मथुरा

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर इन दिनों संजय लीला भंसाली की पद्मावती और विशाल भारद्वाज रंगून की शूटिंग में व्यस्त है। शाहिद फिल्म सिटी रिलायंस स्टूडियोज में आयोजित होने वाले लक्स गोल्डन रोज अवॉर्ड में पहुंचेंगे, जहां वो पिता बनने के बाद पहली बार नजर आएंगे। शाहिद ने कहा कि दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट दोनों की अदायगी और उपलब्धियां कमाल की हैं। शाहिद ने बताया, पिछले कुछ वर्षों से कई अभिनेत्रियां अपनी उपलब्धियों में उत्कृष्ट हैं। इनमें नरगिस, मधुबाला, माधुरी दीक्षित, काजोल और दीपिका और आलिया शानदार अभिनेत्रियों में से हैं और आप उनके अभिनय से सीख सकते हैं। इसके साथ उनके काम का आनंद भी ले सकते हैं। इस पुरस्कार समारोह के पहले संस्करण की मेजबानी के लिए शाहरुख खान, अर्जुन कपूर और करण जौहर जैसे कलाकार पहुंचेंगे।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई । सरकार द्वारा काले धन पर लगाम लगाने के लिए उठाए गए कदमों और अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की अप्रत्याशित जीत के मद्देनजर शुक्रवार को समाप्त कारोबारी सप्ताह में बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। इस दौरान सेंसेक्स 27,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया। इस सप्ताह पांच में से तीन कारोबारी दिवस मुख्य सूचकांकों में गिरावट रही। इस सप्ताह सेंसेक्स 455.33 अंकों यानी 1.67 फीसदी की गिरावट के साथ 26,818.82 और निफ्टी 137.45 अंकों यानी 1.63 फीसदी की गिरावट के साथ 8.296.30 पर बंद हुआ। बीएसई मिडकैप सूचकांक 375.51 अंकों यानी 2.92 फीसदी गिरावट के साथ 12,464.02 पर रहा। बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक 392.41 अंकों यानी 3.05 फीसदी गिरावट के साथ 12,48507 पर रहा।    इन दोनों सूचकांकों में गिरावट सेंसेक्स में हुई गिरावट से कम थी। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन को करारी शिकस्त दी। वह नौ नवंबर को देश के 45वें राष्ट्रपति निर्वाचित हुए। ट्रंप को 276 वोट मिले जबकि हिलेरी 218 वोट हासिल कर सकीं। इस सप्ताह की शुरुआत में सोमवार एक नवंबर को बाजार में बढ़त दर्ज की गई थी।    संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) द्वारा हिलेरी क्लिंटन के ईमेल खातों की जांच को क्लीन चिट दिए जाने के बाद वैश्विक बाजार को बल मिला था। इस दौरान सेंसेक्स 184.84 अंकों यानी 0.68 फीसदी की बढ़त के साथ 27.458.99 पर रहा जो इसका दो नवंबर 2016 से अब तक का सबसे उच्चतम स्तर रहा। बाजार के प्रमुख सूचकांक मंगलवार आठ जून को भी बढ़त बनाने में कामयाब रहे। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले अस्थिरता का माहौल था। सेंसेक्स 132.15 अंकों यानी 0.48 फीसदी की बढ़त के साथ 27,591.14 पर रहा जो एक नवंबर 2016 के बाद से अब तक का सबसे उच्चतम बंद स्तर रहा। बुधवार नौ नवंबर को प्रमुख सूचकांकों में एकदिनी तेज गिरावट दर्ज की गई, काले धन पर लगाम लगाने के सरकार के प्रयासों और अमेरिकी चुनाव के नतीजों के बीच तेजी से लुढक़े।    हालांकि, सेंसेक्स 27,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर बंद हुआ। चुनाव में ट्रंप की जीत के बाद करों में कटौती और बुनियादी ढांचे और रक्षा खर्च पर कटौती की निवेशकों की उम्मीदों से घरेलू बाजार को भी बल मिला और गुरुवार 10 नवंबर को बाजार में बढ़त दर्ज की गई। इस दौरान सेंसेक्स 265.16 अंकों यानी 0.97 फीसदी की बढ़त के साथ 27,517.68 पर बंद हुआ। हालांकि, शुक्रवार 11 नवंबर को बाजार के प्रमुख सूचकांकों में तेज गिरावट रही। सेंसेक्स 27,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे लुढक़ गया। इस दौरान सेंसेक्स 698.86 अंकों यानी 2.54 फीसदी की गिरावट के साथ 26,818.82 पर बंद हुआ जो 29 जून 2016 के बाद इसका अब तक का सबसे निचला स्तर है।    शुक्रवार को समाप्त हुए कारोबारी सत्र में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में गिरावट रही। इस सप्ताह जिन शेयरों में मजबूती दर्ज की गई उनमें डॉ रेड्डीज लेबोरेटरीज (5.96 फीसदी), टाटा स्टील (5.9 फीसदी), पावर ग्रिड (5.59 फीसदी) प्रमुख हैं। वहीं, जिन शेयरों में गिरावट दर्ज की गई उनमें मारुति सुजुकी (10.12 फीसदी), हीरो मोटोकॉर्प (9.17 फीसदी), एचडीएफसी (8.25 फीसदी) प्रमुख रहे।                 साभार-khaskhabar.com  

