मथुरा

मथुरा। आधुनिक मथुरा के निर्माता, व तत्कालीन कलेक्टर ग्राउज के योगदानों का लाभ आज भले ही लाखों लोग उठा रहे हांे। मगर यह सच है कि उन्हें राजकीय संग्रहालय मथुरा को छोड़कर रेल प्रशासन समेत कई संस्थाओं ने याद नहीं किया। जबकि यह ग्र्राउज का ही जज़्बा था जिसने सरकारी तथा व्यक्तिगत प्रयासों को प्रोत्साहन देकर 19 अक्टूबर 1875 को मथुरा और हाथरस रोड स्टेशन के बीच रेल सेवा का सपना साकार कर दिखाया। इस दुःखद विषय को लेकर डाॅ0 रमेश चन्द्र शर्मा स्मारक शोध व सेवा संस्थान के तत्वावधान में रविवार को गोशाधाम कालोनी स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में खेद वक्त किया गया। संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष डाॅ0 सुरेश चन्द्र शर्मा ने आरोप लगाया कि ग्र्राउज के रेलवे योगदान को लेकर स्थानीय प्रशासन समेत रेल गाडि़यों को पिछले तीन वर्षों से अवगत कराया जाता रहा लेकिन रेल प्रशासन ने अपनी धरोहर के संरक्षण व प्रचार-प्रसार पर कभी कोई उत्सुकता नहीं दिखायी। डाॅ0 शर्मा ने बताया कि उस ज़माने में 9,55,688 रूपये की कुल लागत में 30,000 रूपये प्रति मील की दर से बनी 29-5 मील लंबी लाइन पर रेल चलना वर्तमान में प्रस्तावित बुलेट ट्रेन से ज़रा भी कम दिलचस्प नहीं थी। इस नजारे को देखने के लिए मथुरा से हाथरस के बीच लाखों लोग रेलवे लाइन के किनारे रूटों पर खड़े थे। ग़ौरतलब है कि बजट में से स्थानीय शेयर होल्डर्स की जमा कुल पंूजी 3,24,100 में से सेठ लखमीचन्द के बाद कम ब्याज दर पर सबसे ज़्यादा शेयर ग्राउज ने ही खरीदे थे क्योंकि उन्हें पूरा भरोसा था कि वह कभी मथुरा में कलेक्टर के पद से हटाये नहीं जायंेगेे। मगर किसे पता था कि उन्हें पद से हटाया ही नहीं जायेगा बल्कि इस महान योगदान के लिए 139 वर्षों बाद भी याद नहीं किया जायेगा। इसी क्रम में विक्रम पाल सिंह ने बताया कि यह ग्राउज की दूरदर्शिता का ही नतीजा था कि हाथरस के बाद मथुरा जल्द राजपूताना स्टेट रेलवे से जुड़कर जंक्शन बन गया जिसने देश के पूरव और पश्चिम इलाकों में विस्तार कर भरपूर लाभ प्राप्त किया। अगले क्रम में सुनील शर्मा ने बताया कि ग्राउज की रेल परियोजना इतनी लोकप्रिय हुई कि भारतेन्दुयुगीन साहित्यकार राधाचरण गोस्वामी ने उसे वृन्दावन तक विस्तार करने की पेशकश की। नतीजतन 1930 तक वृन्दावन भी रेल नेटवर्क से जुड़ गया। समापन पर डाॅ0 शर्मा ने रेल प्रशासन से जंक्शन और कैंट स्टेशन पर हेरिटेज काॅरीडोर बनवाने की मांग की। बताया कि मथुरा के रेल नेटवर्क ने ब्रिटिशकालीन ,एतिहासिक घटनाओं के साथ-साथ राष्ट्रीय स्वाधीनता संग्राम की अनेक घटनाओं पर हस्ताक्षर किये हैं जिन्हें प्रर्दशित कर राष्ट्रीय घटनाओं के साथ-साथ स्थानीय योगदान को भी गौरवान्वित किया जा सकता है। इस अवसर पर नारायण सिंह खरे, डाॅ0 प्रहलाद सिंह, वी0सी0 पाठक, आर0 एल0 गुप्ता, के0के0 वाल्यान आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। मथुरा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज भाजपा की ध्माकेदार विजय पर जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डा. डीपी गोयल के नेतृत्व में विजयी उत्सव बड़ी धूमधम से आतिशबाजी करके तथा मिष्ठान वितरण करके मनाया। इस अवसर पर डा. डीपी गोयल ने कहा कि नरेंद्र मोदी भारत के जननायक के रूप में अपनी छवि स्थापित कर रहे है। उनके राष्ट्रहित में किये जा रहे कार्यो से जनता में उनके प्रति उतना ही आकर्षण है जैसा पहले था। पूर्व सांसद तेजवीर सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की कुशल राजनीति भाजपा को दिन-प्रतिदिन सपफलता प्रदान कर रही है। पूर्व विधयक अजय पोइया ने कहा कि देश की जनता का विश्वास नरेंद्र मोदी में हैं। जनता ने हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को शानदार जीत दिलाकर मोदी के नेतृत्व में अपनी आस्था व्यक्त की हैं। इस अवसर पर अजय पोइया, रामकिशन, रवींद्र पांडे, प्रणत पाल, मदन मोहन श्रीवास्तव, गौरीशंकर, सतपाल चैध्री, संजय भारती, विनोद चैध्री, अश्वनी माहेश्वरी, कुंजबिहारी चतुर्वेदी, अमन ठाकुर, चेतन स्वरूप पारासर, नितिन दिवाकर, दीपा अग्रवाल, नीलम पांडे, पारूल शर्मा आदि मौजूद थे। हरियाणा में भाजपा को मिली जीत और महाराष्ट्र में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने से खुश भाजपाईयों का उत्साह आज चरम पर था। जिला कार्यालय पर जश्न मनाया गया तो होलीगेट पर आतिशबाजी, मिठाईयां बांटी गई। भाजपा के झंडे लहराये गये और जनमानस में खुशियां बांटी गई। एक दूसरे को बधईयां दी गई। होलीगेट पर भाजपाई जुटे और भाजपा जिंदाबाद के नारे बुलन्द किये गये। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष ठा. ओमप्रकाश सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष मुकेश खंडेलवाल, नगर अध्यक्ष संजय शर्मा, वरिष्ठ नेता मदनमोहन श्रीवास्तव, विजय शर्मा, सचिन चतुर्वेदी सहित भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

