मथुरा

मथुरा। सचिव एवं खण्ड विकास अधिकारी बल्देव डा0 अजीत कुमार मथुरा ने बताया है कि क्षेत्र पंचायत बल्देव की बैठक दिनांक 02 जनवरी 2015 प्रातः 11ः00 बजे विकास खण्ड बल्देव के सभागार में ब्लाॅक प्रमुख की अध्यक्षता में होगी।  

Read More

मथुरा। गैस उपभोक्ताओं को ही हो रही परेशानियों से बेखबर जिलापूर्ति अधिकारी की उदासीनता पूर्ण व्यवहार के चलते जनाक्रोश धीरे धीरे बढ़ता जा रहा हैं। जैसे जैसे 1 जनवरी नजदीक आ रही है केन्द्र सरकार द्वारा शुरू की जा रही कैश मनी ट्रांसफर स्कीम से आम जनता में भ्रम की स्थिति हैं। नगर की पिछड़ी दलित बस्तियों के लोग गैंस एजेसियों के स्वामियों द्वारा किये जा रहें तानाशाही पूर्ण व्यवहार से दुखी हैं। नगर में बड़ी संख्या में लोग आधार कार्ड बनवाने से वंचित हैं। मगर गैंस एजेन्सी स्वामी लोगों को 1 जनवरी से नौ सब्सिडी कसा सिलेन्डर देने की सूचना दे रहें है। बताया जाता है के केन्द्र सरकार द्वारा 1 जनवरी 2015 से उपभोक्ताओं को उनके खाते में सब्सिडी दी जायेगी और एजेन्सी पर पुरे पैसे लिए जायेगे। नगर की विभिन्न गैस एजेसियों पर आधा एवं बैंक पास बुक जमा करने वालों की लम्बी कतार होने के चलते 1 जनवरी 2015 से उक्त योजना में उपभोक्ताओं द्वारा फार्म जमा करने की धीमी गति के कारण केन्द्र सरकार के पट्रोलियम एवं गैंस मंत्रालय द्वारा उक्त योजना को 31 मार्च तक बढ़ा दिया गया हैं। अतः स्थानीय जिला प्रशान को उपभोक्ताओं को गुमराह करने वाली गैंस एजेसियों की निगरानी कर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही करनी चाहिए।

Read More

यमुना प्रदूषण मुक्ति अभियान के केन्द्रीय कार्यालय के शुभारम्भ पर भक्तों को सम्बोधित करते रमेश बाबा एवं मंचासीन अन्य मथुरा। ब्रज संत रमेश बाबा के सानिध्य में यमुना को प्रदूषण से मुक्ति करा उसके पुरातन स्वरूप को पुनः ब्रज में लाने हेतु मान मन्दिर, श्रीमद् पुष्टीय मार्ग और भारतीय किसान यूनियन (भानु) के संयुक्त तत्वाधान में यमुना मुक्तिकरण अभियान के कार्यकर्ताओं ने कमर कसके फिर हुंकार भरी है कि 15 मार्च को जायेगें यमुना मुक्त करायेगें। विगत रोज केन्द्रीय कार्यालय उद्घाटन में यमुना भक्त सम्मिलित हुये और यमुना मुक्ति का संकल्प लिया। समारोह में साधु सन्तों, भागवताचार्यो, विद्वजनों, यमुना भक्तों के साथ किसान यूनियन के अनेकांे कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समारोह में ब्रज संत रमेश बाबा, गोकुल पीठाधीश्वर पंकज गोस्वामी, भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, अभियान के संरक्षक संत हरिबोल बाबा, मोरकुटी के महन्त परमेश्वर दास आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। संचालन करते हुये अभियान के राष्ट्रीय महासाचिव हरेश ठेनुआ ने यमुना मुक्ति का संकल्प दोहराया। संत रमेश बाबा ने कहा कि यमुना की रक्षा हेतु आज पूरे ब्रज को घर से निकलना होगा। यमुना ब्रज की शान है ब्रजवासियों की मां है और उसकी रक्षा हमारा परम कर्तव्य है। गोकुल पीठाधीश्वर पंकज बाबा ने कहा कि कभी यमुना का जल सप्त देवालयों में पूजा में प्रयोग किया जाता था परन्तु आज ब्रज में यमुना का जल ही नहीं रहा यह हम सभी का दुर्भाग्य है। भाकियू अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने हुंकार भरते हुये कहा कि हम बाबा महाराज के आदेशानुसार चल रहे है। इस अभियान में हम जी जान से सहभागिता करते आये और करते रहेगें। अभियान के संरक्षक हरिबोल बाबा ने कहा कि यमुना मुक्ति के पावन संकल्प में समाज के हर वर्ग को सहयोग करना होगा। राष्ट्रीय संयोजक राधाकान्त शास्त्री ने कहा कि यमुना की स्थिति आज किसी से छुपी हुयी नहीं है। इस मौके पर डी़पी चतुर्वेदी, श्याम चतुर्वेदी, संजय शर्मा, पंकज चतुर्वेदी, महेन्द्र राजपूत, गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, रीतराम सिंह, सोहन सिसौदिया आदि ने भी विचार प्रस्तुत किये गये। इस अवसर पर रतन सिंह पहलवान, श्रीचन्द चैधरी, श्रीदास प्रजापति, आचार्य सोहन लाल, भगवान दास चैधरी, अश्वनी शर्मा, राघव भारद्वाज, रोहतान सिंह, बलवीर सिंह हवलदार, रामगोपाल सिकरवार, अजय सिंकरवार ,ठाकुर रमेश सिकरवार, उषा सिंह, रामविनोद भट्ट, श्रीमती पुष्पा सिंह, ओमप्रकाश पचैरी आदि उपस्थित थे।   

