गोवर्धन : विगत 19 मई को अपने रिश्तेदार के यहां आए युवक का शव जतीपुरा गौठौली माईनर के किनारे बने कुएं में मिला है।
Read More
गोवर्धन : विगत 19 मई को अपने रिश्तेदार के यहां आए युवक का शव जतीपुरा गौठौली माईनर के किनारे बने कुएं में मिला है।
Read More
गोवर्धन : कस्बे के गांव महमदपुर स्थित सूर बाल विद्या मंदिर में ब्रज साहित्य परिषद के तत्वाधान में परिषद के अध्यक्ष कवि देवकी नन्दन कुम्हेरिया की अध्यक्षता में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।
Read More
महर्षि परशुराम शोभायात्रा में शामिल विप्र समाज के लोग गोवर्धन। गिर्राज तलहटी में विगत रोज अनेकों सुन्दर और सुसज्जित झांकियों के बीच भगवान विष्णु के पांचवे अवतार महर्षि परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। हनुमान बाग आश्रम के महंत संत सियाराम दास जी की अध्यक्षता में विद्वानों द्वारा भगवान परशुराम जी, गणेश जी और ब्रजजनों के इष्ट गिर्राज महाराज का विधि विधान से मत्रोच्चारण के साथ पूजन किया और भगवान परशुराम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विद्वानों ने व्याख्यान किया। रात्रि में विप्र बन्धुओं द्वारा भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा का शुभारंभ सियाराम बाबा ने आरती उतार कर किया। शोभायात्रा में परशुराम जी के साथ नरसिंह भगवान, महादेव जी, गणेश जी, कृष्ण भगवान की सुन्दर झांकी लोगों के मन को लुभा रही थी। साथ ही मॉ काली का अखाडा चला जो कि आकर्षण का केन्द्र बना रहा। शोभायात्रा का जगह जगह जोरदार पुष्पवर्षा व आरती उतार कर स्वागत किया गया। बैंड बाजों की मधुर धुन पर भक्त झूमते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा का सन्तोष अग्रवाल, चै0 भगवान सिंह, ठाकुर समाज, खेमचन्द्र शर्मा आदि ने स्वागत किया। शोभायात्रा मुकुट मुखारविंद मंदिर से आरम्भ होकर दसविसा, सौंखअडडा, दानघाटी, बडा बाजार, मोदी खाना, हाथी दरवाजा होते हुए चकलेश्वर पहुंची। इस मौके रमाकांत गोस्वामी, अनिल शर्मा, पंकज शर्मा, कृष्णकुमार शर्मा टुनटुन, आचार्य जगदीश शास्त्री, श्रीकांत मिश्रा, राधाकृष्ण सेवा समिति के सचिव पूरन चन्द कौशिक, भोला नाथ दुबे, मोहन श्याम शर्मा पूर्व चेयरमैन राधाकुण्ड, दिनेशचन्द कौशिक प्रधान प्रतिनिधि, सियाराम शर्मा, भाजपा नेता, रमेश चन्द शर्मा, विनोद दीक्षित, प्रेम स्वामी, गणेश पहलवान, महादेव पाण्डेय आदि मौजूद थे।
Read More
कलैक्ट्रेट सभागार में आधार कार्डो को लेकर बैठक करते एडीएम वित एवं राजस्व धीरेन्द्र सचान एवं अन्य मथुरा। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व धीरेन्द्र सिंह सचान की अध्यक्षता में आधार कार्ड समय से बन जाने के संबंध में एक बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुयी। उन्होंने सभी तहसीलदारों, अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका नगर परिषदों को निर्देशित किया है कि वे इस कार्य में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें ताकि जनपद में 1682000 आधार कार्डो को बनाने का लक्ष्य समय से पूर्ण हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि इस कार्य में कोई लापरवाही क्षम्य नही होगी। आधार कार्ड बनाने वाली कम्पनी के प्रभारी राजू सिसोदिया ने अवगत कराया कि अब तक 