मथुरा

मथुरा। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री चै0 अजित सिंह के आवास पर त्रिलोक त्यागी अपने हजारों समर्थकों के साथ रालोद में शामिल हो गए। इस मौके पर रालोद अध्यक्ष चै0 अजित सिंह तथा रालोद महासचिव एवं लोकसभा सांसद जयन्त चैधरी भी उपस्थित थे। श्री त्यागी पूर्व में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव थे। सपा की जनविरोधी नीतियों के चलते उन्होंने रालोद से जुड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा है कि सपा सरकार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ अन्याय कर रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अब तक गन्ने का बकाया भुगतान नहीं किया गया है। यहां से 85 प्रतिशत राजस्व का अर्जन होता है लेकिन इसके विकास पर 15 से 17 प्रतिशत ही धन खर्च किया जाता है। जितना धन पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर खर्च किया जाता है उतना मध्य उत्तर प्रदेश के एक-एक जिले पर खर्च किया जाता है। सपा मुखिया अपने भाईयों और कुछ लोगों के प्रभाव में आ चुके हैं। सपा अब अपराधियों की पार्टी बन गई है तथा अच्छे लोगों की उपेक्षा की जा रही है। त्रिलोक त्यागी के नेतृत्व में सपा के उत्तर प्रदेश के महामंत्री सुधाकर त्यागी, खेकड़ा ब्लाॅक प्रमुख आशाराम त्यागी, चै0 अनूप सिंह, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अमित त्यागी, गाजियाबाद जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रामशरण शर्मा, जाकिर चैधरी डबारसी, गाजियाबाद के जिला उपाध्यक्ष ओडी त्यागी, मो0 कदीर प्रधान पिपलैड़ा, पवन शर्मा, विजेन्द्र यादव, जितेन्द्र त्यागी, लुकमान चैधरी मसूरी, नजरियाब प्रधान तथा आबिद प्रधान आदि पदाधिकारियों समेत हजारों समर्थक रालोद में शामिल हुए।

Read More

मथुरा। जनपद के भाजपा प्रत्याशी हेमामालिनी ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम की अनुसार चैधरी चरण सिंह कि कर्मभूमि बलदेव, गोकुल में शानदार आगाज किया, इस जनसम्पर्क अभियान में प्रमोद बीकानेरी संजय दीक्षित डा0 डी0पी0 गोयल अजय पोइया रविकांत गर्ग प्रणत पाल सिंह प्रभात चैधरी सतपाल चैधरी अनिल चैधरी पवन हिंडोल राजेश सिंह शैलेश डिक्सी नत्थीलाल मंजू नन्द किशोर कैलाश पल सोनू दिनेश नामवाल उमेश राजू सत्तो चतुर्भुज चंचल बीकानेरी कमलेश गीता पायल मिथलेश शर्मा सुशील ध्रूव सिंह अभिषेक आनंद अंकित बंसल तारकनाथ पाण्डेय, मुरारी लाल अग्रवाल, सुरेश भरद्वाज, नारायण पाण्डेय सालिग्राम चैधरी, नरेंद्र गोयल अनिल सैनी, दिनेश मोदी, डोरीलाल हरिकेश पप्पू मैडम मधुकर लक्ष्मीकांत सुरेश अनिल सोनी राजेश पाण्डेय अजय सिकरवार, योगी तिवारी मूलचंद देवीसिंह मदन मोहन पाण्डेय दिनेश नागेन्द्र सर्वात अजय सिकरवार आदि शामिल रहे। स्वागत नरहौली, गोकुल बैराज गोकुल बसस्टैंड गोकुल रतनचैक रमणरेती महावन चैरासी खंबा श्री कृष्णमहल महावन महावन थाना पतलोनी हथकौली दाऊजी कैलाश रोड बिरौली रोड आंगई जादोपुर बरौली कछनौ फतेहपुरा आदि क्षेत्रों में हुआ औश्र श्री मालिनी ने जनसम्र्पक कर जनता से वोट माॅगें।

Read More

मथुरा। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ठा0 चन्दन सिंह का प्रचार कारवां निरन्तर गति पकड़ता जा रहा हैं। कार्यकर्ता घर घर जाकर मतदाताओं को सपा के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। सपा प्रत्याशी के पुत्र अजीत प्रगताप सिंह व अनुरूद्व प्रताप सिंह ने जमुनापार, लक्ष्मी नगर, माता गली, पैठ वाली गली, दाऊजी रोड क्षेत्र में अपने पिता के लिए जनता से समर्थन माॅगा, सपा नेताओं ने कहा कि मथुरा में वाहरी व स्थानीय प्रत्याशी की लड़ाई है पाॅच वर्षो से जनपद की स्थिति किसी से छिपी नहीं है, रालोद सांसद केवल अपना भला करने में लगें रहें, वह फिर नया मुखौटा लगाकर कांग्रेंस की आड़ में जनता को छलनें आये हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने वम्बई से एक्सर्पोट कर फिल्म स्टार हेमा मालिनी को मैदान में उतारा है एक को आप पिछलें पाॅच वर्ष खोजते खोजतेे थक चुके हैं। अगर आपने पुनः गलती की तो इसवार अपने प्रतिनिधि को दिल्ली की जगह आपकों मुम्बई की खाक छाननी पडेगी। जनसम्पर्क में नगर अध्यक्ष मौं0 सईद, दीपक गुप्ता, ओम बिहाररी उपाध्याय, संजय जैन, ठाकुर सीवी सिंह, मनोज शर्मा, संजय सिसोदिया, सुरेश चैधरी, अरूण दीक्षित, रवि यादव, नईम खान, किशोरी श्याम, डाॅ. चन्द्रपाल सिंह, नितेश भारद्वाज आदि थे।

