मथुरा

मथुरा। उप जिलाधिकारी महावन ने सर्व साधारण को सूचित किया है, कि तहसील महावन, के अन्तर्गत मत्स्य पालन हेतु तालाबों को दस वर्षीय पटटे पर उठाये जाने के लिए पटटा शिविर का आयोजन तहसील मुख्यालय पर दिनांक 30 दिसम्बर 2014 को प्रातः 11ः00 बजे से किया जायेगा। पटटा आबंटन नीलामी के आधार पर किया जायेगा। ग्रामों के तालाबों। अवशेष तालाबों का पटटा नीलाम किया जाना है। जिनका विवरण निम्नप्रकार है ग्राम सभाओं के नाम वंशै, झरौठा, गढसौली, महावन बांगर, पचावर, जुगसना, पडरारी, भैंसारा, न0 हरी, इटौली, बल्टी गढ़ी, सैदपुर, हथौडा, लोहवन, जगतिया, बिरौना, छिवरऊ, बन्दी, न0 गुखरौली, किलोनी, बरौली आदि के लिएं शिविरों का आयोजन तहसील महावन, मथुरा में दिनांक 30.12.2014 होगा।

Read More

कलैक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक लेती सीडीओ दुर्गाशक्ति नागपाल एवं उपस्थित अन्य अधिकारीगण मथुरा। मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती दुर्गाशक्ति नागपाल की अध्क्षता में जिला स्वास्थ्य समिति  की बैठक कलेक्टेªट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन करते हुए मुख्य विकास अधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल ने बिन्दुवार स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि जननी सुरक्षा योजना तथा टीकाकरण योजना में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। गर्भवती महिला को प्रसव के समय उसके निवास से स्वास्थ्य केन्द्र तक लाने तथा प्रसव के बाद स्वास्थ्य केन्द्र से उसको अपने घर तक छोड़ने हेतु निःशुल्क वाहन व्यवस्था उपलब्ध करायी जायें उसके खानपान पर विशेष ध्यान देकर शासन द्वारा उपलब्ध करायी जा रही सुविधा से उसे लाभान्वित किया जायें। नवजात शिशु के टीकाकरण कार्य को भी सावधानी तथा समय से पूर्ण किया जाये तथा समय-समय पर लगने वाले टीकाकरणों से नवजात शिशु को आच्छादित किया जायें। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देशित किया है कि वे समय से केन्द्र पर उपस्थित हों रोगियों को देखकर उनका उचित स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवायें उपलब्ध करायें, स्वास्थ्य केन्द्रों हेतु दवाओं की पूर्ण उपलब्धता है इसलिये रोगी व्यक्ति को बाजार से दवा आदि लाने के लिये न कहें। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन योजना के अन्तर्गत पर्याप्त मात्रा में धनराशि उपलब्ध करायी जा रही है ताकि दूर दराज के ग्रामीण अंचलों में रहने वाले लोगों को शहर तक न आना पड़े इसलिये चिकित्सकों को ए0एन0एम0 तथा आशा कार्यकत्री के साथ केन्द्र पर रह कर ही स्वास्थ्य योजनाओं को लगातार संचालित किया जायें। उन्होंने अन्धता निवारण, जननी सुरक्षा योजना, जननी शिशु सुरक्षा योजना, बाल पोषण मिशन, परिवार नियोजन कार्यक्रम, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ तथा क्षयरोग निवारण कार्यक्रम की प्रगति की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए चिकित्सकों को निर्देशित किया कि ग्रामीण स्वास्थ्य के प्रत्येक योजना से ग्रामीण विद्यालय के छात्र छात्राओं को भी जोड़ा जाये ताकि स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ ग्रामीण विद्यार्थियों को भी मिल सके। कुछ ब्लाॅकों से नकारत्मक प्रगति रिपोर्ट मिलने पर उन्होनं संबंंिधत चिकित्सकों से अपनी विजिट बढाने के निर्देश दिये तथा मान्यता प्राप्त उपकेन्दा्रें पर प्रसव की स्थिति पर निर्धारित लक्ष्य के अन्तर्गत कार्य करने का निर्देश दिया तथा अगले महीने होने वाली बैठक तक उक्त लक्ष्य पूर्ण करने के स्पष्ट दिये। मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 बी0एस0 यादव ने बिन्दुवार विभागीय कार्य का ब्यौरा प्रस्तुत किया तथा चिकित्सों से कहा है कि वे स्वास्थ्य कार्यक्रमों में अपने अधीनस्थों के लगातार सम्पर्क में रहे तथा समय-समय पर उनके कार्यों की जानकारी लेकर स्वाथ्य योजनाओं से अवगत कराते रहे। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित सभी चिकित्सा केन्द्रों के प्रभारी उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। काग्रेंस द्वारा चलाये जा रहें सदस्यता अभियान के तहति वार्ड संख्या 11 मे सभासद श्रीमती राजरानी निमेष के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष मलिक अरोरा से की। अभियान में 1400 महिला पुरूषों को काग्रेंस की सदग्यता ग्रहण कराई गई। कार्यक्रम में बिहारी कान्त तिवारी, यतीन्द्र मुकदम, दीपक वर्मा, सभासद दौलतराम गौला, प्रिन्स यादव, मास्टर केसी भारती, दिव्या वघेल, ऊषा देवी, दीपा शर्मा, फूलवती विशेष रूप से उपस्थित रही।    