7331 अधार कार्ड बनाये जा चुके है तथा आधार कार्डो को बनाने में तेजी लायी जा रही है जिसके लिए लगभग 10 कैम्प स्थापित किये गये है, जो सौंख रोड पर ग्राम पंचायत उस्फार में, बी0एस0ए0 कालेज के सामने देना बैंक में चन्दनवन पब्लिक स्कूल में, बरारी में प्रधान के आवास में, जयसिंहपुरा में सभासद के धर के पास, राधेश्याम कालेानी में नई मस्जिद के पास, देवी पुरा में जैन मोटर्स के पीछे, राधापुरम स्टेट में क्लब हाउस पर, ग्राम बांकलपुर में रामसरन राशन डीलर वाले के यहां तथा गनेशरा में प्रधान के यहा यह कैम्प रविवार 01 जून तक कार्यरत रहकर आधार कार्ड बनाने का कार्य पूर्ण करेगे। कम्परी प्रभारी ने यह भी बताया कि दिनांक 1 तथा 2 जून को शासकीय कर्मचारियो के आधार कार्ड बनाने हेतु दो दिवसीय कैम्प राजीव भवन परिसर में जिला सूचना कार्यालय पर आयोजित होगा। राजीव भवन में कार्यरत सभी शासकीय कर्मचारियो से उन्होने अपील की है कि वे अपने आधार कार्ड बनवाने के लिए निश्चित स्थान पर पहुचने का कष्ट करें। श्री सचान ने यह भी कहा कि जनपदवासियों से अपील है कि वे समय से अपने आधार कार्ड बनवाना सुनिश्चित कर ले जो निःशुल्क बनाये जा रहे है कोई भी पात्र व्यक्ति अपना फोटोयुक्त आईडी प्रूफ एवं आवासीय पते का सत्यापन प्रपत्र देकर अपना आधार कार्ड बनवा सकते है। उन्होंने बताया कि यह कैम्प प्रतिदिन प्रातः 9ः30 से सांयकाल 6 बजे तक कार्यरत रहेगे। श्री सचान ने सभी अधिकारियों से कहा है कि वे इस कार्य में अपना पूर्ण सहयोग देकर समय से निर्धारित किये गये लक्ष्य को पूर्ण करे। प्रधानो तथा अन्य संगठनो के कार्यकर्ताओ से भी इस कार्य में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आवहान किया है। तहसीलदारो तथा नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारियो को विशेष रूप से इस कार्य में अपना सहयोग देने के निर्देश दिये गये है।
Read More
मान मन्दिर पर यमुना मुक्तिकरण अभियान की बैैठक करते सन्त रमेश बाबा एवं अन्य मथुरा। परम सन्त रमेश बाबा की प्रेरणा व मार्गदर्शन में प्रारम्भ हुये यमुना मुक्तिकरण अभियान की संयोजक समिति की बैठक गहवर वन बरसाना के मान मंदिर में सम्पन्न हुयी। बैठक में मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष व्यासाचार्य रामजी लाल शास्त्री ने अध्यक्षता करते हुए बैठक का उद्देश्य स्पष्ट किया। उन्होनंे अभियान की आगामी रणनीती तय करने, यमुना मंे स्वच्छ जल ब्रज वृन्दावन में लाने एवं हाल ही में चुनी केंद्र सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति तैयार बनाने की चर्चा की। राधाकान्त शास्त्री ने विगत वर्ष निकाली यमुना पदयात्रा की पर प्रकाश डाला जिसने समूचे राष्ट्र का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया परन्तु कुछ कमियों के चलते इसे स्थगित करना पड़ा। उन्होंने बताया कि इस बार केन्द्र सरकार इसके लिए सकारात्मक पहल कर सकती हैं लेकिन उससे पूर्व पूरी शक्ति के साथ ये मुद्दा राष्ट्र के समक्ष रखना होगा। अभियान के संयोजक सुनील सिंह ने कहा कि अभियान के आगामी कार्यक्रमों का इस प्रकार निर्धारण किया जाए जिससे समूचे ब्रजवासियों, वैष्णवों, साधु सन्तों को जोड़कर पूरे राष्ट्र में अभियान चर्चा में आए। डॉ0 राधामाधव ने एक सुनियोजित एवं सशक्त अभियान की आवश्यकता बताई। माध्वीशरण ने ब्रज के हर गाँव में व्यापक प्रचार पर जोर दिया। नरसिंह दास ने देश के सभी सन्तों को अभियान से जोड़ने की बात रखी। सर्वसम्मति से रणनीति बनी कि गई कि जून जुलाई में एक लाख ब्रजवासियों को अभियान से जोड़कर पंचायत स्तर चैपालों का आयोजन कर 20000 सेवक प्रशिक्षित किये जाये। 