन को तहसील बनाये जाने की मुख्यमंत्री की घोषणा से उत्साहित क्षेत्रवासियों ने आज गोवर्धन तहसील संघर्ष समिति के नेतृत्व मंे गिरिराज दानघाटी मन्दिर पर गिरिराज जी का भव्य दुग्धाभिषेक किया। संघर्ष समिति के अध्यक्ष पूरन कौशिक के नेतृत्व में यहां जुटे सैंकड़ों क्षेत्रवासियों ने तहसील स्थापना का सारा श्रेय पूरन कौशिक और उनके साथ इस संघर्ष में जुटे रहे लोगों को देते हुए इसे गिरिराज महाराज की अनुकम्पा भी बताया। गिरिराज पूजा कर क्षेत्रवासियों ने इस मौके पर मानसी गंगा की परिक्रमा भी लगायी और इसके लिये प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को कोटि कोटि साधुवाद भी दिया। विदित हो कई दशकों से चली आ रही तहसील बनाये जाने की मांग उस समय ठहर गयी जब सन 2007 में मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने यहां एक चुनावी सभा में तहसील की घोषणा की थी। लेकिन उन चुनावों के बाद बनी बसपा सरकार के विधायक राजकुमार रावत इस तहसील को महावन ले गये। जिससे यहां के आक्रोशित लोगों ने गोवर्धन तहसील संघर्ष समिति का गठन कर इसकी मांग और भी तेज कर दी। संघर्ष समिति के अध्यक्ष पूरन कौशिक ने इसके लिये विशाल रैली, प्रदर्शन, पोस्ट कार्ड अभियान, दर्जनों ज्ञापन, प्रार्थना पत्र आदि दिये और अन्ततः लम्बी लड़ाई के बाद विगत दिनों प्रदेश की सपा सरकार ने उनकी यह मांग मान ही ली। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की इस घोषणा से उत्साहित संघर्ष समिति के सैंकड़ों लोग आज कस्बे के सौंख अडडा पर एकत्रित हुए और उन्होंने गिरिराज दानघाटी मन्दिर पहुंचे। जहां सेवायत पवन कौशिक ने पूरन कौशिक एवं अन्य सभी से गिरिराज जी का भव्य दुग्धाभिषेक व पूजन कराया। यहीं से सैंकड़ों की तादात में जुटे क्षेत्रवासी संघर्ष समिति के बैनर तले मानसी गंगा की पवित्र परिक्रमा पर निकल पड़े। कस्बे के डीग अडडा, बड़ा बाजार, मोदी खाना, हाथी दरवाजा, चकलेश्वर, दसविसा होती हुई ये परिक्रमा सौंख अडडा पर समाप्त हुई। जहां कस्बे में जगह जगह संघर्षियों का स्वागत सत्कार एवं सम्मान भी किया गया। इस मौके पर मोहन सिंह पूर्व प्रधान, सियाराम शर्मा, ब्रम्हदत्त तिवारी ‘दीपक‘, सुरेश शर्मा, गौरव कौशिक, भरतो, गज्जो चैधरी, सुरेश प्रधान, पंकज वर्मा, गिरिधारी शर्मा, डा0 संजीव कौशल, गिरिधारी सेठी, निबौरी काका, सन्टी सेठ, रामबाबू सैनी आदि मौजूद रहे। विद्यायक माथुर ने दिया मुख्यमंत्री को धन्यवाद मथुरा। मथुरा वृन्दावन क्षेत्र के विद्यायक और कांग्रेस विधान मण्डल दल के नेता प्रदीप माथुर ने भी गोवर्धन को तहसील बनाये के सपा सरकार के कदम को सराहनीय बताते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को धन्यवाद दिया। उन्होंने दूरभाष पर वार्ता कर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को इसकी बारम्बार बधाई और उन्हें कोटि कोटि धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को ये भी बताया कि उनके इस कदम से क्षेत्र की जनता में भारी हर्ष व्याप्त हो गया है। श्री माथुर ने गोवर्धन क्षेत्र की जनता