मथुरा

नई दिल्ली : पूर्व भाजपा अध्‍यक्ष नितिन गडकरी द्वारा दायर मानहानि मामले में 'आप' पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को जमानत न लेने पर तिहाड़ जेल भेज दिया गया।   सूत्रों के अनूसार केजरीवाल ने देर रात तक जेल में कुछ नहीं खाया। उनके इस कदम पर जेल प्रशासन को लगा कि केजरीवाल ने कहीं जेल में ही भूख हड़ताल तो नहीं शुरू कर दी। हालांकि, जेल अधिकारियों ने सुबह बताया कि केजरीवाल ने देर रात खाना खा लिया था।    गौरतलब है कि केजरीवाल के जेल जाने को आने वाले चुनाव में फायदे के लिए स्‍टंट के तौर पर देखा जा रहा है। फिलहाल लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी को जबर्दस्‍त हार का सामना करना पड़ा था।   दिल्ली की पटियाला कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 23 मई तक की न्यायिक हिरासत में भेजा है। नितिन गडकरी ने केजरीवाल पर जनवरी में आपराधिक मानहानि का मुकदमा दर्ज किया था।   आपराधिक मानहानि के मामले में केजरीवाल को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया गया था। लेकिन, केजरीवाल ने चुनाव प्रचार में व्यस्त होने की बात कह कोर्ट से समय मांगा था। पटियाला हाउस कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को जेल भेजने से पहले उनके सामने जमानत लेने का रास्ता भी रखा था।

Read More

मथुरा : जयगुरुदेव नाम योग साधना मंदिर में चल रहे छह दिवसीय बाबा जयगुरुदेव महाराज के पावन वार्षिक भंडारा सत्संग मेला में पहले दिन भक्तों की भीड़ उमड़ी पड़ी। उपदेशक सतीश चन्द्र और डॉ करुणा कान्त ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया।

Read More

बाबा जयगुरूदेव के वार्षिक भण्डारे में प्रवचन सुनते भक्त एवं उन्हें सम्बोधित करते पंकज बाबा   मथुरा। बाबा जयगुरुदेव जी के पावन वार्षिक भण्डारा सत्संग मेला के आखिरी दिन राष्ट्रीय उपदेशक डाॅ. करुणा कान्त एवं सतीश चन्द्र जी ने श्रद्धालुओं को सम्बोधित किया। सतीश जी ने बताया कि जब धरती, चाँद, सूरज, आकाश, ईश्वर, ब्रह्म, पारब्र्रह्म लोक कुछ नहीं था तो केवल एक अनामी महाप्रभु थे। अनामी इसलिये कहा जाता है कि उसकी कोई पैमाइश, नाप नहीं की जा सकती है, उसका कोई नाम नहीं है। महापुरुष जिस नाम को जगाते हैं इस मृत्युलोेक में, उसी नाम से सुरतों का कल्याण होता है। उस समय कुल मालिक अन्र्तमुख थे, उस समय कोई विस्तार नहीं था। जब उनकी मौज हुई तो बाहर अपनी शब्द, नाम की धार भेजी। शब्द की तरंगो से अपनी हैसियत अलख, अगम और सतलोक में स्थापित किया। इन तीनों में उस अनामी महापुरुष का रूप है, यहाँ कोई कष्ट, कलेश सुरतों को नहीं है। सतलोक से शब्द की तरंग, धार से, सुरतों को नीचे भेजा गया। सारी कायनात शब्दों से बनी है। डाॅ. करुणा कान्त जी ने कहा कि सन्तों ने अपने सत्संग में फरमाया है कि बुरे कर्म करने पर जीवात्मा को विभिन्न प्रकार के नर्को में कठोर यातना दी जाती है। जैसे भाड़ में रेत और चना गर्म करके, रेत डालकर भूना जाता है। उसी प्रकार जीवों को भूना जाता है। अग्नि में जलाया जाता है। भयंकर बदबूदार गन्दगी में डालकर सड़ाया जाता है, तेल में उबाला जाता है। इस प्रकार के सजा भोगते-भोगते युग बीत जायेगा, छुटकारा नहीं मिलेगा। वहाँ आप की चीख पुकार को कोई सुनने वाला नहीं है। यहाँ सब सुरतें लिंग शरीर में रखी जाती है। इसलिये वक्त के रहते कहीं भी महापुरुष की खोजकर अपना काम बना लेना चाहिये। मेले का विधिवत समापन की घोषणा करते हुये संस्था के अध्यक्ष श्री पंकज जी महाराज ने कार्यक्रम में अपना सद्भाव व सहयोग देने के लिये अधिकारियों कर्मचारियों, पत्रकारों, व्यापारियों, सेवादारों को धन्यवाद दिया एवं मथुरा नगरवासियों तथा क्षेत्रीय जनता का आभार प्रकट किया।

