मथुरा

 मथुरा गउघाट स्थित गिर्राज जी की बगीची पर सोमवार सुबह 11 बजे यमुना रक्षक दल के पदाधिकारियों व यमुना भक्तों से मिलने के लिये सांसद जयन्त चैधरी पहुॅचे। जयन्त चैधरी के आते ही  गउघाट जो यमुना को लायेगा वही लोकसभा में जायेगा के नारे से गूॅज उठा। यमुना रक्षक दल के राष्टिय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास व अन्य यमुना भक्तों द्वारा  सांसद जयन्त चैधरी का माल्यार्पण व पटुका पहना कर स्वागत किया गया। उसके बाद उन्होने यमुना भक्तों के साथ गउघाट पर चल रहे सफाई कार्य का अवलोकन किया और चल रहे सफाई अभियान की प्रसंशा करते हुये उन्होने यमुना रक्षक दल के इस प्रयास को सराहा। संत जयकृष्ण दास द्वारा उनको यमुना की वर्तमान वास्तविक स्थिति से अवगत कराया गया और कहा कि यमुना ब्रज में आस्था का केन्द्रबिन्दु होने के साथ - साथ यहां पेयजल आपूर्ति व कृषि में सिंचाई का मुख्य साधन है परन्तु उसमें बह रहे विषैले जल के कारण आस्था को ठेस पहुॅचने के साथ-साथ कृषि व मानव स्वास्थ को हानि पहुॅच रही है। यमुना के विषैले जल के कारण ब्रज क्षेत्र में कैंसर जैसे सैकड़ो असाध्य रोग अपने पैर जमा चुके है। राष्टिय अध्यक्ष ने यह भी कहा कि यमुना भक्त अपना  मन बना चुके है कि अब वह उसी प्रत्याशी का चयन करेगें जो यमुना व ब्रज की विरासतों की रक्षा के लिये संकल्प बद्ध हो कार्य करेगा। यमुना रक्षक दल व सभी यमुना भक्त आपसे उम्मीद रखतें है कि आप यमुना व यहां की विरासतों की रक्षा के लिये कार्य करेगें साथ- साथ यमुना रक्षक दल आपसे अपील भी करता है कि यमुना हथिनी कुण्ड से मुक्त कराने, समानान्तर निर्माण व ब्रज की विरासतों की रक्षा के लिये आप कार्य करें। सांसद जयन्त चैधरी ने कहा कि यमुना ब्रज की पहचान है वो यहां के ब्रजवासियों, किसानों और ब्रज में आने वाले करोड़ो श्रद्धालुओं के लिये विशेष महत्व रखती है। हम यमुना की मुक्ति एवं शुद्धि के लिये प्रयत्नशील है एवं यमुना को शुद्ध कराने में हम अपनी सम्पूर्ण शक्ति लगा देगें। हमने यमुना का मुद्दा लोकसभा में भी कई बार उठाया है यमुना को मुक्त एवं शुद्ध कराने में हमें ब्रजवासियों के सहयोग की आवश्यकता है। उन्होने इस बात पर भी जोर दिया कि यमुना नदी के लिये राष्टिय प्राधिकरण बनाने की आवश्यकता है और  उस प्राधिकरण को जल बंटवारे का भी अधिकार होना चाहिये तभी यमुना की स्थिति बदल सकती है। हमें यमुना को भी गंगा की तरह महत्व देते हुये उसकी शुद्धता के लिये कार्य करना होगा इसके लिये हमें ब्रजवासियों के सहयोग की आवश्यकता है। यमुना रक्षक दल के राष्टिय उपाध्यक्ष राकेश यादव व राष्टिय सचिव अब्दुल जब्बार ने कहा कि ब्रज में पल- पल मरती कालिन्दी की दुर्दशा देख सभी ब्रजवासी आहत है और ब्रज मे अब ऐसे प्रतिनिधि की आवश्यकता है जो ब्रज की धरोहरों की रक्षा कर उसे सहेज कर रख सके यमुना का मुद्दा इन चुनावों मे सबसे से प्रमुख है और इसके  कार्य करने करने वाले प्रतितिधी चयनित हो लोकसभा में जाये। यमुना रक्षक दल के राष्टिय संगठन मंत्री रमेश सिसौदिया व राष्टिय तकनीकी सलाहकार डी.पी. चतुर्वेदी ने कहा कि यमुना का जल में अरबो वैक्टिरिया पनप रहे है यमुना जल पान व स्नान करना तो दूर छूने योग्य भी नहीं रहा है। यमुना के जल के कारण ब्रज के तटवर्ती इलाकों का भूमिगत जल व उसके दुष्प्राभावों के आंकड़े चैकाने वाले आज प्रत्येक ब्रजवासी वर्तमान स्थिति निजाद पाना चाहता है और इसके लिये ऐसा प्रतिनिधि का चयन कर उसे लोक सभा भेजना चाहता है जो इन समस्याओं का समाधान कर सके। ठस अवसर पर यमुना रक्षक दल के राष्टिय सचिव आर. पी सिंह, सोहन लाल आचार्य, नगर अध्यक्ष पंकज चतुर्वेदी, नगर उपाध्यक्ष महेन्द्र राजपूत, नगर महामंत्री शरद वर्मा नगर प्रभारी त्रिलोकी व्यास,  नगर सचिप डाॅ. सुनील अग्रवाल, हिन्दुजागरण मंच के जिलाध्यक्ष पंकज पंडित, पवन जी कटाई वाले, महन्त राधाचरण दास, एडवोकेट गंगे गुरू अनिल चतुर्वेदी, गोलू शर्मा, विवेक शर्मा, मदन व्यास, राजू पेन्टर, बब्बू पंडित, शरद व्यास, राकेश शर्मा, सत्या चचे,   भोला पंडित दुर्गी चाचा, आदि उपस्थित थे।  यमुना रक्षक दल आज से करेगा मतदाताओं को जागरूक विरक्त संत रमेश बाबा, गुरू शरणानन्द जी महाराज व संत विज्ञानाचार्य जी के सानिध्य मे यमुना रक्षक दल द्वारा घाटों पर सफाई कार्य निरन्तर जारी है। संदीप अग्रवाल द्वारा सोमवार को जेसीबी व टेक्टर चलवाये गये। मंगलवार 1 अप्रैल से यमुना रक्षक दल गांव- गांव जाके मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य करेगा। यमुना रक्षक दल द्वारा सभी ब्रजवासियों से अपील की जायेगी की वो ब्रजविरासतों की रक्षा व यमुना के लिये कार्य कर सके ऐसे प्रतिनिधी को चुन लोकसभा में भेजे। मतदाताओं को यमुना जल से होने वाले दुष्प्रभावों से अवगत करा उन्हे सचेत किया जायेगा। मंगलवार को यमुना रक्षक दल द्वारा अकबर पुर , तरौली, सेनवा, नौगांव आदि गांव में जाके लोगो को जागृत किया जायेगा।           

