मथुरा

अपहरण के प्रयास का शिकार युवक बन्टी गोवर्धन। गिरिराज धाम में ताबड़ तोड़ हुई चोरी लूट और स्नैचिंग की वारदातों के जरा सा थमते ही विगत रोज अपराधियों ने अपहरण जैसी वारदात को अंजाम देने का नाकाम प्रयास किया। तीन बाइक सवार अज्ञात बदमाश थाना क्षेत्र की चैकी राधाकुण्ड के निकट से एक दलित युवक को जबरन बाइक पर बिठाकर अपहरण कर ले गये। किसी तरह उनसे जान बचाकर भागे युवक ने जब अपने परिजनों के साथ थाना पुलिस को अपबीती सुनाई तो पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट दर्ज करने की बजाय उन्हें उल्टा हड़काकर वापिस लौटा दिया। घटनाक्रम के अनुसार विगत रविवार की रात करीब 9ः30 बजे कुसुम सरोवर स्थित कालानी निवासी करीब 22 वर्षीय बन्टी पुत्र महेन्द्र सिंह नगला सांखी में किसी को पैसे देने गया था। पैसे देकर बन्टी जूस पीने के लिये कस्बा राधाकुण्ड चला गया। इसी दौरान छटीकरा रोड की ओर से एक बाइक पर सवार होकर आये तीन नकाबपोश बदमाशों ने बम्बे की पुलिया पर बन्टी के बराबर में बाइक रोककर उसे जबरन बाइक पर बिठा लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने बन्टी के सिर पर तमंचे की बट जैसे किसी हथियार से प्रहार कर उसे बेहोश सा कर दिया। बदमाशा बन्टी को गौरधाम की शान्त सी रहने वाली कालोनी से होकर रेलवे स्टेशन लेकर पहुंच गये। स्टेशन के समीप पहुंच कर बन्टी को अचानक होश आ गया और वह बदमाशों से भिड़ गया जिससे उनकी बाइक फिसल गयी और चारों गिर पड़े इसी दौरान मौका देखकर बन्टी वहां से भाग निकला और परिजनों को फोन कर बुला लिया। पुलिस को साथ लेकर उसे खोजने निकले परिजनों को बन्टी परिक्रमा मार्ग मंे बेसुध जमीन पर औंधा पड़ा मिला। परिजनों ने थाने पहुंच कर पुलिस को अपनी अपबीती बताई तो पुलिस ने उल्टा उन्हें ही धमका कर थाने से भगा दिया। पुलिस ने पीडि़तों की रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की और घटना को झूठा बताकर उन्हें भगा दिया। जबकि स्वयं चैकी पुलिस बन्टी को उसके परिजनों के साथ बदहवास हालत में परिक्रमा मार्ग से उठा कर लायी थी। इस तरह पुलिस नेएक अपराध कम करने को पुलिसिया कार्यवाही को ही झुठला दिया।

Read More

गोवर्धन के नरसी गैस्ट हाउस पर तहसील मुद्दे पर वार्ता करते कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव कुवंर नरेन्द्र सिंह व अन्य गोवर्धन। सपा शासन को लगभग तीन साल पूरे हो गये हैं। जनपद में विकास कार्यों की गति न के बराबर है। गोवर्धन को तहसील का दर्जा सिर्फ शासन प्रशासन की फाइलों में सिमट कर रह गया है। अगर शासन ने तहसील की मंजूरी नहीं दी तो ग्रामीण अपने हक की मांग के लिए सडक़ों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। यह बात डीग अड्डा स्थित नरसी गैस्ट हाउस में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कुंवर नरेन्द्र सिंह ने पत्रकार वार्ता में कही। कुवंर नरेन्द्र सिंह ने कहा कि मथुरा का दुर्भाग्य है कि इतना बड़ा धार्मिक एवं तीर्थ स्थल होने के बाद भी सूबे की सरकार का ध्यान नहीं है। तीन वर्ष के कार्यकाल के बाद समस्याएं जस की तस पड़ी हुई हैं। गोवर्धन में तहसील की मांग कई दशक से रही है। इस मांग को लेकर सरकार ने सकारात्मकता दिखाई, लेकिन सभी बातें कागजी साबित हुई हैं। तहसील की फाइलें मथुरा से लखनऊ तक धूल फांक रही हैं। इस ओर शासन की मंशा नहीं है कि जनता की मांग पूरी हो। ग्रामीणों में खासा आक्रोश है। मुडिय़ा मेला के बाद गोवर्धन में तहसील की मांग, नगर पंचायत से नगर पालिका एवं अड़ीग को ग्राम पंचायत से नगर पंचायत बनाने की मांग को लेकर गोवर्धन से मथुरा तक पदयात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में गोवर्धन ब्लॉक के कई दर्जन गांवों से हजारों की संख्या में ग्रामीण एकत्रित होंगे। गांव गांव जनसंपर्क शुरू हो गया है। पदयात्रा मथुरा के जिला कलैक्ट्रेट पर पहुंचेगी। मुडिय़ा मेला के बाद पदयात्रा की तिथि तय की जाएगी। इस मौके पर बिहारी ठाकुर, राम अवतार खंडेलवाल, राम सैनी, लल्लन विश्वकर्मा आदि थे।

