मथुरा

नई दिल्ली । पीएम मोदी के 500 और 1000 के नोट बंद करने के ऐलान के बाद हर ओर यही चर्चा हो रही है। लोग इसके फायदे और नुकसान का आंकलन करने में जुट गए हैं। विशेषज्ञ भी सरकार के इस फैसले की समीक्षा करने में जुटे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि केन्द्र सरकार के इस फैसले से गरीब, मध्यम वर्ग और नौकरी पेशा लोगों को फायदा होगा। केन्द्र सरकार के इस फैसले से रियल एस्टेट की कीमतें कम हो जाएंगी और उच्च शिक्षा भी आम आदमी के दायरे में होगी। साथ ही इससे सरकार को ज्यादा राजस्व मिलेगा। लोगों के घरों में दबा काला धन बाहर आएगा। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी में कमी आएगी। जो लोग अपना काला धन प्रॉपर्टी के नाम पर इनवेस्ट करते हैं, उन्हें अब काफी दिक्कतें आने वाली हैं क्योंकी अब ऐसे लोग नगद भुगतान नहीं कर पाएंगे। ऐसे में रियल एस्टेट की कीमतें कम होगी और गरीब, मध्यम वर्ग के लिए मकान लेने का सपना साकार होगा। डोनेशन के नाम पर जो शिक्षण संस्थान भ्रष्टाचार फैला रहे हैं, उनपर लगाम लगेगी। केन्द्र सरकार के इस फैसले से उच्च शिक्षा के मामले में भी समानता की स्थिति आ सकेगी। साथ ही महंगाई पर भी रोक लगेगी।           साभार-khaskhabar.com  

Read More

वॉशिंगटन । अमेरिका के बहुचर्चित राष्ट्रपति पद का चुनाव आखिरकार अपनी मंजिल तक पहुंच गया है। रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए डेमोक्रेट उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को 218 के मुकाबले 276 वोटों से हरा दिया है। हालांकि व्हाइट हाउस पहुंचने के लिए किसी भी उम्मीदवार को 270 वोटों की ही जरूरत होती है। डेमोक्रेट उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति होंगे जबकि डेमोक्रेटिक पार्टी से चुने गए वह 19वें राष्ट्रपति हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी से इससे पहले जॉर्ज बुश चुने गए थे। चुनाव परिणामों के बाद डोनाल्ड ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए सभी का शुक्रिया किया। डोनाल्ड ने हिलेरी का भी शुक्रिया करते हुए कहा कि हिलेरी ने अच्छा मुकाबला किया। साथ ही डोनाल्ड ने कहा कि वह सभी देशों से दोस्ती करेंगे। डोनाल्ड ने कहा कि अब काम करने की बारी है। एक तरफ जहां नतीजे आने के बाद डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों में जश्न का माहौल है, वहीं दूसरी ओर हिलेरी क्लिंटन ने फिलहाल समर्थकों को संबोधित ना करने का फैसला किया है। इतना ही नहीं, उन्होंने समर्थकों को जाने को भी कह दिया है। दुनिया के सबसे शक्तिशाली इस देश में पहली महिला राष्ट्रपति बनने के सपने हिलेरी क्लिंटन के साकार नहीं हो पाए हैं और फिलहाल वह इस हार स्तब्ध हैं। भारतीय मूल की महिला कमला हैरिस ने कैलिफोर्निया में जीत हासिल करके अमेरिका सीनेट में अपनी जगह पक्की कर ली है। इतना ही नहीं, अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए इलिनोइस से राजा कृष्णमूर्ति भी चुनाव जीत गए हैं। भारतीय अमेरिकी पीटर जैकब न्यू जर्सी से चुनाव हारे भारतीय अमेरिकी डेमोक्रेट पीटर जैकब न्यू जर्सी से प्रतिनिधि सभा का चुनाव हार गए हैं। केरल में जन्मे समाज सेवी न्यू जर्सी के ‘सेवन्थ कांग्रेशनल डिस्ट्रिक्ट’ में 15 प्रतिशत मतों से हार गए। यहां किसी भी इलाके में भारतीय मूल के अमेरिकियों की ज्यादा आबादी नहीं है। कांग्रेस के लियोनार्ड लांस पारंपरिक तौर पर रिपब्लिकन सीट से फिर से चुनाव जीत गए हैं। लेकिन उनके वोट प्रतिशत में कमी आई है। इस बार उन्हें 55 प्रतिशत वोट मिले हैं, जबकि पिछली बार उन्हें 59.25 प्रतिशत वोट हासिल हुए थे। न्यू हैंपशायर में पहला वोट पड़ा न्यू हैंपशायर प्रांत के एक छोटे से गांव डिक्सविले नॉच में सात वोटों के साथ अमेरिका में मंगलवार रात 12 बजे मतदान की शुरुआत हुई। क्ले स्मिथ ने यहां पहला वोट डाला। इसमें हिलेरी को 4 और ट्रंप को दो वोट मिले, एक वोट अन्य को गया। 4.2 करोड़ ने डाला चुनाव पूर्व वोट  अमेरिकी चुनाव प्रणाली के पहले ही मतदान करने के प्रावधान का इस्तेमाल करते हुए रिकॉर्ड 4.2 करोड़़ लोग पहले ही वोट डाल चुके हैं। यह 2012 के आंकड़े को पार कर गया है, जब 3.23 करोड़ लोगों ने पहले ही वोट डाला था।              साभार-khaskhabar.com  

