मथुरा

31 दिसम्बर को प्रभु यीशु के लिए होगा दान-पुण्य मथुरा। प्रभु यीशु ने जो साल भर भक्तों पर अपनी कृपा रखी उसका आभार इसाई समाज ने चर्चो में व्हाइट गिफ्ट संडे मनाकर किया। प्रभु यीशु के बताए रास्ते पर चलने का संदेश दिया और इसी के साथ क्रिसमस की तैयारियां शुरू हो गई। 31 दिसंबर के लिए लोगों ने दान-पुण्य किया। मथुरा के सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च में व्हाइट गिफ्ट संडे का आयोजन था इसलिए सब कुछ सफेद सफेद नजर आ रहा था। सेंट्रल मेथोडिस्थ चर्च की महिला शाखा ने चर्च की कमान संभाली। चर्च को सफेद सजाया गया था और महिलाएं भी सफेद वस्त्र पहनकर आयीं थीं। दान भी सफेद लिफाफों में किया गया। रुठ मोजिज ने प्रवचन करते हुए प्रभु यीशु के बताए रास्ते पर चलने का संदेश दिया। महिलाओं ने भजन किए और बच्चों ने गाने गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुरसान, वृंदावन, मथुरा के चर्च के पास्टर का स्वागत किया गया। प्रभु यीशु के प्रति आभार व्यक्त किया। समाज 31 दिसंबर को जमकर दान पुण्य करता है इसके लिए समाज द्वारा रविवार को दान किया गया। संचालन महिला शाखा की अध्यक्ष रश्मि सिंह ने किया। इस दौरान पास्टर विजेंद्र सिंह, देशराज पाॅल्शन, पास्टर अरुण मोजिज, अनीता, आकांक्षा, सोनिया आदि उपस्थित थे। वृंदावन में चर्च में बच्चों ने बाइबल पड़ी और सबको प्रभु यीशु के बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। पादरी ने प्रार्थना सभा कर सभी के लिए खुशहाली मांगी। सीएफसी चैराहा स्थित मैथेडिस्ट चर्च में व्हाइट गिफ्ट संडे कार्यक्रम किया गया। यूथ विंग की सुप्रीत होंटल ने प्रभु के बताये मार्ग पर चलने की आह्वान किया। पादरी अरुण मोजिज ने प्रार्थना सभा की। कार्यक्रम में आश्रिता मैसी, आइएम डेविड, मोहनी डेविड, रोबिन जैकबरान, शालिनी राम, दिलीप राज, दीपक अब्राहम, अनूप अब्राहम, मोदी सहारा आदि उपस्थित थे।   

Read More

     विकलांग जनों को सहायक उपकरण वितरित करते डीएम राजेश कुमार एवं अन्य सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते डीएम राजेश कुमार मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने आज भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की एडिप योजनान्तर्गत वृन्दावन में विकलागजनों को उपकरण वितरित किये। जिलाधिकारी ने आज परिक्रमा मार्ग, अट्टला चुगी रेलवे लाइन के पास गोविन्द मठ वृन्दावन में लगभग 500 विकलांगजनों को ट्राइ साईकिल, व्हील चेयर, वैसाखी, श्रवण यंत्र, अंधछडी, वाकिंग स्टीक, आदि कुल 967 उपकरणों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा विकलांगजनों को जो सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही है उनको तत्काल उपलब्ध कराये एवं स्व रोजगार योजना समूह बनाकर उनको रोजगार उपलब्ध कराया जाये। उन्होंने यह भी कहा कि विकलांगजनो को उपकरण उपलब्ध कराना ही एक मात्र उद्देश्य नही है बल्कि उन्हे शसक्त बनाकर रोजगार उपलब्ध कराना भी इस योजना में शामिल है। जिलाधिकारी ने उनके रोजगार के संबंध में अवगत कराते हुए बताया कि जनपद में पाॅलिथीन प्रतिबंधित होने के कारण अब उन्हें जूट तथा कागज के बैग बनाने जैसे कार्य में लगाकर रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि डूडा तथा विकलांग कल्याण अधिकारी के माध्यम से आप इस रोजगार को आगे बढा सकते है। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि इस संबंध में सभी अधिकारियो के साथ एक बैठक शीघ्र ही आयोजित की जायेगी जिसमें विकलांगजनो के उत्थान एवं उनको स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से रूपरेखा तैयार की जायेगी। उन्होंने विकलाग कल्याण विभाग के अच्छे कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियो को प्रशस्ती पत्र एवं मैडल भी दिये। जिलाधिकारी ने विकलांगजनो को भरोसा दिलाया कि हम हमेशा उनके साथ है वे अपने को कमजोर न समझे कभी भी आवश्यकता पडे वे उनके पास आकर अपनी परेसानी बताते हुए समस्या का समाधान करा सकते है। इस अवसर पर मुकुन्द चेरेटिबल ट्रस्ट के निदेशक मुकुन्द शर्मा ने बताया कि विकलागजनों के लिए एक लाख से 25 लाख तक का ऋण रोजगार सृजन हेतु कम ब्याज दर पर उपलब्ध कराने की भी योजना है। विकलांग कल्याण अधिकारी ने अवगत कराया है कि इस विकलांग शिविर में जो भी विकलांगजन पंजीकृत होने से छूट गये है वे 22 दिसम्बर 2014 को मथुरा ब्लाक में आयोजित होने वाले शिविर में अपना पंजीकरण कराकर लाभान्वित हो सकते है। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट हेमसिंह, उप जिलाधिकारी राजेश कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी लक्ष्मी मिश्रा, हद्येश सिंह अध्यक्ष हैण्डीकेप्ट ऐसो0, जयकिसन दास अध्यक्ष यमुना रक्षक दल, संयोजक अशोक यादव आदि उपस्थित थे।  

