मथुरा। थाना मांट क्षेत्र के गाॅव भद्रवन वारहमासी के पास से अज्ञात चोर चन्द्रपाल पुत्र हरी सिंह निवासी भद्रवन मांट के टैक्टर 735 को चोरी कर ले गये। घटना की रिपोर्ट टैक्टर स्वामी ने अज्ञात चोरों के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।
Read More
मथुरा। थाना मांट क्षेत्र के गाॅव भद्रवन वारहमासी के पास से अज्ञात चोर चन्द्रपाल पुत्र हरी सिंह निवासी भद्रवन मांट के टैक्टर 735 को चोरी कर ले गये। घटना की रिपोर्ट टैक्टर स्वामी ने अज्ञात चोरों के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।
Read More
मथुरा। थाना नौहझील के गाॅव छिनपारई के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससें बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। मिली जानकारी के अनुसार गाॅव छिनापारई निवासी 21 वर्षीय सोनू खेत से अपने घर बाइक से लोट रहा था कि तभी सामने से आ रहें ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी जिससें सोनू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलतें ही ग्रामीणा घटना स्थल पर एकत्रित हो गये। सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोेस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। वहीं घटनाकारी ट्रक चालक गाड़ी को मौके पर छोड़ कर भाग गया। घटना की रिपोर्ट मृतक युवक के परिजनों ने अज्ञात चालक के विरूद्व दर्ज कराई हैं।
Read More
मथुरा। जनपद के थाना मांट क्षेत्र के गाॅव वेलवन स्थित लक्ष्मी जी मन्दिर पर फुस माह के हर गुरूवार कों लगनें वाला लक्ष्मी मेले मास के तीसरे गुरूवार को भी श्रद्धालुओं का सैलाव उमड़ा। वेलवन में लगनें वाले मेले में मथुरा सहित आसपास के जनपदों के हजारों लोग इस मेले में भाग लेने आते हैं। और माॅ लक्ष्मी का आशीवार्द प्राप्त करते हैं। वेलवन में लक्ष्मी का प्रमुख प्रसाद खिचड़ी का लगाया जाता है जिसकें चलते भीषण ठंड में जगह जगह खिलड़ी के भंडारें लगाये गये। भंडारें में पहलें माॅ लक्ष्मी को प्रसाद अर्पण कर उसके प्रसाद मेले में आये भक्तों को खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया गया।
Read More
राया। राया मथुरा मार्ग पर आज प्रातः कोहरें के चलते गाॅव गौसना के पास ट्रक व टाटा 407 के मध्य आपस में भिडन्त हो गयी जिसमें टाटा 407 में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की रिर्पोट घायल के परिजनों ने पुलिस में दर्ज कराई हैं।
Read More
मथुरा। जनपद के महिला थाने में विवाहिता ने दहेज लोभी पति व ससुरालीजनों के विरूद्व दहेज उत्पीड़न करने तथा मारपीट कर घर से निकाल देने की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। मिली जानकारी के अनुसार रेनु पत्नी मनोज निवासी अपना नगर थाना हाईवें ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पति मनोज कुमार पुत्र कृष्णा कुमार निवासी अपना नगर थाना हाईवें ने अपने आधा दर्जन अन्य परिजनों के साथ मिलकर दहेज की माॅग करने तथा माॅ पुरी नहीं होने पर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर दहेज लोभी ससुराजीनों के विरूद्व जाॅच शुरू कर दी हैं।
Read More
श्री गिर्राज सेवा मंडल आगरा की ओर से पदाधिकारियों ने की तैयारी गोवर्धन तलहटी में छप्पन भोग महोत्सव से पूर्व गिरिराज जी का दुग्धाभिषेक करते श्रीगिर्राज सेवा मंडल के पदाधिकारी गोवर्धन। अनूठे श्रंगार व भव्यता के लिए चर्चित श्रीगिर्राज सेवा मंडल आगरा द्वारा होने वाले दिव्य छप्पन भोग महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली हैं। आज 26 दिसंबर शुक्रवार को होने वाले छप्पन भोग दशनों के लिए विभिन्न प्रकार के वैष्णव पद्धति से बनाये व्यंजन तैयार किये गये हैं। सर्दी की ठिठुरन के बीच आकर्षक श्रंगार में श्रीकृष्ण के स्वरूप में सजे गिरिराज जी को छप्पन भोग व्यंजन लगाये जाएंगे। गोविंदाभिषेक दूध, दही, घी, शहद, गंगाजल, पंचामृत से मंत्रोच्चारणों के बीच किया गया। लता पताकाओं के श्रंगार के मध्य विराजमान गिरिराज महाराज का प्रतीकात्मक सुरभि गाय के रूप में दूध से अभिषेक किया गया। इस मौके पर विद्वान ब्राह्मणों द्वारा सस्वर गोपाल सहस्त्रनाम पाठ किया। इस मौके पर मयंक अग्रवाल ने बताया कि तलहटी में शरदोत्सव के रूप में मनाये जा रहे छप्पन भोग महोत्सव में दो सप्ताह पूर्व से तैयार की जा रही ग्यारह टन सामग्री का प्रभु के समक्ष भोग लगाया जाएगा। गिरिराज तलहटी को प्राकृतिक स्वरूप देने के लिए कलकत्ता से विशेष कारीगर बुलाये गये हैं। सजावट के लिए रजनीगंधा, गुलाव, चमेली, गुलमोहर, गेंदा आदि के फूलों से तलहटी सजायी गई है। कार्यक्रम का आधुनिक विद्युत डेकोरेशन से सजाने के लिए दिल्ली से कारीगर बुलाये गये हैं। छप्पन भोग दर्शन दोपहर 12 बजे से आरती उतारकर शुरू होंगे। इस मौके पर पवन अग्रवाल, श्याम माहेश्वरी, महंत कपिल नागर, मनोज गर्ग, अजय गोयल, नितीश अग्रवाल, विष्णु अगवाल आदि थे।
Read More