मथुरा

बिना यमुना के आगरा के ताज महल की सुन्दरता अधूरी आगरा कार्यालय के शुभारम्भ पर मौजूद यमुना भक्त   मथुरा। मान मन्दिर, श्रीमद् पुष्टिमार्ग एवं भारतीय किसान यूनियन (भानू) के संयुक्त तत्वाधान में यमुना मुक्तिकरण अभियान द्वारा यमुना आन्दोलन को गति देने व आगामी पदयात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिये क्षेत्रिय कार्यालय खोले जा रहे जिसके माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगो तक यमुना मुक्ति का आवह्न पहुॅचाया जा सके। इसी क्रम में अभियान द्वारा आगरा महानगर में आन्दोलन को धार देने के लिये आगरा में शमसाबाद रोड स्थित राजेश्वर मन्दिर में अभियान के क्षेत्रिय कैम्प कार्यालय का उद्घाटन 12 जनवरी सोमवार को किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में अभियान के कार्यकर्ताओं के साथ साथ आगरा के सैकड़ो नगरवासी भी उपस्थित रहे। कार्यालय का उद्घाटन प्रख्यात कथावाचक श्री विष्णु चैतन्य हरि जी एवं राष्ट्रीय संयोजक राधाकान्त शास्त्री द्वारा किया गया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओ के कई प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे। यमुना मुक्तिकरण अभियान के राष्ट्रीय सहसंयोजक सुनील सिंह व राष्ट्रीय महासचिव हरेश ठेनुअ ने कहा आगरा में विश्व के अजूबों में गिना जाने ताजमहल स्थित है जिसके उत्तरी भाग में यमुना जी प्रवाहित होती है आज बिना स्वच्छ यमुना के ताजमहल की भी सुन्दरता अधूरी है। यमुना में बह रहे जल के कारण आगरा में पेय जल और किसानों की कृषि को हानि पहॅुच रही है। इसलिये हम सभी को संगठित हो 15 मार्च के पदयात्रा में अभूतपूर्व संख्या में यमुना जी को लान के लिये दिल्ली चलना है। इस अवसर पर अन्तर्राष्ट्रीय कथाव्यास केशव देव शास्त्री, सुनील शास्त्री, देवेन्द्र शास्त्री, बबलू भण्डारी, सज्जन शर्मा, मोन्टी, सोनू रावत, अवधेश शुक्ला, ऋषि दुबे ने उपस्थित होकर अपने विचार रखते हुये अभियान को हर संभव तरीके से सफल बनाने का संकल्प लिया। 

Read More

-विष्ण चैतन्य से मुलाकात करते यमुना भक्त मथुरा। श्रीमद् भागवत कथा के प्रसिद्ध कथा प्रवक्ता श्री विष्णु चैतन्य जी महाराज से यमुना मुक्तिकरण अभियान के राष्ट्रीय संयोजक, सहसंयोजक और महासचिव द्वारा भेंट की गई और अभियान द्वारा 15 मार्च की आगामी यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा के विषय में अवगत कराया गया। उन्होने अभियान को हर प्रकार समर्थन देने का विश्वास जताते हुये आश्वस्त किया कि उनके आवह्न पर हजारों वैष्णव इस ऐतिहासिक पदयात्रा में निश्चित तौर पर भाग लेगे।     

Read More

मथुरा। जनपद के दो थाना क्षेत्रों में दहेज लोभी ससुरालीजनों ने दहेज की माॅग पुरी नहीं होने पर विवाहिताओं के साथ मारपीट करते हुए घर से निकाल देने के मामलें दर्ज कराये गये हैं। पुलिस दोनो मामलों की जाॅच में जुटी हुई हैं।  मिली जानकारी के अनुसार श्रीमती शकुन्तला देवी पुत्री सोनवाल निवासी जमुनापार थाना बलदेव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पति लाखन सिंह पुत्र होती लाल निवासी पालीखेड़ा थाना हाईवें मथुरा ने अपने पाॅच अन्य परिजनों के साथ दहेज की माॅग पुरी नहीं होने पर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने तथा मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल देनेक की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। दूसरी घटना जनपद के महिला थाने में श्रीमती रीना पत्नी बबलू पुत्री सियाराम निवासी नवीपुर महावन ने अपने पति बबलू पुत्र मोहनलाल निवासी 123 सेक्टर 8 वोदला वाली कालौनी के पास सेन्टर जेल आगरा ने दहेज की माॅग पुरी नहीं होने पर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया तथा मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। पुलिस ने दोनो घटनाओं को दर्ज कर आरोपी दहेज लोभियों के विरूद्व कार्यवाही शुरू कर दी हैं।

