मथुरा

मथुरा। आज सुबह से ही एआरटीओ आफिस में ट्रांसपार्ट कमिश्नर भगवान सिंह के आने को लेकर सभी दैनिक कार्य प्रभावित रहे। लाइसैंस बनवाने वालों की भीड़ बाट जोहती रही तो वहीं वाहन सम्बन्धी अन्य कार्यों से आने वाले लोगों को भी स्टाफ के बाबू टरकाते नजर आये। वहीं वरिष्ठ पुलिस अपने रिकार्ड की फाइलों को दुरूस्त करने देखे गये। रिकार्ड रूम में भी आज धूल फांकती फाइलों के दिन बहुरने लगे। सभी फाइलों को दुरूस्त करने के अलावा वहां लगी धूल हटवायी गयी। दोपहर बाद तक असिस्टेंट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के आने की सूचना नहीं मिली।

Read More

मथुरा। कोतवाली वृंदावन क्षेत्र अंतर्गत कई दिनों से शिक्षण कार्य ठप्प होने से नाराज पाॅलीटैक्निक काॅलेज के छात्रों ने सोमवार मथुरा-वृन्दावन मार्ग पर जाम लगाकर जमकर हंगामा किया। छात्रों का कहना था कि गैस्ट लैक्चरर के हटाये जाने से उनका शिक्षण कार्य प्रभावित ठप्प है। इस दौरान छात्रों में रोष व्याप्त था। बताया जाता है कि मथुरा-वृन्दावन मार्ग स्थित पीएमवी पाॅलीटैक्निक काॅलेज में अध्यापन का कार्य देख रहे 15 अध्यापकों का गत 27 अक्टूबर को कार्यकाल खत्म हो गया था। काॅलेज के कंट्रोलर जिलाधिकारी मथुरा ने इन लैक्चरार का कार्यकाल नहीं बढाया जिसके बाद नोटिस देकर इन सभी 15 अध्यापकों की नियुक्ति समाप्त कर इन्हें काॅलेज से हटा दिया गया। इस सब के बाद शैक्षणिक कार्य ठप्प हो जाने से नाराज पाॅलीटैक्निक काॅलेज में पढने वाले करीब दो सैकड़ा छात्रों ने आज काॅलेज के बाहर मथुरा-वृन्दावन रोड पर जाम लगा दिया और प्रदर्शन कर जमकर आक्रोश जताया। इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र भी वहां मौजूद थे। जाम की सूचना लगते ही इंस्पैक्टर वृन्दावन उदयवीर सिंह मलिक और एसओ गोविन्द नगर मौके पर पंहुच गये। उन्होंने जाम लगा रहे छात्रों को समझा और उनकी समस्या के जल्द समाधान का भरोसा दिलाया तब कहीं जाकर आक्रोशित बच्चों ने जाम खोला।

Read More

मथुरा। कोतवाली वृंदावन क्षेत्र में बीतीरात गौरानगर में चार नामजद लोगों ने यहां रहने वाले एक व्यक्ति के घर फायरिंग की। घटना को लेकर गृहस्वामी के परिजनों में भय बना हुआ है। घर की दीवारों पर छर्रे लगने के निशान बने हुये हैं। मिली जानकारी के अनुसार गौरानगर में रहने वाले कृष्णगोपाल पुत्र रमेश के घर यहीं के रहने वाले मीनू, साबिर, आमिर, शाहिद ने हथियारों से लैस होकर फायरिंग की। गनीमत यह रही कि गोलियां किसी को लगी नहीं। घर की दीवारों पर गोली लगने के निशान हैं। आज पीड़ित गृहस्वामी ने चारों नामजदों के खिलाफ वृन्दावन कोतवाली में एफआईआर दर्ज करायी है। बताया गया कि पुरानी रंजिश को लेकर नामजदों ने काल रात्रि गृहस्वामी के घर पर फायरिंग की। घटना रात्रि करीब साढे दस बजे की है। 

