मथुरा

यमुना भक्त सांसद हेमा मालिनी से मुलाकात के दौरान मथुरा। मथुरा की वर्तमान सांसद हेमा मालिनी से यमुना रक्षक दल का शिष्ट मण्डल मिला तथा उनसे गंगा प्राधिकरण के साथ यमुना प्राधिकरण की मांग रखते हुये यमुना की सफाई की बात कही एवं सरकार से हथिनी कुण्ड (हरियाणा) से जल छोड़ने की बात कही। सांसद जी ने कहा कि ‘‘ मैं प्रधानमंत्री के समक्ष यमुना मुद्दे की बात अवश्य रखूँगी। आप प्रधानमंत्री के नाम पर एक पत्र लिखे वर्तमान सरकार आप की बात अवश्य सुनेगी‘‘ इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश यादव, राष्ट्रीय महासचिव. रमेश सिसोदिया, राष्ट्रीय प्रचारर सचिव विष्णुप्रिया, नगर अध्यक्ष श्रीदास प्रजापति, मुकेश शर्मा, उपेन्द्र यादव, गोपाल कुमार आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। प्रदेश मे सत्तारूढ समाजवादी पार्टी मे मथुरा मे जिला अध्यक्ष पद को लेकर पीडब्लूडी गैस्ट हाउस पर हुई समीक्षा बैठक मे जमकर हॅगामा हुआ। आक्रोशित सपा कार्यकर्ताओं ने बैठक के दौरान जमकर नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओ ने आगरा मंडल के पर्यवेक्षक एवं राज्यसभा सदस्य अरविन्द कुमार सिंह के सामने अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करने के व गुटबाजी को समाप्त करने की बात कही। मथुरा मे सपा के जिला अध्यक्ष पद को लेकर खीचतान व गुटबाजी चल रही है। वर्तमान जिला अध्यक्ष गुरूदेव शर्मा पर पार्टी कार्यकर्ताओं मे गुटबाजी फैलाने का आरोप कार्यकर्ताओ ने लगाया है। जिसके चलते सपा का जनाधार कमजोर हो रहा है। जिला अध्यक्ष पद को लेकर सपा मे भारी खीचतान चल रही है। पर्यवेक्षक व राज्यसभा सांसद अरविन्द कुमार सिंह का कहना है कि वह पार्टी को मजबूती प्रदान करने व गुटबाजी को समाप्त करने के लिये ही यहाॅ कार्यकर्ताओ के बीच आये है और प्रत्येक कार्यकर्ता से मिलकर उनकी राय जानकार पार्टी मुखिया को अवगत करायेगे ताकि मथुरा मे भी पार्टी का जनाधार मजबूत किया जा सके।  

Read More

यमुना रक्षक दल द्वारा कमेटी का गठन किया गया यमुना रक्षक दल के कार्यकर्ता हरियाण में जनसम्पर्क के दौरान मथुरा। 12 जनवरी को बल्लभगढ, फरीदाबाद तथा दिल्ली में मयूर विहार, साउथ एवेन्यू सहित कई शहरों में यमुना रक्षक दल द्वारा जनसम्पर्क अभियान चलाया गया। साथ ही सभी जिलें के सांसदों एवं महन्तों से भेंटकर उनके सामने यमुना का मुद्दा रखा गया। 11 मार्च 2015 की होने वाली मथुरा से दिल्ली तक यमुना शुद्धिकरण पदयात्रा के लिये पूरे शहर में जन जागृति की गयी। इसके साथ साथ ही आगामी एक फरवरी को यमुना सफाई के लिये जन्तर मन्तर पर एक दिवसीय धरना दिया जायेगा धरने के माध्यम से सरकार को चेतावनी दी जायेगी। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि यमुना का जल अत्याधिक दूषित एवं विषैला हो चुका है जिससे अनेको पशु पक्षी मर रहें हैं। लोगों में में कैंसर जैसी बिमारिया फैल रही है। हथिनी कुण्ड पर यमुना को कैद कर रखा है जिसके कारण ब्रज में यमुना को अस्तित्व समाप्त हो रहा है। यमुुना की अविरल धारा बनाने के लिये तथा हथिनी कुण्ड से जल छोड़ने के लिये 11 मार्च 2015 को मथुरा से दिल्ली की पदयात्रा में सबको एकसाथ चलना होगा। जानकारी देते हुये बताया गया कि आगामी एक फरवरी को जन्तर मंतर पर धरने की तैयार के लिये 14 जनवरी को कालिका मन्दिर दिल्ली में सभी कार्यकर्ता सहित बैठक होगी। इस अवसर पर बल्लभगढ से दुर्गेश शर्मा, बाँकेविहारी, गौरव शर्मा, अंकुर यादव, महेश शर्मा, मुकेश शर्मा तथा दिल्ली से आर0के0 जिन्दल, मिथलेश कुमार, राजेश यादव, टिल्लन रिक्षारिया, हरदयाल कुशवाह, राजा मंशूरी, मदन लाल गौतम, गिरिवर सिंह, उदय नारायण आदि उपस्थित थे।    

Read More

राधाकुण्ड। मुखराई गांव में विधुत विभाग की लापरवही से 14 अप्रैल 2013 को सात मकानों में भीषण आग लग चुकी है। जिसमें प्रेमसिंह, शेरसिंह, रामजीलाल, विनोद मूली,रामदास,भगवान आदि के मकानों में भीषण आग लगने से 60 मन गेंहू, 8 भूसा से भरी बुर्जी, 10 विटोरा, 3 भैंस 1 बकरी, 2 बुग्गी हजारोें नगदी के साथ ही अन्य लाखों रूपयों का समान जलकर राख हो गया था लेकिन विधुत विभाग ने इस घटना से भी सबक नही लिया है। अगर लोगों की जरासी भी चूक हो जाती तो रविवार को लगी ट्रांसफार्म में आग दर्जनों घरों को अपनी चपेट में ले ली। गनीमत बड़ा हादसा होेने से टल गया।

Read More

गोवर्धन के श्रीराधा बल्लभ मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा समापन पर व्यासपीठ का स्वागत करते यजमान व अन्य गोवर्धन। चक्लेश्वर स्थित श्रीराधा बल्लभ मंदिर में सौभरि ब्राह्मण संघ के तत्वाधान में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन हवन यज्ञ एवं धार्मिक कार्यक्रमों के बीच सोमवार को हुआ। समापन मौके पर व्यासपीठ का सौभरि ब्राह्मण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने स्वागत किया। महोत्सव में व्यास दीपक कृष्ण शास्त्री ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा अमृत के समान है। इस अमृत महोत्सव में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया है वे पुण्य के भागी हैं। साक्षात् गिरिराज जी की तलहटी में कथा बैठकर सुनना सबसे बड़े पुण्य की बात है। इस मौके पर महामंत्री शोभाराम शर्मा, महावीर शर्मा, वेदराम शर्मा, राममूर्ति, यूके वर्मा, भगवत प्रसाद, महादेव पांडेय, गंगाराम, ब्रह्मानंद  आदि थे।  

Read More

मथुरा। थाना राया क्षेत्र की रिपोर्टिग चैकी विचपुरी पुलिस ने क्षेत्र के पीके इन्स्टीट्यूट के पास से अवैध रूप से 41 वोतल अग्रेंजी शराब ले जाते नन्नें पुत्र नूरी निवासी जरैलिया थाना राया सहित तीन अन्य को गिरफ्तार किया हैं।  

Read More



Mediabharti