यमुना मुक्ति के लिये 17 जनवरी को निकाला जायेगा मशाल जूलूस, यमुना भक्त सरकार को देगें चेतावनी यमुना मुक्त करों या जनआन्दोलन का करो सामना यमुना मुक्तिकरण अभियान द्वारा 17 जनवरी को विशाल मशाल जूलूस निकाला जायेगा जिसमें हजारों की संख्या में यमुना भक्त भाग लेगें। रविवार को धौली प्याऊ स्थित मुस्कान गैस्ट हाउस में यमुना मुक्तिकरण अभियान की विशेष बैठक आहूत की गई जिसमें केन्द्र व राज्य सरकार को चेतावनी संदेश देने के लिये हजारों की संख्या में यमुना भक्त मशाल जूलूस में भाग लेगें और सरकार से यह मांग करेगे की अपने वादे के अनुसार यमुना को मुक्त कर स्वच्छ और अविरल बनाये अन्यथा उसे 15 मार्च को यमुना भक्तों के जन सैलाब का सामना कराना पड़ेगा। बैठक का संचालन यमुना मुक्तिकरण अभियान के राष्ट्रीय महासचिव हरेश ठेनुआ ने करते हुये जानकारी दी कि 17 जनवरी का मशाल जूलूस अभियान के प्रदेश अध्यक्ष श्याम चतुर्वेदी के नेतृत्व में किया जायेगा। अभियान के प्रदेश अध्यक्ष श्याम चतुर्वेदी ने कहा कि मशाल जूलूस मथुरा में विकास बाजार से होली गेट होते हुये विश्राम घाट तक निकाला जायेगा। इस मशाल जूलूस का उद्देश्य केन्द्र व राज्य सरकार को आगाह करना है कि वह हमारी यमुना मैया मुक्त कर उसे अविरल बनाये बरना 15 मार्च का आन्दोलन इससे कई गुना अधिक विशाल होगा। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सहमति से प्रदेश व शहर की कार्यकारिणी में नये पदाधिकारियों को शामिल किया गया जिसमें मुकेश पहलवान को यमुना मुक्तिकरण अभियान (युवा) का प्रदेश अध्यक्ष, मोहम्मद आरिफ को अभियान का प्रदेश उपाध्यक्ष, मीना सिंह को यमुना मुक्तिकरण अभियान (महिला) की प्रदेश महासचिव, उमेश चैधरी को अभियान के युवा का शहर अध्यक्ष नीरज चैधरी को नगर उपाध्यक्ष, मयंक चतुर्वेदी को नगर महामंत्री का दायित्व भार सौंपा गया। सभी नये पदाधिकारियों द्वारा यमुना की मुक्ति और शुद्धि के लिये दिन रात एक कर कार्य करने का संकल्प लेते हुये कहा कि अब की बार यमुना की स्वच्छ धारा लाकर ही दम लेगे। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष पंकज चतुर्वेदी, महेन्द्र राजपूत, राजेन्द्र सक्सैना, सुरेन्द्र प्रधान, धीरज सारस्वत, मोहित, रामबाबू, आदि उपस्थित रहे। 52 गांवो की महापंचायत में मिला यमुना मुक्तिकरण अभियान को अपूर्व समर्थन पाली ( गोवर्धन ) समाचार दिनांक 11 जनवरी दिन रविवार को ग्राम पाली में यमुना की मुक्तिकरण और शुद्धिकरण को लेकर 52 गांव की पंचायत आयोजित की गई जिसमें 52 गांवो के 2-3 हजार लोग उपस्थित रहे। पंचायत में भाग लेने यमुना मुक्तिकरण अभियान के संयोजक राधाकान्त शास्त्री पाली गांव पहुॅचे उन्होने उपस्थित ग्रामवासियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि यमुना मैया को बचाने के लिये आज हमारे सामने करो या मरो की स्थिति आ खढ़ी हुयी है यदि हम यमुना को मुक्त करा उसकी अविरल धारा ब्रज में लाना चाहते है तो हम सभी को संगठित हो इस बार 15 मार्च की यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा में जी जान से समर्पित हो संघर्ष करना होगा तभी हमें शुद्ध निर्मल यमुना की प्राप्ति होगी। उन्होने उपस्थित ग्राम वासियों 15 मार्च की पदयात्रा में सहभागिता का आवह्न किया। उपस्थित ग्राम वासियों ने जय यमुना मैया का जयकारा लगाते हुये 15 मार्च की पदयात्रा में चलने का संकल्प लिया और 52 गांव की सरदारी ने कहा कि पूज्य रमेश बाबा महाराज के प्रत्येक आदेश का हम पालन करते आये है और आगे भी उनके आदेशानुसार चलेगे। हम उनके यमुना मुक्ति के इस अभियान हम सभी तन मन धन से साथ है। हम सभी अपनी आस्था और जीवन की केन्द्र श्री यमुना महारानी के लिये हम सभी यमुना मुक्तिकरण अभियान के साथ है और 15 मार्च की पदयात्रा में हम प्रत्येक गांव से सैकड़ो की संख्या में निकल यमुना पदयात्रा में भाग लेगे। यमुना हम सभी ब्रजवासियों की माँ है और माँ की रक्षा प्रत्येक पुत्र का धर्म है। लीगल वेलफेयर एडवोकेट सोसायटी ने दिया यमुना मुक्तिकरण अभियान को समर्थन वृन्दावन समाचार श्री मान मन्दिर, श्रीमद् पुष्टिमार्ग एवं भारतीय किसान यूनियन ( भानू ) के संयुक्त तत्वाधान में यमुना का शुद्ध अविरल प्रवाह पुनः ब्रज में आये इस पावन संकल्प के साथ यमुना मुक्तिकरण अभियान द्वारा निरन्तर प्रयासरत है। दिनांक 11 जनवरी रविवार को लीगल वेलफेयर एडवोकेट सोसायटी के पधाधिकारी अधिवक्ता गण यमुना मुक्तिकरण अभियान के केन्द्रीय कैम्प कार्यालय पहुॅचे और उन्होने श्री यमुना महारानी की मुक्ति के लिये चल रहे यमुना मुक्तिकरण अभियान समर्थन दिया। सोसायटी के संयुक्त सचिव एड. रितेश शाह ने कहा कि यमुना की वर्तमान स्थिति किसी भी व्यक्ति के लिये असहनीय है। हम सभी अधिवक्ता गण अभियान के साथ है। उन्होने घोषणा की कि 19 जनवरी को अधिवक्ता गणों द्वारा न्यायालय परिसर में 1 दिवसीय सांकेतिक धरना दिया जायेगा एवं मथुरा जिलाधिकारी को राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम यमुना मुक्ति की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा जायेगा।
Read More




