मथुरा

मथुरा। थाना कोसीकलां के गांव गिडोह में यहीं के निवासी ने दूसरे के घर में घुसकर पति-पत्नी के साथ मारपीट, छेड़खानी और कपड़े फाड़ दिये। विरोध करने पर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में पीड़ित हरीसिंह पुत्र सुखीराम निवासी गिडोह ने गांव के ही उदय उर्फ उददी पुत्र बलराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।

Read More

मथुरा। कोसीकलां नगर की कोटवन चैकी प्रभारी सत्यवीर सिह यादव ने मुखविर की सूचना पर देशी शराब की 8 पेटियों सहित एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बताया जा रहा है कि एक युवक कोटवन चैकी के निकट स्थित लक्ष्मी धर्मकांटा के पास हाॅइवे पर किसी वाहन का इन्तजार कर रहा था। इसी दौरान मुखविर ने कोटवन चैकी प्रभारी को सूचना दी कि एक युवक हरियाणा मार्का शराब लेकर महंगे दामो मंे बेचने की फिराक में है। चैकी प्रभारी सत्यवीर सिह यादव ने तत्काल उक्त युवक को गिरफ्तार कर लिया। जिसने अपना नाम समीपवर्ती गांव कामर निवासी ओमकार पुत्र बतली बताया जिसके कब्जे से बोरों मंे भरी हरियाणा मार्का देशी शराब की 8 पेटियां बरामद की गयी। पुलिस द्वारा पकडे गये युवक को जेल भेज दिया। सत्यवीर सिह ने बताया कि उक्त युवक किसी वाहन के इन्तजार में बैठा था जिसे बेचने के लिए कहीं दूसरे स्थान पर जा रहा था। 

Read More

मुंबई । अगले सप्ताह भारतीय शेयर बाजार में घरेलू कंपनियों के तिमाही नतीजों, आर्थिक आंकड़ों, वैश्विक बाजार के रुझान, विदेशी निवेशकों (एफआईपी) और घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) के निवेश, डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की चाल और कच्चे तेल की चाल से बाजार की दिशा तय होगी। घरेलू बाजार इस हफ्ते गुरुवार को गुरुनानक जयंती के अवसर पर बंद रहेंगे। इस अवधि में जुलाई-सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए जाएंगे जिन पर निवेशकों की नजर रहेगी। जिन कंपनियों के नतीजे जारी होंगे उनमें हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, अरबिंदो फार्मा, टाटा मोटर्स और गेल प्रमुख हैं। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के नतीजे 12 नवंबर को, अरबिंदो फार्मा और टाटा मोटर्स के नतीजे 14 नवंबर को, गेल के तिमाही नतीजे 15 नवंबर को जारी होंगे। इस महीने के मध्य में सरकारी तेल की कंपनियों पर भी निवेशकों की नजर बनी रहेगी क्योंकि इस दौरान ईंधन की कीमतों में संशोधन होगा। अंतर्राष्ट्रीय तेल बाजार में रुझान के अनुरूप हर महीने के मध्य और अंत में ईंधन कीमत की समीक्षा की जाती है। सरकार आगामी शुक्रवार को सितंबर माह के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के आंकड़े जारी करेगी। गौरतलब है कि अगस्त 2016 में औद्योगिक उत्पादन की दर 0.7 फीसदी रही थी। इस दौरान उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित मासिक महंगाई के आंकड़े भी जारी करेगी। देश में उपभोक्ता कीमतें सितंबर में सालाना आधार पर 4.31 फीसदी बढ़ी हैं। सरकार सोमवार को अक्टूबर माह के थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित आंकड़े जारी करेगी। वैश्विक मोर्चे पर बुधवार को अमेरिकी के आईआईपी आंकड़े भी जारी होंगे, जिनका निवेश पर असर पड़ता सकता है। गौरतलब है कि अमेरिका में औद्योगिकी उत्पादन आकंड़ों में सालाना आधार पर एक फीसदी की गिरावट आई है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

