मथुरा

कस्बा राया में वाहन चैकिंग अभियान चलाती पुलिस राया। कस्बा में दो दिन आईजी आगरा के निर्देश पर जिले के सभी थाना प्रभारियों को चंेंकिग के निर्देश दिये गये थे। जिसमें युवा वर्ग को खास टार्गेट मानकर वाहन के कागजात व उनकी जामा तलाशी व कागज पूरे होने पर उनके नाम एड्रस थे। जिसमें थना प्रभारी राजा सिंह ने सुबह दस बजे से चेंकिग अभियान शुरू करा दिया। बल्देव तिराहे पर चिलचिलाती धूप में सीओ महावन राजेन्द्र प्रसाद यादव व स्वयं थाना प्रभारी राजा सिंह व एसआई राधाकृष्ण, काॅस्टेबल अनिल कुमार, नरेश उपाध्याय के साथ सघन वाहन चेंकिग अभियान चलाया। जिसमें खगर लिखे जाने तक 30 35 दोपहिया वाहनों के चालान व कई वाहनों को कागजात न होने पर सीज कर दिया। जिससे वाहन स्वामी में हडकंप मचा हुआ है। आईजी जौन आगरा के आदेश से राहगीरों को सघन चेंकिग अभियान के चलते राया के जाम से भी राहत मिली है। वहीं कस्बा के लोगों ने भी थाना प्रभारी के चेंकिग अभियान सराहना की है।

Read More

आदर्श कामिनी गल्र्स इंटर कालेज में सभी छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण आदर्श कामिनी गल्र्स इंटर कालेज की हाईस्कूल मेें उत्तीर्ण छात्राएं क्रमशः आकांक्षा सोनी, तनु चैधरी, लेखनी अग्रवाल   गोवर्धन। यूपी बोर्ड हाईस्कूल के शत प्रतिशत रिजेल्ट में छात्राओं ने नाम रोशन किया है। कस्बा के आदर्श कामिनी शिक्षा निकेतन गल्र्स इंटर कालेज की प्रधानाचार्या पूर्णिमा कौशिक ने बताया कि विद्यालय की सभी 73 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है। जिसमें आक्षांका सोनी पुत्री चन्द्रशेखर वर्मा (91 प्रतिशत) अकों के साथ प्रथम स्थान, तनु चैधरी पुत्री मानपाल सिंह प्रधान (86.66 प्रतिशत) अंकों के साथ दूसरा स्थान व लेखनी अग्रवाल पुत्री राम सिंघल (86.616 प्रतिशत) के साथ तीसरा विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्रबंधक दिलीप शर्मा, बालकिशन शास्त्री, नूतन शर्मा, योगेश शुक्ला, गौरव आदि ने हर्ष व्यक्त किया है। वहीं दूसरी ओर जतीपुरा के श्रीजी बाबा सरस्वती शिक्षा मंदिर इंटर कालेज में हाईस्कूल का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य रघुनंदन सिंह ने बताया कि कालेज में 55 छात्र प्रथम श्रेणी में एवं 5 छात्र द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। जिसमें विज्ञान वर्ग में अतुल सेन (87.83) प्रतिशत, भारत (86.66) प्रतिशत, अंकित कौशिक (86) प्रतिशत, ज्योति शर्मा ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। इस मौके पर प्रबंधक समिति देवरतन शर्मा, श्रीनाथ कौशिक, राम नाथ शर्मा, भगवान दास पुरोहित आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

Read More

मथुरा। थाना छाता कोतवाली पुलिस ने वाहन चैकिग के दौरान दो असलाहधारी युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दोनों युवकों का चालन कर जेल भेजा हैं।  मिली जानकारी के अनुसार छाता कोतवाली प्रभारी छोटेलाल यादव ने क्षेत्र के गोवर्धन चैराहा पर वाहन चैकिग कर रहें थे तभी उन्हें दो युवकों को पैदल जाते देखा, तो पुलिस को दोनो युवक सदिग्ध प्रतीत हुए, पुलिस ने उन्हें रोक कर उनकी जामा तलाशी ली तो दोनो युवकों के पास से पुलिस ने एक तंमचा व आठ कारतूस बरामद हुए। पुलिस पुछताष में पकड़ गये युवकों ने अपने नाम दिनेश सिंह पुत्र किशन सिंह निवासी रोध सिंह घड़ी टप्पल अलीगढ, महाराज सिंह पुत्र यूधिष्ठर निवासी पैगाम थाना शेरगढ़ बताया। पुलिस ने दोनो युवकों का चालन कर जेल भेजा हैं।

