गाजीपुर । उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में गंगा रेल पुल का शिलान्यास करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए कालेधन को लेकर विपक्षी दलों, खास तौर पर बसपा प्रमुख पर जबर्दस्त हमला बोला है। पीएम ने यहां अपने भाषण की शुरूआत भोजपुरी में करते हुए जनता से कहा कि 2014 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में मदद नहीं करते, तो न भ्रष्टाचार करने वाले और न ही कालाबाजारी करने वाले परेशान होते। आपके वोट की ताकत है कि आज गरीब चैन की नींद सो रहा है, जबकि कालाधन जमा करनेवालों की नींद उड़ी हुई है और वे नींद की गोलियां खरीद रहे हैं। 500 और 1000 के नोटों पर बैन के बाद उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री की यह पहली रैली है। पीएम मोदी ने कहा कि यह भूमि वीर अब्दुल हामिद की है, जिसने 65 के युद्ध में पाकिस्तान को पाठ पढ़ाया था। उन्होंने कहा कि मैं यहां के लोगों का धन्यवाद करना चाहता हूं, जिन्होंने 2014 में मुझ पर विश्वास दिखाया। मैंने कहा था कि विकास करके आपका प्यार ब्याज समेत लौटाऊंगा। मैं उत्तर प्रदेश का 9वां प्रधानमंत्री हूं। मैं पंडितजी के जन्मदिन पर गाजीपुर आया हूं, नेहरू के अधूरे काम पूरे करूंगा। मेरी सरकार ने किसानों के लिए बीमा योजना लागू की, इससे किसानों के नुकसान की भरपाई हो सकेगी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार तय समय में विकास पूरे करेंगी। नोटबंदी पर पीएम ने कहा कि गरीब चैन की नींद सो रहा है, अमीर नींद की गोली खरीद रहा है। पीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने देश को कई प्रधानमंत्री दिए. मैं यहां से नौवां प्रधानमंत्री हूं। मोदी ने यहां पर देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू का जिक्र करते हुए कहा कि उनके सामने गाजीपुर के सांसद विश्वनाथ ने 1962 में यहां के हालात के बारे में बताया था। तब नेहरू ने पटेल कमेटी बनाई थी। नेहरू चले गए, कमेटी रह गई। पीएम ने कहा कि मैं पंडितजी के जन्मदिन पर अधूरा काम पूरा करने आया हूं। उन्होंने पीएम ने कहा कि उनकी सरकार ने किसानों का शोषण रोकने की व्यवस्था की है। फसल बीमा योजना से किसानों की आपदा से रक्षा होगी और इससे कटाई के साथ नुकसान की भी भरपाई हो सकेगी। पीएम ने कहा कि हिंदुस्तान में धन की कमी नहीं है, लेकिन जहां धन होना चाहिए, वहां नहीं है। आपने मुझे भ्रष्टाचार से लडऩे के लिए पीएम बनाया। बेइमानों के पास कोई चारा नहीं है। पीएम ने कहा कि मैं जानता हूं कि नोटबंदी से आपको तकलीफ हो रही है, लेकिन कोई भी काम करो, थोड़ी बहुत तो तकलीफ होती ही है। मोदी ने इस दौरान मायावती पर परोक्ष तौर से हमला बोलते हुए कहा कि नोटों की मालाओं से मुंडी भी नहीं दिखती थी। प्रधानमंत्री मोदी ने गाजीपुर से कोलकाता की ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस ट्रेन का नाम ‘शब्दभेदी’ है। पीएम ने यहां रेलवे के कई प्रोजेक्ट्स को भी हरी झंडी दिखाई। मोदी ने इस दौरान गाजीपुर और मऊ को जोडऩे वाले ताड़ी घाट रेलवे पुल का शिलान्यास किया। इसकी मांग कई दशकों से उठ रही थी। 39 साल बाद कोई पीएम पहुंचे गाजीपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गाजीपुर में रैली आरटीआई मैदान में हो रही है। 1977 के बाद ऐसा पहली बार होगा कि कोई प्रधानमंत्री पूर्वांचल की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण के लिए गाजीपुर आ रहा है। साभार-khaskhabar.com
Read More