Read More

मथुरा। अगर आप यमुना एक्सप्रेस वे से आगरा या नोएडा जा रहे हैं तो संभल कर निकलें। कोहरे के कारण कम विजिबिलिटी होने पर गाडि़यों को एक्सप्रेस वे पर एंट्री नहीं दी जा रही है लिहाजा कोहरा छंटने तक वहीं खड़े रहकर इंतजार करना पड़ सकता है। शनिवार को भी कम विजिबलिटी होने पर एक घंटे के लिए वाहनों को रोक दिया गया था। कासना कोतवाली पुलिस ने जीरो पॉइंट पर गाडि़यों को एंट्री नहीं दी, जिससे लंबी कतार लग गई। पुलिस का कहना है कि कोहरा बढ़ने पर वाहनों को एक्सप्रेस वे पर नहीं जाने दिया जाएगा। गौरतलब है कि विगत बुधवार को सुबह यमुना एक्सप्रेस वे के जेवर टोल प्लाजा के पास कोहरे के दौरान 30 गाडि़यां टकरा गईं थीं, जिसमें 5 लोगों की मौत हुई थी और 30 लोग जख्मी हुए थे। पुलिस ने कोहरा होने पर जीरो पॉइंट, जेवर, दनकौर, मथुरा और आगरा की तरफ से वाहनों को रोकने की योजना बनाई है। एसपी देहात डॉ0 बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि आगे भी कोहरे के दौरान लोग एक्सप्रेस वे से न निकलें, तो बेहतर रहेगा। सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टिट्यूट (सीआरआरआई) के 4 वैज्ञानिकों की टीम शनिवार को यमुना एक्सप्रेस वे पहुंची। टीम ने एक्सप्रेस वे के निर्माण में हुई तकनीकी खामियों की जांच पड़ताल की। टीम ने जीरो पॉइंट से लेकर जेवर टोल प्लाजा तक जांच की। टीम ने एक्सप्रेस वे पर उस जगह जांच की जहां बुधवार को एक साथ 30 गाडि़यां टकरा गई थीं। सीआरआरआई की टीम का नेतृत्व डॉ0 एस0 वैले मोरमन और डॉ0 सेना गुप्ता कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ यमुना एक्सप्रेस वे अथॉरिटी के डीजीएम आर के अरोड़ा, राइट्स और एक्सप्रेस-वे का निर्माण करने वाली एजेंसी के अधिकारी भी मौजूद थे। टीम ने एक्सप्रेस वे पर दी जा रही सुविधाओं की भी जांच की। टीम यमुना एक्सप्रेस वे के कंट्रोल रूम पहुंची। यहां सीसीटीवी के जरिए वाहनों की रफ्तार और लोगों के ड्राइविंग स्टाइल को नोट किया। साथ ही एक्सप्रेस वे की विडियोग्राफी भी कराई। अथॉरिटी के डीजीएम आर के अरोड़ा ने कहा कि 2 दिन बाद और कई टीमें भी जांच करने आएंगी।

