मथुरा

मथुरा। छाता क्षेत्र के किसानों ने रजवाह में पानी न मिलने की समस्या को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर शिकायत के साथ प्रदर्शन किया। किसानों का कहना था कि बारिश न होने से किसानों की फसल सूख रही है। साथ ही किसानों की बड़े पैमाने पर फसल सूखकर नष्ट होने लगी है। भूगर्भ में भी पानी नहीं है। क्षेत्र का किसान तवाह होने के कगार पर है। स्थानीय तरौली गांव के निकट से गुजरने वाले बम्बे में पांच माह से पानी नहीं है। कई बार सिंचाई विभाग के अधिकारियों को भी सूचित किया जा चुका है लेकिन पानी की कोई व्यवस्था नहीं की गई। जिलाधिकारी से क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने रजवाह में पानी छुड़वाने की अपील की है। स्थानीय लोगों ने ये भी कहा है कि अगर किसानों को पानी नहीं दिलाया गया तो वे जन आंदोलन करेंगे।  

Read More

मथुरा। भारतीय स्टेट बैंक मथुरा रिफाइनरी शाखा द्वारा प्रधानमंत्री जनधन योजना के अंतर्गत बचत खाता योजना का अभियान प्रांरभ किया गाया है। सम्पूर्ण वित्तीय समावेशन के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु उक्त योजना की घोषणा प्रधानमंत्री द्वारा की गई है। रिफाइनरी टाउनशिप शाखा द्वारा स्थानीय डायट परिसर में आयोजित शिविर में जनता ने बडे़ उत्साह के साथ भाग लिया और 150 नये खाते खोले गये। इस अवसर पर शाखा प्रबन्धक श्याम सुन्दर शर्मा, सुनील आचार्य, सर्वेश शर्मा, अनुराग वर्मा व कुलदीप शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Read More

मथुरा। लायन्स क्लब आॅफ मथुरा रेशनल के तत्वाधान में स्वच्छ यमुना स्वच्छ मथुरा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 250 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसमें में बच्चों ने प्रदूषण मुक्ति यमुना के चित्रों को बनाकर लोगों को यमुना प्रदूषण के प्रति लोगों को जागरूक  करने का प्रयास किया। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने बताया लांयस क्लब ने मथुरा व यमुना को प्रदूषण मुक्त करने के लिए इस प्रतियोगिता के माध्यम से अपने कार्यक्रम का श्ंाखनाद किया है। चित्रकला प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में प्रथम वेदान्त अग्रवाल, द्वितीय  खुशी अग्रवाल एंव जूनियर वर्ग में प्रथम ध्वनि बंसल, द्वितीय तन्मय अग्रवाल, तृतीय श्रेया गोयल रहें। कार्यक्रम के अंत में सचिव मोहित अग्रवाल ने बच्चों को बताया की यमुना प्रदूषण मुक्ति के लिए हमें यमुना में पाॅलीथिन, कचहरा आदि नहीं डालना चाहिए जिससे कारण यमुना और अधिक प्रदूषित हो रही है। कार्यक्रम में क्लब के पूर्व अध्यक्ष विनीत अग्रवाल, उपाध्यक्ष राहुल बसंल, उपाध्यक्ष दिलीप अग्रवाल, पिकंल वर्मा, उज्वल अग्रवाल, संदेश मित्तल, अतुल गोयल, जितेन्द्र गोयल, पारस अग्रवाल, नीरज तायल, अंकुश अग्रवाल, तनु गर्ग, अभय अग्रवाल, अक्षय कृष्ण गर्ग, अमित अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, अनूप अग्रवाल आदि उपस्थित थे।  

Read More

मथुरा। थाना महावन पुलिस ने क्षेत्र के कस्वा पेठ से ताश के पत्तों से हार जीत की बाजी लगाते लक्षमण पुत्र चन्दन सिंह निवासी काजीपाड़ा महावन मथुरा, सन्तोष पुत्र मुरारीलाल निवासी उपरोक्त को गिरफ्तार कर उनके कब्जें से 52 ताश के पत्तें व 4500 रूपयें की नगदी बरामद की हैं।

