मथुरा

चालक व परिचालक को सौंख रोड पर जंगल में फैंका मथुरा। जनपद में लूट व अपहरण, बलात्कार की घटनाएं रूकनें का नाम नहीं ले रही हैं। लेकिन जनपद पुलिस इन्हें रोकनें में अभी तक नाकाम ही साबित हुई हें। इसी श्रंखला में थाना मर्गोरा से अलीगढ़ जा रहें कैंन्टर को अज्ञात बदमाश चालक परिचालक को सौंख के पास जंगल में फेंक कर पशुओं से भरें कैन्टर को लूुट कर ले गये। घटना से पीडि़त चालक ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर बदमाशों की तलाश के लिए  वाहन चैकिग भी कराई लेकिन बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लग सकें।  मिली जानकारी के अनुसार थाना मर्गोरा कस्वा से ट्रक संख्या आरजे 22 ए जी 2587 के चालक रामवीर परिचालक के साथ कैंन्टर में लाखों रूपयें कीमत के पशुओं को भरकर अलीगढ़ ले जा रहा था कि तभी सवारी के रूप में कई लोग ट्रक में बैठ गये और जैसे ही कैन्टर कस्वा सोंख से मथुरा की ओर चला तभी जंगल देख ट्रक में बैठे लोग अपनी असली रूप में आ गये और उन्होंने कैंन्टर चालक व परिचालक को असलाह के बल पर कब्जें में कर लिया और जंगल में चालक व परिचालक के हाथ पैर बाध कर जंगल में पफैंक कर कैन्टर को लेकर भाग गये। चालक व परिचालक ने जैसे तैसे बन्धन से मुक्त होकर क्षेत्रीय पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलतें ही पुलिस हरकत में आ गई पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर बदमाशों की तलाश के लिए वाहन चैकिग भी कराई लेकिन बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लग सकें। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जाॅच शुरू कर दी हैं।

Read More

हाईवे पर धीमी हुयी वाहनों की रफ्तार, ट्रेने भी रही लेट मथुरा में यमुना के घाटों पर घने कोहरे से झांकती नौका मथुरा। शीत ऋतु के पहले कोहरे का एहसास आज इस मौसम परिवर्तन के फल स्वरुप घने कोहरे के रुप में देखने को मिला। यमुना जी की आरती के दौरान घाटों के चैतरफा बिखरे धुन्ध से भक्तगणों को एहसास हुआ कि अब ठन्ड बढने लगी है। राष्ट्रीय राजमार्ग और रेल मार्गो पर घने कोहरे के कारण वाहनों की गति काफी घीमी रही कई सवारी गाडि़यांॅ सुबह के समय अपने निर्धारित समय से एक से आठ घण्टे तक के विलम्ब से चल रही थी। जिसके कारण यात्रियों को भारी दिक्कतो का सामना करना पड़ा। शीत ऋतु में पहले घने कोहरे ने ही जन जीवन को हतप्रभ कर दिया। स्कूलों में कोहरे के कारण सरकारी कामकाज लगभग ठप से पड़े रहे। घरों में आज सुबह रोजाना की तुलना में दो ढाई घण्टे के विलम्ब से हुई। सड़को पर घना कोहरा बिखरे रहने से सुबह के 10ः00 बजे तक दुपहिया और चैपहिया वाहन चालको को हैड लाइट का प्रयोग करने बाद भी काफी घीमी बति से चलना पड़ा। यही हाल मथुरा जंक्शन और मथुरा छावनी रेलवे स्टेशनों पर भी देखने को मिला। जहांॅ सुबह चार बजे बाद आने वाली अधिकांश सवारी गाड़ी काफी देरी से स्टेशन पर आकर रुकीं। सर्दी के पहले एहसास ने ही लोगो को गर्म वस्त्र लपेटने को मजबूर कर दिया है।

Read More

मथुरा। कैन्ट वाली गकाली मां पर आगामी दिनों में भव्य आयोजन होने जा रहे हैं। कैन्ट स्थित मां काली मंदिर पर चैथा पंचकुण्डी सहस्त्र महायज्ञ का आयोजन 22 से 30 दिसम्बर को होगा। यह जानकारी डा. रमन टंडन ने दी।