Read More

मथुरा। नगर की चर्चित संस्था जागृति फाउण्डेशन, मथुरा द्वारा एक दिसम्बर से एड्स माह के रूप में मनाया जा रहा है एक दिसम्बर से लगातार समाज सेवा के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं कभी एड्स जागरूक अभियान रैली तो कभी रोगियों को फल और दवा वितरण और कभी एड्स रोग से दिवंगत हुए एम.टी. एचों को श्रद्धान्जली कार्यक्रम। अब इसी श्रृंखला में 18 दिसम्बर 2014 को दोपहर दो बजे से बाल गृह में अनाथ बच्चों को गर्म कपड़े, जर्सी स्वेटर तथा बालगृह की आवश्यकता के अनुरूप गैस चूल्हा भेंट किया जायेगा। फाउण्डेशन की प्रोजेक्ट डायरेक्टर चर्चित समाज सेविका डाॅली जान के अनुसार जागृति फाउण्डेशन के बोर्ड मेम्बर एवं सीए अमित कुमार बंसल के जन्म दिवस 18 फरवरी के अवसर पर प्रस्तुत कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।  

Read More

मथुरा। किसान इण्टर कालेज सौंख खेड़ा, मथुरा का दो दिवसीय वार्षिक उत्सव का समापन 18 दिसम्बर आज गुरुवार को होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 11 बजे से पूर्व छात्र सम्मेलन आयोजित किया गया है जिसमें पूर्व छात्रों से अधिकाधिक संख्या में पहुँचने की अपील की गई है। समापन समारोह में जिलाधिकारी मथुरा। संस्था के पदेन अध्यक्ष राजेश कुमार, क्षेत्रीय विधायक पूरन प्रकाश, जगवीर किशोर जैन, एमएलसी, जिला विद्यालय निरीक्षक डा. अरुण कुमार दुबे आदि के साथ साथ अनेक गणमान्य लोग पधारेंगे।  