Read More

राजकोट । भारत और इंग्लैंड के बीच यहां के सौराष्ट क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पांच मैच की सीरीज के पहले टेस्ट के चौथे दिन का खेल जारी है। भारत की पहली पारी 162 ओवर में 488 रन पर सिमट गई। इसके साथ ही टी घोषित हो गया। इंग्लैंड ने पहली पारी के आधार पर 49 रन की बढ़त ली है। आज आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाजों में अजिंक्य रहाणे (13), कप्तान विराट कोहली (40), विकेटकीपर रिद्धिमान साहा (35), रवींद्र जडेजा (12), उमेश यादव (5) व रविचंद्रन अश्विन (70) शामिल हैं। मोहम्मद शमी आठ रन पर नाबाद लौटे। आदिल रशीद ने चार, जफर अंसारी व मोईन अली ने 2-2 और स्टुअर्ट ब्रॉड व बेन स्टोक्स ने 1-1 विकेट लिया है। भारत ने सुबह अपनी पारी 319/4 रन से आगे बढ़ाई थी। इससे पहले भारत की ओर से दूसरे दिन मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा शतक जमाने में सफल रहे थे। विजय ने 301 गेंदों पर नौ चौके व चार छक्कों की मदद से 126 और पुजारा ने 206 गेंदों पर 17 चौकों की बदौलत 124 रन बनाए थे। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 209 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। गौतम गंभीर 29 और अमित मिश्रा 0 पर आउट हुए।                  साभार-khaskhabar.com  