Read More

    कम्प्यूटर रूम का फीता काटते विधायक श्री जैन विद्यालय की छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं मथुरा। जनपद के किसान इण्टर कालेज सौंख खेड़ा में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास से मनाया। प्रथम दिन खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में राष्ट्रीय कोच एवं अन्तर्राष्ट्रीय धावक अरुण कुमार आर्य ने खेलकूद के बारे में जानकारी दी। प्रतियोगिताओं के शुभारम्भ पर मुख्यातिथि आईपीएस डा0 अजयपाल शर्मा ने बच्चों को जीवन में सफलता प्राप्त करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं छात्रों की संख्या को देखकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। समापन समारोह की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक पूरन प्रकाश ने की। मुख्यातिथि शिक्षक विधायक जगवीर किशोर जैन पधारे। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष किसान इण्टर कालेज का प्रतिनिधित्व उप जिलाधिकारी मांट रामसेवक द्विवेदी ने किया। मंचासीन लोगों में डा0 महेन्द्र सिंह प्रधानाचार्य केन्द्रीय विद्यालय मथुरा, दुलीचन्द पूर्व छात्र, ठा0 कुशल पाल सिंह उपाध्यक्ष, श्रीमती सुनीता शर्मा थे।  प्रारम्भ में विद्यालय के सचिव केके चूड़ामणि ने 65 साल की उपलब्धियों की जानकारी दी इसके उपरान्त पीटी व सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। पूर्व छात्र संजय सारस्वत एड0 ने क्षेत्रीय जनता से पुनः विद्यालय की कीर्ति को बुलन्दियों तक पहुँचाने की अपील की। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजय पचैरी और महामंत्री डा0 मनवीर सिंह ने छात्र छात्राओं को सम्बोधित कर उत्साहवर्धन किया। मुख्यातिथि विधायक जगवीर जैन ने विद्यालय के संस्थापक स्व0 पुरुषोत्तम लाल चूड़़ामणि का स्मरण कर उन्हें अपना आदर्श बताया और कहा कि सरकार विद्यालयों में शिक्षकों व फर्नीचर की कमी जल्द पूरा कराए। उन्होंने कम्प्यूटर प्रयोगशाला का उद्घाटन किया एवं विद्यालय के विकास की आवश्यकताओं के लिए दो लाख रुपये अपनी निधि से देने की घोषणा की।  अध्यक्षीय सम्बोधन में विधायक पूरन प्रकाश ने शिक्षा की दुर्दशा और बोर्ड परीक्षा केन्द्रों की धांधली पर विस्तार से बोला और विद्यालय के मार्ग निर्माण को निधि से 5 लाख रुपये की घोषणा की। जिलाधिकारी प्रतिनिधि रामसेवक द्विवेदी उप जिलाधिकारी मांट ने छात्रों से कहा कि अपने को छोटा न समझें, व्यर्थ गंवाया गया समय कभी वापस नहीं आता है। घर के बुजुर्गों की इज्जत करें, उन्होंने क्षेत्रीय जनता से भी अनुरोध किया कि वे ईष्र्या की भावना त्याग कर परस्पर मेल जोल से रहें। उपाध्यक्ष ठा0 कुशलपाल सिंह पूर्व विधायक ने छात्रों से कठिन परिश्रम करने का आह्वान किया। समारोह में आगन्तुकों ने क्षेत्रीय और जिला स्तर विजयी एवं विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिताओं में विजयी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। करीब सौ गरीब छात्रों को गर्म वस्त्र दिए गए। अन्त में मुख्यातिथि, अध्यक्ष एवं विशिष्ट जनों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व छात्र शिवसिंह वर्मा निवासी मुरसैनियां को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया जिन्हें राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जा चुका है। स्मरण रहे कि इस विद्यालय की एक पूर्व छात्रा डा0 सरोज चूड़ामणि गोपाल भी राष्ट्रपति एवं पद्मश्री सम्मान से सम्मानित हो चुकी हैं जिन्होंने चिकित्सा के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई हुई है। समारोह में कमल कौशिक, जीवन प्रकाश यादव, हेमन्त यादव, सुधाकर उपाध्याय, जगदीश शर्मा, प्रदेश गुप्ता, देशराज सिंह, राजेश सिंह व विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक, प्रधान, अभिभावक व भारी संख्या में अन्य जन उपस्थित थे। लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले बच्चों को नकद पुरूष्कार भी किया। प्रधानाचार्य चन्द्रभान सिंह ने आभार व्यक्त किया। संचालन देवेन्द्र सिंह परिहार, लोकेन्द्र सारस्वत और बांके बिहारी सारस्वत ने किया। मिष्ठान वितरण के साथ समारोह सम्पन्न हुआ।  