15 जुलाई से पूर्व वृन्दावन में यमुना सम्मेलन कर ब्रज के सन्तों द्वारा सरकार को अपना सन्देश पहुंचाकर समस्या के निदान का आह्वान हो। तय हुआ कि 20 जुलाई से पूर्व प्रधानमंत्री एवं जलसंसाधन मंत्री से भेंट कर इसका अनुरोध हो। अगर सरकार पूर्व सरकार की तरह उदासीन रही तो पुनः व्यापक जन आन्दोलन एवं दिल्ली कूच के पूर्व से बड़े आन्दोल का शंखनाद करने का प्रण लिया। सन्त रमेश बाबा ने सभी सदस्यों को सन्देश दिया कि अगर निष्कामता व भगवान् पर आश्रित होकर कार्य करते रहें तो प्रभु स्वयं प्रगट होकर सबका अभीष्ट सिद्ध करेंगे। अध्यक्ष व्यासाचार्य रामजीलाल शास्त्री ने सबको कमर कसकर अभियान के लिए आहूत रहने की बात की एवं सभी उपस्थितों को धन्यवाद ज्ञापित किया। सुनील सिंह, राधाकान्त शास्त्री, डॉ0 राधामाधव, माध्वीशरण, संत नरसिंह दास बाबा, ब्रजराजशरण बाबा आदि उपस्थित थे।
Read More
कृभकों द्वारा आयोजित किसान गोष्ठी का दृश्य राया। कृषक भारती को आॅपरेटिव लिमिटेड(कृभकों) ग्राम गुद्दर सौर विकास खण्ड राया जनपद मथुरा में किसान गोष्ठर का आयोजन किया गया। जिसमें सैकडों किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री श्यामसुन्दर शर्मा सहायक निर्देशक संभागीय कृषि परीक्षण एवं शोध केन्द्र राया जनपद मथुरा थे। इस अवसर पर गजेन्द्र कुमार प्रबन्धक विपरण कृभकों मथुरा एवं जितेन्द्र कुमार प्रभारी कृषक भारती सेवा केन्द्र राया उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचाालन करते हुए श्री जितेन्द्र कुमार प्रभारी कृषक भारती सेवा केन्द्र राया द्वारा कृषकों को बताया गया कि इस राया सेवा केन्द्र पर यूरिया, नीम लेपि यूरिया, डीऐपी, पुटास, जैव खाद्य एवं कम्पोस्ट खाद्य सरकारी उपलब्ध है। गजेन्द्र कुमार द्वारा किसानों से अपील की गयी अपने खेतों से मिट्टी के नमूने लाकर कृभकों को उपलब्ध करायें। जहाॅ इनकी जाॅच पूर्णत कम्प्यूटराईज्र्ड मशीनों से कराकर निः शुल्क परिणाम वितरत किया जायेगा। और किसानों को मिट्टी की नमूना गुहण करने का तरीका भी बताया गया। भूमि लम्बे समय टिकाऊ खेती लेनंे के लिए किसानों को रसायनिक खाद्यों के साथ जैव उर्वरकों एवं जीवांश खाद्यों का अवश्य प्रयोग करना चाहिए। जैव उर्वरकों के प्रयोग के लिए जहाॅ 10 प्रतिशत उत्पादन में वृद्धि होती है। वहीं उत्पादन लागत में 10 15 प्रतिशत कमी आती है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्यामसुन्दर शर्मा सहायक निर्देशक संभावीय कृषि परीक्षण एवं शोध केन्द्र ने कृषकों को आवाहन किया कि वे हरी खाद्य जीवांश खाद्य का प्रयोग अवश्य करें। और इस समय खेतों में खडी विभिन्न फसलों में लगने वाली बीमारियों कीट नियंत्रण के उपाय सुझाये। इस समय मॅूग की फसलों पर नियंत्रण हेतु रौमौर नामक कृषि रसायन का प्रयोग करने की सलाह दी। कार्यक्रम को सफल बनाने सुरेश सिंह, पं0 सत्यदेव, सेवाराम, नाहर सिंह सूबेदार, मोहन सिंह, सीताराम, शिव सिंह बाबूलाल, श्यामसिंह आदि का विशेष योगदान रहा।
Read More