नई दिल्ली । आज बीजेपी की संसदीय दल की बैठक हुई। बीजेपी की संसदीय दल की बैठक में पीएम नरेन्द्र मोदी भावुक हो गए। बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि नोटबंदी को सर्जिकल स्ट्राइक ना कहें। वहीं बैठक में वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा कि देश के ईमानदार आदमी नोटबंदी के साथ हैं। नोटबंदी का देशभर में स्वागत किया गया है। नोटबंदी देशहित के लिए की गई है। अरूण जेटली ने कहा कि कैश के कारोबार से कालेधन को बढावा मिलता है। साथ ही उन्होनें कहा कि नोटबंदी से देश में गरीबी मिटाने में मदद मिलेगी। नोटबंदी से कच्चा पक्का का खेल रोकने में मदद मिलेगी। अरूण जेटली ने कहा कि 16 लाख करोड टैक्स से आता है। अभी सरकार को 4-5 लाख करोड उधार लेना पडता है। उन्होनें कहा कि ईमानदारी से टैक्स दें तो उधार लेने की जरूरत नहीं पडेगी। अरूण जेटली ने कहा कि नोटबंदी से ब्याज दरें घटना शुरू हो गई है। अरूण जेटली नेकहा कि आने वाले दिनों में गांवों के विकास पर ध्यान दिया जाएगा। साभार-khaskhabar.com
Read More




