मथुरा

प्रधान वैज्ञानिक डा0 शूरवीर सिंह एवं शोध छात्र सौरभ गुप्ता सीआइआरजी वैज्ञानिकों ने खोजी पशुओं में टीबी की रोक हेतु वैक्सीन  कांफ्रेंस में शोध रिपोर्ट प्रस्तुत करने शूरवीर एवं सौरभ इटली रवाना शूरवीर सिंह केे निर्देशन में शोधार्थी सौरभ का चमत्कार, मिली फैलोशिप मथुरा। मथुरा के पशु वैज्ञानिकों ने पशुओं को टीबी से बचाने की दवा की खोज कर कर विश्व में अपनी पहचान स्थापित की है। उनकी खोज को 12वीं अन्तर्राष्ट्रीय पैराट्यूबरकुलोसिस कांन्फ्रेन्स में चर्चा का विषय बनाया है। इसकी खोज करने वाले केन्द्रीय बकरी अनुसंधान परिषद (सीआइआरजी) मकदूम फरह के शोधार्थी पशु वैज्ञानिक सौरभ गुप्ता एवं प्रधान वैज्ञानिक डा0 शूरवीर सिंह को इटली में आयोजित कांन्फ्रेन्स मंे आमंत्रित किया गया है। इटली रवाना हुए वैज्ञानिक वहां अपने शोध पत्र की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।  भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के आधीन मथुरा में कार्यरत केन्द्रीय बकरी अनुसंधान परिषद (सीआइआरजी) मकदूम फरह के पशु वैज्ञानिकों द्वारा माइकोबैक्टीरियल एवियम पैराट्यूबरकुलोसिस (जाॅन्स डिज़ीज) या आम भाषा में कहें तो पशुओं की आंतों की टीबी से बचाव, रोकथाम एवं निदान के लिए वैक्सीन ईजाद की है। इसके लिये इण्टरनेशनल एसोसिएशन आॅफ पैराट्यूबरकुलोसिस ने यहां के शोध वैज्ञानिकों को प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रण सहित फैलोशिप प्रदान की है। फैलोशिप में वैज्ञानिक को एक हजार अमेरिकी डाॅलर, 610 यूरो की पंजीकरण राशि की छूट एवं आइएपी की दो वर्ष की निःशुल्क सदस्यता प्रदान की जाती है। कांफ्रेंस में दुनिया के नामचीन पशु वैज्ञानिक, पशु उद्योग से जुड़ी हस्तियां, कई विश्वविद्यालयों के शोधकर्ता, जनस्वास्थ्य वैज्ञानिक आदि भाग लेंगे। सीआइआरजी मखदूम फरह के पशु स्वास्थ्य विभागाध्यक्ष एवं प्रोजेक्ट के प्रमुख डा0 शूरवीर सिंह एवं शोध वैज्ञानिक सौरभ गुप्ता बीती रात इटली के पर्मा के लिए रवाना हो गए हैं। जो वहां 26 तक होने वाली कांफ्रेंस में भाग लेकर 29 को मथुरा लौटेंगे। यहां वे डवलपमेंट एण्ड करेक्टराईजेशन आॅफ इण्डीजीनस वैक्सीन एण्ड डायग्नोस्टिक्स अगेन्स्ट जाॅन्स डिज़ीज विषय पर शोधपत्र प्रस्तुत करेंगे। जाॅन्स डिज़ीज पर कार्य करने के दौरान उन्हें 3 बार व उनके शोध सहायकों को एक दर्जन से अधिक फैलोशिप मिल चुकी हैं। सरकार की अभिनव सहस्त्राब्दि भारतीय तकनीकि नेत्रृत्व पहल कार्यक्रमांतर्गत 5 करोड़ 77 लाख 78 हजार की आर्थिक सहायता के बतौर पशु स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव डालने वाले जीवाणु की खोज के लिए वर्षाें के प्रयास से ये वैक्सीन तैयार हुई है जिससे हम बिना अतिरिक्त खर्च किए दुधारू पशुओं को होने वाली टीबी का रोककर दुग्ध उत्पादन में तीन गुना व मांस उत्पादन में पांच गुना वृद्धि कर सकते है। ये जानकारी डा0 शूरवीर सिंह ने रवानगी से पूर्व यहां दी।