Read More

वैश्विक अर्थव्‍यवस्‍था में विकास के साथ ऊर्जा और परिवहन की मांग बढ़ रही है। ब्रिक्‍स देशों का विकास हो रहा है और चीन तथा भारत आज अपनी बढ़ती अर्थव्‍यवस्‍थाओं को टिकाऊ बनाए रखने के लिए उच्‍चस्‍तरीय ईंधन का उपयोग कर रहे हैं।  भारत में कुल मिलाकर ऊर्जा की आवश्‍यकता वर्ष 2011-12 के 549 मि‍लियन टन तेल के समतुल्‍य से बढ़कर वर्ष 2031-32 तक 1433 मि‍लियन टन तेल के समतुल्‍य हो जाएगी जो 2.6 गुना वृद्धि होगी। परिवहन क्षेत्र में फिलहाल 86 मिलियन टन तेल के समतुल्‍य ऊर्जा की खपत होती है, जो ऊर्जा खपत का लगभग 16 प्रतिशत भाग है। वर्ष 2031-32 तक इसके 360 मिलियन टन तेल के समतुल्‍य तक बढ़ने की संभावना है और तब यह कुल ऊर्जा खपत का 25 प्रतिशत हो जायेगा। परिवहन क्षेत्र का विकास 4.2 गुना हो जाएगा। परिवहन क्षेत्र में वर्ष 2011-12 में 57 प्रतिशत तेल की खपत हुर्इ और वर्ष 2031-32 तक इसके 73 प्रतिशत तक बढ़ने की संभावना है। परिवहन के लिए लगभग 97 प्रतिशत ईंधन पेट्रोलियम पर आधारित है और शेष 03 प्रतिशत भाग में सीएनजी, बायो-ईंधन और बिजली का बराबर हिस्‍सा है। मौजूदा संकेतों के अनुसार यही समीकरण 2031-32 तक भी जारी रहने वाला है। यदि हम परिवहन क्षेत्र में खपत प्रणाली की ओर ध्‍यान दें तो सड़क पर चलने वाली सवारियां तेल के 93 प्रतिशत भाग की खपत करती हैं, रेलवे और हवाई सेवा में प्रत्‍येक में 3 प्रतिशत और जल मार्ग में शेष 1 प्रतिशत की खपत होती है। इस संदर्भ में यातायात क्षेत्र के लिए 5 नवम्‍बर, 2014 को आयोजित जैव ईंधन 2014 सम्‍मेलन प्रासंगिक था। सम्‍मेलन का विषय 'भारत में जैव डीजल क्षेत्र में व्‍यावसायिक अवसर और विकास को बढ़ावा' देना था। इससे निजी और सार्वजनिक दोनों क्षेत्रों से नीति निर्माताओं, शोधकर्ताओं, परामर्शदाताओं, उद्यमियों, उपभोक्‍ताओं, विनिर्माताओं और विक्रेताओं को एक साझे मंच पर आपस में विचार-विमर्श का अवसर प्राप्‍त हुआ। उद्घाटन सत्र को माननीय रेलवे मंत्री, केन्‍द्रीय नौवहन सड़क यातायात, राष्‍ट्रीय राजमार्ग मंत्री, ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री और रेल राज्‍य मंत्री सहित अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारियों ने संबोधित किया। उन्‍होंने तेल के आयात में कमी लाने और कार्बन उर्त्‍सजन कम करने के लिए वैकल्पिक ईंधन के रूप में जैव ईंधन के महत्‍व पर जोर दिया। भारतीय रेलवे ने आरडीएसओ में डीजल ईंधन के लिए 20 प्रतिशत जैव डीजल का पहले ही सफल प्रयोग कर लिया है। शकूर बस्‍ती, खड़कपुर, पैरंबुर जैसी बहुत सी इकाइयों में बी-5/बी-10 के साथ फील्‍ड परीक्षण कर लिए गए हैं। इन इकाइयों में प्रति दिन 2000 लीटर क्षमता वाले जैव डीजल उपयोग करने वाले लघु संयंत्र लगाए गए हैं। रेलवे ने रेल पटरियों के साथ-साथ जटरोफा पौधे भी लगाने का प्रयास किया था, जो ज्‍यादा सफल नहीं रहा। सम्‍मेलन में यातायात, ईंधन सम्‍मिश्रण, संग्रहण और वितरण जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। वि‍निर्माताओं ने जैव डीजल संयंत्रों, कच्‍चे माल और उत्‍पादन के लिए प्रौद्योगिकी पहलुओं पर अपने विचार रखे।

Read More

  मुंबई। सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथी के उप्लक्छ में १४ दिसम्बर २०१४ को " रक्तदान शिबीर" का आयोजन सरदार वल्लभभाई पटेल पार्टी और भगवती हॉस्पिटल ब्लड बैंक द्वारा म्युनिसिपल स्कूल, दत्तपाड़ा रोड, बोरीवली(ईस्ट), मुंबई में किया गया था, जोकि सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। जहाँ पर काफी लोगों ने हिस्सा लिया और ६० बोतल ब्लड जमा हुआ। जहाँ पर सरदार वल्लभभाई पटेल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दशरथभाई पारेख,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कल्पेशभाई पारेख, गांधी विचार मंच के अध्यक्ष श्री. मनमोहन गुप्ता, विनोद घोसालकर, नयन कदम, चेतन कदम, नरेश मारू,भास्कर कुरसुंगे, फिल्म अभिनेता महेश राज, गायक व अभिनेता महेंद्र सिंह इत्यादि लोगों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और सरदार वल्लभभाई पटेल को  श्रद्धांजलि दी और जनता ने कार्यक्रम को सफल बनाया। सरदार वल्लभभाई पटेल पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कल्पेशभाई पारेख कहा, " जनता ने काफी उत्साह दिखाया लेकिन कई लोगों का हीमोग्लोबिन कम था और कई लोगों को ब्लड प्रेसर था, इस कारण वे लोग रक्त दान नहीं कर सके।"          Sanjay Sharma Raj (P.R.O.)

Read More