Read More

महन्त को भू-माफियाओं से जान का खतरा मथुरा। विभिन्न ट्रस्टों और धार्मिक स्थलों की सम्पत्तियों को भूमाफियाओं द्वारा कब्जाने की शिकायते आये दिन प्रकाश में आ रही हैं। इसी क्रम में मन्दिर ठाकुर श्री गोपालजी महाराज ग्राम अकबरपुर छाता की 35 वीघा जमीन को कब्जाने का मामला एक फिर सुर्खीयों में आया हैं। मन्दिर के महन्त राधाचरण दास ने आयोजित पत्रकार वार्ता में अपनी पीढ़ा व्यक्त करते हुए कहा कि मन्दिर के नाम ढाई एकड जमीन छाता क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग से लगी हुई है जो की सिक्स लेन में अधिग्रहीत जमीन के नजदीक हैं तथा उसका कुछ हिस्सा अधिग्रहित हिस्से में भी आ रहा हैं। इसे देखतें हुए भू माफियाओं की नजर इस जमीन पर लगी हुई हैं। मन्दिर के महन्त राधाचरन दास ने बताया कि वह उक्त मन्दिर के महन्त हैं तथा उन्हें जमीन के सन्दर्भ में सेवायत के सभी अधिकार प्राप्त है इसके वावजूद भूमाफिओं द्वारा फर्जी ट्रस्ट बनाकर कुछ लोगों ने अपने को उक्त जमीन का ट्रस्टी दर्शाते हुए न्यायालय कों गुमराह कर उक्त जमीन पर स्थागना इादेश प्राप्त करा लिया हैं। जब उनके द्वारा इसके खिलाफ न्यायालय में और सम्बन्धित अधिकारियों के समक्ष मन्दिर का दावा प्रस्तुत किया गया तो उक्त तथाकथित ट्रस्टियों द्वारा उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की गई जिससें वह गंभीर रूप से घायल हो गये। जब वह इसके शिकात करने थाना पहुंचें तो उनको फटकार कर भगा दिया गया। महन्त ने बताया कि उक्त फर्जी ट्रस्ट को आंेमवीर सिंह सिसोदिया नामक व्यक्ति संचालित कर रहें हैं। जब उन्होंने फर्जी ट्रस्ट होने की आवाज बुलन्द की तो फर्जी ट्रस्टी द्वारा उनके विरूद्व मारपीट व लूट का मुकदमा दर्ज छाता कोतवाली में कराते हुए धमकी देते हुए कहा है कि बाबा इस जमीन से अपना दावा छोड दो अन्यथा इसके परिणाम गंभीर होगे। महन्त राधाचरन ने उक्त घटनाक्रम की शिकायत जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से करते हुए अपनी जान व माल की सुरक्षा के साथ साथ न्याय दिलाने की माॅग की हैं।  

Read More

मथुरा। भाजपा की चैबिया पाड़ा क्षेत्र के छौकेश्वर महादेव मंदिर पर शोक सभा हुई। पार्टी कार्यकर्ता मदनमोहन की धर्मपत्नी मैमदेवी एवं सेक्टर प्रमुख किशन चतुर्वेदी की मां दुर्गा देवी, बंशीधर चतुर्वेदी की माता कुक्कन के आकस्मिक निधन पर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। काफी संख्या में कार्यकर्ता और गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया। गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, चिंताहरण चतुर्वेदी, रामकिशन पाठक, काशीनाथ चतुर्वेदी, मनीष चतुर्वेदी, शरद दत्त चतुर्वेदी ने श्रद्धाजंलि अर्पित की। वरिष्ठ कार्यकर्ता गोवर्धन पंडा, धीरजधारी, सुरेंद्र चतुर्वेदी, मोनू ठाकुर, ध्रुवकुमार, सुखदेव बौहरे, राजेंद्र, बाल्खा, महादेव प्रसाद, जय मास्टर, विपिन बिहारी आदि उपस्थित थे।

Read More



Mediabharti