मथुरा

मथुरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के आव्हान पर 22 दिसम्बर को होने वाली रैली की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही है। इस अवसर पर सपा के जिलाध्यक्ष गुरूदेव शर्मा ने बताया कि जनपद से करीब 10 हजार से अधिक कार्यकर्ता रैली में शिरकत करेंगे। रैली में जाने के लिए सभी तैयारियों को मूर्ति रूप दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनपद से करीब डेढ़ सौ बसें और 20 छोटी गाडि़यों में कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचेगे। 25 बसे महानगर अध्यक्ष द्वारा ले जायी जायेगी और दस छोटी गाडि़यों में लोग दिल्ली कूच करेंगे। नौहझील, मांट, टैंटीगांव, सुरीर, छाता, कोसी, नंदगांव, बरसाना, गोवर्धन, फरह, में बसों की व्यवस्था की गई हैं। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं में रैली के प्रति भारी उत्साह बना हुआ है। 

Read More

केआर गल्र्स काॅलेज की एनएसएस की छात्राऐं स्वच्छता रैली निकालती हुई   मथुरा। किशोरी रमण गल्र्स पीजी कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई एनएसएस छात्राओं ने स्वच्छता के अभियान को लक्ष्य बनाकर एक रैली निकालकर लोगों को संदेश देने के साथ ही भगत सिंह पार्क एवं राजकीय संग्रहालय परिसर में श्रमदान कर वहां सफाई की। छात्राएं स्वच्छता संबंधी नारे लिखे तख्तियां हाथों में लेकर रैली की शक्ल में महाविद्यालय से निकली और डैम्पीयर नगर होते हुए भगतसिंह पार्क पहुंची कालेज प्राचार्या आशानूतन कुलश्रेष्ठ एवं एनएसएस प्रभारी प्रवक्ता डा. माधुरी सिंह एवं डा. मोनिका दीक्षित ने छात्राओं को संबोधित करते हुए स्वच्छता के गुण और अच्छाई बताईं। इसके बाद छात्राओं ने भगत सिंह पार्क परिसर एवं राजकीय संग्रहालय परिसर में सफाई अभियान चलाकर सड़कों पर बिखरे कूड़े करकट को एकत्र कर वहां सफाई की।  

Read More

मथुरा। आज 21 दिसम्बर से यमुना रक्षक दल का सदस्यता अभियान शुरू कर दिया जायेगा। जिसमें सभी ब्लाॅक के अध्यक्ष व पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। आन्दोलन में गति देने के लिये  पूर्व से ही ब्लाॅक स्तर पर टीमों का गठन कर दिया गया है जिसमें राष्ट्रीय पदाधिकारी व ब्लाॅक अध्यक्ष संयुक्त रूप से पदयात्रा का कार्यभार सभांलेंगे। 11 मार्च 2015 को होने वाली यमुना बचाओ की पदयात्रा के विशय में योजना बनाई जायेगी साथ ब्रज के सभी गाँवों के लोगों को यमुना रक्षक दल का सदस्य बननाने के लिये पंजीकरण किया जायेगा। गाँव-गाँव जाकर यमुना के प्रति व इस विशाल आन्दोलन में भाग लेने के लिये लागों को जागरूक किया जायेगा। मथुरा ब्लाॅक में सदस्यता अभियान के तहत मथुरा ब्लाॅक की बैठक छटीकरा में, चैमुंहा ब्लाॅक की बैठक सिहाना में, छाता ब्लाॅक की बैठक छाता में, तथा मांट, नौहझील, राया ब्लाॅक की बैठक 23 दिसम्बर को और गोवर्धन, नन्दगाँव की बैठक 24 दिसम्बर को एवं फरह ब्लाॅक की बैठक 25 दिसम्बर को होगी। जिसमें यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन्त जयकुष्ण दास, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश यादव, राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिसौदिया, आ0पी0 सिंह, राष्ट्रीय सचिव अब्दुल जब्बार, राष्ट्रीय सलाहकार सोहन लाल, राष्ट्रीय सचिव अजय शर्मा, प्रदेश प्रचार सचिव श्रीमती सुषमा अग्रवाल, राष्ट्रीय सचिव श्रीमती सीता अग्रवाल, राष्ट्रीय प्रचार सचिव विष्णुप्रिया आदि इस सदस्यता अभियान में उपस्थित होंगे। 

