मथुरा

वृन्दावन : मथुरा जनपद के वृन्दावन से बहुजन समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्यासी योगेश दुवेव्दी एंव पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने वृन्दावन केसी घाट स्थित यमुना महारानी का दुग्धाभिषेक कर पूजन किया एवं चुनरी भेंट कर लोगो से जनसंपर्क किया।

Read More

आरती उतारते गणमान्य लोग राया। नवरात्रि के पावन पर्व पर 57 वाॅ श्री मनकामेश्वरी देवी मेला गणेश बाग में रविवार को शोभायात्रा के साथ शुभारम्भ हुआ। शोभायात्रा का शुभारम्भ थाना प्रभारी राजा सिंह व कृष्ण कान्त अग्रवाल ने पूजा अर्चना कर किया। शोभायात्रा में आकर्षक झाॅकियों एवं बैण्ड बाजों के साथ गणेश बाग से मथुरा रोड, कटरा बाजार, रेतिया बाजार, माॅट रोड, हाथरस रोड, होते हुए गणेश बाग पहुॅची। जिसमें जगह जगह पर पूजा अर्चना एवं आरती उतारी गई और मैया के जय जयकारों की गुंजायमान रही। मन्दिर के सेवायत मनोज नागर ने बताया नौ दिवसीय मेला में देा अप्रैल से महारास का आयोजन तथा 8  अप्रैल को रसिया दंगल भव्य आतिश बाजी का प्रदर्शन होगा। इस मौके पर पूर्व चैयरमैन सुभाष बाबू अग्रवाल,सुरेश चन्द्र गौड, पूर्व नगर पंचासत अध्यक्ष राकेश शर्मा,मा0 विजय शर्मा रामनिवास काका, लांगुरिया पंडित जी, बालस्वरूप अग्रवाल, पूरन सिंह गोधर, जवाहर सिंह, शिवचरन,प्रहलाद वर्मा, ललित मोहन गुप्ता, विनोद कुमार शर्मा, हाकिम सिंह, सुनील श्रीवास्तव, हरिमोहन शर्मा, अजय भट्ट, मुकेश अग्रवाल, ज्ञान सिंह वर्मा, सोहन वर्मा, शिवओम डागुर आदि गणमान्य लोग शोभायात्रा के साथ चल रहे थे।

Read More

राया। थाना क्षेत्र के गाॅव सूरज निवासी 31 वर्षीय एक युवक ने जमीन के विवाद से परेशान होकर रविवार की रात्रि को फाॅसी के फन्दे पर झूल कर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाॅबी उर्फ बलवीर पुत्र चरन सिंह को ग्राम पंचायत में पट्टे की जमीन से कास्तकारी कर अपना जीवन यापन कर अपने परिवार का पालन पोषड कर रहा था। और उस पट्टे की जमीन पर कुछ विवाद उपजिलाधिकारी न्यायालय में चल रहा था। शनिवार को तारीख के समय बाॅबी उर्फ बलवीर की जमीन के ऊपर किसी से नोंक झोंक हुई थी। पीडित मानसिक रूप से इतना परेशान था कि बीती रात्रि अपने घर कमरे के अन्दर लगे हुए पंखे से तार का फदा बनाकर फाॅसी का फंदा आत्महत्या कर ली। मृतक की जेब से निकला सुसाइड नोट जिसमें मृतक ले लिखा कि मैं वर्तमान कपूर के प्रधान राजू व उसके पिता की वजह से आत्महत्या कर रहा हूॅ। ये मुझे काफी परेशान कर धमकियाॅ दिया करते थे। मृतक ने अपने पीछे 11 वर्षीय पुत्री व मासूम दो पुत्र व पत्नी को पीछे छोडा है। पत्नी वबच्चों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही राया थाना प्रभारी राजा सिंह मय फोर्स के घटना स्थल पर पहुॅच गये। शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम गृह भेजा है। वहीं बलवीर की आत्महत्या पर कई सवालियाॅ निशान खडे दिखाई दे रहे है। क्षेत्रीय लोगो में तरह तरह की चर्चायें है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Read More