Read More

गोवर्धन के कई गांवों में मिला जीत का आर्शीवाद मथुरा। सांसद जयत चैधरी ने गोवर्धन विकास खण्ड के ग्राम सकरवा, मलसराय, देवसेरस, दौलतपुर, मुडसेरस, जानंू, महरोली, आदि ग्रामों में जनसंम्पर्क व सभायें की और कहा कि उन्होंने गंगा जमुनी तहजीब को आगे बढाने का काम किया है और आगे भी करता रहूॅंगा। भाई से भाई को लडाने से परिवार विखरता है समाज कमजोर होता है। रालोद कांग्रेस गठाबंधन प्रत्याशी सांसद जयंत चैधरी का राजस्थान की सीमा से लगे गांवों में जोरदार स्वागत किया गया, गा्रामीणों ने सांसद द्वारा कराये गये विकास कार्याें के प्रति संतोष व्यक्त किया और आशा जताई कि सांसद इसी प्रकार विकास कार्याें केा आने वाले समय में पूरा करायेंगे। चुनावी जनसभाओं में जयंत चैधरी ने कहा कि लोकदल के अलावा किसान मजदूरों के हितो की लडाई लडने वाला और कोई दल नहीं है। रालोद ने हमेशा समाज को जोडने का काम किया है। लडाना आसान है लेकिन जोडना मुश्किल है। समाज के संगठित होने से ही देश मजबूत होता है उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों के हितों का भी सदैव ध्यान रखा है और आने वाले समय में अल्पसंख्यकों को लाभान्वित करने की योजना लायी जायेंगी। श्री चैधरी ने कहा कि आपस में लोगों को बांटने वाले विकास की बात करें यह संभव नहीं है। जिला पंचायत अध्यक्ष चैधरी अनूप सिंह, योगेश नौहवार, पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक चैधरी जिला पंचायत सदस्य मेधश्याम ने कहा कि गठबंधन प्रत्याशी ने पिछले कार्यकाल में मथुरा वासियों के लिये बहुत कुछ किया है और आगे भी राष्ट्रीय मुददों के साथ साथ जनपद के विकास की योजनाऐं है आने वाली 24 अप्रेल को उनके पक्ष में मतदान कर इन योजनाओं को साकार करने के लिये जयंत चैधरी को पुन संसद में भेजें। सांसद और अन्य रालोद नेेताओं का हुब्बलाल, जस्सू, असरू, अजमल प्रधान, मौ शरीफ कुरैशी नब्बू, दीनू, फजरू शरीफ जाकिर प्रधान सुभान ठा0 चूरा सिंह, देवला सिंह, रोहताश मुकदम रामपाल हरीसिंह पहलवान अमरसिंह नेताजी आदि ने स्वागत किया। श्री चैधरी के साथ रामरसपाल पौनियां, डा0 यूनिस कुरैशी यदुवीर सिंह सिसौदिया, सुरेश भगत सुशील गौतम आदि मौजूद थे। इससे पूर्व श्री चैधरी ने दानघाटी मन्दिर पहुंच कर गिरिराज जी की पूजा अर्चना की।  

Read More

वृन्दावन। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के रहने वाले अभिनन्दन पाठक को देखकर कोई भी भ्रमित है सकता है कि यह व्यक्ति नरेन्द्र मोदी ही है। इस बात की पुष्टि उस समय हुई जब अभिनन्दन पाठक गुजरात के मुख्यमंत्री व भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी का स्वरूप बना कर ब्रज के आराध्य ठा0 बाँकेबिहारी मन्दिर परिसर में पहुँचे। इस अवसर पर उनके साथ फोटो खिंचवाने की होड़ लग गयी। मन्दिर दर्शन करने नगर के बाहर से आये श्रद्वालुओं के साथ ही भाजपा के पदाधिकारियो में भी नरेन्द्र मोदी के हमशक्ल के साथ फोटो खिंचवाने की होड़ लग गयी। मन्दिर दर्शन के उपरान्त पत्रकारो से मुखातिब होते हुए नरेन्द्र मोदी के हमशक्ल अभिनन्दन पाठक ने बताया कि वे इसे अपना स© सौभाग्य समझते हैं कि उनकी शक्ल नरन्द्र मोदी से मिलती है। उन्होंने कहा कि जब से नरेन्द्र मोदी को भाजपा ने अपनी और से प्रधानमंत्री पद का दावेदार घोषित किया है, तभी से वे देश भर में कोने-कोने में जाकर नरन्ेद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनाने हेतु भाजपा का प्रचार कर रहे हैं।  उन्होंने बताया कि यह मेरा दुर्भाग्य है कि मैं आज तक नरेन्द्र मोदी से नहीं मिला हूँ, लेकिन उम्मीद है कि जब उनका मिशन पूरा हो जायेगा। और वे देश के प्रधानमंत्री बन जायेंगे तो वे मुझसे अवश्य मिलेंगे।  

Read More

मथुरा : भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी हेमा मालिनी के मथुरा आगमन पर लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। मथुरा की जनता ने उनका भव्य स्वागत किया। मथुरा लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी हेमा मालिनी ने अपने पहली बार गिरिराज धाम गोवर्धन आगमन पर पत्रकारों के समक्ष अपने विचार व्यक्त किए।

Read More



Mediabharti