17 अक्टूबर को टूर्नामेन्ट के तीन लीग मैच खेले जायेंग मथुरा। अमर नाथ शिक्षण संस्थान मथुरा के खेल मैदान में अमर नाथ गल्र्स डिग्री काॅलेज, जिला महिला क्रिकेट संघ तथा जिला वेटरन क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय टी-20 अखिल भारतीय महिला क्रिकेट टूर्नामेन्ट के तीसरे दिन दो मैच खेले गये तथा के.आर. डिग्री कालेज के मैदान पर भी दो मैच खेले गये । मैचों में भारी संख्या में दर्शकों ने तालियां बजा कर सभी खिलाडि़यों का उत्साहबर्द्ध्न किया । उत्तर प्रदेश, चण्डीगढ़, गुजरात एवं मध्य प्रदेश ने आज अपने-अपने मैच जीत कर सेमी पफाइनल में जगह पक्की कर ली है। सभी टीमों ने शानदार एवं उच्चस्तरीय क्रिकेट का नजारा प्रस्तुत। अमर नाथ गल्र्स डिग्री काॅलेज द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय टूर्नामेन्ट में मुख्य अतिथि के रूप में पधरे ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवं उपजा के प्रदेष उपाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने टाॅस कर कर मैच का उद्घाटन किया। उन्होंने सभी खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त कर उन्हें अच्छे प्रदर्शन के लिये बधई दी। आज का पहला मैच गुजरात तथा तेलांगना की टीमों के मध्य हुआ, जिसमें गुजरात ने टाॅस जीत कर पहले क्षेत्राक्षण का पफैसला किया। तेलांगना की टीम ने पहले बैटिंग करते हुये गुजरात के सामने निर्धरित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 109 रनों का लक्ष्य रखा। जिसे गुजरात की टीम ने अपने कप्तान सारबी की शानदार बल्लेबाजी के दम पर बिना कोई विकेट खोये 10.2 ओवर में 10 रन प्रति ओवर की औसत से अपने लक्ष्य को बिना कोई विकेट विकेट खोये आसानी से प्राप्त कर लिया । कप्तान सारवी को नावाद 64 रन बनाने के लिये लगातार दूसरे मैच में वुमेन आॅपफ द मैच से नवाजा गया । गुजरात की ओर से तरनजीत ने 2 विकेट लिये। गुजरात ने शानदार प्रदर्शन करते हुये अपने दोनों ही लीग मैचों को आसानी से जीत कर सेमी पफाइनल में जगह बना ली है। आज इसी मैदान पर दोपहर को हुये दूसरे मैच में उत्तर प्रदेश की टीम ने महाराष्ट्र की टीम को आठ विकेट से पराजित कर सेमीपफाइनल में जगह बना ली है। आज के मैच में महाराष्ट्र की टीम ने टाॅस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुये बीस ओवर में सात विकेट के नुकसान पर पूनम-23 व कप्तान कस्तूरी-14 की मदद से 64 रन बनाये, जिसे उत्तर प्रदेश की टीम मात्रा दो विकेट खोकर आसानी से 65 बना लिये । मैन आपॅफ द मैच का पुरस्कार छाया को 30 रन बनाने के लिये मिला। सोनिया ने 18 रनों का योगदान दिया। उ.प्र. की ओर से पफरह व पारूल ने 2-2 विकेट लिये । राष्ट्रीय टूर्नामेन्ट में के.आर. डिग्री काॅलेज के मैदान पर आयोजित सुबह के मैच में चण्डीगढ़ की टीम ने टाॅस जीत कर पहले पफील्डिंग का पफैसला किया । पहले बल्लेबाजी करते हुये छत्तीसगढ़ की टीम ने निर्धरित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर शिल्पी-32 तथा दीप्ति-19 की मदद से 94 रन बनाये, जिसमे चण्डीगढ़ की टीम ने 15 ओवर में बिना कोई विकेट खोये 95 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया । इस मैच में वुमैन आॅपफ द मैच का अवार्ड सर्वाध्कि 40 रन के साथ आषा नेगी ने प्राप्त किया । के आर के इसी मैदान पर दोपहर के मैच में मध्य प्रदेश एवं दिल्ली के मध्य मैच हुआ, जिसमें प्रख्यात समाजसेवी लता गोयल ने खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त कर टाॅस कराया । इस मैच में मध्य प्रदेश की टीम ने दिल्ली की टीम को 10 विकेट से हराया। दिल्ली की टीम ने 19.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 75 रन बनाये थे जिसे म.प्र. की टीम ने 13.3 ओवर में बिना किसी विकेट के नुकसान पर ही प्राप्त कर लिया। म.प्र. की सोनिया को नाबाद 38 रनों के साथ लगातार दूसरे मैच में वुमेन आपॅफ द मैच मिला । अमर नाथ विद्या आश्रम के प्रधनाचार्य एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष डा. आदित्य कुमार वाजपेयी ने अपने संदेश में सभी खिलाडि़यों को अपनी शुभकामनायें दीं। आयोजन सचिव डा. अनिल वाजपेयी, जिला महिला क्रिकेट क्लब के सचिव बलवीर सिंह ने आमन्त्रिात अतिथियों तथा अध्किारियों का माल्यार्पण तथा भेंट प्रदान कर स्वागत किया । आज के मैचों में आयोजन समिति के सदस्य नितिन अग्रवाल, वाई.पी. शर्मा, श्रवण कुमार अग्रवाल, अनुराग शर्मा, मनोज शर्मा, शैलेन्द्र कुमार, नीरज चैहान, ठा. महेन्द्र प्रताप सिंह, कृष्णवीर सिंह, प्रवीन भारद्वाज, राकेश गुप्ता, सी.पी. सारस्वत, एम.एस. राजपूत, नरेन्द्र सिंह, सी.पी. शर्मा, सुनील तिवारी, असलम खां, नीरज चैहान, पत्राकार बन्धु, गणमान्य नागरिकों सहित सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी व दर्शक उपस्थित रहे। मैच में अमित चतुर्वेदी, राकेश यादव, जे पी नोटियाल, ईश्वरी प्रसाद एवं मनोज यादव ने अम्पायर की भूमिका निभाई तथा कमेण्ट्री रीतेश, राहुल शर्मा, विक्की तथा अमित चतुर्वेदी ने की । आयोजन समिति के प्रबन्ध्क डा. अरूण वाजपेयी ने बताया कि ;आजद्ध 17 अक्टूबर कोद्ध टूर्नामेन्ट के तीन मैच खेले जायेगें, जिनमें अमर नाथ के खेल मैदान पर गुजरात एवं मध्य प्रदेश व दिल्ली एवं तेलांगाना तथा के.आर. डिग्री काॅलेज के मैदान पर छत्तीसगढ़ एवं महाराष्ट्र के मध्य प्रातः 9 बजे तथा दोपहर 4 बजे तक से खेले जायेंगे । उन्होंने बताया कि टूर्नामेन्ट के सेमी पफाइनल मैच 18 को तथा पफाइनल मैच 19 अक्टूबर को अमर नाथ शिक्षण संस्थान के मैदान पर खेले जायेंगे।
Read More




