मथुरा

बलदेव। ब्रज के राजा ठाकुर दाऊदयाल की नगरी दाऊजी में स्थित बलभद्र रेवती मंदिर के पाटोत्सव को लेकर चल रहे मेले में ठंड के बावजूद भी भारी मेला लगा हुआ है। बाजार में भारी रौनक है। अगहन माह के नाम पर लगने वाले इस मेले में भारी संख्या में लोग रोजाना मंदिर दर्शन पूजा हेतु तो आ रहे है साथ ही लगने वाले मेले की दुकानों पर तरह तरह की सामग्रियों का रसास्वादन भी कर रहे हैं। मेले में झूलों का भी लोग आनंद ले रहे हैं।   

Read More

जिला मुख्यालय पर मनाया गया अल्पसंख्यक अधिकार दिवस फोटो-18 दिसम्बर 01-जिला विकास अधिकारी कार्यालय में उमेश त्यागी की अध्यक्षता में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस मनाते अधिकारीगण मथुरा। मुख्य विकास अधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल के निर्देशों के क्रम में जिला विकास अधिकारी उमेश त्यागी की अध्यक्षता में आज राजीव भवन स्थित उनके कक्ष में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस मनाया गया। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2014-15 का शासनादेश है कि जितनी भी लाभार्थीपरक योजनायें है उसका 20 प्रतिशत लाभ अल्पसंख्यक समुदाय को मिलेगा। केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा अल्प संख्यकों के लिये विभिन्न योजनायें चलायी जा रही है। राज्य सरकार द्वारा संचालित पूर्व दशम अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति, सरकार द्वारा संचालित दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना, डा0 राममनोहर लोहिया समग्र विकास योजना वर्ष 2014-15, शादी अनुदान योजना, कब्रिस्तान बाउन्ड्रीवाल योजना इसके अतिरिक्त केन्द्र सरकार की अल्यसंख्यकों के कल्याण योजना के अन्तर्गत प्री मैट्रिक अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना, पोस्ट मैट्रिक अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना, मैरिट कम मीन्स योजना, मदरसा आधुनिकीकरण योजना, अल्पसंख्यक छात्र छात्राओं हेतु चलायी जा रही है। इन योजनाओं की जानकारी बेवसाइट पर भी प्राप्त की जा सकती है। जिला विकलांग कल्याण अधिकारी ने कहा कि अल्पसंख्यक अधिकार दिवस मनाने का मूल उदद्ेश्य संविधान द्वारा प्राप्त मौलिक अधिकारों का प्रयोग करना ही नहीं अपने अपने कत्र्तव्यों का ज्ञान होना भी जरूरी है। जिला पशु चिकित्साधिकारी ने कहा कि अल्पसंख्यकों के लिये जो भी योजनायें चल रही है उनका व्यापक प्रचार प्रसार न होने की स्थिति में जो लाभार्थी लाभ पाने के पात्र है उन तक इन योजनाओं की जानकारी नहीं पहुॅच पा रही है। हमारा कत्र्तव्य है कि शैक्षिक, आर्थिक तथा सामाजिक विकास हेतु चलायी जा रही योजनाओं के बारे में अधिक से अधिक अल्पसंख्यकों को प्रोत्साहित किया जाये, इसके साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, मुशायरा, कवि सम्मेलन, नाटक, क्राफ्ट मेला एवं सेमीनार आदि आयोजित करके प्रचार प्रसार किया जायें। जिला एकीकरण समिति के सदस्य तथा क्लैन्सी इण्टर काॅलेज के अध्यापक संदीप पीटर्स ने कहा कि अल्पसंख्यकों में ईसाई समुदाय के गरीब तवके को सरकारी योजनाओं का न तो कोई जानकारी मिल पाती है जिससे उन्हें इन योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं की जानकारी चर्च के माध्यम से ईसाई समुदाय तक पहुॅचायी जाये तो इस समुदाय को भी केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। इस अवसर पर जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।  

Read More

मथुरा। इंसाफ पार्टी की बैठक पार्टी कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ नेता डाॅ0 वीके कुशवाह ने की। बैठक को सम्बोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ0 शेख ने कहा कि यादव सिंह पर जो खजाना पाया है उस खजाने पर देश की जनता का हक है। अगर सरकार ऐसे अधिकारियों और नेताओं की जांच कराये तो विदेशों से ज्यादा कालाधन देश में ही मिल जायेगा। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डा0 वीके कुशवाह ने कहा कि देश की गरीब जनता का पैसा ढांेगी महात्माओं के पास है। इस मौके पर पार्टी के डा0 अजमल अली शेख, डा0 अशरफ अली शेख, रेशमा बेगम, डा0 राशिद अली चैधरी, असलम अली, साजिया बेगम, फरजाना बेगम, मंसूर अली, अली अब्बास, तौसीफ खान, कंचन वर्मा, मिथलेश, जयप्रकाश सूर्यवंशी, फरमान खान, बबलू पठान, बिलाल अली, हाजी इरफान खान, अबरार खान, धर्मेन्द्र आदि मौजूद थे।   

Read More

मथुरा। न्यायालय तहसीलदार एवं असि0 कलेक्टर तहसील मथुरा ने अवगत कराया है, कि ग्राम चुरूमुरा, धर्मपुरा व रैपुराजाट में भूमि प्रबन्धक समिति की एक बैठक दिनांक 21 दिसम्बर 2014 दिन रविवार को ग्रामों की प्रा0 पाठशाला या प्राथिमक विद्यालय में आयोजित की जा रही है। बैठक में ग्राम में उपलब्ध आंबटन योग्य कृषि भूमि आंबटन पात्र व्यक्यिों में किया जायेगा, एंव आंबटन प्रक्रिया पुर्ण करने हेतु भूमि प्रबन्धक समिति अध्यक्ष या सदस्य आमजन नियत समय प्रातः 10ः00 ग्राम के प्राथिमक विद्यालय में उपस्थित होने का कष्ट करें।

Read More

मथुरा। नाबार्ड द्वारा मथुरा जनपद के बेरोजगार युवती जिनकी आयु 18 45 वर्ष के मध्य हो कम से कम कक्षा आठ पास हो और स्वरोजगार हेतु इच्छुक हो के लिये 30 दिवसीय निःशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 22 दिसम्बर 2014 से चैमुहाॅ स्थित प्रशिक्षण केन्द्र सिंड आर सेटी पर किया जा रहा है। प्रशिक्षार्थियो को निःशुल्क भोजन की व्यवस्था प्रदान की जायेगी। सिंड आर सेटी के निदेशक के अनुसार इच्छुक युवती व महिला अपना पंजीकरण संस्थान के दूरभाष पर फोन करके करवा सकती है। स्वरोजगार के इच्छुक युवतियाॅ के लिये यह स्वर्णिम अवसर है। महिला उपरोक्त निःशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण मे पंजीकरण करवा कर इसका अवश्य लाभ उठाये।

Read More

मथुरा। थाना मांट के ग्राम सीरिया में श्याम पुत्र मोहन ने अपने पडौसी के घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ की तथा विरोध करने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग जाने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई हैं।  

Read More



Mediabharti