राजकोट । भारत और इंग्लैंड के बीच यहां के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पांच मैच की सीरीज के पहले टेस्ट के पांचवें व अंतिम दिन का खेल जारी है। इंग्लैंड ने दूसरी पारी 75.3 ओवर में 260/3 रन पर घोषित कर भारत के सामने 49 ओवर में 310 रन का लक्ष्य रखा है। अंतिम समाचार मिलने तक टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 43 ओवर में 132/6 रन बना लिए थे। कप्तान विराट कोहली (41) व रवींद्र जडेजा (0) क्रीज पर हैं।    गौतम गंभीर (0), चेतेश्वर पुजारा (18), मुरली विजय (31), अजिंक्य रहाणे (1), रविचंद्रन अश्विन (32) व विकेटकीपर रिद्धिमान साहा (9) आउट हो गए। आदिल रशीद ने तीन और क्रिस वोक्स, मोईन अली व जफर अंसारी ने 1-1 विकेट लिया है। इससे पहले इंग्लैंड की ओर से कप्तान एलेस्टर कुक ने 130, ओपनर हसीब हमीद ने 82, बेन स्टोक्स ने नाबाद 29 और जोए रूट ने 4 रन बनाए। लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने दो और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एक विकेट लिया। इससे पहले इंग्लैंड ने पहली पारी में जोए रूट (128), मोईन अली (117) और बेन स्टोक्स (128) की शतकीय पारियों की मदद से 537 रन बनाए थे। रवींद्र जडेजा ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। इसके जवाब में भारत ने पहली पारी में 488 रन बनाए। मुरली विजय ने 126, चेतेश्वर पुजारा ने 124 और रविचंद्रन अश्विन ने 70 रन की पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से लेग स्पिनर आदिल रशीद ने चार और मोईन अली व जफर अंसारी ने 2-2 विकेट चटकाए।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

पणजी । गोवा पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेरी सरकार गरीबों के लिए हैं। देश के गरीबों की मदद करना सरकार का दायित्व है। उन्होंने कहा कि मैंने कभी देश को अंधेरे में नहीं रखा। देश के लिए मैंने घर-परिवार छोड़ा। मैं कुर्सी के लिए पैदा नहीं हुआ हूं। मोदी को जिंदा जला दोगे तो भी डरने वाला नहीं है।    नोटबंदी पर पीएम ने कहा कि 8 तारीख को रात 8 बजे देश के लाखों लोग चैन की नींद सो रहे थे। अब लोग नींद को गोलियां खरीदने जा रहे हैं,गोलियां नहीं मिल रही हैं। लोगों ने मुझे कालेधन पर लगाम लगाने को कहा। मैंने जो भी काम किया ईमानदारी से किया। देश में 20 करोड़ से ज्यादा गरीब लोगों के खाते खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक तबीयत सुधारने के लिए डोज दी है। पहले आर्थिक सुधार के लिए धीरे-धीरे डोज दे रहा था। पीएम ने कहा,मैंने घर परिवार सब देश की सेवा के लिए छोड़ दिया। पीएम मोदी ने कहा कि देश की भलाई जनता कष्ट सहने को तैयार है।      बैंककर्मी पिछले एक हफ्ते से दिनरात काम कर रहे हैं। मोदी ने कहा कि पिछले 10 महीने से इस योजना पर गोपनीय तरीके से काम हो रहा था। चोरी के पैसे का पता चले इसके लिए सरकार ने काम किया। गोवा में मोदी ने दावा किया कि देश का युवा इस निर्णय को सफल बनाने में लगा है।  पीएम मोदी ने कहा, 30 दिसंबर तक जनता मौका दे। उसके बाद मेरी गलती निकली तो हर सजा के लिए तैयार हूं। पीएम ने कहा कि ये लड़ाई ईमानदार लोगों का भरोसा जीतने के लिए है। ये तकलीफ सिर्फ दिनों के लिए हैं। पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि बड़े-बड़े स्कैम करने वाले 4000 रुपये के लिए लाइन में लगे हैं।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । मोदी सरकार की ओर से मंगलवार को 500 और 1000 रुपये के नोटों को बैन करने के बाद से अब तक देशभर के बैंकों में करीब 2,02,670 करोड़ रुपये रुपये जमा किए जा चुके हैं। अभी भी देश भऱ में लोग लाइनों में लगकर नोट बदलवा रहे हैं और पुराने नोटों को लगातार जमा कर रहे हैं।    शनिवार को वित्त मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 12 नवंबर की दोपहर तक बैंकों में 7 करोड़ से ज्यादा ट्रांजैक्शंस हो चुके हैं। हालांकि एटीएम में नए नोट नहीं आने के चलते लोगों को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने ज्यादा से ज्यादा ऑनलाइन ट्रांजैक्शंस और पेमेंट करने पर भी जोर दिया। इस फैसले के चलते आम लोगों को भी इसके चलते परेशानी हो रही हो, लेकिन काले धन के खिलाफ मोदी सरकार की इस कार्रवाई की सराहना भी की जा रही है।    साभार-khaskhabar.com  

Read More



Mediabharti