मथुरा

मथुरा। वृन्दावन कोतवाली की रिपोटिंग चैकी पुलिस ने बीतीरात चैकिग के दौरान कस्वा जैत के पास राष्ट्रीय राजमार्ग से ट्रक में चोरी की कापर लेकर जा रहें तीन लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई। पुलिस के अनुसार  पकड़ी गई चोरी की कापर की कीमत 90 लाख रूपयें करीब बताई जा रही हैं। पुलिस ने ट्रक को चोरी की कापर के साथ जब्त कर तीनों पकड़ें गये युवकों से पुछताछ की जा रही हैं।

Read More

गोवर्धन। क्षेत्र के ग्राम नीमगांव में ट्रांसफार्मर व लाइन के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीण परेशान हैं। कई महीनों से बिजली न मिलने से गांव में अंधकार छाया हुआ है। ग्रामीणों ने कई बार विद्युत सब स्टेशन पर जेई से शिकायत की लेकिन शिकायत प्राप्त करने के बाद कोई कार्यवाही नहीं की गई। शिकायतकर्ता कन्हैया सिंह ने बताया कि परिवर्तक की खूंटियां खराब हो गई हैं। एलटी लाइन भी खराब है। जर्जर तारों से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने एसडीओ को शिकायती पत्र भेजा है। शिकायत भेजने वालों में बाल मुकुन्द, हरिओम, अनिल, रमेश चंद, हरीचंद, परशुराम, रमन बाबा, कन्हैया लाल कौशिक आदि हैं।

Read More

हिंदी के सुपरहिट कॉमेडी नाटक "बात -बात में बिगड़े हालात' पर हिंदी कॉमेडी फिल्म " होटल ब्यूटीफूल" बन रही है , जोकि पचास प्रतिशत पूरी हो गयी है। इसके लेखक -निर्देशक समीर इक़बाल पटेल है और निर्माता मोहम्मद असलम शेख  और माधीरे रविंदर रेड्डी हैं।   फिल्म"होटल ब्यूटीफूल" एक सिचुएशनल कॉमेडी फिल्म है। जोकि सुपर हिट हिंदी नाटक "बात -बात में बिगड़े हालात' पर आधारित है, जिसका लेखन - निर्देशन समीर इक़बाल पटेल ने किया था और अब वे इसी पर हिंदी कॉमेडी फिल्म"होटल ब्यूटीफूल" का निर्देशन कर रहे है और कई वर्षों तक नाटक जगत से जुड़े रहे है। इस फिल्म के नायक रेजीथ मेनन है, जोकि साऊथ में मुख्य नायक के तौर पर कई तेलगू , तमिल और मलयालम फिल्में कर चुके है। वे इसमें एक साउथ इंडियन की भूमिका निभा रहे है।    फिल्म के बारे में फिल्म के निर्देशक समीर इक़बाल पटेल कहते है, "यह फिल्म नाटक से केवल चालीस प्रतिशत ही प्रभावित है और बाकी कहानी और कैरेक्टर को अलग तरह से दिखाया गया है। जो नाटक में बातों के जरिये बताते थे उसे विजुअली दिखाया है क्यों कि नाटक और फिल्म में काफी फर्क है।"और नए कलाकारों को लेने के बारे में वे कहते है ,"हमारी फिल्म का हीरो स्क्रिप्ट और कहानी है और बड़े लोगों के बड़े डिमांड होते है और उसके बाद भी उनकी डेट नहीं मिलती है। फिल्म अच्छी बनी तो छोटी फिल्म भी चलती है   और अच्छी नहीं बानी तो बड़ी फिल्म भी फ्लॉप होती है। "  इस फिल्म की कहानी समीर इक़बाल पटेल की है और स्क्रीन प्ले समीर पटेल और बंटी राठौर का है और कैमरा वर्क उदय सिंह मोहिते का है। इस फिल्म के मुख्या कलाकार जॉनी लीवर ,  रेजीथ मेनन,अलीशा फर्रर, इमाम सिद्धिकी, रोहित खुराना,शान्ति ,जिआ शर्मा और ब्रिजेंद्र काला इत्यादि है।      Sanjay Sharma Raj   (P.R.O.)