Read More

29 को कवि सम्मेलन, 30 को होगे सांस्कृतिक कार्यक्रम मथुरा। भारतीय संस्कृति व हिन्दू नव सम्बत्सर 2071 के आगमन पर नव वर्ष मेला समिति द्वारा दो दिवसीय मेले का आयोजन शहर के जुवली पार्क में किया जा रहा हैं। मेले में 29 मार्च को विशाल कवि सम्मेलन तथा 30 मार्च को विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा संास्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेगी। इसकी जानकारी देते हुए संमिति के अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष श्रीमती कमलेश अरोड़ा, महामंत्री प्रदीप अग्रवाल, व मीडिया प्रभारी रामदास पाठक व विजय शर्मा ने बताया कि हिन्दू समाज के लिए नवसम्बतसर का पर्व हिन्दु शास्त्रों के अनुसार वर्ष का शुभारंभ होता है वहीं इसी दिन से नवरात्रों का भी शुभारंभ होता हैं। मेले में समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मलित करते हुए बालक बालिकाओं, युवाओं एवं महिलाओं के लिए आयोजित कार्यक्रमों के अन्तर्गत निबन्ध, समाज ज्ञान, चित्रकला, मेंहदी भाषण सहित कुल 11 प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। मेले के मुख्य अतिथि विहिप के राष्ट्रीय उच्चधिकार समिति के मार्गदर्शक महन्त फूलडोल बिहारी महाराज होगे तथा विशिष्ट अतिथि मथुरा नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती मनीषा गुप्ता होगी। मेले के दूसरे दिन मुख्य अतिथि जगदगुरू शकराचार्य स्वामी राजराजेश्वरश्राम जी महाराज एवं विशिष्ट अतिथि स्वयं सेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डा0 दिनेश जी होगे। मेला समिति उपाध्यक्ष घनश्याम लोधी व श्रीमती कमलेश अरोड़ा ने बताया कि 29 मार्च को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा, जिसमें ख्याति प्राप्त कविगण भाग लेगे तथा कविताओं के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेगे। 30 मार्च को पुरस्कार वितरण एवं विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। मेले में खेल, झूला, ऊंट, घोड़ा सवारी, बच्चों के लिए रखे गये हैं इसके अलावा मेले में खानपान के स्टाल भी लगाये गये हैं। राजीव अग्रवाल ने बताया कि सम्पूर्ण मेला परिसर को भारतीय परम्परा ने अनुसार आकर्षण रूप प्रदान करने की तैयारी चल रही हैं। 