Read More

मथुरा। संगीत विदुषी एवं चित्रकला मर्मज्ञ श्रीमती मंजु कृष्ण की पंचम पुण्य स्मृति में आयोजित कार्यक्रम परम्परा के प्रथम चरण का शुभारम्भ ज्ञानदीप सभागार में प्रदर्शित चित्रकला प्रदर्शनी चित्र मंजूषा के उद्घाटन के साथ हुआ। मुख्यातिथि दिल्ली के प्रख्यात् शिक्षाविद् एवं चित्रकार डॉ0 आनन्द अग्रवाल द्वारा फीता काटकर माँ शारदा एवं मंजु कृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। प्रदर्शनी में लगभग 100 कलाकृतियाँ रखी गयी थीं। प्रदर्शनी का अवलोकन कर डॉ0 अग्रवाल ने कहा कि यहां प्रदर्शित सभी कलाकृतियाँ भारत भवन के सिद्ध कलाकार छात्र छात्राओं की उत्कृष्ट कला क्षमता एवं सौंदर्यानुभूति का दिग्दर्शन कराती हैं। उन्होंने कहा कि विश्व के अनेक कलाकार संवेदनाओं और सौंदर्यानुभूति के सहारे ही उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर सके हैं। मैं इन्स्टीट्यूट के निदेशक आशीष अग्रवाल एवं चित्रकला विभागाध्यक्ष अरविन्द सिन्धु को इस आयोजन के लिये साधुवाद देता हूं। इस मौके उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार एवं उ0प्र0 संगीत नाटक अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष मोहन स्वरूप भाटिया ने कहा कि इन कलाकारों की कलाकृतियाँ राष्ट्रीय स्तर से कम नहीं हैं। समय आने पर ये कलाकार दुनिया में अपनी कला का परचम फहरायेंगे। संगीतज्ञ डॉ0 राजेन्द्र कृष्ण अग्रवाल द्वारा कार्यक्रम एवं श्रीमती मंजु कृष्ण के योगदान पर प्रकाश डाला गया। भारत भवन इंस्टीट्यूट के सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि श्रीमती मंजु कृष्ण की इच्छानुसार ही संगीत, नृत्य एवं चित्रकला जैसी विधाओं के उच्च स्तरीय प्रशिक्षण हेतु इस इंस्टीट्यूट की स्थापना की गयी थी। अल्प समय में ही इसके राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त करना फैकल्टी के सहयोग से ही सम्भव हो सका है। प्रारम्भ में भारत भवन कल्चरल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ0 राजेन्द्र कृष्ण अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, एकता अग्रवाल एवं शिप्रा द्वारा मुख्यातिथि का माल्यार्पण, पटुका व शाल उढ़ा तथा स्मृति चिह्न प्रदान कर स्वागत किया गया।  

Read More

मथुरा। हाड़ कपाऊ ठंड का असर देखने को मिल रहा है। जगह जगह लोग अलावों पर तापते देखे गये है। वहीं खुले आसमान के नीचे रात गुजारने वालों को जगह जगह लगने वाले आलावों से कुछ राहत महसूस हुई है। पशु आग के सहारे खडे होकर अपनी ठंड को दूर करते देखे गये है। वहीं पक्षी ठंड के चलते अपने घौंसलो से बाहर नहीं निकल रहे। घने कोहरे और कड़कड़ाती ठंड से राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। कोहरे के कारण आये दिन वाहनों के टकराने की खबरे मिल रही है। वहीं रेल गाडि़यां भी अपने निर्धारित समय से पांच से छह घंटे तक लेट चल रही है। अपने गंतव्य की तरफ जाने वाले लोगों को गाडि़यों के इंतजार में स्टेषन पर ठंड से कपकपाते देखा गया है। वहीं पुराना बस स्टैण्ड और नये बस स्टैण्ड पर भी वाहनों के इंतजार में यात्री खड़े देखे गये है। दोपहर बारह बजे के बाद सूर्य नारायण के दर्षन हुए जिससे लोगों ने कुछ राहत महसूस की। ठंड का असर बाजारों में भी दिखाई दे रहा है। दुकानदार हाथ पर हाथ रखे दुकानदारों के इंतजार में बैठे देखे गये। वहीं ऊनी वस्त्रों की दुकान पर लोगों को गर्म कपड़े खरीदते देखा जा रहा है। आगामी दिनों में ठंड का कहर और भी बढ़ने की संभावनाएं है।

Read More

मथुरा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने अवगत कराया है, कि कामधेनु योजनान्तर्गत पूर्व में चयनित लाभार्थियों में से पात्र लाभार्थियों न पाये जाने के कारण शासन द्वारा जनपद मथुरा में 100 दुधारू पुशुओं की कामधेनु डेयरी इकाईयों की ब्याज मुक्त ऋण योजनान्तर्गत दुधारू गाय भैंस की 03 इकाईयों की स्थापना की जानी है। इस योजनान्तर्गत डेयरी की लागत का 25 प्रतिशत लाभार्थी को मार्जिन मनी के रूप में स्वंय लगाना होगा तथा 75 प्रतिशत लाभार्थी को बैंक से स्वंय ऋण स्वीकृत कराना होगा। लाभार्थी द्वारा बैंक से प्राप्त ऋण पर ब्याज की पूर्ति 05 वर्षो तक विभाग द्वारा बैंक को ही की जायेगी, लाभार्थी के पास गाय भैंस हेतु शेड बनाने के अतिरिक्त न्यूनतम 02 एकड़ भूमि होना आवश्यक है। 100 दुधारू पशुओं की एक यूनिट स्थापित होने में कुल धनराशि रू0 12051220 एक करोड़ बीस लाख इक्कयावन हजार बीस की लागत आयेगी, जिसमें लाभार्थी को 25 प्रतिशत धनराशि रू0 3013000 मार्जिन के रूप में तथा 75 प्रतिशत धनराशि 9038220 रू0 नब्बे लाख अड़तीस हजार दो सौ बीस बैंक से स्वीकृत कराना होगा। कामधेनु डेयरी इकाई हेतु आवेदन किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त कर अन्तिम तिथि 10 जनवरी तक राजीव भवन स्थिति मुख्य पशु चिकित्साधिकारी मथुरा के कार्यालय में जमा किया जा सकेता है।

