मथुरा। थाना मांट क्षेत्र के ग्राम देवीपुरा में एक युवती ने अपने ही परिवार के तीन लोगों पर दुराचार करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने तीनों आरोपी व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा हैं। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम देवी पुरा निवासी प्रेमवती पुत्री रामवीर (दोनो नाम काल्पनिक) ने पुलिस में तहरीर दी है कि उसके ही परिवार के तीन व्यक्ति, रामअवतार, विहारी, पंकज उसें बहला फुसला कर एकान्त में ले गये और उसके साथ वारी वारी से दुराचार किया और उसे बेहोशी की हालत में वहीं छोड़ कर भाग गये। होश आने पर युवती जब घर लौट कर आयी और घटना से उसने अपने परिजनों को अवग्रत कराया तो परिजनों के होश उड़ गये। परिजनों ने पुत्राी को लेकर लजाकर घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई हैं। पुलिस ने युवती की शिकायत पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा हैं।
Read More