Read More

पुलिस को मिलता है लाखो रूपया माहवार नवागत क्षेत्राधिकारी के लिये चुनौती साबित होंगे क्षेत्र के सटटा किंग मथुरा। जनपद में कोढ़ रूपी बीमारी के रूप में पनप रहं सट्टे के कारोबार को पुलिस रोक पाने में असफल ही साबित हो रही है। हालांकि जनपद की महिला पुलिस कप्तान की कार्यशैली पर किसी को कोई शक नहीं है लेकिन कप्तान के अधीनस्थ अधिकारी सट्टे के कारोबारियों से लाखों रूपये महावार लेकर इस सट्टे के कारोबार को खूब खाद पानी देने में लगे हुए हैं। शहर के विभिन्न गली मौहल्लों में चलने वाले सट्टे के कारोबार को पुलिस अपनी अतिरिक्त आमदनी का जरिया, समझ बैठी है और यही कारण है कि इससे जहां छोटे-छोटे अपराध बढ़ रहे है। इसी की लत में अनेक लोग भुखमरी के कगार पर आ चुके हैं। जनपद में आने वाला हर पुलिस अधिकारी यूं तो सट्टेबाजों से कढाई से निपटने का संकल्प दोहराता है। लेकिन वास्तविकता यह है कि थाने और कोतवालियों पर तैनात पुलिस कर्मियों की अतिरिक्त आमदनी का साधन ही सटोरिये हैं। पिछले एक दशक से भी अधिक समय से थानों से चिपके रहने के पीछे एक मात्र कारण अतिरिक्त आमदनी है। इतना ही नहीं गैर जनपद में तैनात पुलिस कर्मी आज भी मथुरा के सटोरियों से सीधी वसूली कर रहे हैं।  जानकार सूत्रों ने बताया कि शहर के बड़े-बडे़ सटोरियों ने अपने अपने एजेण्ट विभिन्न क्षेत्रों में छोड़ रखे हैं। जो गली मौहल्ले और मुख्य बाजारों में चाय पान की दुकानों से पर्चियां व पैसे एकत्र कर अपने काम को अंजाम देते नजर आ सकते हैं। शहर के थाना गोविन्द नगर क्षेत्र के अन्तर्गत अर्जुन पुरा इलाके में शाम ढलते ही बावर्दी पुलिस कर्मियों के संरक्षण में सट्टे की खाईबाड़ी का आलम देखा जा सकता है। यहां सट्टे के कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि उनके काम पर सख्ती का कोई असर नहीं पड़ता। ऐसे ही हालात मनोहरपुरा और कोतवाली के सामने चैबिया पाड़ा क्षेत्र के भीहै। जहां देर रात तक सट्टा लगाने वालों की भीड़ लगी रहती है। सट्टे की खाई करने वालों के घरों पर ऐसे सटोरियों की भीड़ द्वारा शराब के नशे में गाली गलौज और हंगामा किये जाने से आये दिन गली मौहल्ले में अशांति का वातावरण उत्पन्न होता है लेकिन सट्टेबाजों की दबंगई के आगे कोई कुछ कहने का साहस नहीं जुटा पाता। सूत्रों ने बताया कि शहर में अर्जुनपुरा इलाके में पिछले लगभग दो दशक से भी अधिक समय से एक अल्पसंख्यक समुदाय के दबंग व्यक्ति द्वारा सट्टे की गद्दी ऐसे चलाई जा रही है जैसे सर्राफे का कारोबार चलाया जाता है। इस सटोरिये ने पिछले कुछ महीने थाना प्रभारी से सैटिंग न हो पाने के कारण अपना कारोबार बंद भी रखा लेकिन अब यह ठाठ से अपने काम को अंजाम दे रहा है। वहीं पास मेे ही मौजूद एक चाय की दुकान पर भी यहां आने वाले सटोरियों का जमावड़ा लगा रहता है। लेकिन पुलिस आज तक उसें पकड़ नहीं संकी है इसका मुख्य कारण है लाखों रूपयें माहवार देना। सट्टे के इस खेल में जहां अनेक मेहनतकश परिवार भुखमरी के कगार पर आ पहुंचे हैं वहीं अनेक लोगों को जीवकोपार्जन के लिए छुटपुट अपराधों का सहारा लेना पड़ रहा है। जिससे हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। वही नवागत क्षेत्राधिकारी आईपीएस अजय पाल शर्मा की यहां तैनाती से सटटे के कारोबार में लिप्त ये सटटा किंग कितना बच पायेंगे ये तो समय ही बतायेगा। वैसे तो नगर में क्षेत्राधिकारी अजयपाल शर्मा और उनकी कार्यशैली के चलते फिलहाल सटटा कारोबारियों में हडकम्प की स्थिति बनी हुई है लेकिन ये कितने दिनों तक रह पायेगी या फिर ये हड़कम्प किसी अंजाम तक पहंचेगा या नहीं ये अभी कोई नहीं कह सकता।  

Read More

मथुरा। केन्द्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री भारत सरकार रामशंकर कठेरिया दिनांक 20 दिसम्बर को सांय 5ः00 बजे लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन पर पहुॅचेंगे तथा श्रीजी बाबा सरस्वती विद्यालय मथुरा में आयोजित वार्षिक उत्सव में सम्मिलित होंगे। तत्पश्चात सांय 7ः00 बजे सड़क मार्ग द्वारा आगरा को प्रस्घ्थान करेगे। मंत्री जी दिनांक 21 दिसम्बर को प्रातः 7ः30 बजे आगरा से सड़क मार्ग द्वारा चलकर यमुना एक्सपे्रसवे होते हुए प्रातः 10ः00 बजे दिल्ली पहुॅचेंगे।  

Read More



Mediabharti