मथुरा। मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकताओं वाले विकास कार्यो की समीक्षा में जनपद का स्थान प्रदेश में चैथे स्थान पर रहा है। मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं वाले विकास कार्यों की मासिक प्रगति की समीक्षा शासन स्तर पर प्रत्येक माह की जाती हैै। शासन ने जनपदों की रैंकिंग के लिए मानक निर्धारित किये हैं। मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती दुर्गाशक्ति नागपाल के कुशल निर्देशन में जिले में माह जुलाई 2014 में विकास कार्य मानकों के अनुरूप कराये गये हैं। मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती दुर्गाशक्ति नागपाल द्वारा विकास कार्यों के संबंध में अधिकारियों की मासिक एंव साप्ताहिक बैठके आहूत की गयीं तथा बैठकों में अधिकारियों को लक्ष्यों की शत प्रतिशत पूर्ति हेतु आवश्यक दिशा निर्देंश प्रदान किये गये साथ ही विकास कार्यों में आ रही समस्यों का निराकरण भी किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कार्यों के सघन क्षेत्रीय भ्रमण किये गये तथा कराये जा रहे कार्यों की गुणवत्ता को बनाये रखने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिये गये जिनका कडाई से अनुपालन भी कराया गया। मुख्य विकास अधिकारी के परिश्रम का परिणाम है कि जनपद में लक्ष्यों की पूर्ति कराते हुए जनपद प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है तथा मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं वाले कार्यक्रमों में जनपद का स्थान प्रदेश में चैथे स्थान पर रहा है साथ ही आगरा मण्डल आगरा में प्रथम स्थान पर रहा है जबकि गत वर्ष इन्हीं विकास कार्यक्रमों की प्रगति समीक्षा में जनपद की स्थिति प्रदेश में पांचवें स्थान पर रही थी।
Read More




