मथुरा

बल्देव। राष्ट्रीय इंटर कालेज के प्रवक्ता डा0 अनोखेलाल पांडे का बीती रात निधन हो गया। उनकी उम्र 61 वर्ष थी। उनका अंतिम संस्कार खडैरा घाट स्थित यमुना पर किया गया। मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र नीरज पांडे ने दी। श्री पांडे के आकस्मिक निधन से कस्बा व शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गयी है। उनके चिर-परिचित व शुभचिंतकों का उनके आवास पर आकर ढांढस बंधाने का दौर जारी है। स्व0 पांडे ब्रजभाषा के प्रसिद्ध लेखक व कवि थे। उनके निधन पर बल्देव चेयरमैन रामकृष्ण वर्मा, बलभद्र शक्तिपीठ के पीठाधीश्वर आचार्य विष्णु महाराज, मंदिर रिसीवर राम कटोर पांडे, युवा समाजसेवी सुजीत वर्मा, उद्योगपति मनीष कौशिक, मेरूकांत पांडे, अरूण पांडे आदि ने शोक संतृप्त परिवार को दुःख की घडी में धैर्य प्रदान करने की कामना की है।

Read More

बल्देव। अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा की एक बैठक कैंप कार्यालय पर संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष चेयरमैन शिवशंकर वर्मा द्वारा की गयी। बैठक में स्वर्णकारों के साथ उत्तर प्रदेश में हो रही लूटपाट की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की गयी तथा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र लिखकर स्वर्ण व्यवसायियों के साथ आये दिन हो रही घटनाओं पर नियंत्रण की मांग की गयी। बैठक में सर्वसम्मति से स्वर्ण व्यवसायियों को सुरक्षा प्रदान करने व शस्त्र लाइसेंस प्रदान की मांग की गयी। बैठक में चेयरमैन रामकृष्ण वर्मा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुजीत वर्मा, यूसी वर्मा, पंकज स्वर्णकार, हेमेंद्र प्रताप टुन्नू, मोहनीश वर्मा, कुलदीप स्वर्णकार, डा. दिनेश, मनोज कैलाश नाथ, नवीन वर्मा, सुनील वर्मा, राजू वर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। थाना छाता पुलिस ने चैकिग के दौरान बदमाशों से हुई भुठभेंड के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं। पुलिस ने इनके कब्जें से दो वाइक व सोने व चाॅदी के आभूषण तथा नगदी के अलावा अवैध असलाह बरामद किये हैं।  मिली जानकारी के अनुसार थाना छाता में तैनात उप निरीक्षक सुनील कुमार सिंह रात्रि क्षेत्र के बरसाना रोड रेलवें क्रासिंग के पास वाहन चैकिग कर रहें थे तभी दो बाइकों पर तीन युवक आते दिखाई दिये जिन्हें पुलिस ने रूकनें का इशारा किया तो बाइक सवारों ने पुलिस पार्टी पर फायर ठोक दिया। पुलिस ने जवावी कार्यवाही करते हुए बाइक सवार तीनों बदमाशों को दवोच लिया। पुलिस तीनों युवकों को थाने ले आई पुलिस पुछताछ में पकड़ं गये युवकों ने अपने नाम कृष्णा पुत्र भगत सिंह निवासी पेगाॅव शेरगढ़, कल्लू पुत्र शिवचरन निवासी फालेन मथुरा, बिल्ला उर्फ रविन्दर पुत्र शिवराम निवासी पैगाम थाना छाता बताया। पुलिस ने इनके कब्जें से दो बाइक, दो तंमचें, 6 जिन्दा कारतूस, 4 सोने की अगूंठी, एक कगन सोने का, एक जोड़ी वाली सोने की तथरा 10 हजार 5 सौं रूपयें की नगदी बरामद की हैं।

