मथुरा। थाना महावन क्षेत्र के जोगीपुर मोड़ पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससें बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं साथी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायल को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया वहीं मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम जोगीपुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने आरजे 05 एस एस 7931 बाइक में टक्कर मार दी जिससें बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वही साथी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचें स्थानीय लोगों ने घटना की गंभीरता को देख स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायल को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया वहीं मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। घटना की रिपोर्ट मृतक के सालें अजब सिंह पुत्र पन्नालाल निवासी सराय दाउद थाना बलदेव ने अज्ञात वाहन चालक के विरूद्व रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई हैं।
Read More