Read More

मुंबई। मालाड( वेस्ट) में स्टेशन के पास स्थित हनुमान मंदिर के पास जीवन ज्योति सामाजिक संस्था और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वार्ड ३२ के  अध्यक्ष परशुराम शर्मा द्वारा १५ अगस्त के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहांपर वरिष्ठ पुलिस निरक्षक अरुण माने द्वारा ध्वजारोहण किया गया। जहां पर सामाजिक संस्था "गांधी विचार मंच" के अध्यक्ष मनमोहन गुप्ता ने सभी को १५ अगस्त के शुभकामना  दी और देश से गरीबी, बेरोजगारी और गन्दगी दूर करने के प्रयास करने के लिए लोगों से कहा। जहाँ पर परशुराम र्मा,वरिष्ठ पुलिस निरक्षक अरुण माने और उनकी टीम, मनमोहन गुप्ता,राजेंद्र बाला, राजेंद्र शहादे ,संदीप भोसले, देसाई काका, संदीप महिडा, श्री. पिठुवा और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के लोग  उपस्थित थे। ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद लोगों को मिठाई बांटी गयी और बाईक पर जूलूस भी निकला गया। बढ़े ही धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मालाड( वेस्ट) में मनाया गया।          Sanjay Sharma   (P.R.O.)

Read More

किसानों और यमुना की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन ’’राष्टवादी’’ और यमुना रक्षक दल की महापंचायत जवाहर बाग मथुरा में शनिवार को सम्पन्न हुयी। जिसमें हजारों किसानों और यमुना भक्तों ने सहभागिता की एवं केन्द्र सरकार से किसानों और यमुना की समस्याओं को हल करने के लिये अपनी आवाज बुलन्द की। देश भर के विभिन्न प्रदेशो से आये भारतीय किसान यूनियन ’’राष्टवादी’’ और यमुना भक्तों ने हुकांर भर एक स्वर मे कहा कि यमुना को हथिनी कुण्ड से मुक्त कराने व यमुना के समानान्तर नाले निर्माण की मांग को लेकर देश भर से किसान एक जुट हो आन्दोलन में भाग लेगें और यमुना आन्दोलन की मुहिम को शक्ति प्रदान करेगें। जवाहर बाग में सम्पन्न हुयी महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन ’’राष्टवादी’’ और यमुना रक्षक दल के पदाधिकारियों ने अपने उद्वोदनों के माध्यम से किसानों और यमुना भक्तों में जोश का संचार किया और सरकार को चेताते हुये कहा कि केन्द्र सरकार पूर्व में यमुना रक्षक दल के साथ हुये समझौते को जल्द पूरा करें नहीं तो सरकार को देश भर के लाखों किसानों और यमुुना भक्तों के आन्दोलन का सामना करना पड़ेगा।  महापंचायत के मंच का संचालन भारतीय किसान यूनियन के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष रामचन्द्र सिंह ने करते हुये सभी पदाधिकारियों का परिचय कराया और कार्यक्रम का विधिवत संचालन किया। भारतीय किसान यूनियन एवं यमुना रक्षक दल द्वारा माननीय प्रधानमंत्री जी के लिये मथुरा जिलाधिकारी द्वारा ज्ञापन भेजा गया जिसमें यमुना नदी को प्रदूषण से निजाद दिलाने के लिये ठोस कदम उठा हथिनी कुण्ड से जल छोड़ने और समानान्तर निमार्ण की बात और किसानो की समस्याओं को ज्ञापन द्वारा प्रधानमंत्री को भेजा गया। भारतीय किसान यूनियन ’’राष्टवादी’’ के राष्टीय अध्यक्ष सी.पी. सिंह किसानो की समस्याओं और अपनी मांगो को स्पष्ट करते हुये गांव में बिजली की आपूर्ति, कृषि के लिये निजी ट्यूबलों का बिजली बिल माफ, फसलो को मूल्य बढाकर निर्धारित करने, 60 वर्ष से अधिक उम्र के किसानों को पेंशन आदि मुद्दो को उठाया और सरकार से अपील की कि वह किसानो की समस्याओं को हल करें। यमुना रक्षक दल के राष्टीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि सरकार पूर्व के समझौते के अनुसार हथिनी कुण्ड से जल छोड़े और यमुना के समानान्तर नाले का निर्माण कराये। क्योकि प्रदूषित यमुना जल से आस्था, जीवन के साथ- साथ किसानों की कृषि को भी नुकसान पहुॅच रहा है। भारतीय किसान यूनियन के राष्टीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह यादव, राष्टीय महासचिव पुष्पराज सिंह यादव राष्टीय महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष गीता तिवारी, रामवीर सिंह , जन्ट सिंह यादव, डाॅ. के.पी सिंह  ने कहा कि यमुना को प्रदूषण से मुक्त कराने के लिये देश भर के किसान एक जुट हो यमुना रक्षक दल के साथ सदैव तत्पर हैं। हम यमुना को मुक्त कराकर के दम लेगें क्योकि प्रदूषित यमुना जल किसान भाइयों की कृषि को नुकसान पहुॅचा रहा है। यमुना रक्षक दल के राष्टिय उपाध्यक्ष राकेश यादव, राष्टिय महा सचिव रमेश सिसौदिया एवं राष्टिय सचिव अब्दुल जब्बार ने महापंचायत के समापन पर सभी किसान भाइयों और यमुना भक्तों का अभिनन्दन वन्दन करते हुये आभार व्यक्त करते हुये कहा कि यमुना को प्रदूषण से मुक्त कराने के लिये संभी के सहयोग की आवश्यकता है हम सभी को मिलकर बडा आन्दोलन करना होगा। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव मुशीर खान, राजकर्ण सिंह, रामलाखन मौरैया, पुन्नु शुक्ला, किरन पटेल, माधुरी कुशवाह, गजेन्द्र दुबे, धर्मवीर सिंह राणा, प्रदीप त्यागी, यमुना रक्षक दल के राष्टिय सलाहकार शिवदत्त चतुर्वेदी, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह चैहान, प्रदेश सचिव हाशिम खान, जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, मथुरा ब्लाक अध्यक्ष राधाबल्लभ शर्मा, अरूण चतुर्वेदी, राजेश्वर महाराज, हरिओम बाबा, फक्कड़ बाबा , विरेन्द्र बाबा, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 

