मथुरा। श्री अग्रवाल सभा मथुरा के पदाधिकारियों की बैठक अग्रवाटिका में मुरलीधर चैधरी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें अग्रवाल समाज के प्रवर्तक श्री महाराज अग्रसेन जयन्ती महोत्सव की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया गया। श्री अग्रवाल सभा के प्रधानमंत्री महावीर मित्तल ने बताया कि जयन्ती महोत्सव 25 सितम्बर से 29 सितम्बर तक धूमधाम से मनाया जायेगा। इसे लेकर तैयारियां अन्तिम रूप दिया जा रहा हैं। जयन्ती के मुख्य संयोजक सुरेश चन्द्र अग्रवाल स्वीटी सुपारी वाले व शोभायात्रा संयोजक जुगल किशोर अग्रवाल बैंक वाले बनाये गये हैं। वहीं इस अवसर पर आयोजित मेले का संयोजक शशिभानु गर्ग को बनाया गया हैं। उन्होंने बताया कि चन्दा संयोजक विशनदयाल सर्राफ, पुष्पाजलि संयोजक व मीडिया प्रभारी नरेन्द्र अग्रवाल दरवै वाले होगे। बैठक में गोकुल सर्राफ ने इस अवसर पर प्रकाशित होने वाली पत्रिका में महाराज अग्रसेन के स्वरूप व सभी राजकुमारों के नाम प्रकाशित किये जाने की माॅग की। वहीं जुगल किशोर अग्रवाल ने शोभायात्रा में निकलनें वाली विभिन्न झांकियों की संख्या वढायें जाने का सुझाव दिया। पूर्व अघ्यक्ष कन्हैयालाल बजाज ने बताया कि मेले में पूर्व पारित प्रस्ताव के अनुसार आतिशवाजी नहीं की जानी चाहिए। बैठक में डा0 अशोक अग्रवाल ने शिक्षा क्षेत्र में उपक्रमों की घोषणा किये जाने का प्रस्ताव रखा। बैठक में राजकुमारों के स्वरूपों का शुल्क यथावत रखनें का निर्णय लिया गया। साथ ही तय किया गया कि कलश यात्रा के उपहार श्री अग्रवाल सभा महिला समिति के माघ्यम से प्रदान किये जायेगे। बैठक के अघ्यक्ष मुरलीधर चैधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन प्रधानमंत्री महावीर मित्तल ने किया। बैठक में पूर्वमंत्री रविकान्त गर्ग, सतीश चन्द्र अग्रवाल ब्रजवासी, रामस्वरूप गर्ग कसेरे, वृन्दावन बिहारी अग्रवाल, प्रेम सर्राफ, नवीन मित्तल, विष्णु सर्राफ चाचा, सुरेश चन्द्र कागजी, ब्रजबिहारी गुडेरा वालें, अन्शुल गर्ग, सुमित अग्रवाल, विनोद गर्ग, कृष्ण गोंपाल सिघल, अनिल अग्रवाल, अकुर गर्ग, बनवारीलाल गौयल, प्रवीन कुमार सर्राफ, कौशल किशोर, प्रशान्त साड़ी वालें, संजीव अग्रवाल, संजय निवाड़ वालें, कृष्णमुरारी सर्राफ, बनवारीलाल सर्राफ, विजय नमकीन वालें, अश्वनी गर्ग मौजूद थे।
Read More




