मथुरा

मथुरा। थानाध्यक्ष रिफाइनरी महेश यादव ने क्षेत्र में भय व आतंक फैलाने पर अनुराग मिश्रा उर्फ नितिन पुत्र मन्नीलाल निवासी कदम्ब बिहार रिफाइनरी आदि पांच को तीन यूपी गुण्डाएक्ट में निरुद्ध किया है। 

Read More

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर नगर इकाई द्वारा निरन्तर सदस्यता अभियान चलाकर जनमानस को संगठन से जोड़ रही हैं। इसी क्रम में 19, 20 और 21 दिसम्बर को मथुरा शहर में बूथ स्तर पर सदस्यता कैम्प लगाये जायेगे। जिनमें लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई जायेगी। भाजपा के नगर अध्यक्ष संजय शर्मा व मीडिया प्रभारी विपुल पारीख ने बताया कि उक्त कार्यक्रम को लेकर 246 प्रवासी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की गई हैं। जो तीन दिन तक बूथों पर प्रवास कर सदस्यता अभियान को गति प्रदान करेगे। उन्होंने बताया कि उक्त अभियान को लेकर सरस्वती शिशु मन्दिर दीनदयाल नगर पर एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने हतु विचार किया जायेगा। बैठक में प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी राम प्रताप चोहान, ब्रज क्षेत्र सदस्यता प्रमुख अनिल पाराशर, जिला प्रमुख रघुवीर तौमर भगवत प्रसाद रूहेला, व नगर सदस्यता प्रमुख विष्णुदास अग्रवाल उपस्थित रहेगे। बैठक में पार्टी के नगर पदाधिकारी, कार्य समिति सदस्य, मोर्चा व प्रकोष्ठ के सदस्य वार्ड अध्यक्ष व महामंत्री तथा वूथ संयोजक उपस्थित रहेगे।

Read More

स्वच्छ यमुना, स्वस्थ मथुरा, सुन्दर ब्रज का संकल्प, वैदिक मंत्रोच्चार सहित हुआ आयोजन मथुरा। प्रदूषण मुक्त व अविरल हो यमुना की धारा की भावना के ओत प्रोत अग्रवाल क्लब परिवार के सदस्यों ने स्वच्छ यमुना, स्वस्थ मथुरा, सुन्दर ब्रज संकल्प के लिए यमुना तट पर विगत रोज सदस्यों ने श्रंगार घाट पर आयोजित चुनरी मनोरथ में सामूहिक संकल्प लिया। अग्रवाल क्लब परिवार के तत्वाधान में आयोजित चुनरी मनोरथ का प्रांरभ प्रातः अप्सरा पैलेस से प्रंारभ हुई शोभायात्रा के साथ हुआ। शोभायात्रा में अग्रशक्ति सदस्याऐं सिर पर मंगल कलश धरण करे हुए थी। वहीं सदस्य यमुना महारानी को ओढ़ाने के लिए चुनरी लिये हुए भक्तिमय रस का संचार कर रहे थे। शोभायात्रा अप्सरा पैलेस, तिलक द्वार से प्रारभ होकर छत्ता बाजार, विश्राम घाट होते हुऐ श्रंगार घाट, सती बुर्ज के बराबर, कार्यक्रम  स्थल पंहुची। शोभायात्रा का जगह जगह फूटी पानी मेवा व पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। शोभायात्रा में भक्ति रस से सराबोर अग्रशक्ति सदस्याओं ने श्री यमुना महारानी का संर्कीतन किया मीठे रस से भरो री राधारानी लगे, दर्शन दो माॅ श्री यमुना जी आदि। माॅ यमुनाजी के चरणों में चुनरी मनोरथ से पूर्व सभी सदस्यों को माखन लाल चतुर्वेदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना कराई। उसके पश्चात सभी सदस्यों ने सामूहिक यमुना महारानी का दुग्धाभिषेक किया। कार्यक्रम में संस्थापक अजयंकात गर्ग ने उपस्थित सभी बन्धुओं को स्वच्छता के प्रति सजग रहने की शपथ दिलायी। ताकि लोगों को यमुना व मथुरा को स्वच्छ बनाऐ रखने के लिए प्रतिबद्ध रहें। तदोपरांत यमुना महारानी को चुनरी ओढ़ई गई। कार्यक्रम का समापन यमुना महारानी की आरती के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्थापक अजयकांत गर्ग, अध्यक्ष विकास गोयल, सचिव अतुल गोयल, सुनील अग्रवाल डीआरएस, अशोक अग्रवाल, विनीत गुप्ता, सुनील अग्रवाल, प्रवीन अग्रवाल, मनोज सर्राफ अजय बंसल, प्रमोद बंसल, तुषार गर्ग, योगेन्द्र सिंघल, मनोज अग्रवाल, अग्रशक्ति अध्यक्षा राधा अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, लक्ष्मी गर्ग, प्रीति अग्रवाल आदि उपस्थित थे।  

