एक की मौत, तीन लोग गंभीर मथुरा । कोसीकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत छाता-पैगांव रोड पर रजवाह पर बने पुल से गुजरते हुए संतुलन खो गई, जिससे वह सवारी सहित रजवाह में जा गिरी, जिससे एक की मौके पर मौत हो गई, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज, घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना कोसीकलां क्षेत्र अंतर्गत छाता-पैगाम रोड पर शेरगढ़ रजवाहा के ऊपर बने पुल के टेढेपन की वजह से एक बार फिर मंगलवार की शाम छाता की तरफ से आ रही आई-20 गाड़ी रजवाहा के ऊपर बने पुल के टेढेपन की वजह से रजवाहा में जा गिरी। इस हादसे में गाड़ी में सवार एक ड्राइवर एक महिला और दो बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए। घटना को देख ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरु कर दिया। घायलों में गाडी चालक ड्राइवर मरुआ निवासी दाऊजी, बलदेव ने मौके पर ही दम तोड दिया, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Read More