Read More

मथुरा। थाना बरसाना में नामजदों ने एक 40 वर्षीय विवाहिता के साथ दुराचार कर डाला। घटना की रिपोर्ट पीडि़ता के पति ने नामजदों के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। थाना बरसाना में बलात्कार से पीडि़त विवाहिता ने गाॅव के ही भोला पुत्र भग्गा निवासी टटिया मौहल्ला बरसाना ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके साथ वारी वारी से दुराचार कर डाला। विरोध करने पर गाली गलोज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। पुलिस ने पीडि़ता के पति की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपियों के विरूद्व छापा मार कार्यवाही की लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सकें।

Read More

मकर संक्रान्ति के पावन पर्व पर इलाहाबाद संगम के माघ मेंले मे भारतीय किसान यूनियन ( भानू ) का तीन दिवसीय महासम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें भाकियू ( भान ू) के सभी राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष व हजारों कार्यकर्ता और किसान उपस्थित रहे। भाकियू ( भानू ) के महासम्मेलन में यमुना मुक्ति की आवाज को किसानों द्वारा बुलन्द किया गया।   भारतीय किसान यूनियन के महासम्मेल में यमुना को जबरन हथिनी कुण्ड पर रोका जाने व केन्द्र सरकार द्वारा लाये भूमि अधिग्रहण बिल को लेकर भारी विरोध किया गया। भाकियू (भानू) के त्रिदिवसीय महासम्मेलन में भाग लेने के लिये यमुना मुक्तिकरण अभियान के सहसंयोजक सुनील सिंह व राष्ट्रीय महासचिव हरेश ठेनुआ इलाहाबाद पहुँचे और उन्होने उपस्थित सभी किसानों को यमुना मुक्ति का संकल्प दिलाया।  भारतीय किसान यूनियन ( भानू ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने कहा कि मार्च 2013 में भी यमुना की मुक्ति के लिये दिल्ली गये थे परन्तु तत्कालिक सरकार ने यमुना भक्तों को धोखा दिया। किसानों शुद्ध यमुना जल नहीं दिया जा रहा यह किसानों और यमुना भक्तों के साथ अन्याय है। यमुना में बह कर आ रहे जहरीले जल से किसानों कृषि और जीवन दोनो को हानि पहुॅच रही है इसके साथ साथ ब्रज में आने वाले श्रद्वालुओं की आस्था पर कुठाराघात भी है इसलिये यमुना मुक्तिकरण अभियान की 15 मार्च से होने वाली पदयात्रा में भाग लेने के लिये भाकियू ( भानु ) के हजारों किसान कार्यकर्ता 14 मार्च को ही मथुरा पहुॅच जायेगे और दिल्ली से यमुना मुक्ति कराकर  ही वापस लौटेगें।  यमुना मुक्तिकरण के सहसंयोजक सुनील सिंह एवं राष्ट्रीय महासचिव हरेश ठेनुआ ने उपस्थित सभी किसानों को यमुना के आध्यात्मिक महत्व से अवगत कराते हुये कहा कि यमुना को संगम से सैकड़ो किलोमीटर उपर ही कैद है यहा संगम तक यमुना का जल ही नही पहुॅचता। उन्होने उपस्थित हजारों किसानों से यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा में भाग लेने के लिये 14 मार्च का आने का आवह्न किया।  भाकियू के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव राजेन्द्र प्रसाद शास्त्री व राष्ट्रीय प्रवक्ता श्पौराज सिंह ने कहा कि पिछली केन्द्र सरकार ने यमुना भक्त और किसानो को धोखा दिया और उसके हश्र से सभी अवगत है अगर वर्तमान केन्द्र सरकार यमुना मुक्त करती ता उसका भी हश्र पिछली सरकार जैसा हो जायेगा।  