Read More

    मौसम ने बदला मिजाज, बढ़ने लगी गलन मथुरा। जनपद में दिसम्बर माह लगतें ही ठण्ड ने दस्तक देना शुरू कर दिया था लेकिन विगत रोज से अचानक मौसम ने अपना मिजाज बदल दिया कल से शीत लहर के शुरू होते ही गलन भी वढ़ गई है लोगों ने गरम कपड़ों को निकाल लिया। आज दिन भर सूर्य नारायण के दर्शन नहीं हुए। धूप के न निकलने के कारण मौसम में गलन बढ़नें लगी। वहीं आज तो सुबह से ही सूर्य नारायण बादलों की ओट में छिपे नजर आये जिससे सुबह के साथ ही बढ़ी गलन सांय होते होते और भी तेज हो गयी। जनपद के सभी मंदिरों में आराध्यों को भी रजाई औढाई गई शिव मंदिरों में भी भोले नाथ को भी रजाई औढााई गई साथ ही उनके बाहन नन्दी को भी रजाई से ढक दिया गया। सुबह की गलन की वजह से तो प्रातः काल लोग देर तक रसाई में ही दुवकें रहें, और नौकरी पेशे वाले लोगों को डयुटी पर जाने के लिए मजबूरी में रजाई से निकलना पड़ा। लेकिन वह भी लेट लतीफ ही अपने कार्यालय पहुंचे। वहीं बाजारों में भी देर से खुलने के कारण सन्नाटा पसारा रहा। और शाम को भी लोग अपने घरों की ओर रूख करने के लिए मजबूर हो गये। बढ़ती ठंन्ड का मजा लेने के लिए जहाॅ लोगों ने गरम गरम पकवानों का आनन्द लिया वहीं गजक, मुगफली वालों की भी मौज रही।

Read More

ऋग्वेद के मंत्रों से गुजांयमान हो रहा है वेद मंदिर 18 दिवसीय परायण यज्ञ का 25 दिसम्बर को होगा समापन मथुरा। मसानी चैराहा स्थित गुरु विरजानन्द आर्ष गुरुकुल वेद मदिंर में चल रहे 18 दिवसीय चतुर्वेद परायण यज्ञ के 13वें दिन याज्ञिकों द्वारा ऋग्वेद के मंत्रों से आहुतियां दी गयीं। गुरुकुल विश्वविद्यालय वृन्दावन के ब्रम्हचारियों द्वारा किया जा रहा सस्वर मंत्रों का गायन बहुत काबिलेय है। श्रोताओं द्वारा रोजाना प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तथा 2 बजे से 5 बजे तक दो शाखाओं में यज्ञ तथा भजन प्रवचन का लाभ उठाया जा रहा है। प्रमुख महंत आचार्य स्वदेश महाराज ने प्रवचन करते हुए कहा कि ’यज्ञौ वै श्रैष्ठतं कर्मः’ यज्ञ विश्व का सर्वश्रेष्ठ कर्म है। सभी हमारे महापुरुषांे ने यज्ञ अनुष्ठान को श्रेष्ठतम माना है। उन्होंने कहा भगवान रामचन्द्र जी का पूरा जीवन यज्ञ से प्रेरित रहा है। श्री आचार्य ने यज्ञ का वैज्ञानिक लाभ बताते हुए कहा कि यज्ञ के द्वारा वायुमण्डल शुद्ध होता है और जब वायुमण्डल शुद्ध होगा तो हमें श्वसन क्रिया में श्वांस शुद्ध मिलेगी जिससे हम स्वस्थ रहेगें। यज्ञ ब्रम्हा शत्रुजीत शास्त्री ने कहा कि वेद ईश्वरीय वाणी है इसलिए हमें वेदों के मंत्रों से प्रतिदिन यज्ञ अनुष्ठान करते रहना चाहिए। विवेक प्रिय आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि इस परायण यज्ञ के 15 वें दिन योगगुरु स्वामी रामदेव महाराज आ रहे हैं। स्वामी रामदेव का वेद मंदिर तपोस्थली रही है। इस अवसर पर प्रमुख रुप से नरेन्द्र जिज्ञासु, अशोक यादव, दिव्यानन्द आर्य ब्रम्हचारी, कमलदेव आर्य, देवी सिंह आर्य प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।

Read More

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में जनपद की कानून व्यवस्था एवं अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर एक आवश्यक बैठक 19 दिसम्बर को पूर्वान्ह 11.00 बजे कलेक्ट्रट सभाकक्ष में आयोजित होगी। नगर मजिस्टेªट हेम सिंह ने सभी विभागीय अधिकारियों से अनिवार्य रूप से नियत तिथि एवं समय पर बैठक में प्रतिभाग करने हेतु सूचित किया है।     

Read More



Mediabharti