Read More

टोक्यो । जापान यात्रा पर पीएम मोदी ने नोटबंदी पर कहा है कि कालेधन पर अभी और कड़े फैसले लेने है और बेइमानों से मैं हिसाब चुकता करके रहूंगा। मोदी ने संकेत दिया कि कुछ और फैसले लिए जा सकते है। जिससे काले धन वालों की खैर नहीं रहेगी। पीएम ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि आप बैंक जाकर बेझिझक ढ़ाई लाख जमा करा सकते है। जापान की यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरे दिन कोबे में भारतीय समुदाय के लोगों से मिले। यहां उन्होंने भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं कोबे में आऊं और आपसे मिले बिना चला जाऊं, ऐसा नहीं हो सकता। पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात में भूकंप के दौरान कोबे ने बड़ी मदद की थी। भारत में जो भी अच्छा होता है,उसकी वजह सिर्फ सवा सौ करोड़ देशवासी ही हैं। नोटबंदी पर भी उनका मानना है कि लोगों का आशीर्वाद मिल रहा है। पीएम मोदी ने इस मौके पर भारत में 500 और 1000 के नोट बंद करने के फैसले पर लोगों के सपोर्ट की प्रशंसा की। उन्होंने कहा,मैं लोगों की पहल को नमन करता हूं,तकलीफों के बावजूद फैसले को स्वीकारा है। देश के गरीबों ने अमीरी दिखाई है। पीएम मोदी ने काला धन रखने वालों पर आई मुसीबत पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, पहले गंगाजी में कोई 1 रुपया भी नहीं डालता था, पर अब उसी गंगा नदी में 500/1000 के नोट बह रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि देश आर्थिक विकास पर तेजी से काम कर रहा है और पूरा विश्व कह रहा है कि सबसे तेज गति से जिस देश की अर्थव्यवस्था आगे बढ़ रही है, वह भारत है।                  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । देश में 500 और 1000 रुपये के नोट बंद किए जाने के बाद अफरातफरी का माहौल है। सरकार के इस फैसले के बाद उत्पन्न हालातों से लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को एटीएम खुलने का दूसरा दिन है लेकिन शुक्रवार को मची अफरातफरी के बाद शनिवार को भी सुबह से ही लोग एटीएम मशीनों और बैंकों के बाहर लंबी लाइनें लगाए हुए हैं। अधिकतर एटीएम काम ही नहीं कर रहे जबकि बैंकों में भी कई घंटों के इंतजार के बाद कुछ ही लोगों को पैसा मिल रहा है। देशभर में समय से नकदी नहीं पहुंचने की वजह से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि इस समस्या के हल के लिए गृह मंत्रालय ने राज्य सरकारों से अब एटीएम और बैंकों तक नकदी पहुंचाने वाले ‘कैश वैन’ को अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया कराने को कहा है, ताकि एटीएम तक जल्द और सुरक्षित ढंग से नकदी पहुंचाई जा सके। देश के अंदर काले धन पर लगाम लगाने के मकसद से सरकार द्वारा 500 और 1000 रुपये के नोट बंद करने के ऐलान के तीन दिनों बाद केंद्र ने कैश वैन को लेकर यह एडवाइजरी जारी की है। आरबीआई और सरकार की बैठक आज कैश की कमी होने के बाद लोगों को हो रही असहूलियत को आसान करने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने शनिवार को रिजर्व बैंक के साथ बैठक बुलाई है। बाजार में नई करंसी तो उतार दी गई है लेकिन तेजी से इसका संचार न होने की वजह से लोगों को लेन-देन में भारी दिक्कतें आ रही हैं। सराकर और आरबीआई बैठक कर इसी परेशानी का हल निकालने की कोशिश करेंगे। एटीएम और बैंकों को पहुंचा रहे कैश वैन में ज्यादातर निजी कंपनियों के हैं। बैंक और एटीएम के लिए नकदी ले जा रहे कैश वैन पर स्थानीय असामाजिक गिरोह याद बदमाश हमला कर सकते हैं, जिन्हें कि इस नोटबंदी से काफी नुकसान हुआ है।   बता दें कि एटीएम और बैंकों की नकदी लाने-ले जाने के लिए देशभर में ऐसे करीब 8000 कैश वैन हैं। ये वैन दिनभर में अधिकतम 15,000 करोड़ रुपये तक ले जा सकते है। ऐसे में अगर हिसाब लगाएं तो 16 लाख करोड़ रुपये, जो कि कुल निकाली गई रकम के मूल्य का 86.4 फीसदी हिस्सा है, बैंकों से निकालने और एटीएम तक पहुंचाने में इन्हें करीब 100 दिनों का वक्त लग सकता है। ऐसे में गृह मंत्रालय बैंकों और एटीएम तक जल्द नकदी पहुंचाने के लिए कैश वैन के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) में थोड़ी ढील देने पर विचार कर रही है। इस वक्त शहरी इलाकों में रात 8 बजे तक एटीएम और बैंकों को नकदी पहुंचाई जाती है, जबकि उत्तर पूर्वी राज्यों में यह समय सीमा शाम 5 बजे, वहीं नक्सल प्रभावित इलाकों में अपराह्न तीन बजे तक की है। दिल्ली में बैंक ऑफ बड़ौदा के बाहर रात 1 बजे से लंबी लाइन लगी है। इसमें लोकल अकाउंट होल्डर्ज नोट बदलवाने के लिए लगे हैं। दिल्ली-एनसीआर और मुंबई समेत तमाम शहरों में शनिवार की सुबह बैंक खुलने से पहले ही लोगों की लंबी लाइनें लगनी शुरू हो गईं। दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में स्थित बैंक ऑफ बड़ोदा के बाहर बीती रात 1 बजे से ही लोगों की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। इसमें लोकल अकाउंट होल्डर्ज नोट बदलवाने के लिए लगे हुए हैं। मुंबई में एसबीआई बैंक के बाहर लोग लंबी कतारों में दिखें। कैश लेने और नोट बदलवाने के लिए किस कदर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और कैसे हैं विभिन्न स्थानों पर हालात, जानिये यहां- - दिल्ली के चांदनी चौक में दो जगहों पर भगदड़ की खबर। सिंडिकेट बैंक और विजया बैंक के बाहर मची भगदड़। - दिल्ली के जामियानगर में बैंक के बाहर लगी लंबी कतारें। लोग सुबह 5 बजे से लाइन में खड़े हैं। एक महिला अपने बच्चों के साथ आई है, क्योंकि आज उनके स्कूल की छुट्टी थी और घर पर उनकी देखभाल के लिए नहीं था। - मुंबई में तीसरे दिन भी लोगों की मुसीबतें कम नहीं हुई है। सुबह-सुबह लोग अपना काम-धाम छोडक़र बैंकों के बाहर लाइन लगाकर खड़े हो गए हैं। एटीएम भी काम नहीं कर रहे और अब कैश ना होने से लोग परेशान हैं। - सेक्टर 18 नोएड में जो लाइन पहले दिन एक थी वहीं आज चार लाइन में बदल चुकी है, एटीएम का सर्वर डाउन हो गया है, लोग परेशान हैं। - दिल्ली के गोल मार्केट में कैनरा बैंक, एचडीएफसी, स्टेट बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, सेंट्रल बैंक के एटीएम बंद। - गोल मार्केट में लोगों की लंबी कतार लगी है। एटीएम अब भी काम नहीं कर रहे। लोग बैंक खुलने का इंतजार कर रहे हैं। शनिवार की वजह से और लंबी लाइन होने की उम्मीद है। - 500-1000 के नोट बंद होने से परेशान गांववालों ने मध्य प्रदेश के छतरपुर में राशन की दुकान लूट ली। ग्रामीणों ने राशन की दुकान से खाद्यान्न लूटा। 500 और 1000 के नोट बंद कर दिए जाने से ग्रामीणों को 100 के नोट मिल पा रहे थे और गांव की आबादी लगभग तीन हजार है। घटना बमीठा थाना इलाके के बरद्वाल गांव की है। सेल्समैन का आरोप है कि सरपंच के इशारे पर ये सब हुआ।                  साभार-khaskhabar.com  