Read More

मथुरा। जनपद की अलग अलग थाना पुलिस ने क्षेत्रा में ताश के पत्तों से हारजीत की वाजी लगाते 10 लोगों को गिरफ्रतार कर उनके कब्जें से हजारों रूपयें की नगदी बरामद की हैं। मिली जानकारी के अनुसार थाना फरह पुलिस ने क्षेत्रा के राध्किा के पीछें रेलवें लाइन के पास कस्वा फरह से आशीष कुमार पुत्रा रामरतन निवासी दादपुर गैसवांद जिला दवोही मध्य प्रदेश हाल निवासी शिवानी हास्पीटल् कस्वा पफरह सहित तीन अन्य को 740 रूपयें की नगदी तथा ताश के पत्तें के साथ बन्दी बनाया हैं। थाना सुरुरीर पुलिस ने क्षेत्रा के ग्राम बदनपुर से जगजीत सिंह पुत्रा महीपाल सिंह निवासी बदनपुर सुरीर सहित चार अन्य को ताश के पत्तें व 250 रूपयें की नगदी के साथ बन्दी बनाया हैं। थाना बलदेव पुलिस ने क्षेंत्रा के ग्राम हथोड़ा से प्रेमचन्द्र पुत्रा गान्ध्ीलाल निवासी हथोड़ा बलदेव सहित तीन अन्य को गिरफ्रतार कर उनके कब्जें से 52 ताश के पत्तें व 1520 रूपयें की नगदी बरामद की हैं।