Read More

गोवर्धन के दसविसा हरगोकुल नया मंदिर में गिरिराज जी के सजाये छप्पन भोग एवं भक्तगण गोवर्धन। ठंड के मौसम के चलते गिरिराज महाराज की तलहटी में धार्मिक कार्यक्रमों की धूम मची है। फूल बंगला दर्शन एवं छप्पन भोग महोत्सव में भक्तगण भाव विभोर नजर आ रहे हैं। दसविसा के हरगोकुल मंदिर में सेवायत रोहित शर्मा एवं शेखर शर्मा के निर्देशन में गिरिराज जी का श्रंगार कर छप्पन भोग लगाया। छप्पन भोग महोत्सव का शुभारंभ आरती उतारकर मन्दिर के पुजारी ने किया। इसके बाद कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों मन्दिर के संवायतों ने दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद भक्तों को अन्नकूट प्रसादी परिक्रमा मार्ग में वितरित की गई। रात्रि में भजन संध्या में श्रद्धालु भावविभोर नजर आये। इस मौके पर मनु शर्मा, योगेश, पंकज शर्मा, गंगा प्रसाद कौशिक, मोनू शर्मा, रामजी लाल आदि उपस्थित थे।  

Read More

मथुरा। समाजसेवी कल्याणम् करोति संस्था द्वारा संचालित डा0 के0एल0 गर्ग मेमौरियल कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण केन्द्र द्वारा मथुरा में संचालित केन्द्र पर मथुरा, हाथरस, आगरा, बदायू, कासंगज, अलीगढ़, बुलन्दशहर सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये विकलाॅगों को 20 कैलीपर्स, 15, वैशाखी, 12 कृत्रिम पैर, 1 व्हील चेयर्स, उपलब्ध कराई गई। कल्याण करोति के कार्यक्रम व्यवस्थापक बी0के0 शुक्ला ने बताया कि 29 दिसम्बर से 1 जनवरी तक गोबिन्द राम गोयल चैरिटेबिल ट्रस्ट कोलकत्ता द्वारा निःशुल्क पौलिया शाल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसमें पोलियों से पीडि़त बच्चों की निःशुल्क जाॅच, व आॅपरेशन, जयपुर के विख्यात अस्थि रोग विशेषज्ञ डा0 बीके तिवारी की टीम द्वारा किए जायेगे। संस्था के प्रोजेक्ट अधिकारी बीके शुक्ला ने बताया कि बेरीवाल सेवा ट्रस्ट कोंलकत्ता के सौजन्य से सचल चिकित्सा वाहन ने 1 दिसम्बर से 22 दिसम्बर तक विभिन्न मरीजों का नियमित उपचार केन्द्रों पर किया। उन्होंने बताया कि विभिन्न केन्द्रों पर 2233 मरीजों ने इसका लाभ उठाया। चिकित्सा दल में डाॅ0 सतेन्द्र सिंह वर्मा, सुनील सिंह का योगदान रहा।  

Read More

मथुरा। आतंकवादियों की धमकी को लेकर देश व प्रदेश में किये गये रेड अलर्ट के तहत जिलाधिकारी राजेश कुमार, एसएसपी मंजिल सैनी ने खुफिया विभाग की सूचना पर मथुरा रिफाइनरी की सुरक्षा व्यवस्था की निरीक्षण किया। अधिकारियों ने एसपी सिटी, सिटी मजस्टेट क्षेत्राधिकारी थाना प्रभारी रिफायनरी व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मथुरा रिफाइनरी पहुंचें तथा प्रबन्धन के साथ बैठक की। बैठक में रिफायनरी के कार्यकारी निदेशक प्रभारी एस गांगुली, उप महाप्रबन्धक बीएन देशमुख, मुख्य प्रबन्धक सुरक्षा ओमपाल सिंह, सीआईएसएफ, असिस्टैन्ट कमाण्डेन्ट, अजीत कुमार, श्याम मेयाल के साथ सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा बैठक में सुरक्षा उपायों पर सन्तोष व्यक्त किया साथ ही सरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने के सुझाव व निर्देश दिये। प्रशासन द्वारा यह  भी निर्देशित किया गया कि रिफाइनरी की चार दीवारी के बाहर दस मौर्चे, मार्केटिंग ट्र्मिनल की बाउन्ड्ी पर सीसीटीवी कैमरे और सीआईएसएफ की तैनाती की जाये। जिससें सुरक्षा को और मजबूत किया जा सका। जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने रिफाइनरी के बैटरी ऐरिया वं इकाॅलौजिकल पार्क का भी निरीक्षण किया तथा प्रदूषण मुक्त पर्यावरण को देखतें हुए उच्च स्तरीय रख रखाव की सराहना की।  

Read More



Mediabharti