‘गऊअन चराय घर आये नन्दलाला’ मथुरा। पूरे जनपदभर में मंगलवार गोपाष्टमी के अवसर पर गौचारण लीलाओं का आयोजन, शोभायात्रा और सामूहिक गौ पूजन किया गया। शोभायात्रा भी निकाली गयी। इस अवसर पर कृष्ण, बलराम की आकर्षक झाकियां और गायों को श्रृंगार और पूजा अर्चना देखने लायक थी। स्थान-स्थान पर गौ पालक और गौ भक्त गायों का श्रृंगार और फूल मालाओं से उनकी पूजा करते देखे गये। कई स्थानों पर सामूहिक गौ पूजा और गायों का श्रंृगार करते गौ भक्त दिखे। गौचारण के मौके पर ब्रज के विभिन्न स्थलों पर गौचारण पूजा, लीला और शोभायात्राआंे के आयोजन किये गये हैं। मंदिर द्वारिकाधीश के बाहर भी आज गायों की पूजा अर्चना करते श्रद्धालु देखे गये। श्री कृष्ण बलराम एवं गौचारण समिति गऊघाट के तत्वावधान में आज गोपाष्टमी के पावन पर्व पर गौचारण महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। श्री कृष्ण बलराम, ग्वालवालों सहित गौचारण के लिए वृंदावन की ओर पधारे। द्वापर युग में श्री कृष्ण बलराम ने गोपाष्टमी के दिन ही पहली बार गाय चराने के लिए मथुरा में गऊघाट से शुरु किया गया। पुराने समय में गऊघाट के आसपास की जगह गोचर भूमि थी। इस कारण से यहाँ के निवासी वर्षांे से यह महोत्सव मनाते चले आ रहे हैं। कार्यक्रम के तहत आज सुबह ठा. श्री गिर्राज महाराज मंदिर मे सबसे पहले श्री कृष्ण बलराम, ग्वालवालो ने गायों का मंत्रोंउच्चरणो से पूजन किया। इसके बाद श्री कृष्ण बलराम की सवारी गायों के साथ लालदरबाजा, कच्ची सड़क, बैरागपुरा होते हुई गोपीनाथ मंदिर पर आरती उतार कर समाप्त हुई । इस महोत्सव में राकेश खंडेलवाल, धीरज गोस्वामी, राधाविहारी गोस्वामी, विपुल पारिक, योगेश आवा, बब्वू पंडित, धीरज, वीरू, मदन लाल शर्मा, राहुल आदि उपस्थित थे। श्री गोपाष्टमी महोत्सव समिति स्वामी घाट द्वारा गोपाष्टमी महोत्सव का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रातः गौचारन लीला का वृन्दावन मण्डली द्वारा मंचन किया गया जिसमें श्रीकृष्ण व बलराम के स्वरूपों द्वारा गौपूजन, अर्चन व वंदन किया गया। इसके बाद गौचारन शोभायात्रा स्वामी घाट से प्रारंभ हुयी जो असकुण्डा घाट, होलीगेट, कोतवाली रोड, भरतपुर गेट, घीयामण्डी, चैक बाजार, डोरी बाजार पंहुची। शोभायात्रा का समापन श्रीकृष्ण-बलराम की आरती उतारकर किया गया। इस अवसर पर पं. मनोज शर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा टुनटुन, अनिल परशुराम, सोहन लाल कातिब, राजेन्द्र कुमार शर्मा मुनमुन, रामगोपाल शर्मा, संजय शर्मा, ललित स्वामी, केशव पण्डा, रमाकांत गोस्वामी, शशांक पाठक, अनिल स्वामी, चन्द्रकिशोर शर्मा, मोन्टू पंडित, गोलू पंडित, धर्मू, विकास पण्डा, रिंकू, आदित्य जैन, सचिन मिश्रा, गोपेश, अभिषेक शर्मा, प्रियकृष्ण, राजेश शर्मा, श्याम गुंसाई, राजकुमार शर्मा, कान्हा, ओमी पण्डा, पप्पू, विनोद वर्मा आदि मौजूद थे। श्रीमदभागवत कथा आयोजन समिति द्वारा श्रीजी बाबा आश्रम स्थित गौशाला में सामूहिक रूप से गौ पूजन किया गया। प्रातः बेला में गौशाला की समस्त गायों को मेंहदी, ओढनी, वंदनी व पुष्पहारों से सजाकर सामूहिक रूप से समिति के पदाधिकारियों एवं विप्रजनों ने विधिवत रूप से सामूहिक पूजन, अर्चन, वंदन कर उनकी आरती उतारी। इस अवसर पर गौसंरक्ष व संवर्धन विषय पर गोष्ठी आयोजित की गयी सिजमें संत राजा बाबा, रमेशदत्त शर्मा, महंत राधाकांत, विनोद गौड़, शशांक पाठक, वृषभान गोस्वामी, राधाबिहारी गोस्वामी, राजेश पाठक, संजय पिपरौनिया आदि ने विचार व्यक्त किये। समिति के संस्थापक पं. अमित भारद्वाज ने कहा कि यह पूजन पर्व मात्र एक औपचारिकता है। गौमाता का वास्तविक पूजन उन्हें उचित संरक्षण प्रदान करना है।
Read More




