कलैक्ट्रेट सभागार में लोक अदालत की सफलता को लेकर जिला जज एवं डीएम की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित बैठक
मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार एवं दिनेश कुमार सिंह जिला जज एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में जनपद मथुरा में 06 दिसम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर अधिक से अधिक वादों को निस्तारण कराने हेतु विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कलेक्टेªट सभाकक्ष में संयुक्त रूप से सम्पन्न हुई। बैठक में इस बात के लिये प्रयास किया गया कि सुलह समझौते के आधार पर फौजदारी के शमनीय वाद, दीवानी वाद, राजस्व वाद, भरणपोषण वाद, वैवाहिक, बैक रिकवरी से सम्बन्धित वाद, चैक बाउन्स चकबन्दी, बाॅट माप, परिवहन, रोडवेज, स्टाम्प, वन, विद्युत, छावनी परिषद, नगर पालिका, नगर परिषदों, नगर निकायों, आबकारी, सहायक श्रमायुक्त आदि से सम्बन्धित वाद निस्तारित हों तथा शेष वादों पर गहनता से समीक्षा की गयी। जिला जज ने बताया है कि आगामी 06 दिसम्बर को आयोजित हाने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों के सम्बन्ध में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा माॅनीटरिंग की जा रही है तथा किये जा रहे प्रयासों की समीक्षा भी की जा रही है। श्री सिंह ने बताया कि सेवा सम्बन्धी सभी प्रकार के वाद जैसे पेंशन, जीपीएफ तथा अन्य रूके हुए क्लेम आदि के वाद भी निस्तारित किये जायेंगे। उन्होंने यह बताया कि इस बार अधिक से अधिक संख्या में लम्बित वादों को सुलह समझौता हेतु चिन्हित किया जा रहा है और कहा कि जितना अधिक प्रयास हम कर लेंगे उतनी ही सफलता हमें मिलेगी तथा वादों का बोझ भी विभागों पर कम हो जायेगा। उन्होंने यह भी आव्हान किया है कि राष्ट्रीय स्तर पर जनपद मथुरा का नाम प्रथम नम्बर पर लाने के लिये हम सभी को पूर्व की भाॅति एकजुट होकर सार्थक प्रयास ईमानदारी तथा मेहनत से करने होगे तभी हमें भरपूर सफलता मिलेगी। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने विभागीय अधिकारियों से विभागवार वादों की समीक्षा करते हुए संख्या के बारे में विस्तृत जानकारी की तथा सभी उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारो, नगर पालिका के अधीशाषी अधिकारी सहित सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये है कि अब समय कम है तथा जिम्मेदारी अधिक है इसलिए सभी वादो के निस्तारण हेतु हमे अभी से जुट जाना है। तहसील दिवस , पेंशन से सम्बन्धित सभी वाद तथा अन्य प्रकार के वाद चिन्हित कर आज से ही अपने अपने विभागों से सम्बन्धित इन वादों को अधिकाधिक संख्या में निस्तारित कराने के सफल प्रयास किये जाये किसी भी स्थिति में लापरवाही ठीक नहीं होगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिये है कि व्यक्तिगत रूप से वादकारियों से सम्पर्क कर वादों के निस्तारण की कोशिश हमें करनी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि जितने अधिक से अधिक वाद निस्तारित हो जायेगे उतनी अधिक राजस्व वसूली भी विभागों को प्राप्त होगी तथा वादकारियों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने बैंक प्रबन्धकों तथा विभागीय अधिकारियों से यह भी कहा है कि आमजनों को लोक अदालत की जानकारी ग्रामीण वादकारियसों तक आसानी से पहुॅचे इसके लिये बैंकों के बाहर तथा शहर के प्रमुख स्थल, प्रत्येक तहसील तथा ब्लाॅक कार्यालय पर बैनर आदि टाॅगकर इसका अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाये। उन्होंने मनोरंजन कर अधिकारी को निर्देश दिये है कि जिला स्तर पर सभी वादकारियो को इसकी सूचना मिले इसके लिए सभी लोकल टीवी चैनलो पर इसका लगातार प्रसारण करा जाये। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक विभाग के अधिकारी समय से अपने विभाग से सम्बन्धित वादों का ब्यौरा उपलब्ध करादें जिससे कि समय रहते उनका निस्तारण कराया जा सके। पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया कि पुलिस विभाग से सम्बन्धित सभी वादों में नोटिस जारी किये जा चुके है तथा अधिकाधिक वाद निस्तारित कराने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिये गये है। एसीजेएम प्रथम एवं प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत ने बताया कि लोक अदालत के आयोजन पर अधिकाधिक वादों में सुलह समझौते के प्रयास किये जायेंगे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन धीरेन्द्र प्रताप सिंह, नगर मजिस्टेªट हेमसिंह तथा समस्त उप जिलाधिकरियों सहित समस्त बैंकों के प्रबन्धक तथा विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित थे।
Read More