को बहुत बहुत बधाईयां दी है। कांग्रेस नेता नरेन्द्र सिंह ने दी बधाई मथुरा। गोवर्धन को नवसृजित तहसील बनाये जाने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश महासचिव कु0 नरेन्द्र सिंह ने अखिलेश सरकार और गोवर्धन की जनता को बधाई दी है। श्री सिंह द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि नवसृजित तहसील गोवर्धन मेरे संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने मांग की कि गोवर्धन कस्बे को शीघ्र ही नगर पालिका का दर्जा दिया जाये और अड़ींग को नगर पंचायत का दर्जा दिया जाये। कु0 नरेन्द्र सिंह ने बैठक कर प्रदेश सरकार को फिर धन्यवाद दिया है। इस अवसर पर बार के पूर्व सचिव भानूप्रताप सिंह, वरिष्ठ नेता और सेवादल प्रमुख सर्वेश शर्मा एडवोकेट, अजय शर्मा एडवोकेट, कांग्रेस नेता यामिनी रमण आचार्य, पंडित अशोक शर्मा आदि मौजूद थे।
Read More
सपा नेता मुकेश सिकरवार सभा को सम्बोधित करते हुए गोवर्धन। गोवर्धन को तहसील बनाये जाने की घोषणा के बाद पहुॅचे सपा नेता मुकेश सिकरवार ने गोवर्धन के किसान व्यापारी व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिष्ठान वितरण कर आतिशबाजी की। सपा के विधानसभा अध्यक्ष मुकेश सिकरवार ने डीग अडडा स्थित नूर मार्केट में सपा के स्थानीय नेताओं के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा गोवर्धन को तहसील दिये जाने की घोषणा होने के बाद जमकर आतिबाजी व मिठाई वितरण कर जश्न मनाया। जिसमें मुकेश सिकरवार ने बसपा विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि अपनी सरकार में तो गोवर्धन में बनने बाली तहसील को महावन ले गये अब सपा सरकार में गोवर्धन को जरूर तहसील बनवा देगें। जनता जानती है कि तहसील की घोषणा किसने की है ये तो अपनी राजनैतिक गोटियाॅ सेक कर जनता तो गुमराह कर रहे है। उन्होने कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव व प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की कथनी और करनी में कोई फर्क नही है। उन्होने गोवर्धन क्षेत्र की जनता से तहसील का जो वादा किया था जिसे सोमवार को पूरा कर दिया है। लेकिन क्षेत्र की जनता को समाजबादी पार्टी को अपने क्षेत्र एक पतिनिधि चुनकर भेजना चाहिये। इस मौके पर सपा जिला कोषाध्यक्ष मुरारी लाल शर्मा, रनवीर चाहर, पप्पू कौशिक, हीरा लाल, महेश, पुष्पैन्द्र कौशिक, होलूबाबा, गोपाल शर्मा, रतन सिंह मास्टर, भगवतानन्द, खुशीराम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Read More
यमुना मुक्तिकरण अभियान के प्रदेश अध्यक्ष श्याम चतुर्वेदी ने मथुरा शहर में दिनांक 17 जनवरी को होने वाले मशाल जूलूस की तैयारी को लेकर मुस्लिम समाज में जन संपर्क किया जिसमें उनका भारी समर्थन प्राप्त हुआ इस अवसर पर अल्प संख्यक समाज के डाॅ यूनिश कुरैशी को अभियान प्रदेश संरक्षक, सरीफ कुरैशी को नगर संरक्षक तथा मोहम्मद तोहीफ को सहसंरक्षक मनोनित करते हुये उन सभी से यमुना आन्दोलन में पूरी शक्ति और सामर्थ के साथ सम्मिलित होने का आवह्न किया। इस अवसर पर डाॅ यूनिस कुरैशी ने कहा कि नगर का मुस्लिम समाज भी यमुना के अविरल और अविरल प्रवाह के लिये आन्दोलन में पूरी ताकत लगायेगा और 17 जनवरी को निकलने वाले मशाल जूलूस में भी भारी संख्या में हमारा समाज भारी संख्या में उपस्थित रहेगा। इस अवसर पर निजामुद्दीन, इमाममुद्दीन, महेन्द्र राजपूत, पंकज चतुर्वेदी, आदि उपस्थित रहे।