Read More

लोक निर्माण मंत्री ने मिल्कीपुर में किया 2162 लाख की 48 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण फैजाबाद की मिल्कीपुर तहसील में सड़क परियोजनाओं का शुभारम्भ करते लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव एवं अन्य फैजाबाद।उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई सहकारिता एवं राजस्व मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सभी के लिए निःशुल्क चिकित्सा, शिक्षा की व्यवस्था कराई है जो अपने आप में इतिहास है। उन्हांेने कहा कि ऐसी व्यवस्था दुनिया के किसी भी देश एवं प्रदेश सरकार ने उपलब्ध नहीं की है। गरीबों की गम्भीर बीमारी, हार्ट, किडनी तथा कैंसर जैसी बीमारियों का इलाज मुख्यमंत्री सहायता कोष से निःशुल्क कराया जाता है। श्री यादव ने कहा कि आपके गाॅव का कोई गरीब जो गम्भीर रोग से पीडि़त हो उसे लेकर लखनऊ आयें उसकी इलाज की व्यवस्था मुख्यमंत्री राहत कोष से करायेंगे। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के प्रति व्यक्ति की आय 22 हजार से बढ़कर 33 हजार हो गयी है जो कि विकास का प्रतीक है। श्री यादव ने प्रशासन के तहसील एवं आला अधिकारियों को निर्देश दिये कि किसी भी क्षेत्र में ठंड, शीतलहर एंव भूख से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं होनी चाहिए। यदि कहीं से ऐसी सूचना मिलती है तो वहाॅ के एस.डी.एम. व तहसीलदार के विरूद्व कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 40 हजार लोगों को समाजवादी पंेशन का लाभ दिया जा रहा है जिसमें 500 रूपये प्रति माह एवं हर वर्ष 50 रूपये की वृद्वि की जायेगी। श्री यादव ने कहा कि देश की किसी भी सरकार ने पंेशन की इतनी धनराशि की व्यवस्था नहीं की है। इसके अतिरिक्त प्रदेश सरकार द्वारा वृद्धा, विधवा एवं विकलांग पेंशन की धनराशि भी लाभार्थी के खाते में भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को साइकिल देकर प्रदेश सरकार ने उनकी रोजी रोटी कमाने में सहयोग प्रदान किया है। श्री यादव आज फैजाबाद जनपद के मिल्कीपुर तहसील में 21 करोड़ 62 लाख की 48 परियोजनाओं सड़कों का लोकार्पण तथा 06 करोड़ 88 लाख की 20 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुये अपनें सम्बोधन में कहा कि विकास की गति का चक्का यहीं नहीं रूकेगा हमारी सरकार प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनायेगी। उन्हांेने वहां पर उपस्थित लोगों की मांग पर 09 और सड़क जिनकी लागत 35 करोड़ अनुमानित, के निर्माण की भी घोषणा की। उन्होंने जनता की मांग पर कुमारगंज मिल्कीपुर निर्मित मार्ग को आगे रूदौली भेलसर तक निर्माण की भी घोषणा की। मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मिल्कीपुर विधान सभा में सबसे अधिक विकास इसी सरकार में हुआ है। ये विकास का पहिया आगे भी चलता रहेगा बस आप सभी लोग सरकार के कामों में सहयोग करते रहें। इस अवसर पर मंत्री अवधेश प्रसाद, नारद राय, जिला पंचायत अध्यक्ष मीना गुप्ता, रूदौली विधायक, ब्लाक प्रमुख तथा स्थानीय नेता के साथ साथ सभी बड़े अधिकारी एंव जनता उपस्थित थी।

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने पूर्व सांसद एवं मंत्री अनन्त राम जायसवाल और पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मजदूर सभा आर0डी0पाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री यादव ने अपने संदेश में शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि ईश्वर उनके परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Read More

यमुना मुक्तिकरण अभियान द्वारा 15 मार्च के आन्दोलन को वृहद बनाने के लिये यमुना मुक्तिकरण अभियान द्वारा गांव-गांव जाकर लोगो को 15 मार्च की पदयात्रा में भाग लेने के लिये प्रेरित किया जा रहा है। मंगलवार को अभियान के राष्ट्रीय संयोजक राधाकान्त शास्त्री व राष्ट्रीय महासचिव हरेश ठेनुआ जी द्वारा गांव फैंचरी के ब्रजवासियों को यमुना आन्दोलन में चलने के लिये प्रेरित किया गया। 15 मार्च को होने वाली यमुना मुक्तिरण पदयात्रा को लेकर ग्रामवासियों द्वारा गांव में जनजागरूकता रैली निकाली गयी। जिसमें गांव सैकड़ो ग्रामवासियों ने भाग लिया तत्पश्यात् ग्राम वासियों की सभा की गयी। यमुना मुक्तिकरण अभियान के राष्ट्रीय संयोजक राधाकान्त शास्त्री ने कहा कि हमारा ब्रजवासी कहलाना तभी सार्थक होगा जब हम ब्रज संस्कृति के संरक्षण के लिये कार्य करें और आज ब्रज की पहचान माॅ यमुना प्रदूषण से कराह रही है। उसको ब्रज से सैकड़ो किलोमीटर दूर बांध दिया गया है अब हमारा यह कर्तव्य बनता है कि हम यमुना मैया की रक्षा के लिये संघर्ष करें। अभियान के राष्ट्रीय महासचिव हरेश ठेनुआ ने कहा कि ब्रजवासियों यमुना के लिये स्थिति करो या मरो की आ गई है अब की बार हम ब्रजवासी दिल्ली से यमुना मैया को मुक्त करा कर ही लौटेगे।  गांव के दिगम्बर सिंह मास्टर, कचन सिंह, रामजीत सिंह आदि प्रतिष्ठित जनों के गांव वासियों की ओर से कहा कि हम अपनी यमुना मैया को मुक्त कराने  के लिये भारी संख्या में पदयात्रा में भाग लेगें।  इस अवसर पर मुकेश सिकरवार, मूलचन्द पुजारी, जगान्नाथ सिंह, किसन सेठ, रामबाबू, चुन्ना सिंह, भागीरथ, गजेन्द्र सिंह, जीतेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।   