महासम्मेलन में उपस्थित सभी जिलाध्यक्षों और किसान कार्यकर्ताओं ने यमुना को मुक्त कराने के लिये हजारों की संख्याा में भाग लेगें और यमुना को मुक्त कराये बिना पीछे पैर नहीं हटायेगें।  इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव रामचन्द्र सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रेशम पाल सिंह, प्रदेश महासचिव कपिल देव राय, प्रदेश सचिव जगनन्दन पाण्डेय, प्रदेश महासचिव गन्दर्भ सिंह, डाॅ वीके सिंह, संजय शुक्ला, चै. कुमरपाल सिंह, प्रताप बहादुर, रमेश सिकरवार, एवं सभी जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे।     यमुना मुक्तिकरण अभियान को मिला सन्तों को समर्थन वृन्दावन-मथुरा। श्रीमान मन्दिर, श्रीमद् पुष्टिमार्ग एवं भारतीय किसान यूनियन ( भानू ) के संयुक्त तत्वाधान में यमुना मुक्तिकरण अभियान द्वारा यमुना मुक्ति के लिये अभियान राष्ट्रीय संयोजक राधाकान्त शास्त्री के नेतृत्व में संतो व पदाधिकारियों द्वारा समूह में विभाजित हो पूज्य संतो, और भागवत प्रवक्ताओं से भेट 15 मार्च को होने वाली   यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा के विषय में अवगत कराया जा रहा है और  यमुना मुक्ति के आन्दोलन को धार देने के लिये सहयोग और समर्थन का आवह्न किया जा रहा है।  राष्ट्रीय संयोजक राधाकान्त शास्त्री द्वारा अखंडानन्द आश्रम के श्रद्धेय श्री श्रवणानन्द जी महाराज से के भेंट की गई और अभियान में उनके आशीर्वाद और समर्थन की मांग की। परमपूज्य श्री श्रवणानन्द जी महाराज  ने कहा कि यमुना हमारे धर्म आस्था का प्रतीक है और आज उसके अस्तित्व पर खतरा है ऐसे में हम सभी का कर्तव्य है कि हम संगठित हो संघर्ष करे। हमारा यमुना मुक्ति के पावन कार्य में समर्थन है और आप सभी यमुना को मुक्त कराने के अभियान में अवश्य सफल होगें।  यमुना मुक्तिकरण अभियान के पदाधिकारियों द्वारा गोरे दाऊ जी के महन्त व वैष्णव परिषद के अध्यक्ष पूज्य संत श्री प्रह्लाद जी महाराज, मधुर काष्र्णि आश्रम के जगदानन्द जी महाराज व सुदामा कुटी के महन्त पूज्य संत श्री सुतीक्ष्ण दास जी महाराज से उनके आश्रमों पर  भेंट की गई सभी पूज्य संतो द्वारा अभियान की सफलता की ओर अग्रसर होने की कामना करते हुये कहा कि यमुना महरानी श्री कृष्ण की लीलाओं की साक्षी रही थी हजारों वर्षो से वह ब्रजवासियों व भक्तों पर कृपा करती आयी है उनकी रक्षा के लिये सभी हम सभी एक है। यमुना की रक्षा धर्म और संस्कृति की रक्षा है और उनकी रक्षा के अभियान में हम आपके साथ है। यमुना मुक्ति का अभियान आगे बढेगा और सरकार को आपकी मांगों को मानकर यमुना को निर्मल बनाना होगा  यमुना मुक्तिकरण अभियान के तकनीकी सलाहकार राधाप्रिय, कथा प्रवक्ता आचार्य महेश व मानमन्दिर के सन्त भक्त शरण द्वारा धर्मसंग संस्कृत विद्यालय में संस्कृत विद्यार्थियों व विद्यालय के आचार्यो से संपर्क कर पदयात्रा के विषय में अवगत कराया और पदयात्रा में सहभागिता की अपील की। विद्यालय के प्रधानाचार्य पं. सच्चिदानन्द द्विवेदी ने कहा कि पावन अभियान में हम और हमारे विद्यार्थी सदैव आपके साथ है। सभी छात्रों द्वारा आन्दोलन में भाग लेने की बात कहीं।   