Read More

विश्राम घाट पर यमुना पूजन कर आज रवाना होगी बाइक रैली यमुना रक्षक दल की बैठक को सम्बोधित करते सन्त जयकृष्ण दास  मथुरा। आज 23 जून को हथिनी कुण्ड तक मोटर साइकिल यात्रा की तैयारियों के लिये यमुना रक्षक दल द्वारा 21 जून को शहर भर में जनसंपक्र किया गया। शनिवार को जग्गो की बगीची ध्रुव घाट पर यमुना रक्षक दल द्वारा यमुना भक्तों की बैठक की। अध्यक्षता करते हुये दल के अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि हथिनी कुण्ड पर कैद यमुना को मुक्त कराने हेतु हमें सतत् प्रयास करने होगें। विषैले जल से ब्रजवासियों के स्वास्थ को खतरा बढ रहा है। इसलिये समय रहते हमें यमुना जल को हथिनी कुण्ड से मुक्त कराना होगा। उन्होंने बाइक रैली की जानकारी देते हुये बताया कि आज 23 जून प्रातः 8ः00 बजे विश्रामघाट पर यमुना पूजन करने के पश्चात् 10ः00 बजे आरसीए गल्र्स डिग्री कालेज के सामने से बाइक रैली हथिनी कुण्ड के लिये रवाना होगी। यात्रा में भक्त बाइकों के साथ साथ अपने निजी वाहनो से भी शामिल होगें। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी, लालबाबू यादव, सतीश यादव, अजय शर्मा गोपाल पाण्डे, जोनी ठाकुर, राजू यादव, विवेक शर्मा आदि उपस्थित थें।

Read More

निर्माेही अखाड़ा में भागवत कथा शुभारंभ के मौके पर निकाली गई कलशयात्रा में संत मदन मोहन दास जी व अन्य भक्तगण   गोवर्धन। परिक्रमा मार्ग बड़ा बाजार स्थित निर्माेही अखाड़ा सीताराम मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ शनिवार को कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। इस मौके पर निर्माेही अखाड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत मदन मोहन दास जी महाराज के निर्देशन में शोभायात्रा मानसी गंगा की परिक्रमा के साथ हाथी दरवाजा, चक्लेश्वर, दसविसा, त्रिपोलिया बाजार होकर निकाली गई। भागवत कथा के शुभारंभ पर संत मदन मोहन दास जी महाराज ने कहा कि भागवत कथा साक्षात् कृष्ण का स्वरूप है। इसके श्रवण करने से भगवत प्राप्ति सहज ही हो जाती है अतः कथा श्रवण मन लगाकर करें। इस मौके पर राम नरेश मिश्र, रश्मि मिश्रा, गौरव, ज्योति, प्रिया, लता मिश्रा, महंत सीताराम महाराज, चेयरमैन प्रतिनिधि रामधन शर्मा पहलवान, महेश खंडेलवाल, विनोद गोस्वामी आदि थे।

Read More

टटलू गिरोह के चंगुल में फंसने से बचेे चार युवक   गोवर्धन। लालच के चलते सस्ते भाव में सोना खरीदने आये चैन्नई से आये चार युवकों को पुलिस ने टटलू कटने से बचाया। चैन्नई से आये श्रीनिवासन ने बताया की काफी दिनों से एक नम्बर से फोन आ रहा था कि हम मजदूर आदमी है हमे मिट्टी की खुदाई के दौरान एक सोने की ईट मिली है और हम उसे अपने यहां बेचेगें तो पुलिस हमे पकड लेगी। हम इन ईटों को आपको सस्ते भाव में बेच देगें। सेन्ट्रल चैन्नई निवासी श्रीनिवास को लालच आ गया और उनकी मीठी मीठी बातों में आकर अपने तीन साथी रघु, तंगराज, कार्तिक के साथ गोवर्धन आ गया। ये लोग एक स्थान पर बैठकर वरसाना रोड पर ठगों का इंतजार कर रहे थे। उसी समय इंस्पेक्टर उदयराज सिंह वरसाना की ओर जा रहे थे। तभी उनकी निगाहे सडक किनारे बैठे लोगों पर पडी और उन्होने गाडी रोककर उनसे पूछा तो एक बार वह भयभीत हो गये। मगर उन्होने अपनी सच्चाई पुलिस को बता दी। थाना पुलिस ने ठगों के बारे में बताकर समझा कर वापिस घर भेज दिया। 