Read More

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान पूर्वोत्तर में अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिता रहे हैं। इसी बीच उन्होंने मेघालय में अपनी पत्नी किरण राव का 43वां जन्मदिन मनाया। आमिर ने सोमवार को अपने परिवार के साथ अपनी छुट्टियों की कुछ तस्वीरें साझा कीं। एक तस्वीर में वह किरण और अपने बेटे आजाद के साथ नजर आ रहे हैं। आमिर ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ‘‘किरण का जन्मदिन खूबसूरत मेघालय में।’’ आमिर अपनी पत्नी और बेटे के साथ हाल ही में अरुणाचल प्रदेश भी गए थे। आमिर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘दंगल’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई । देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में मंगलवार को मजबूती का रुख देखने को मिल रहा है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.27 बजे 86.94 अंकों की मजबूती के साथ 27,545.93 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 22.10 अंकों की बढ़त के साथ 8,519.15 पर कारोबार करते देखे गए। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 78.27 अंकों की बढ़त के साथ 27,537.26 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 42.95 अंकों की बढ़त के साथ 8,540.00 पर खुला।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । भारत और इंग्लैंड के बीच बुधवार (9 नवंबर) से राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पांच मैच की सीरीज का पहला टेस्ट खेला जाएगा। न्यूजीलैंड का 3-0 से सफाया करने के बाद टीम इंडिया के हौसले बुलंद है। वह अंग्रेजों को भी कड़ा सबक सिखाना चाहेगी। भारतीय टीम के पूर्व स्टार बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि यह सीरीज भारतीय टीम के लिहाज से काफी अहम होगी।    स्टार स्पोट्र्स द्वारा सीरीज से पहले आयोजित परिचर्चा में लक्ष्मण ने कहा कि यह एक बड़ी सीरीज होगी। भारत के जेहन में यह बात हमेशा रहेगी कि उसने अपने घर में इंग्लैंड के हाथों लगातार तीन सीरीज गंवाई है। भारत के लिए अच्छी बात यह है कि इसकी रैंकिंग नम्बर-1 है और यह अभी नम्बर-1 टीम की ही तरह खेल रही है। नम्बर-1 टीम कभी भी विपक्षी टीम पर खुद को केंद्रित नहीं करती। लक्ष्मण के मुताबिक नम्बर-1 टेस्ट टीम बनने के बाद जाहिर तौर पर कप्तान विराट कोहली और कोच अनिल कुम्बले ने अपने लक्ष्य निर्धारित किए होंगे और अब उन्हें हासिल करने के लिए प्रयास जारी है। बकौल लक्ष्मण, नम्बर-1 टीम के अपने लक्ष्य होते हैं। भारत इससे अलग नहीं है। अभी भारत के सामने लक्ष्य होंगे और वह उन्हें हासिल करने के लिए प्रयासरत है। कोहली की टीम में जबरदस्त प्रतिभा है और यह हर विभाग में मजबूत है। ऐसे में यह टीम हर हाल में अपने लक्ष्यों को हासिल करने का प्रयास करेगी और कई लक्ष्यों को हासिल किया भी है। लक्ष्मण के मुताबिक भारतीय टीम इन दिनों फिटनेस पर भी काफी काम कर रही है और यह भी उसका एक लक्ष्य है। खुद कप्तान ने मैदान में अपने बल्ले और फिटनेस से सबको प्रभावित किया है और अपने साथियों के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरे हैं। लक्ष्मण ने कहा कि उन्हें यकीन है कि कोहली की टीम अपने तमाम लक्ष्यों को हासिल करने में सफलता हासिल करेगी, जिनमें से एक इंग्लैंड को हराकर बीती तीन सीरीज की हार का हिसाब बराबर करना है। लक्ष्मण ने कहा कि वे हरफनमौला काबिलियत को देखते हुए पहले टेस्ट की अंतिम एकादश में करुण नायर की जगह ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को तरजीह देंगे। लक्ष्मण पूरी तरह से पांच गेंदबाजों की थ्योरी पर भरोसा करते हैं और चाहते हैं कि पांड्या, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के साथ गेंदबाजी की शुरुआत करें और अमित मिश्रा तीसरे विशेषज्ञ स्पिनर के तौर पर खेलें। लक्ष्मण ने कहा कि पांड्या नई गेंद के साथ एक विकल्प हो सकते हैं। पांड्या अब 140 किमी प्रति घंटा से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे हैं। वे अपनी लाइन एंव लेंथ में काफी निरंतर है। अश्विन अच्छी बल्लेबाजी फॉर्म में है, रिद्धिमान साहा भी अच्छी फॉर्म में हैं, रवींद्र जडेजा भी अच्छी फॉर्म में है, मैं अमित मिश्रा को उसी एक्शन में देखना चाहूंगा जिसमें उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ गेंदबाजी की थी। वे मैच विजेता साबित हुए हैं, तीन बेहतरीन स्पिनर इस इंग्लैंड के बल्लेबाजी लाइन पर काफी दबाव डाल सकते हैं।      साभार-khaskhabar.com  

Read More



Mediabharti