Read More

मथुरा। पेट की खातिर कस्वा का एक ब्यक्ति शराव माफिया से चोर बन गया। जिसके घर से गोवर्धन पुलिस ने रविबार को चोरी की बाईक बरामद की है लेकिन चोर मौके से घर छोड फरार हो गया। वहीं पुलिस आरोपी की तलास में जुटी हुई है। गोवर्धन थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार बरिष्ठ सवइंस्पैक्टर अखिलेश तिवारी बाहन चैकिंग कर रहे थे उसी दौरान बिनोद सैनी निवासी डीग राजस्थान नामक ब्यक्ति बरसाना मार्ग की से डीग अड्डा की तरफ आ रहा था कि सकरवा मोड़ पर बाहन चैकिंग कर पुलिस ने उक्त ब्यक्ति को संदिग्द्ध प्रतीत होने पर रोककर तलासी की। जहाॅ उक्त ब्यक्ति के पास एक छुरी तंमचा सहित चैरी की मोटर साईकिल बरामद कर थाने ले आई। जहाॅ पुलिस हिरासत में लिये गये ब्यक्ति ने पुलिस पूछताछ में कस्वा गोवर्धन के एक शराव माफिया का नाम भी कवूल करते हुए कहा कि शराव माफिया के घर से भी चोरी की मोटर साईकिल है। जानकारी के आधार पर पुलिस ने गोवर्धन कस्वा के शराव माफिया के घर दविश दी जहाॅ एक हीरोहोन्डा मोटर साईकिल पुलिस ने बरामद की लेकिन शराव माफिया मौके से घर छोड फरार हो गया। पुलिस माफिया की तलास में जुटी हैं।  

