गिरिराज तलहटी जतीपुरा स्थित लुक लुक दाऊ जी मन्दिर पर अनूठे सजे श्रंगार दर्शन की अलौकिक झांकी गोवर्धन। बृज के राजा और भगवान श्री कृष्ण के बड़े भाई ठा0 बल्देव जी महाराज के जन्म दिवस बल्देव छठ के पर्व पर गिरिराज धाम स्थित लुक लुक दाऊजी महाराज के मन्दिर पर भव्य आयोजन हुए। इस मौके पर बृजवासी ग्वाल बालों और सन्तों ने मिलकर गिरिराज शिला में प्रकटे बल्देव जी का अलौकिक श्रंगार किया और नाना प्रकार के व्यंजन सजाकर उनका भोग प्रसाद लगाया। कस्बा बल्देव स्थित दाऊजी महाराज के मन्दिर में बहुत जोर शोर से मनाये जाने वाले इस पर्व पर गिरिराज धाम के जतीपुरा स्थित दाऊ जी महाराज के मन्दिर पर भी भव्य आयोजन किये गये। इस मौके पर गिरिरज तलहटी के बीचों बीच स्थित मन्दिर और उसके आसपास भारी रोशनी आदि की गयी थी। मन्दिर और मन्दिर के शिखर पर आलौकिक रोशनी की सजावट की गयी जो बहुत बहुत दूर ही भक्तों को अपनी आकर्षित कर रही थी। कस्बा जतीपुरा के निकट इन्द्रपूजा स्थल के समीप ही गिरिराज पर्वत के ऊपर स्थित लुल लुक दाऊ जी का धार्मिक ग्रन्थों में वर्णन है कि जब भगवान श्री कृष्ण यहां गिरिराज पर्वत की तलहटी में गोपियों के संग रास रचाया करते थे तब उनके बड़े भाई दाऊ जी महाराज गिरिराज पर्वत की शिलाओं और कन्दराओं में लुक छिप कर रास लीलाओं का आनन्द लिया करते थे। इसी लिये लुक छिप कर रास देखने वाले दाऊ जी को यहां लुक लुक दाऊ जी के नाम से जाना जाता है और यहां के बृजवासी उन्हें बड़े भाई होने के कारण प्यार में दाऊ दादा कह कर बुलाते है। बृजवासियों का यही प्रेम विगत रोज बल्देव छठ के मौके पर यहां देखने को मिला। लागों ने बड़े ही चाव से नाना प्रकार के व्यंजनों से लुक लुक दाऊ जी का भोग प्रसाद लगाया और वे जमकर भजन कीर्तन और संकीर्तनों की मधुुर धुनों पर थिरकते और नृत्य करते रहे। इस मौके पर प्रमुख आयोजकों के रूप में मुख्य व्यवस्थापक राम प्रोहित जी ने मन्दिर की व्यवस्थाऐं संभाली। वहीं प्रमुख समाजसेवी धर्मेन्द्र प्रसाद शर्मा पैंठा वालों श्रद्धालुओं को खीर प्रसाद वितरित किया। सैंकड़ों भक्तों ने देर रात तक लुक लुक दाऊ जी के जन्मोत्सव का आनन्द लिया।
Read More