Read More

-भारी सुरक्षा के बीच टौंटा का शव हाथरस भेजते हुए मथुरा। मथुरा में जेल से सड़क तक चली अंधाधुन्ध गैंगवार की सनसनीखेज वारदात ने जहां जनपद की ध्वस्त कानून व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है वहीं आज यहां निरीक्षण करने पहुंचे एडीजी क्राइम और डीजी जेल ने नागरिक और जेल पुलिस की नाकामी को छिपाते हुए मीडिया के सामने कुछ भी कहने से साफ इंकार कर दिया। हैलीकाॅप्टर से पुलिस लाइन उतरे दोनों अधिकारी पहले सीधे सर्किट हाउस पहुंचे यहां उन्होंने जिला प्रशासन के साथ गुप्त बैठक की। यहीं उन्होंने मीडिया से कहा कि वे जेल का निरीक्षण करने के बाद ही कुछ बता पायेंगे। लेकिन जिला कारागार पहंुचे दोनों ही अधिकारियों ने निरीक्षण के बाद भी इस मामले में कुछ भी कहने से साफ इंकार कर दिया। इससे इन अधिकारियों के निरीक्षण पर संन्देह के घेरे साफ नजर आ रहे है।  विदित हो कुख्यात अपराधी बृजेश मावी की कुछ महीनों पूर्व हुई हत्या के आरोप में कुख्यात अपराधी राजेश टौंटा मथुरा जेल में निरूद्ध चल रहा था। विगत रोज मथुरा जिला जेल में राजेश टौंटा और उसके साथियों की जेल में ही मौजूद एक अन्य गैंग के अपराधियों से गैंगवार हो गयी। गैंगवार की इस घटना में बन्दी अक्षय सोलंकी की जेल में ही मौत हो गयी जबकि राजेश टौंटा, राजकुमार उपाध्याय एवं दिनेश कुमार घायल हो गये जिन्हें उपचार के लिये नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। देर रात्रि मात्र 13 सुरक्षाकर्मियों के साथ राजेश टौंटा को जिला अस्पताल से आगरा के लिये रैफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही टोल टैक्स से पहले द्वापर रिसोर्ट के पास करीब दर्जन भर बदमाशों ने पुनः राजेश टौंटा पर हमला बोल दिया। इस हमले में राजेश टौंटा की गोली लगने से मौत हो गयी। जिसका आज पुलिस और पीएसी के जवानों की भारी सुरक्षा के बीच पोस्टमार्टम कराया गया।  इस घटनाक्रम के बाद आज यहां निरीक्षण करने पहुंचे अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एच0सी0 अवस्थी और कारागार पुलिस महानिदेशक आर0आर0 भटनागर हैलीकाॅप्टर से पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउण्ड पर उतरे जहां से वे सीधें सर्किट हाउस पहुंचे और जनपद के आलाधिकारियों से वार्ता कर घटनाक्रम की पूरी जानकारी ली। यहां पूछने पर उन्होंने बताया कि वे मीडिया से कुछ भी कहने से पहले जेल और घटना स्थल का निरीक्षण करेंगे इसी के बाद कुछ बता पायेंगे। लेकिन यहां से जेल पहुंचे दोनों ही अधिकारी जेल से निरीक्षण करने के बाद सीधें अपनी गाडि़यों में बैठते हुए मीडिया से ये कहते नजर आये नो कमेन्ट्स नो कमेन्ट्स। मथुरा में नागरिक और जेल पुलिस की नाकामी की सनसनीखेज वारदात के बारे में अपने निरीक्षण के बाद भी दोनों ही वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अपनाया गया ये रवैया मथुरा के साथ साथ सूबे की कानून व्यवस्था पर भी इन अधिकारियों की गम्भीरता पर सवालिया निशान लगाता है। वे यहां से निरीक्षण के उपरान्त सीधे आगरा निकल गये। 

