यमुना रक्षा मंच के ब्लॉक संयोजक राम पुरोहित के साथ यमुना बचाओ अभियान के तहत गिरिराज परिक्रमा करते हुए गोवर्धन। राष्ट्रीय यमुना रक्षा मंच के तत्वाधान में यमुना बचाओ जागरूकता अभियान के तहत पंकज बाबा गोकुल वालों के सानिध्य में गिरिराज महाराज की सामूहिक परिक्रमा लगाई। परिक्रमा ब्लॉक संयोजक राम पुरोहित के निर्देशन में जतीपुरा में गिरिराज जी की पूजा अर्चना के बाद शुरू की गई। इस मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल साधुराम ने शुद्धीकरण अभियान में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर ब्लॉक संयोजक राम पुरोहित ने बताया कि यमुना रक्षा जागरूकता अभियान अपने दो वर्ष पूर्ण कर चुका है। उनका एक ही मकसद है प्रत्येक ब्रजवासी जागरूक होकर यमुना मैया की रक्षा करे। मां यमुना ब्रज का अस्तित्व है। मां की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। जल्द ही अभियान गोवर्धन से वृंदावन, मथुरा, गोकुल, दाऊजी, बरसाना व नंदगांव में चलाया जाएगा। यमुना बचाओ अभियान में ब्रजवासी ग्वालवाल सहयोग कर रहे हैं। इस मौके पर श्याम, अजय, रामेश्वर, भगवान सिंह, विजय, कृष्णा, राहुल, वंटी रोहित, संत निताई दास, कान्हा, ब्रजकिशोर, विल्लन, बिजेन्द्र, इन्दर, पवन, मान सिंह आदि थे।
Read More