Read More

18 जनवरी को 2.11 बजे विलक्षण विभूतियाँ होंगी सम्मानित ज्ञानदीप शिक्षा भारती की 28 वर्षों तक सेवारत रहीं दिवंगत प्रधानाचार्या सुश्री सविता भार्गव की स्मृति में दिल्ली की राष्ट्रीय संस्था ’अवन्तिका’ द्वारा 18 जनवरी को दोपहर 2.11 बजे ’अवन्तिका - सविता स्मृति सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है। ज्ञानदीप के सचिव मोहन स्वरूप भाटिया के अनुसार समारोह में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाली 14 विशिष्ट विभूतियों को समारोह में सन्त प्रवर स्वामी गुरुषरणानन्द जी महाराज एवं दीदी माँ साध्वी ऋतंभरा के वरद आशीर्वाद का सौभाग्य प्राप्त होगा। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश समारोह की अध्यक्षता करेंगे। डा0 राम अवतार शर्मा, डा0 शशि तिवारी तथा डा0 विष्णु सक्सैना विशिष्ट अतिथि होंगे। समारोह में ’भारत कोष’ का निर्माण कर रहे पूर्व सांसद चैधरी दिगम्बर सिंह के पुत्र आदित्य चैधरी, ग्राम कूम्हा ( राया ) की जुझारू युवती बबिता चैधरी, विभिन्न धर्मों के ग्रन्थ, वेद, पुराण, महापुरुषों आदि के सम्बन्ध में 5 घंटों तक अंग्रेजी में धाराप्रवाह बोलने वाली कक्षा 4 की 9 वर्षीय विलक्षण प्रतिभा सम्पन्न बालिका चेतन्या पाण्डे, आगरा के सेवाभावी चिकित्सक डा0 चन्दन कुमार, देश - विदेश में अनेक पुरस्कार प्राप्त मधुर कण्ठी कलाकार कु0 झनक नागर, भारत से बाहर जर्मनी आदि देशों में आयोजित तीरन्दाजी प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक विजेता कु0 मान्या अग्रवाल, मनोविज्ञान विषयक हिन्दी तथा अंग्रेजी में लिखित 25 पुस्तकों के रचनाकार 10 पत्र - पत्रिकाओं के सम्पादक, आगरा के सुप्रसिद्ध मनोविज्ञानवेत्ता डा0 महेश भार्गव, साँझी कला के ख्याति प्राप्त आचार्य सुमित गोस्वामी, सहारा हाॅस्पिटल लखनऊ की सेवाभावी लोकप्रिय चिकित्सक डा0 शिल्पी सहाय, तकनीकी शिक्षा क्षेत्र में विशिष्ट योगदान प्रदान करने वाले जी0 एल0 ए0 विश्वविद्यालय के सूत्रधार नीरज अग्रवाल, शिक्षा, कला, भाषण, संगीत, नृत्य आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्या हेतु 1800 से अधिक पुरस्कारों से सम्मानित, लिम्का बुक में नाम लिखाने वाले मात्र 16 वर्षीय किशोर रिषभ अरोड़ा, गाजियाबाद निवासी, साहित्यकार, पत्रकार तथा कवि श्री विकास मिश्र, कोसी के रचनात्मक समाजसेवी, प्रभात जागृति  मंच के संस्थापक जमुना प्रसाद मिश्र एवं अपने देश के लिए राष्ट्रीय भावना से ओत प्रोत माइक्रोसोफ्ट के विल गेटस् तथा गूगल द्वारा प्रस्तावित पाँच करोड़ वार्षिक वेतन को ठुकरा कर आदर्श उपस्थित करने वाले श्री वीरेन्द्र सिंह को ’अवन्तिका - सविता - सम्मान’ से सम्मानित किया जायगा। ’अवन्तिका’ के राष्ट्रीय निदेशक डा0 आनन्द अग्रवाल ने बताया कि समारोह में शिक्षणोत्तर गतिविधियों में शीर्षस्थ स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं तक उनकी शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों को भी समारोह में सम्मानित किया जायगा। ज्ञानदीप के शैक्षिक निदेशक के0 जी0 माहेश्वरी तथा प्रधानाचार्या श्रीमती निधि भाटिया ने शिक्षण संस्थाओं के आमंत्रित प्रधानाचार्यों से विशेष रूप से इस प्रेरणास्पद समारोह में उपस्थिति का अनुरोध किया है।  

Read More



Mediabharti