Read More

गोवर्धन थाने के फील्ड में जनता के सामने फरियाद लेकर आये फरियादी को मारपीट कर थाने से बाहर भगाते थाना प्रभारी गोवर्धन। थाना क्षेत्र के गांव जतीपुरा से अपनी फरियाद लेकर थाने पहुॅचे पति, पत्नि की फरियाद सुनने की बजाय उल्टे उसे मारपीट कर थाने से पांव पकड़ बाहर फेंक दिया। जो कस्बे में चर्चा का बिषय बना हुआ हैं। जतीपुरा निवासी पंकज को परिवारीजनों ने पंकज के घर पर जवरजस्ती कब्जा करने की कौशिस कर रहे है। जिसकी शिकायत लेकर पंकज दो दिन पहले थाना पुलिस से मिला लेकिन थाना पुलिस ने पंकज की बात सुनने की बजाय पंकज को थाने फटकार देकर भगा दिया। वही पंकज को परिजनों ने रविवार का मारपीट कर घर से भगा दिया। अपनी फरियाद लेकर अपनी पत्नि रजनी और पालतू पशुओं को लेकर थाना पहुॅचा जहाॅ थाना पुलिस ने पीडित पंकज की फरियाद सुनने की बजाय पंकज व पत्नि रजनी के साथ नीचे गिराकर मारपीट करते हुए पंकज का पैर खीचंकर थाने से बाहर भगा दिया। पुलिस की कार्यशेली को सड़क पर खडे देख रहे लोेगों मे पुलिस द्वारा पंकज के साथ किया गया व्यवहार चर्चा का विषय बना हुआ है। पंकज के साथ पुलिस द्वारा किये व्यवहार से पुलिस जमकर मानवाधिकारों का उल्लघन करती दिखाई दी। अव देखना होगा कि पुलिस के इस बर्ताव का संज्ञान मानवाधिकार आयोग ले सकेगा कर क्या पुलिस पर कोई कार्यबाही कर पायेगा।  

Read More

गोवर्धन। मंगलवार 20 जनबरी को कस्वा के ब्लाॅक तिराहे के निकट घनश्याम आश्रम में सपा के जिला उपाध्यक्ष दौलतराम चतुर्बेदी तहसील की घोषणा होने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को गोवर्धन क्षेत्र की जनता की सभा को संबोधित करेगें जिसमेें सभा में जिले कई बउे नेताओं की आने की संभावनाऐ जताई जारही है। इसकी जानकारी बरिष्ठ सपा नेता गोपाल शर्मा ने दी है।इस मौके पर डा0 दौलतराम चतुर्बेदी ब्यापार सभा के बिधान सभा अध्यक्ष धीरेन्द्र कौशिक राजकुमार मामा राजकुमार लबानियाॅ छेलों पण्डित आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Read More

पुलिस ने तीन चार पहिया की गाड़ी सहित दो अभियुक्त को पकड़ा दो तमंचा बरामद   गोवर्धन। पुलिस को जुआ खेलते असमाजिक तत्वों को टोकना महंगा पड़ गया। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जबावी कार्यवाही की और करीब चार किमी. तक बदमाशों का पीछा किया। पुलिस पीछा करते हुए दो अभियुक्तों के साथ तीन चार पहिया की गाडिय़ों के साथ अवैध असलाह को बरामद किया है। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के दौसेरस में मस्जिद के समीप कुछ असमाजिक तत्व जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक राजा सिंह, एसएसआई वीपी गिरि मय फोर्स दोसेरस पहुंचे। जैसे ही उन्होंने जुआरियों को टोका तो देखते ही देखते बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जबावी कार्यवाही करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस को देख बदमाश गाडिय़ों से मुड़सेरस की ओर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया। कार्यवाही में पुलिस ने दो अभियुक्त जहांगीर पुत्र जानू मेव निवासी सुरीर मथुरा, जहरूद्धीन पुत्र वेदामी खां निवासी गांव बरौस सादाबाद हाथरस को पकड़ा है। पुलिस ने आगरा नंबर की एक जायलो और दो वुलेरो गाड़ी जो कि अलीगढ़ व हाथरस नंबर की है। पुलिस को पकड़े गये बदमाशों से दो तमंचा बरामद हुए हैं।

Read More