Read More

मथुरा। जनपद के महिला थाना में विवाहिता ने दहेजी लोभी ससुराजनों के विरूद्व उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।ं। मिली जानकारी के अनुसार श्रीमती वन्दना शर्मा पुत्राी महेश चन्द्र शर्मा पत्नी हेमन्त शर्मा निवासी कुश्यप गली गोबिन्द नगर मथुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पति हेमन्त शर्मा पुत्रा विनोद शर्मा निवासी बंजरग नगर कालौनी भगवान टाकीज के सामने कम्हेर गेट भरतपुर ने अपने आध दर्जन परिजनों के साथ मिलकर अतिरिक्त दहेज के रूप में 50 हजार रूपयें की नगदी लाने की माॅग की, परिजनों द्वारा माॅग पुरी नहीं करने पर पति ने अपनी माॅ, पिता व भाई और भाभी के साथ मिलकर उसका उत्पीड़न करते हुए मारपीट कर घर से निकाल दिया।

Read More

मथुरा। अंगिरस सेवा संस्थान के तत्वावधन में छात्राओं एवं महिलाओं को रोजगार परक बनाने के लिए राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र आगरा के प्रधानाचार्य एनके त्रिपाठी के मार्ग दर्शन में प्रशिक्षण मेहरवान द्वारा 30 प्रशिक्षार्थियों को एक मासीय वेकरी एवं कन्पफेक्शनरी का प्रशिक्षण देकर उन्हें बड़े ही मनोयोग एवं सरल तरीके से कुशल नेतृत्व में सभी प्रशिक्षणार्थी ने लिखित एवं प्रयोगात्मक परीक्षा में पिज्जा, केक, विस्कुट पेस्टी पेटीज, ब्रेड आदि प्रोडक्टस कार्यशाला में बड़े ही सहज आसान तरीके से तैयार किये। इस अवसर पर ओमबिहारी उपाध्याय, विश्न सिंह, डा. रमा चतुर्वेदी, राजेश कुमार शर्मा, गीता अग्रवाल, रेखा शर्मा, शिवानी चैध्री, बीना बंसल, मदनलाल अंगिरा, डा. संतोष सारस्वत आदि सदस्य उपस्थित थे। 

Read More

मथुरा। शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती द्वारा दलितों को मंदिर में प्रवेश न दिए जाने संबंध्ी बयान पर दलित समाज में आक्रोश व्याप्त है। वरिष्ठ कांगे्रस नेता व दलित हितैशी बबलू चैहान बाल्मीकि ने शंकराचार्य के इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए देश से जातिवाद की राजनीति समाप्त करने व देश हित की सोच रखने की बात कही है।  ज्ञात रहे शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने दलितों को मंदिर में प्रवेश न दिए जाने की नसीहत दी थी। इससे दलित समुदाय के लोगों में आक्रोश की भावना पनप रही थी। एससी/एसटी आयोग ने भी इस बयान पर संज्ञान लेते हुए आयोग के वाइस चेयरमैन डा. राजकुमार बेरका ने झारखंड के डीजीपी को शंकराचार्य के खिलापफ मामला दर्ज कर 15 दिन के अंदर गिरफ्रतारी करने के आदेश दिए हैं। स्थानीय कांग्रेस नेता बबलू चैहान बाल्मीकि का कहना है कि शंकराचार्य ने ऐसा बयान देकर देश में भाईचारे की भावना को खत्म करने व जाति-मजहब के नाम पर बांटने का काम किया है। कानून के अनुसार ऐसे लोग सजा के हकदार हैं। बबलू चैहान बाल्मीकि ने प्रदेश व केन्द्र सरकार से भी मांग की है कि जाति-मजहब के नाम पर लोगों को बांटने वाले लोगों के खिलापफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए और देश में भाईचारे की भावना पैदा कर उन्नती का मार्ग प्रशस्त किया जाए। 

Read More



Mediabharti