Read More

ट्रेन से टकराकर टुकड़ों में बंटी ट्रैक्टर ट्राॅली के टुकड़ और उन्हें देखते लोग मथुरा। थाना राया क्षेत्रा के हाथरस मार्ग पर अनियंत्रित टैक्टर ने बन्द फाटक को तोड़ दिया तभी मथुरा की ओर से आ रही ट्रेन आ गई और टैªन ने टैक्टर के परखच्चे उड़ा दिये। जिससे टैक्टर चालक व उसके साथी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शवों को कब्जें में किया तथा क्षतिग्रस्त टैक्टर को रेलवें टेªक से हटवा कर रेल को रवाना कराया।  मिली जानकारी के अनुसार पप्पू पुत्र अर्जन सिंह निवासी नगला ज्ञानी थाना रिफाइनरी मथुरा ने अपना टैक्टर पीडब्लूडी में ठेके पर कार्य करने हेतु लगा रखा हैं। इसी विभाग के कार्य के चलते पप्पू अपने साथी दुर्गा के साथ टैक्टर लेकर हाथरस की ओर जा रहा था कि पिरसूआ के पास रेलवें फाटक लगा हुआ था लेकिन पप्पू के टैक्टर की गति तेज होने के कारण टैक्टर अनियंत्रित हो गया और टैक्टर पिरसूआ फाटक को तोड़ता हुआ वहाॅ से निकल रही टैªन में जा घुसा। टैªन में टैक्टर घुसतें ही टैक्टर के परखच्चे उड़ गये और टैक्टर चालक पप्पू और उसके साथी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना को देखकर आसपास के लोग एकत्रित हो गये और दुघ्र्रटनाग्रस्त होने के चलते टैªन भी खड़ी हो गई। घटना की सूचना मिलतें ही थाना प्रभारी मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शवों को टैªन व टैक्टर के बीच में फंसें दोनो को वाहर निकला व टैक्टर को रेलवें टैªक से हटवाकर रेल को रवाना किया वहीं पुलिस ने दोनो मृतकों के शवों को कब्जें में कर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।

Read More

  नई दिल्ली। "द इंडियन आइकॉन" (टीआईआई) पुरस्कार विश्व स्तर पर भारत की पहचान बनाने में लोगों के महान योगदान के लिए सभी क्षेत्रों के लोगों के प्रयासों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है। ग्लोबल एडवर्टाइज़र ने बांद्रा में 120X140 फुट का एशिया की सबसे बड़ी होर्डिंग लगाया है और आउटडोर पब्लिसिटी में सफलता पूर्वक १८ वर्ष पूरे किये हैं। जिसके लिए  ग्लोबल एडवर्टाइज़र के मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव गुप्ता को "द इंडियन आइकॉन" पुरस्कार से २१ जून २०१४ को दिल्ली के अशोक होटल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया। उनके साथ क्रिकेटर कपिल देव, ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा और बॉलीवुड अभिनेता अरुण बख्शी को भी उनके संबंधित क्षेत्रों में उनके योगदान के लिए टीआईआई पुरस्कार से सम्मानित किया गया।    इस अवसर पर ग्लोबल एडवर्टाइज़र के मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव गुप्ता ने कहा," मैं बहुत खुश हूँ और "द इंडियन आइकॉन" पुरस्कार की जूरी मेंबर को धन्यवाद देता हूँ। यह पुरस्कार मेरी पूरी टीम को जाता है, उनके साथ के बिना यहाँ तक पहुँचना संभव नहीं था। जब लोग मिलकर चलते है ,तब एक सफल कंपनी तैयार होती है। "   Sanjay Sharma Raj   (P.R.O.)

Read More

मथुरा : मोटर साइकिल यात्रा की तैयारियों को लेकर यमुना रक्षक दल शहर में जगह जगह नुक्कड. सभायें कर रहा है। इन सभाओं में दल द्वारा ज्यादा से ज्यादा संख्या में मोटर साइकिल यात्रा में भाग लेने की बात कही जा रही है।

Read More

मथुरा : आबकारी विभाग ने मुखबिर की सूचना पर वृन्दावन रोड अट्टला चुंगी के पास से बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकली शराब पर असली शराब के होलोग्राम चिपकाकर सैकड़ों पाउच बरामद किए हैं।

Read More



Mediabharti