मथुरा

नई दिल्ली : मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने इग्‍नू को परीक्षा आयोजित करने तथा परिणामों से संबंधित औपचारिकताएं 15 दिन के भीतर पूरी करने को कहा है।   इग्‍नू की समुदाय कॉलेज विकास योजना के अंतर्गत पंजीकृत 1.5 लाख छात्रों के हितों को ध्‍यान में रखते हुए मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने इग्‍नू से अनुरोध किया है कि वह इग्‍नू के प्रबंधमंडल द्वारा अनुमोदित निम्‍नलिखित संकल्‍पों के कार्यान्‍वयन में तेजी लाएं और अगले 15 दिन में कार्रवाई पूरी करें।   1. परिणाम घो‍‍षित करना तथा छात्रों को प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया को पूरी करना।   2. उन छात्रों के लिए जो अपना पाठयक्रम/ कार्यक्रम से पहले ही पूरा कर चुके हैं, किन्‍तु परीक्षा देने की प्रतीक्षा में हैं, परीक्षा की तिथियां अधिसूचित करना। 

Read More

रसायन एवं उर्वरक मंत्री अनंत कुमार ने कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह से भेंट की। उनके साथ कर्नाटक के पूर्व मुख्‍यमंत्री येड्डीयुरप्‍पा भी थे। मुलाकात के दौरान वर्तमान मौसम में उर्वरकों की उपलब्‍धता सहि‍त वि‍भि‍न्‍न मुद्दों पर चर्चा की गई।   अनंत कुमार और येड्डीयुरप्‍पा ने कर्नाटक में कृषि के वि‍कास के संबंध में कृषि मंत्री को ज्ञापन भी प्रस्‍तुत कि‍या। कृषि मंत्री ने उन्‍हें आश्‍वासन दि‍या कि राज्‍य में एक केंद्रीय कृषि वि‍श्‍ववि‍द्यालय स्‍थापि‍त करने पर वि‍चार कि‍या जाएगा। 

Read More

मथुरा : केन्द्र सरकार द्वारा रेल भाड़े में की गई वृद्धि को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया।

Read More

मथुरा : भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा की बैठक जिला कार्यालय पर हुई।

Read More

मथुरा : थाना राया क्षेत्र के कस्बा में 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।

Read More

राया : थाना क्षेत्र के राया हाथरस मार्ग स्थित ग्राम मल्हें के सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव कब्जें में कर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Read More