Read More

बोर्ड बैठक के बाद सभासद भिड़ें, जमकर चली कुर्सियां, पालिकाध्यक्षा की सूझ-बुझ से हुआ मामला शान्त मथुरा,16 अगस्त। पालिका परिषद मथुरा की वोड्र बैठक पालिकाध्यक्षा मनीषा गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में पहलें से निधर्रित कुल 55 प्रस्तावों को रखा गया। जिन्हें अध्कितर सभासदों ने ध्वनिमति से पारित कर दिया। वहीं वोर्ड बैठक के अन्त में दो सभासदों मे किसी बात को लेकर विवाद हो गया और विवाद इतना वढ़ा की सभासद दो गुटों में वट गये और उत्तेजित होकर एक दूसरें पर कुर्सिया पफैंक शुरू कर दिया जिसें पालिकाध्यक्षा के हस्तक्षेप के बाद शान्त करा दिया गया। नगर पालिका परिषद मथुरा की वोड्र बैठक अपने निधर्रित एजेन्ड के तहत भूतेश्वर स्थित जलनिगम के सभाकक्ष में आहूत की गई। बोर्ड बैठक में पक्ष व विपक्ष के अध्कितर सभी सभासद मौजूद थे। पालिका अध्यक्षा मनीषा गुप्ता ने एक एक 55 प्रस्तावों को वोर्ड के समक्ष रखा और पालिकाध्य की मन्द-मन्द मुस्कान व राजनैतिक कुटनीतिक के चलते सभी प्रस्तावों को अध्कितर सभासदों ने ध्वनिमति से पारित कर दिया कुछ सभासद कुछ प्रस्तावों पर आपत्ति करते रहें लेकिन भाजपा व पलिकाध्यक्षा समर्थित सभासदों का बहुमूत होने के चलते सभी 55 प्रस्तावों को पारित करा लिया गया। वोड्र बैठक के बाद पालिकाध्यक्षा मनीषा गुप्ता ने बताया कि वोड्र में रखें गये सभी प्रस्तावों को वोर्ड ने पारित कर दिया हैं। इन प्रस्तावों के परित होने से पालिका द्वारा विकास कार्यो में गति मिलेगी और पालिका शहर में चहुंमुखी विकास के लिए अग्रसर होगी। लेकिन जैसे ही वोर्ड बैठक समाप्त हुई और सभासद उठनें ही बालें थे कि बात को लेकर वार्ड 23 के सभासद व शासन द्वारा मनोनीति सभासद में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और विवाद इतना वढ़ा की वोड्र बैठक में आये सभासद दो गुटों में वट गये और पहलें दोनो पक्षों आरोप प्रत्यारोप का दौर चला और इसी दौरान दोनो आसेर से एक दूसरे पर कुर्सी पफैकना शुरू हो गया। पालिकाध्यक्षा मनीषा गुप्ता ने अपनी जूझ बुझ व भाजपा सभासदों के सहयोग से आक्रोसित सभासदों को समझा बुझा कर मामला शान्त करा दिया। वोड्र बैठक में पालिका के अध्शिासी अध्किारी केपी सिंह के अलावा पालिका सभी अध्किारी उपस्थित थे।   

Read More



Mediabharti