Read More

मथुरा। केन्द की भाजपा सरकार द्वारा रेल किराये व माल भाड़ें में की गई मूल्य वृद्वि के विरोध में कांग्रेंसियों ने प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर मथुरा जक्शन पर एरिया मैनेजर के समक्ष धरना प्रदर्शन कर मूल्य वृद्वि वापस लेने की माॅग की गई। कांग्रेंस जिलाध्यक्ष आबिद हुसैन के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेंस मथुरा जक्शन पर पहुंचे जहाॅ एरिया मैनेजर कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन कर जमकर नारेवाजी की तथा केन्द्र सरकार से रेलवें माल व यात्री भाड़ें में की गई मूल्य वृद्वि को वापस लेने की केन्द्र सरकार से माॅग की गई। इस अवसर पर कांग्रेंस अध्यक्ष आबिद हुसैन ने कहा कि केन्द्र में भाजपा सरकार जनता से महंगाई को कम करने का वायदा कर सत्ता में आई थी आज सब्जियों के दाम बढ़ रहे हैं, डीजल के मूल्य बढ़ गये है इतनी अधिक मात्रा में रेल किराया बढ़ाकर इस सरकार ने साबित कर दिया है कि हमें येन केन प्रकारेण जनता को भ्रामक करके सत्ता हासिल करनी थी जो हमने पा ली हैं। अभी से जनता इस सरकार को केन्द्र में सत्ता सौपनें के बाद अपने आप को ठगा महसूस कर रही हैं। धरनें को युवा कांग्रेंस अध्यक्ष यतेन्द्र मुकद्दम, महिला कांग्रेंस अध्यक्ष श्रीमती कमलेश चैधरी, श्रीमती नीजम कुलश्रेष्ठ, ब्रजमोहन वाल्मीकि, महेश महावर, मनोज गौड़, दीपक वर्मा, कांन्ति प्रसाद संजय शर्मा आदि नेताओं ने सम्बोन्धित करते हुए कहा कि वर्तमान केन्द्र सरकार को झूठी निकम्मी जनविरोधी एवं भ्रामक प्रचार कर सत्ता हथियानें वाली बताया। धरना प्रदर्शन में राजकुंमार शर्मा, गायत्री शर्मा, अनिल चतुर्वेदी, अब्दुल कलाम, प्रकाश भंडारी, निजाम खान, बबलू खान, नाजिर कुरैशी, पिफरोज खान, सुरेशर आचार्य, आस मौहम्मद, तौसिक कुरैशी, विलाल कुरैशी, लड्डू खान, नाजिम, बुग्गल पहलवान, अर्जुन पंडित, अकबर अली, सागर माहोर, सुनील अग्रवाल, गिर्राज तौमर अखिलेश प्रताप सिंह आदि कांग्रेंजन मौजूद थे।  

Read More

नई दिल्ली : पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत पेट्रोलियम नियोजन और विश्‍लेषण प्रकोष्‍ठ द्वारा संगणित/प्रकाशित सूचना के अनुसार कच्‍चे तेल की अंतर्राष्‍ट्रीय कीमत 20 जून को घटकर 111.86 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल रह गई। यह पिछले कारोबारी दिवस 19 जून की कीमत 111.94 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल से कम है।   रुपये के संदर्भ में कच्‍चे तेल की कीमत 20 जून को मामूली बढ़कर 6742.92 रुपये प्रति बैरल हो गई, जबकि 19 जून को यह 6716.40 रुपये प्रति बैरल थी। रुपये 19 जून के 60.00 रुपये प्रति अमरीकी डॉलर की तुलना में 20 जून को कमजोर होकर 60.28 रुपये प्रति अमरीकी डॉलर पर बंद हुआ। 

Read More



Mediabharti