कस्बे के वेदराम शर्मा, चै0 वीरेन्द्र सिंह, चै0 श्यामवीर सिंह एवं अरविन्द अग्रवाल की निर्वाचित होने वाले सांसद को लेकर राय राया। अप्रैल में होन जा रेह चुनावी महासंग्राम को लेकर राया की जनता ने कमर कस ली है। मंहंगाई और भ्रष्टाचारी से तृस्त जनता के लिए इस बार के चुनाव काफी अहम माने जा रहे है। सत्ता की चाबी फिर से जनता के हाथों में आ गई है। अब बारी है एसे प्रत्याशी को चुनने की जो जनता की उम्मीदों पर खरा उतर सके। चुनावी तैयारियों के साथ ही मतदाता प्रत्याशी चुनने की तैयारी में जुट गये है। साथ ही प्रत्याशी पार्टियों की नीतियों और ऐजेंटों पर भी मतदाता की निगाह है। जनता इस  बार ऐसा सांसद चाहती है जो जनता को वायदों और घोषणाओं के मकड जाल से निकाला जा सके। हमें ऐसा सांसद होना चाहिए कि हमारे क्षेत्र का विकास कर सके। जब पंजाब केसरी ने बात की तो उन्होनें जाति धर्म के समीकरणों को पैर रखकर विकास के मुद्दों पर ही अपना सांसद चुनने का फैसला सुनाया। वेदराम शर्मा ने बताया है कि हम लोग सांसद इसलिए चुनतंे है कि जो क्षेत्र का ही नहीं बल्कि पूरे देष के विकास में अपनी भूमिका निभाये। हमें सांसद चुनते समय स्थानीय समस्याओं की तरफ तो देखना ही है। लेकिन देश के जुडे मुद्दांे को भी नहीं भुलाना है। इसलिए इस बार ऐसे सांसद को चुनने की बारी है जो स्थानीय स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर की समस्याओं पर हमारा प्रतिनिधित्व करें। चै0 वीरेन्द्र सिंह ने बताया है कि अब तक जो भी जनप्रतिधि बना है उसने किसानों को छला है। किसानों की समस्याओं की सीडी बनाकर कई नेता राजनीति की बुलन्दियों पर पहुॅच गया। लेकिन किसानों की स्थिति आज भी जैसी की तैसी है ना ही उसकी समस्या कम हुई है और नहीं उसकी बेकदरी में कमी हई है। इसबार हमें इस तरह का सांसद चाहिए जो किसानांे की समस्या को दूर करने के प्रति गम्भीर हो। चै0 श्यामवीर सिंह ने बताया है सांसद ऐसा चाहिए जो दशकों से उपेक्षित और देश का पेट भरने वाले किसान की हालत सुधार सके। किसान के लिए न सिंचाई की सुविधा है और न ही मौसम की मार से बचने का कोई उपाय है। जहाॅ खडी फसल को बेरहम मौसम उजाड देता है, वहीं शासन व प्रशासन की उपेक्षा उसे पनपने नहीं देती है। इस बार हमें ऐसा सांसद चाहिए जो क्षेत्र का विकास तो कराए लेकिन किसानों की बात भी सुने। अरविन्द अग्रवाल का कहना है कि चुनावों का सियासी बिगुल बज चुका है हमें ऐसा संासद चाहिए जो शिक्षित हो एवं राया क्षेत्र का विकास कर सके। उसके साथ साथ जनता के बीच रहकर उनकी समस्याआंे का निवारण कर सके। हम किसी भी पार्टी का समर्थन नहीं करते हमें ऐसा सांसद चाहिए जो आम आदमी की तरह हमारी समस्याएं सुन सके। और इसका निस्तारण भी कर सके। इस बार हम झूठे वादों के झाॅसों से बाहर निकलना चाहते है।