Read More

मथुरा। बसपा की बुधवार को हई रैली में एकजुट हुए ब्राह्मणों को देखकर इस बात का अनुमान लगाया जा सकता है कि इस बार वे पिछली दो बार से की गयी गलती को फिर से दोहरायेगें नहीं और ब्राह्मणों के लामबद्ध होकर विभिन्न संगठनों का समर्थन मिलने के बाद बसपा प्रत्याशी और अधिक मजबूती प्राप्त करते जा रहे हैं इसके कारण विपक्षी खेमे भी खलबली मच गयी है और अन्य प्रत्याशीयों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ देखी जा सकती हैं।

Read More

मथुरा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2014 के दृष्टिगत निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण अनुदेश 2014 के बिन्दु 5.10.6 में दिये गये निर्देशो के क्रम में अधिसूचना के दिनांक से निर्वाचन समाप्त होने तक मदिरा के उत्पादन, भण्डारण तथा वितरण के अनुवीक्षण एवं क्रियान्वयन हेतु जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल चैहान ने जिला आबकारी अधिकारी पवन कुमार को नोडल अधिकारी नामित किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला मजिस्ट्रेट विशाल चैहान ने नामित नोडल अधिकारी पवन कुमार जिला आबकारी अधिकारी मथुरा को निर्देशित किया है कि वे आबकारी से संबंधित दैनिक रिपोर्ट आयोग द्वारा निर्धारित प्रारूप पर प्रभारी अधिकारी (एम0सी0सी0) एवं सहायक रिटर्निग आफिसर के कार्यालय में प्रस्तुत करें।

Read More

मथुरा। लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2014 के दृष्टिगत कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 लखनऊ के निर्देशो के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी जिला मजिस्ट्रेट विशाल चैहान ने जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन अनुवीक्षण समिति (एम0सी0एम0सी0) गठन संबंधी पूर्व निर्गत आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण अनुदेश 2014 के 3.1.7 में दिये गये निर्देशों के क्रम में निम्नानुसार गठन किया है। इस समिति में जिला निर्वाचन अधिकारी मथुरा अध्यक्ष, सहायक रिटर्निंेग आफिसर 83 गोवर्धन सदस्य, एम0के0 शर्मा कार्यक्रम अधिकारी (प्रसार भारतीय) सदस्य, अनन्त स्वरूप देशभक्त वरिष्ठ पत्रकार एवं स्वतंत्र नागरिक सदस्य, तथा अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी मथुरा सदस्य/सचिव बनाया है। उक्त गठित समिति भारत निर्वाचन आयोग के दिये गये निर्देशानुसार लोक सभा समान्य निर्वाचन 2014 के दौरान पेड न्यूज के संबंध में निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण अनुदेश 2014 के 4.11.1 में दिये गये निर्देशानुसार कार्यवाही करेगे।

Read More

मथुरा। पिछले लोकसभा चुनावों में मुस्लिम अधिकारों के लिऐ जयन्त चैधरी से दो दो हाथ करने वाले वंचित समाज इंसाफ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 ए0 शेख इस बार रालोद कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी जयंत चैधरी के लिऐ मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में वोट मांग रहे हैं। डा0 शेख मुस्लिम समाज को यह भी बता रहे हैं कि जाटों की भांति इस बार जयंत मुसलमानों को आरक्षण का लाभ दिलायेंगे। वंचित समाज इंसाफ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 ए0 शेख मुस्लिम समाज को जयंत के पक्ष में करने में जुटे हैं उन्हीं के शब्दों में मथुरा संसदीय क्षेत्र में मुस्लिम मतों की संख्या ढाई लाख से अधिक है और पिछले चुनाव में उन्हें 25 हजार मत मिले थे इस बार जयंत को मिलने वाले मुस्लिम मतों का प्रतिशत अधिक रहेगा क्योंकि वर्ष 2009 के चुनाव में जयंत भाजपा गठबंधन प्रत्याशी थे और लोगों की मान्यता है कि भाजपा को मुस्लिम मत सामान्य तौर पर काफी कम मिलता है। इस बार जयंत कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी हैं मुस्लिम मतों पर कांग्रेस लोकतंत्र की स्थापना के साथ ही अधिकार जमाती रही है। फिलहाल वंचित समाज इंसाफ पार्टी संसदीय क्षेत्र की पांचों विधान सभा सीटों पर जंयत के पक्ष में प्रचार प्रसार कर डा शेख उनकी हवा बनाने में जुटे हैं कांग्रेस के लिये जयंत की जीत एक चुनौती है पिछले चुनावों में भाजपा गठबंधन प्रत्याशी के रूप में एक लाख अस्सी हजार मतों से जीत दर्ज करने वाले जयंत को इस बार कम मतों से जीत होती है तो वह कांग्रेस की पहचान और उसके नेताओं के लम्बे कुर्तों को सिमेटने वाले साबित होंगे।

Read More



Mediabharti