Read More

थानाध्यक्ष के संज्ञान में आये बिना ही होता रहा अवैध कब्जा राया। थाना क्षेत्र के अन्तर्गत अपनी दबंग और मनमाने रवैये के लिये जान पहचाने जाने वाले कस्बा इंचार्ज बरमेश्वर मिश्रा ने आज जमीन के एक विवादित मामले में एक पक्षीय कार्यवाही करते हुए खरीदी हुई जमीन पर पुनः विक्रेता पक्ष के ही लोगों का अवैध कब्जा करा दिया। प्लाॅट खरीददार पक्ष के पीडि़तों का आरोप है कि कब्जा इंचार्ज ने पैसे खाकर इकतरफा कार्यवाही करते हुए कब्जा कराया है। जबकि पुलिस ने उनके पक्ष को सुना ही नहीं। वहीं थानाध्यक्ष राजा सिंह का कहना है कि मेरी छुटटी के दौरान इस मामले में लोगों ने मिलकर गैम खेला है। इस अवैध कब्जे के बारे में उन्होने अनभिज्ञता जताते हुए उन्होंने कहा कि इस मामले में पैमाइश कराकर ही फेसला हो पायेगा। मिली जानकारी के अनुसार कस्बे के रामवीर सिंह पुत्र देवी सिंह निवासी मवेशियान मौहल्ला ने कस्बे के नया नगला निवासी धर्मेन्द्र पुत्र सरनाम सिंह से सन 1996 में एक 50 वर्ग गज के प्लाॅट का बैनामा कराया था और तभी से उस पर कबिज और दाखिल चले आ रहे थे। इसी प्लाॅट के अगले हिस्से में उनकी दो दुकानें भी बनी हुई है। लेकिन धर्मेन्द्र कुमार के पुत्र राकेश, सुरेश, मुकेश एवं महेश कें मन में अब जाकर खोट आ गया है और उक्त प्लाॅट को वापिस हथियाना चाहते है। इसके लिये उन्होनंे थाना पुलिस के कस्बा इंचार्ज एसआई बरमेश्वर मिश्रा से सांठ गांठ कर पूरे साजो सामान और पुलिस बल के साथ मिलकर उनके प्लाॅट पर कब्जा कर लिया। आते ही उन्होने पुलिस की मौजूदगी में ही ईंट पत्थर बजरी सीमेन्ट की गाडि़या वहां साथ लेते आये और मजदूरों के साथ मिलकर दुकानों के पीछे पड़ी खाली जगह पर निर्माण कार्य करा दिया। इस दौरान पूरे समय कस्बा इंचार्ज एसआई बरमेश्वर मिश्रा मय पुलिस बल के मौके पर ही मौजूद रहे और कब्जा कराते रहे। जबकि थानाध्यक्ष को इस अवैध कब्जे की कार्यवाही की कानोंकान खबर तक नहीं लग सकी। थानाध्यक्ष राजा सिंह ने पूछने बताया कि ये कब्जे का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है जबकि इस मामले में राजस्व विभाग द्वारा पैमाइश कराकर ही फैसला लिया जाना था लेकिन मेरे छुटटी पर चले जाने के दौरान इसमें खेल कर दिया गया है।

Read More

आकर्षक झांकी व आतिशबाजी ने लुभाया, जगह जगह हुआ भव्य स्वागत राधाकुण्ड। भगवान विष्णु के अवतार और ब्राम्हणकुल की विभूति भगवान परशुराम हठी स्वभाव, क्रोधी और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए याद किया जाता है। भगवान परशुराम क्रोधी होने के साथ-साथ अत्यंत समझदार कल्याणकारी और धर्म रक्षक थे। राधाकुण्ड में नगर वासियों ने भगवान परशुराम जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर शोभायात्रा के साथ आधा दर्जन से भी अधिक झांकियां निकाली गई। जिसमें सैक्ड़ों भक्तों उपस्थित हुए। शोभायात्रा का शुभारंभ रामलीला मैदान में परशुराम जी की पूजा अर्चना कर कर हुआ। शोभायात्रा मिश्रान मोहल्ला, चूड़ी गली, राधारानी परिक्रमा मार्ग, सब्जी मंड़ी, बड़ा बजार, घेरा मोहल्ला, जोशी मोहल्ला, राधाकुण्ड पुलिस चैकी से होती हुई रामलीला मैदान पहुॅची। शोभायात्रा के दौरान बैंड़ बाजों की मधुर धुनों पर नृत्य एवं परशुराम जी के जयघोश किये जा रहे थे। शोभायात्रा में भगवान परशुराम का रथ आकर्षण का केन्द्र रहा। संस्थाओं और समाज सेवीयों द्वारा शोभायात्रा का जगह जगह फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा में राधाकुष्ण, शिव पार्वती, राम लक्ष्मण, संत मंड़ली आदि झांकियां थी। नगर के सभी विप्रों ने एकजुटता का संकल्प लेते हुए भगवान परशुराम के आर्दशों पर चलने का आहवान किया। खेलन गुरू व भोला दुवे न बताया कि पराक्रम के कारक और सत्य के धारक, भगवान विष्णु के अवतार हैं परशुराम। इस मैके पर अमित कुमार गौड़ भोला दुवे छैल विहारी गोस्वमी, खेलन गुरू, लालू पण्डित जी, सुरेश जोशी, जगन्नाथ पण्डित, गोविन्द गोस्वामी, पप्पन शुक्ल,विष्णु गोस्वामी, विष्णु प्रोहित, राम पेन्टर, जगदीश कटारा, कन्हीया गोस्वामी आदि मौजूद थे। 

Read More

राया। सुथरिया में नाबालिग लडकी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त अजय उर्फ श्रीनिवास पुत्र हीरालाल  निवासी सुथरिया के न्यायालय सीजीएम में हाजिर न होने पर पुलिस ने 82 की कार्यवाही पूर्ण कर ली है। मुकदमा संख्या 445/13 धारा 363, 336 आईपीसी के तहत अजय के घर की कुर्की के आदेश के लिए 82 की कार्यवाही पूर्ण कर ली है।

Read More



Mediabharti