Read More

राया। कस्बा के सादाबाद रोड स्थित सपा नगर उपाध्यक्ष विजय शर्मा के आवास पर सपा कार्यकर्ताओं ने सपा के बैनर तले असीम यादव के एमएलसी बनने पर हर्ष व्यक्त कर एक दूसरे को मिठाई बाॅटी। वहीं सपा नगर अध्यक्ष कोमल सिंह चित्तौरिया ने मथुरा से सपा के लोकसभा प्रत्याशी ठा0 चन्दन सिंह को उसी तरीके से वोट देने का क्षेत्रीय लोगों से आहवान किया। इस मौके पर सभी सपा कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर उ0प्र सरकार की उपलब्धियों घर घर जाकर बताना होगा। इस मौके पर सपा नेता पूरन सिंह गोधर, श्याम मोहन वर्मा, अब्दुल कदीर कुरैशी, युवा जिला उपाध्यक्ष योगेश वाष्णेय, फूल सिंह निशाद, नरेश भट्ट, आदि सपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बाॅट हर्ष व्यक्त किया।

Read More

मथुरा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी विशाल चैहान के नेतृत्व में जनपद में मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत चलाये जा रहे, जागो मतदाता जागो, मेरा वोट मेरा हक, के कार्यक्रम स्वीप कमेटी व्दारा नागरिकों एवं मतदाताओं को मतदान करने के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से समयबद्ध कार्यक्रम चलाया जा रहा है। स्वीप प्रभारी एवं मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती दुर्गाशक्ति नागपाल द्वारा अपनी देखरेख में चलाये जा रहे इस स्वीप कार्यक्रम को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से अपनी देखरेख में चलवाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक संख्या में ग्रामीण तथा शहरी मतदाता जागरूक होकर अपने मत का प्रयोग 24 अपेे्रल 2014 को मतदान वाले दिन आवश्यक रूप से करें। श्रीमती दुर्गाशक्ति नागपाल व्दारा बताया गया कि हाल में ही 18 वर्ष पूर्ण कर पहली बार मतदाता सूची में शामिल हुए युवाओं में मतदान के प्रति स्वीप कार्यक्रमों से जागरूकता लायी जा रही है जिसके लिए एक स्वीप कार्यक्रम 09 मार्च से 23 अपै्रल तक लगातार जनपद के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रो में चलाकर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने तथा मतदान के प्रति जागरूक कर मतदान वाले दिन सारे कार्य छोडकर अपने मत का प्रयोग आवश्यक रूप से करने के लिए पे्ररित किया जा रहा है। नगर मजिस्ट्रेट डा0 राजेश कुमार प्रभापति तथा स्वीप समन्वयक डा0 प्रतिमा गुप्ता ने बताया कि जनपद के समस्त मतदाताओं को मतदान वाले दिन 24 अपै्रल केा अपने मत का प्रयोग करने के लिए ग्राम, ब्लाक, तहसील व जनपद के हर शहरी क्षेत्र में जागरूकता टोलिया जा जाकर नुक्कड नाटको, सांस्कृतिक कार्यक्रमो लोकगीत एवं लोक गायान के माध्यम से प्रत्येक मतदाता तक जाकर मत का महत्व समझाते हुए उन्हे मतदान करने के लिए समझाया जा रहा है जिससे कि 24 अपै्रल 2014 को 80 प्रतिशत से लेकर शतप्रतिशत मतदान जनपद में सुनिश्चित हो सके। नगर मजिस्ट्रेट डा0 राजेश कुमार प्रभापति तथा स्वीप समन्वयक डा0 प्रतिमा गुप्ता ने बताया कि स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत 01 अपै्रल को मथुरा, फरह तथा गोवर्धन, 02 अपै्रल को मांट व नौहझील, 03 अपै्रल को बल्देव व राया, तथा 04 अपै्रल को ब्लाक छाता, चैमुहा, नन्दगांव में उप जिलाधिकारियों की देखरेख में मतदाता जागरूकता रैलियों का आयोजन होगा इस प्रकार यह स्वीप कार्यक्रम मतदान से एक दिन पूर्व 23 अपै्रल तक लगातार विभिन्न चरणों में विभिन्न स्थानो पर आयोजित होता रहेगा, जिससे अधिक से अधिक संख्या में मतदाता अपने मत का प्रयोग मतदान वाले दिन करें।

Read More



Mediabharti