Read More

दुकानदारों में मचा हड़कंप  मथुरा। एक बार फिर प्रशासन को शहर में हो रहे जबरदस्त अतिक्रमण की सुधि आयी है। सोमवार नगर मजिस्ट्रेट और क्षेत्राधिकारी नगर पुलिस के निर्देशन में रंगेश्वर मंदिर आगरा रोड से होलीगेट और कोतवाली रोड, भरतपुर गेट तक अतिक्रमण पुलिस ने प्रशासन की मौजूदगी में हटवाये। पूरे शहर में इस अतिक्रमण को लेकर लोगों का रास्ता निकलना मुश्किल है। प्रशासन और पुलिस कई बार इसको लेकर अभ्यास कर चुकी है लेकिन अतिक्रमणकारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे जिससे शहर में अक्सर यातायात जाम रहता है और राहगीरों को मुख्य सड़क पर चलने के लिये मजबूर होना पड़ता है। इससे आये दिन छुटपुट दुर्घटनायें भी होती रहती हैं। लेकिन ऐसे लोग अपनी हरकतांे से बाज नहीं आ रहे हैं। आज नगर मजिस्ट्रेट रामअरज यादव और सीओ सिटी जगदीश सिंह, कोतवाल एसपी सिंह ने पुलिस बल के साथ नाली और फुटपाथों पर रखे अतिक्रमण को हटवा दिया। दुकानदारों को हिदायतें भी दी गयी हैं लेकिन उनका कितने दिन पालन होता है यह समय बतायेगा। अतिक्रमण हटाने को लेकर आज दुकानदारों में भगदड़ मची रही। पुलिस बल ट्रैक्टर और अन्य संसाधनों से इसे हटा रहे थे। आम जनमानस ने इस अभियान से सुकून महसूस किया है। 

Read More

मथुरा। शहर में बीतीरात मुस्लिम समाज की जानिब से मुनाकिद (आयोजित) की गई इत्तेहाद-ए-मिल्लत कॉन्फ्रेंस में शिरकत करने आए शेरे -ए-हिंद आली जनाब अजीज बर्नी ने अपने खिताब में कहा कि इस मुल्क में जितना हक हिंदू समाज का उतना ही हक मुस्लिम समाज का है-जब हमारा मुल्क अंग्रेजो का गुलाम था। उस वक्त हिंदू-मुस्लिम इत्तेहाद (एकता) ने ही इस मुल्क को अंग्रेजो की गुलामी से आजाद कराया था आज हमारे मुल्क में फिरकापरस्त ताकते मुल्क में हिंदू मुस्लिम एकता को कमजोर कर कर अपने ना-पाक मकसद को पूरा करना चाहाते है। हमारे मुल्क महात्मा गाँधी के विचारो और आदर्शो को तस्लीम किया जाता है ना कि आजादी के मसीहा गाँधी जी के कातिल नाथूराम गोडशे के आदर्श को आज मुल्क में मोदी सरकार नाथूरामगोडशे के विचारो पर अमल कर रही है। जो हिंदुस्तान की आजादी के लिए बड़ा खतरा है।  इस कॉन्फ्रेंस का संचालन मौलाना मकसूद अली ने किया इस मौके पर सपा विधान सभा प्रत्याशी एवं सपा महानगर अध्यक्ष डा. अशोक अग्रवाल, हनीफ भाई कमरे वाले, शरीफ भाई, हाजी इलियास, मौ. शाहिद कुरैशी, मौ. रिजवान कुरैशी, चांद कुरैशी, तनवीर आलम, अफाक आलम,मुईनअहमद, अब्दुल मलिक, इकबाल सभासद, डॉ राज, डॉ शेख, लाला आढ़ती, गुड्डू आदि दर्जनों मुस्लिम समुदाय के लोग उपस्थित रहे।

Read More

पति ने कराई रिपोर्ट दर्ज  मथुरा। थाना शेरगढ के गांव अगरयाला से एक विवाहिता प्रेमी संग फुर्र हो गयी। पीड़ित पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित रवि के अनुसार उसकी शादी भरतपुर राजस्थान के इकरन गांव की रहने वाली पिंकी के साथ हुयी थी। शादी के बाद से ही पिंकी घर में कुछ उदास सी रहती थी। वहीं जब कई बार उससे इसका कारण पूछा गया तो वह कुछ भी बताने से इंकार करती रही। बीते दिन एक लड़का उसके घर आया जिसे वह रिश्तेदार बता रही थी। मौका पाकर रिश्तेदार कहलाने वाले मनोज निवासी इकरन के साथ वह फरार हो गयी। 

Read More



Mediabharti