मथुरा

मथुरा। सामाजिक संस्था चेतना द्वारा बच्चों के उत्थान हेतु निरन्तर प्रयास किया जा रहे हैं। इसी क्रम में संस्था द्वारा जुलाई माह अन्तर्गत शहर के कान्ति देवी पाठशाला, ब्लेकस्टोन इन्टर कालेज, राष्ट्रीय कन्या जूनियर हाईस्कूल, इस्लामिया इन्टर कालेज, प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मी नगर विद्यालय में श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्राथमिक विद्यालय, गुलाव राय बेसिक पाठशाला, आदि विद्यालयों में ऐसे 250 बच्चों का प्रवेश कराया गया। जो की अभी तक विद्यालय जाने वंचित थे। इसे लेकर संस्था के प्रतिनिधियों ने विभिन्न अभिभावकों से सम्पर्क कर उन्हें शिक्षा के महत्व को समझाते हुए अपने बच्चों का स्कूल में जाना तय करने के लिए प्रेरित किया। संसथा के निदेशक संजय गुप्ता ने कहा कि शिक्षा मनुूष्य को न सिर्फ साक्षर बनाती है बल्कि उसके सोचनें व समझने के नजरिये को भी विकसित करती हैं। संस्था का प्रयास है कि अधिक से अधिक सड़क एवं कामकाजी बच्चों को साक्षार बनाकर उनका भविष्य उज्जल किया जा सकें।

Read More

जतीपुरा में बैैठक कर सर्व ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष पूरन कौशिक का स्वागत करते समाज के लोग मथुरा। पूरन चन्द्र कौशिक के सर्व ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष बनने पर प्रथम बार श्री गिर्राज मुखर बिन्द जतीपुरा पहुंचे। जहां जतीपुरा के ब्राम्हण समाज ने पूरे उत्साह से स्वागत किया। पूरन कौशिक पैदल ही बाजार में होते हुए श्री गिर्राज जी के दर्शन को गए। रास्ते में सभी दुकानदारों और ग्रामीणो ने उनका दुपटटा व माला पहना कर स्वागत किया। मंदिर के सेवायतों ने प्रसादी दुपट्टा पहना कर आशीर्वाद दिया। इसके बाद गिर्राज बाग में पं0 दाऊ दयाल शर्मा ने आपने सहयोगियों के साथ मिलकर एक बैठक आयोजित की। जिसकी अध्यक्षता पं0 राधेश्याम नेताजी ने की और संचालन लक्ष्मी नारायण कौशिक ने किया बैठक में जिला अध्यक्ष का बुजुर्ग व युवाओं ने दुपट्टा, माला व पगड़ी पहना कर स्वागत किया। सर्व ब्राम्हण महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता खगोल भरद्वाज, युवा इकाई के जिला आध्यक्ष यतेन्द्र मुकदम का भी समाज ने स्वागत किया। खगोल भारद्वाज ने कहा की पूरन कौशिक को सैकड़ों की सूची में से चुना गया है। हमने उन के द्वारा किये जा रहे समाज हित के कार्यों को देख कर ही इनको समाज की जिम्मेदारी दी है। ओम प्रकाश शर्मा ने कहा राजनैतिक पार्टियां अपने हित साध कर ब्राह्मणो को अलग थलग छोड़ देती है हमें अपने आपसी मतभेद भुला कर ब्राम्हण हित में कार्य करना चाहिए। राम प्रोहित ने कहा ब्राम्हण के बिना कोई राजा राज्य नहीं कर सकता। इसका इतिहास गवाह है। श्याम सुन्दर शर्मा ने कहा हमें दलगत राजनीति से ऊपर उठकर ब्राम्हण एकता के लिए प्रयास करने चाहिए। यतेन्द्र मुकद्दम, भारत कटारा, राकेश शर्मा आदि लोगों ने भी विचार व्यक्त किये। अन्त में जिला आध्यक्ष पूरन कौशिक ने कहा अपनो के द्वारा किये गए  अभिनन्दन का अर्थ है कि दुनिया में चाहे तुम कितना भी ऊँचा स्थान प्राप्त कर लो लेकिन यहाँ अभी तुम नंदन हो अर्थात बालक हो तो में आपका बालक हूँ अगर में कर्म और वचन से ब्राम्हणत्व से भटकता नजर आऊ तो आप मेरा कान पकड़ कर निकाल देना में ब्राम्हण समाज के द्वारा दी गयी इस जिम्मेदारी का कर्म, वचन और तन, मन, धन से निर्वाह करूँगा इसके लिए मुझे आपके सहयोग और आशीर्वाद की आवश्यकता है। इसके साथ ही समस्त समाज ने हाथ उठाकर ध्वनि मत से समर्थन का अश्वासन दिया कार्यक्रम के समापन पर राधेश्याम नेताजी ने सभी को धन्यवाद दिया इस अवशर पर दाऊदयाल शर्मा, हरी बाबू कटारा, दिलीप कौशिक, सोनू, गणेश पहलवान, गोकुल प्रोहित, विष्णु, मुकेश, योगेश गोविन्द कौशिक बटुक कौशिक, भारत कौशिक आदि विप्र बंधू उपस्थित थे। ------------------------------------------