  सफल छात्र क्रमशः सत्यवीर सिंह राज कुमार पाण्डेय, यशपाल सिंह, हिमांशु पाण्डेय   गोवर्धन। क्षेत्र के ख्याति प्राप्त शिक्षण संस्थान गोवर्धन विद्यापीठ के छात्रों ने इस बार सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र में विघालय के साथ साथ जनपद का भी नाम रोशन किया है। विद्यालय के संस्थापक एवं निदेशक डा0 राजेश गौतम ने सफल छात्रों को बधाईयां देते हुए बताया कि विद्यालय में छात्रों के छात्रों के शैक्षिक विकास के साथ साथ उनके शारीरिक, मानसिक धार्मिक एवं सामाजिक विकास की प्रक्रियाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है इसी कारण विद्यालय के छात्रों ने इस बार बोर्ड परीक्षाओं मंे बेहतर प्रदर्शन कर विधालय के साथ साथ जनपद का नाम रोशन किया है। विधालय की प्रधानाचार्या कु0 निवेदिता चतुर्वेदी ने सफलता का परचम लहराने वाले छात्रों को उनके उज्वल भविष्य की शुभकामनाऐं देते हुए बताया कि इस बार कक्षा 10 वीं के छात्र सत्यवीर सिंह ने सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं मंे 100 में से 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किये है जो कि जनपद ही बल्कि प्रदेश के लिये भी गौरव का विषय है। वहीं विधालय के अन्य छात्र राज कुमार पाण्डेय, यशपाल सिंह, हिमांशु पाण्डेय, दीपक पाण्डेय ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर एवं राजेश सिंह, उमेश सिंह एवं विष्णु पाण्डेय ने 90 प्रतिशत अंकों पाने के साथ विधालय का नाम रोशन किया है। विधालय की चेयरमैन श्रीमती पुष्पा गौतम ने छात्रों को उनके उज्वल भविष्य की शुभकामनाऐं देते हुए बताया कि विधालय में छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिये विधालय परिवार के द्वारा हर सम्भव प्रयास किया जाता रहा है। बोर्ड परीक्षाओं में सफल छात्रों को उनकी बेहतर सफलता के लिये बधाई देने के साथ ही उनके उज्वल भविष्य की कामना करने वालों में प्रमुख रूप से सम्भव गौतम ने बताया कि छात्रों ने इस सफलता का श्रेय विधालय परिवार, शिक्षक शिक्षिकाऐं, विधालय के बेहतर संसाधनों एवं अपने माता पिता को दिया है।

Read More

गोवर्धन के रामचंद पब्लिक स्कूल में छात्रवृत्ति वितरित करते अतिथिगण   गोवर्धन। सरकारी योजना के अंतर्गत शहर के रामचंद पब्लिक स्कूल में बच्चों को छात्रवृत्ति वितरण समारोह विभिन्न कार्यक्रमों के बीच मनाया गया। इस मौके पर छात्र छात्राओं को नगद राशि वितरित की गई। इस मौके पर अतिथि सभासद संजय लवानियां द्वारा राशि वितरित की गई। इस मौके पर प्रबंधक मथुरेश कौशिक ने बताया कि प्रतिवर्ष सरकार की ओर से बच्चों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि को वितरित किया जाता है। इस अवसर पर कक्षा 1 से 5 तक के पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति वितरित की गई। इस मौके पर श्याम सुंदर कौशिक, पंकज स्वरूप एडवोकेट, रेवती रमन गोस्वामी, योगेश पहलवान, संतोष कौशिक, प्रधानाध्यापक संजय कुमार श्रीवास्तव, स्वेता उपाध्याय, नीलम अग्रवाल, रेनू, सपना, ज्योति, नेहा, सीटू, शिवा आदि थे।

Read More

Mediabharti