Read More

अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या राय के दीवाने हैं। उनके प्यार में पड़े और उन्हें अपना बना लिया। लेकिन अब एक नया खुलासा हुआ है। खुलासा यह है कि ऐश उनका पहला प्यार नहीं थी। ऐश से पहले वे अपने से कई साल बड़ी एक हीरोइन को दिल दे बैठे थे, वो भी तब जब वे बच्चे थे।    यह खुलासा खुद अभिषेक ने किया है। अभिषेक ने एक टीवी शो के दौरान बताया कि उन्हें जीनत अमान काफी पसंद थी। एक शूटिंग के दौरान जब अमिताभ बच्चन व जीनत अमान हिमाचल में शूटिंग कर रहे थे, तब अभिषेक उनके साथ थे। इस दौरान शूटिंग के अलावा जो समय मिलता उसमें जीनत के साथ अभिषेक खूब वक्त बिताते थे। उस समय करीब पांच साल के अभिषेक ने अपने कमरे में सोने जा रही जीनत से बड़ी मासूमियत से यह पूछ लिया कि मैं आपके साथ सो सकता हूं। बच्चे अभिषेक की इस बात को जीनत ने टालते हए कहा कि अभी नहीं पहले आप थोड़े बड़े होजाओ।        साभार-khaskhabar.com  

Read More



Mediabharti