Read More

मथुरा। राजीव इंटरनेशनल स्कूल ने मेरठ में स्पीड जोन स्केटिंग वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग में भाग लिया। जिसमें जिले के आधार पर 20 स्कूलों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। कोच छत्रपाल और टीम प्रभारी शिवानी गुप्ता के निर्देशन में 16 सदस्यों की स्केटिंग टीम ने अनेक पदक प्राप्त किए। टीम का वर्गीकरण आयु वर्ग के आधार पर चार वर्गों में किया गया। प्रथम आयु वर्ग में कार्तिकेय शर्मा ने 200 तथा 300 मीटर रेस में कांस्य तथा रजत पदक प्राप्त किया। द्वितीय आयु वर्ग में हेमंत कृष्ण शर्मा ने 300 मीटर रेस में कांस्य पदक तथा लड़कियों में निधि जैन ने 300 मीटर तथा 500 मीटर रेस में रजत तथा कांस्य पदक अर्जित किया। लड़कों की क्वाडर्स स्पर्धा में पार्थ कृष्ण गौतम ने 500 मीटर रेस में कांस्य पदक तथा विनायक गुप्ता ने 300 मीटर रेस में कांस्य पदक प्राप्त किया। तृतीय आयु वर्ग में आदित्य शर्मा ने 300 मीटर रेस में कांस्य पदक प्राप्त किया। चतुर्थ आयु वर्ग में क्वाडर्स में हरित वाष्र्णेय ने 100 मीटर रेस में कांस्य पदक अर्जित किया। टीम के अन्य खिलाड़ी रिद्वि भारद्वाज, श्रेयश अग्रवाल, राघव रोहिला, गौरव शर्मा, जहान वर्मा, आदित्य शर्मा, हार्दिक पाण्डे, अंकुश निगम, शिवांग गोस्वामी  ने सराहनीय प्रदर्शन किया। आरके एजुकेशन हब के चेयरमैन डाॅ0 रामकिशोर अग्रवाल ने सभी बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं, ऐसी प्रतिभा के धनी बच्चे स्कूल का नाम रोशन करते हैं। हमारे विद्यालय का मुख्य उद्देश्य छात्रों में छिपी प्रतिभा को उजागर कर देश के सम्मुख लाना है जिससे इनका भविष्य स्वर्णिम बने। स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज अग्रवाल ने छात्रों की उपलब्धियों की सराहना की तथा बधाई देते हुए कहा कि लगन और मेहनत इंसान को बुलंदियों तक पहुँचा सकती है। सच्ची लगन हमें जीत तो प्राप्त कराती है, साथ ही साथ हमारा मनोबल भी बढ़ाती है। स्कूल की प्राचार्या श्रीमती नन्दिता ढींगरा जी ने बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा की तथा बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से हमारे अंदर आत्मविश्वास बढ़ता है तथा हमारी प्रतिभा का भी विकास होता है जो हमारे जीवन के लिए एक सुनहरा भविष्य निश्चित करता है।

Read More

कलैक्ट्रेट सभागार में अधीनस्थों के साथ अवस्थापना निधि के विकास कार्यो विषयक बैठक लेती डीएम बी0 चन्द्रकला एवं अन्य मथुरा। जिलाधिकारी बी0 चन्द्रकला की अध्यक्षता मे अवस्थापना निधि से किये जाने वाले विकास तथा अन्य कार्यों के सम्बन्ध में एक आवश्यक बैठक कलक्टेªट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने अवस्थापना निधि से कराये जाने वाले विकास तथा अन्य कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शहर की सफाई व्यवस्था सर्वोपरि है। शहर की सफाई व्यवघ्स्था में अपना घर समझ कर अपना सहयोग करें। कूड़ा तथा गन्दगी नालियों में न डालें। उन्होंने स्वच्छ पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिये आवश्यकतानुसार पेयजल टंकिया, पेयजल टेंकर, जनरेटर, सफाई व्यवस्था के लिये टेªक्टर, ट्रालियां, कूड़ेदान, हाथ ठेला तथा अन्य उपकरण खरीदने के लिये भी कहा है। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार खरीदे जाने वाले उपकरणों की गुणवत्ता तथा दर मानक के अनूुसार होनी चाहिये। पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मचारी आदि लगाये जाने चाहिये।   