Read More

मथुरा। बनारस के चिरई गाँव के विन्देश्वरी इण्टर काॅलेज में यमुना मुक्तिकरण व शुद्धिकरण के लिये भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी के सभी उ0प्र0 जिलाध्यक्षों की बैठक हुई। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष व प्रान्त अध्यक्ष उपस्थित थे। जिसमें 11 मार्च 2015 को निकलने वाली यमुना बचाओ पदयात्रा के विषय में विचार विमर्श किया गया तथा सभी लोगों यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास जी का समर्थन करते हुये कहा कि कि 11 मार्च 2015 को निकलने वाली यमुना बचाओ की पदयात्रा में विभिन्न प्रान्त से चलकर 50 हजार किसान इस पदयात्रा में भाग लेकर मथुरा से दिल्ली तक जायेगें। संत जयकृष्ण दास ने कहा कि किसानों का जीवन जल पर निर्भर है। आज यमुना सहित कई नदियां प्रदूषित हो चुकी हैं। इसलिये हमसब को मिलकर यमुना मुक्त कराना है। इस मौके पर सभी ने आश्वासन दिया कि प्रत्येक जिले से एक हजार किसान इस पदयात्रा में भाग लेंगे। बैठक में भाकियू अध्यक्ष सी0पी0 सिंह, रामचन्द्र सिंह, गजेन्द्र जी, छोटेलाल यादव, सियाराम यादव इलाहबाद मण्डल अध्यक्ष, अनुज शुक्ला फतेहपुर, सोनू द्विवेदी उन्नाव, रामचन्द्र बनारस, मनीश्वर दयाल शाहजहाँपुर, मोहम्मद अली खाँ, रमाकान्त पाण्डेय तथा आदि ने भाग लिया।  

Read More

मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्र जनरलगंज रेलवें क्रासिंग के पास शराब के ठेके को लेकर क्षेत्रीय लोगों में पनप रहा असन्तोष किसी भी बडें जनआक्रोश का रूप ले सकता हे। घनी बस्ती एवं आर्य समाज गल्र्स इन्टर कालेज के विलकुल सपीम होने के अलावा खत्री धर्मशाला भी यही स्थित है इसके वावजूद जिला प्रशासन को गुमराह कर आबकारी विभाग उक्त स्थान पर दो वर्ष से शराब के ठेके का संचालन कराया जा रहा हैं। रेलवें क्रासिंग बन्द होने पर वाहनों की लम्बी लबी कतार पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले शराबियों द्वारा आये दिन सडऋक पर बवाल मचाया जाता हैं। वहीं स्कूली छात्राओं को भी इन शराबियों की अश्लील हरकतों के चलते शर्मसार होना पड़ता है। छेड़छाड़ की घटानाएं तो आमबात है। मगर क्षेत्रीय पुलिस इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही हैं। वित्तीय वर्ष 2014-15 समापन पर है अतः आगामी वित्तीय वर्ष में उक्त स्थान पर पुनः शराब के ठेके का यदि संचालन किया गया तो क्षेत्रीय जनता सड़कों पर उतर कर उक्त ठेके का विरोध करने का मन बना चुकी हैं।

Read More

मथुरा। प्रभारी अधिकारी नजारत एवं अपर जिला जज न्यायालय मथुरा ब्रजेन्द्रमणि त्रिपाठी ने अपनी विज्ञप्ति के माध्यम से सूचित किया है कि जनपद न्यायालय मथुरा के प्रांगण में किये जा रहे निर्माण एवं नवीनीकरण कार्य के फलस्वरूप निकलने वाली पुरानी सरिया, लोहा, जंगले, गेट आदि स्क्रैप की नीलामी दिनांक 05 जनवरी 2015 को दोपहर 12ः00 बजे किया जाना है। अतः इच्छुक व्यक्ति संस्था अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हो नीलामी में भाग लें। नीलामी जहॅा है, जैसा है के आधार पर की जायेगी। इच्छुक व्यक्ति संस्था को बोली बोलने से पूर्व 2000 रू0 धरोहर राशि के रूप में जमा करना होगा।

Read More