Read More

मथुरा। नगर पालिकाध्यक्षा श्रीमती मनीषा गुप्ता द्वारा शीत ऋतु में जनहित में पालिका की ओर से मथुरा नगर में आने वाले दर्शनार्थियों व नगर में रहने वाले गरीब लोगों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए रैन बसेराआंे की व्यवस्था की जा रही है। बंगालीघाट पर रैन बसेरा बनावाये जाने के उपरान्त बी0एन0 पोद्दार इण्टर कालेज के समीप एक और रैन वसेरा का पालिका की आरे से बनाया गया है जिसका शुभारम्भ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मनीषा गुप्ता व नगर मजिस्ट्रेट हेम सिंह द्वारा किया गया। पालिका अध्यक्ष व नगर मजिस्ट्रेट द्वारा जनहित में किये जा रहे कार्य में भाग लेते हुए बताया गया कि पालिका की ओर रैन वसेराओं की व्यवस्था लोगों की ठण्ड से बचने के लिए की गई है जो कि एक उचित व्यवस्था है। इस कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी के0पी0 सिंह, सहायक अभियंता उदयराज सिंह, अवर अभियंता राजपाल सिंह, विजय गोयल, सोमेष कुमार, सुशील मोहन, सभासदगण राजेश यादव, राजेश कढेरे, मौ0 जाहिद चीना, देवकी नन्दन कश्यप, स्वच्छता निरीक्षक एल0के0 शर्मा0, मुकेश यादव, खचेन्द्र कुमार, चन्द्रवीर सागर, राजस्व अधीक्षक के0के0 अग्रवाल, लेखाकार विकास गर्ग, गैराज इंचार्ज राजेश यादव, विनोद कुमार उर्फ लाले व घनश्याम गौतम, आदि उपस्थित रहे। 

Read More

मथुरा। आज 19 दिसम्बर को जनपद के गणेशरा स्टेडियम में आगरा जोन आगरा पुलिस बैडमिन्टन एवं टैबल टैनिस प्रतियोगिता का सामापन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा मंजिल सैनी की उपस्थिति में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मथुरा राजेश कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर एसपी देहात, एसपी सिटी, एसपी सुरक्षा व अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। प्रतियोगिता में बैडमिन्टन पुरूष में आगरा विजेता एवं फिरोजाबाद उप विजेता रहा। व्यक्तिगत बैडमिन्टन चैम्पियन शिप में भी आगरा विजेता एवं फिरोजाबाद उप विजेता रहा। महिला बैडमिन्टन में हाथरस विजेता एवं मथुरा उपविजेता रहा। व्यक्तिगत महिला बैडमिन्टन चैम्पियनशिप में आगरा विजेता एवं मथुरा उप विजेता रहा। टैबल टैनिस पुरूष में मथुरा विजेता एवं आगरा उपविजेता रहा। व्यक्तिगत टैबल टैनिस चैम्पियनशिप में मथुरा विजेता एवं अलीगढ उपविजेता रहा। महिला टैबल टैनिस में आगरा विजेता एवं मथुरा उपविजेता रहा। व्यक्तिगत टैबल टैनिस चैम्पियन शिप में आगरा विजेता एवं मथुरा उपविजेता रहा। कार्यक्रम के दौरान निर्णायक भूमिका महेन्द्र सिह राजपूत, कृष्ण गोपाल यादव, प्रशान्त यादव, असलम, विक्रान्त, पुष्पेन्द्र चैधरी ने निभाई। प्रतियोगिताओं के सामापन के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी द्वारा विजेताओं एवं प्रतिभागियो तथा अतिथियो को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया तथा सभी का आभार प्रकट किया गया। 

Read More

मथुरा। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए यूपी पुलिस मथुरा के बम निरोधक दस्तें एवं सीआईएसएफ दस्ते द्वारा संयुक्त रूप से रिफाइनरी के प्रशासन भवन में मौकड्रिल की गई। जिसके तहत सभी कर्मचारियों को प्रशासन भवन में बम रखें जाने की सूचना प्रसारित की गई। एवं प्रशासन भवन को खाली कराया गया सूचना के प्रचश्चात सभी कर्मचारी भवन से वाहर आ गये। सभी एसेम्बिली स्थित स्थल पर एकत्रित हुए तथा रिफाइनरी व अग्निसुरखा की टीम तुरन्त फायर टैण्डर के साथ पहुंची साथ ही थानाध्यक्षा रिफाइनरी पुलिस के वल के साथ भवन पर पहुंच गये। सीआईएसएफ एवं बम निरोधक दस्तें के डाॅग स्काउट ने बम को खोज निकाला। तत्पश्चात बम निरोधक दस्तें के निरीक्षक ने 55 किलो बजन के बम निरोधक वस्त्र पहनकर भवन से वाहर लाये एंवं उसें नष्ट किया गया। मथुरा रिफाइनरी की मजबूत सुरक्षा का जायजा लेने के लिए दस्तों द्वारा आधुनिक उपकरणों के साथ मौकड्रिल की गई। ड्रिल में सभी बम निरोधक उपकरणों को दुरूस्त पाया गया। साथ ही साथ रिफाइनरी के विभिन्न गेटों पर दिन रात लगनें वाली पुलिस वल भी बढ़ा दिया गया। ड्रिल में अजीत कुमार सामियाल, असिस्टेट कमांडेण्ट सीआईएसएफ महेश कुमार, थानाध्यक्ष रिफाइनरी, बम दस्ता प्रभारी वीरेन्द्र सिंह, रिफाइनरी मुख्य प्रबन्धक सुरक्षा ओमपाल सिंह, व राजेश शर्मा ने किया लिया।  

Read More



Mediabharti