Read More

विद्युत कटौती को लेकर अधिकारियों से वार्ता करते कांग्रेस नेता कु0 नरेन्द्र सिंह एवं उनके समर्थक मथुरा। विद्यूत आपूर्ति की विकराल समस्या को लेकर विद्यूत विभाग द्वारा सुधार कराये जाने निर्धारित किये गये समय पूुरा होने और समस्या यथावत बनें रहने के चलते कांग्रेंस नेता कुं0 नरेन्द्र सिंह आज अपने समर्थकों के साथ धरना देने हेतु कैन्ट स्थित विद्युत विभाग कार्यालय पहुंचें तथा अधीक्षण अभियन्ता निगम, अधिशासी अभियन्ता सहित अधिकारियों को विद्युत आपूर्ति न होने की समस्या से पुनः अवगत कराया। इस पर अधिकारियों द्वारा नेताओं को बताया गया कि ग्रिड व उतापदन कमी के चलते विद्यूत समस्या का हल नहीं हो पा रहा हैं। इस पर नेताओं ने कन्नौज सैफई मैनपुरी आदि में विद्यूत सप्लाई सुचारू होने पर सवाल किये तो अधिकारियों यह मसला उच्च स्तर पर होने की बात कही तथा बताया कि विभाग द्वारा जनपद को मिलनें वाली विद्यूत के आधार पर सप्लाई दी जा रही हैं। इसमें कोई भेदभाव नहीं है। नेताओं ने इसमें शीघ्र सुधार आने के आश्वासन पर धरना स्थागित किया। अधिकारियों से वार्ता करने वालों में अजय शर्मा, गिरधारी लाल पाठक, दामोदर प्रधान, रामेश्वर प्रधान, उम्मेद प्रधान, प्रखर चतुर्वेदी, बालकृष्ण चतुर्वेदी, जय प्रकाश शर्मा, सुनील कुमार, विकास कुमार आदि थे।

Read More

मथुरा में आयोजित कार्यक्रम में जनधन योजना का दीप प्रज्वलन कर शुभारम्भ करते विद्यायक तेजपाल सिंह एवं पूरन प्रकाश एवं डीएम बी0 चन्द्रकला मथुरा। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विगत 15 अगस्त को लाला किले की प्राचीर से गरीबों के लिए जन धन योजना की ऐतिहासिक घोषणा की थी। उसी के तहत दिल्ली सहित देशभर में 76 स्थानों पर भव्य कार्यक्रम आयोजित कर उक्त योजना का शुभारंभ कर डेढ़ करोड़ लोगों के बैंक खाते खोले गये। उक्त योजना के अन्तर्गत स्थानीय जंक्शन रोड सौंख अड्डा स्थित एक होटल में जनपद की जिलाधिकारी बी0 चन्द्रकला की अध्यक्षता एवं कैनरा बैंक के क्षेत्रीय प्रबन्धक कमल कुमार के मुख्य आतिथ्य में जनपद की सभी बैंकों का सामूहिक कार्यक्रम कर जन धन योजना का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रबन्धक कमल कुमार ने बताया कि उक्त योजना के अन्तर्गत देश के प्रत्येक परिवार को बैंक से जोड़नें का अभूतपूर्व कार्य होगा। देश के प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को अनिवार्य रूप से जोड़ा जायेगा साथ ही उसका एक लाख रूपये का दुर्घटना बीमा भी होगा। साथ ही 6 महीने बाद प्रत्येक खाता धारक को पाॅच हजार का ओवर ड्राफ्ट लेने की स्वतंत्रता रहेगी जिससे देश भर में गरीब लोग सूद खोरों से मुक्ति पा सकेगे। कार्यक्रम में उपस्थित छाता क्षेत्र के विद्यायक ठा0 तेजपाल सिंह ने उक्त योजना का शुभारंभ करने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना की। इससे पूर्व जनपद की जिलाधिकारी बी0 चन्द्रकला ने माॅ सरस्वती के चित्रपट पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि केन्द्र सरकार की इस योजना से आम जनता लाभान्वित होगी। इस योजना का अधिक से अधिक जनता लाभ उठाये। उक्त कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद के सभी बैंकों ने सामूहिक रूप से एक ही दिन में 30 हजार खाते खोलकर एक कीर्तिमान स्थापित किया हैं। कार्यक्रम में जनपद भर से आमंत्रित ग्राहकों के मध्य जिलाधिकारी बी0 चन्द्रकला द्वारा कार्यक्रम स्थल पर दर्जनों ग्राहकों के बैंक की पास बुक एवं एटीएम कार्ड सौंप कर जनधन योजना की शुरूआत की गयी। उक्त कार्यक्रम में कैनरा बैंक के महाप्रबन्धक कमल कुमार क्षेत्रीय प्रबन्धक बूर सिंह, स्टेंट बैंक के क्षेत्रीय प्रबन्धक नीरज गान्धी इलाहाबाद बैंक के क्षेत्रीय प्रबन्धक तारासिंह, कैनरा बैंक मथुरा के मुख्य प्रबन्धक केआर गणेशन एवं बलदेव क्षेत्र के विद्यायक पूरन प्रकाश सहित जनपद की सभी बैंकों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद थे।  

Read More



Mediabharti