मथुरा। जिला विकलांग जन विकास अधिकारी श्याम सुन्दर इकनौरिया ने अवगत कराया है, कि प्रमुख सचिव नियोजन विभाग उ0प्र0 शासन द्वारा समस्त विकलांग पेंशन धारकों एंव नवीन पेंशन हेतु आधार कार्ड लिंकेज किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। उक्त के संबंध में अवगत कराना है कि आगामी वित्तीय वर्ष में बिना आधार कार्ड सं0 लिंकेज के विकलांगजनों को पेंशन दिया जाना सम्भव नहीं होगा। उक्त के परिप्रेक्ष में आपको संबंन्धित विकास खण्ड के समस्त पेंशन धारकों की सूची प्रेषित की जा रही है कि समस्त विकलांगजनों का भौतिक सत्यापन अपने अधीनस्थों से कराते हुए आधार कार्ड लिंकेज किये जाने हेतु आधार कार्ड नामांकन सं0 नाम के सम्मुख अंकित अधोहस्क्षारी कार्यालय में उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चत करें नवीन विकलांग पेंशन आवेदन पत्र बिना आधार कार्ड की छायाप्रति के अधोहस्क्षारी कार्यालय में प्रेषित न करे। बिना आधार कार्ड की छायाप्रति के कोई भी आवेदन पत्र स्वीकार किया जाना सम्भव नहीं होगा।
Read More