Read More
मथुरा। राजेश कुमार जिला पूर्ति अधिकारी ने अपनी विज्ञप्ति में अवगत कराया है, कि शासनादेश संख्या 99/29 जून 2015-298 सा0/2003 दिनांक 12 जनवरी 2015 एण्ड टू एण्ड कम्प्यूटराइजेशन के अन्र्तगत समस्त योजनाओं के राशनकार्डो के शत प्रतिशत कार्य पूर्ण किये जाने में समय लगने की सम्भावना के दृष्टिगत प्रदेश में लक्षित सार्वजानिक वितरण प्रणाली के अन्र्तगत 2005 में निर्गत राशन कार्डो की बैधता अवधि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2003 के लागू होने तक बढाये जाने की स्ंवकृति प्रदान की है। अतः जनपद के समस्त राशन कार्ड धारकों को सूचित किया जाता है कि वे वर्तमान में प्रचलित राशन कार्डो पर ही संम्बन्धित उचित दर विक्रेता से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2003 लागू होने तक आवश्यक वुस्तुओं प्राप्त करें।
Read More
मथुरा। नगर पालिका परिषद मथुरा पालिकाध्यक्षा के अथक प्रयासों से दिन प्रतिदिन विकास कार्यो में प्रगति कर रही हे। इसी श्रंखला में पालिकाध्यक्षा मनीषा गुप्ता ने शहर के मुर्गा फाटक के पीछें बाल्मीकि बस्ती और गोविन्द नगर क्षेत्र में दो नवनिर्मित नलकूपों का विधिवत जनता के लिए समर्पित किये। इस अवसर पर पालिका के अधिशासी अधिकारी केपी सिंह के अलावा क्षेत्रीय सभासद तथा सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे। इस अवसर पर क्षेत्रीय लोगों ने पालिकाध्यक्षा का दुपाट्टा व माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। स्वीगत से अभिभूत पालिकाध्यक्षा मनीषा गुप्ता ने कहा कि यह जनता का ही आशीर्वाद है कि आज वह नगरवासियों की कड़ें सघर्ष के बाद भी उनकी सेवा कर पा रही हैं। उन्होंने कहा कि उनका हमेशा से यही प्रयास रहा है कि वह नगर के क्षेत्र के हर जाति धर्म के लोगो मूलभूत सूविधाए उपलब्ध करा सकें। पूरे नगर क्षेत्र में गलियों पर जगह जगह पक्की नालिया बनाई जा रही है वहीं टूटी सड़को को भी पालिका अपने बजट के अनुसार निरन्तर बनाये जाने की ओर अग्रसर हैं।
Read More
गरीबों को हुआ कम्बल व अनाज का वितरण सभा में बोलते चेयरमैन कृष्णकांत अग्रवाल एवं मंचासीन एसडीएम विश्वभूषण मिश्रा राया। कस्बे में अग्रवाल सभा द्वारा संचालित धर्मार्थ चिकित्सालय के वार्षिकोत्सव में उप जिलाधिकारी महावन विश्वभूषण मिश्रा ने जनसेवा को सर्वश्रेष्ठ बताया। इस दौरान अग्रवाल सभा के अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्णकांत अग्रवाल, छैलबिहारी अग्रवाल ने अपने विचार व्यक्त किये। इस दौरान मीडिया कर्मियों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम के उपरान्त क्षेत्र के जरूरतमंदों को कम्बल व अनाज वितरण किया गया।
Read More