मथुरा

मां लक्ष्मी को कमल प्रिय है। इसके अलावा कई ऐसे भी पौधे प्रिय हैं जिन्हें लगाने से घर में बरकत आने लगती है। कमल: कमल का फूल प्रतीक होता शुद्धता, नैतिक ताकत। इसे घर के एंट्रेंस में लगाना चाहिए। यह घर में सकारात्मक वातावरण लाता है। ऐसा भी कहा जाता है कि यह घर में ज्ञान या आत्मज्ञान का वातावरण फैलाता है। मनी प्लांट: मनी प्लांट प्रतीक है आर्थिक सुख समृद्धि का। इसे घर में लगाने से घर की मुखिया के आय में वृद्धि होती है। इसे लगाने की सबसे अच्छी जगह है ऑफिस। अगर आप इसे घर में लगाने की सोच रहे हैं तो आप इसे घर के लिविंग रुम में लगा सकते हैं। लिली का पौधा: लिली का पौधा घर में लगाना का काफी अच्छा होता है। यह पौधा घर के लोगों में खुशियां, सौहार्द बढ़ाता है। लिलि के पौधे की खासियत है कि इस लगाने से घर के लोग पहले की तुलना में काफी शांत हो जाते हैं। इसलिए इस पौधे को अपने घर के लिविंग रुम या फिर मेडिटेशन वाले कमरे में लगाना चाहिए। चाइनीस फ्लावर: चाइनीस फ्लावर नई आशा और नई शुरुआत का प्रतीक है। इसके पौधे को घर पर लगाने से घर में खुशियां आती हैं। यही नहीं जिन पति-पत्नी में घर में लड़ाई होती है उन्हें खासतौर पर अपने घर में चाइनीस फ्लावर लगाने चाहिए। इस पौधे को आप घर के लिविंग रुम या फिर डाइनिंग रुम में लगाना चाहिए। जेड प्लांट: जेड प्लांट एक मीडियम साइज का कैकटस प्लांट है। इसके बारे में कहा जाता है कि इसे ऑफिस में लगाने से पैसा आता है और आपकी सुख-समृद्धि मे वृद्धि होती है। दरवाजे के पास इसे एंट्रेंस में लगाना चाहिए। इसे लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि यह प्लांट 1 मीटर से ज्यादा नहीं बढ़ना चाहिए। इस बात का भी ध्यान रखें कि इसमें ज्यादा पानी न डालें।         साभार-khaskhabar.com  

Read More

साल 2008 में ‘रब ने बना दी जोड़ी’ में अभिनेता शाहरुख खान के साथ करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का कहना है कि सुपरस्टार शाहरुख के साथ उनका रिश्ता कुछ खास है क्योंकि वह उनके पहले हीरो रहे हैं। ‘जब तक है जान’ में साथ नजर आने वाली अनुष्का और शाहरुख की जोड़ी अब इम्तियाज अली की फिल्म ‘दि रिंग’ में नजर आने वाली है। आईएएनएस के साथ बातचीत में अनुष्का ने ‘किंग खान’ से अपने खास रिश्ते को साझा किया। अनुष्का ने कहा, ‘यह हमारी साथ में तीसरी फिल्म है। मेरा उनके साथ एक खास समीकरण है। मैं शाहरुख के साथ बहुत सहज महसूस करती हूं। इम्तियाज उन लोगों में हैं जिनके साथ मैं हमेशा से काम करना चाहती थी। इम्तियाज की फिल्म ‘जब वी मेट’ देखकर मैं एक अभिनेत्री बनी। इसके निर्देशक के साथ काम करना एक सुखद अनुभव है।’ अभिनय के साथ-साथ इन दिनों अनुष्का शर्मा बतौर निर्माता भी बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकी हैं। उनके द्वारा निर्मित और अभिनीत फिल्म एन.एच.10 ने बॉक्स ऑफिस पर न सिर्फ सफलता प्राप्त की थी, बल्कि इसे बॉलीवुड ने बहुत ही सराहा था। दर्शकों के साथ-साथ इस फिल्म के निर्माण के लिए फिल्म समीक्षकों ने भी अनुष्का की तारीफ की थी। इन दिनों अनुष्का फिल्म ‘फिल्लौरी’ का निर्माण भी कर रही हैं। इसके बारे में अभिनेत्री ने कहा कि फिल्मों में पैसा निवेश करना एक बड़ा जोखिम है। यह मुश्किल है। यह बड़ा जोखिम है। आपको समझना होगा कि यह पैसा बनाने की चीज नहीं है, खास तौर से जब आप नए निर्माता हों। लेकिन, फिल्म में अगर एक्टर आप (निर्माता) ही हैं तो इससे सहूलियत होती है। आप ज्यादा पैसे नहीं लेते। आपको पैसे बचाने के तरीके खोजने होंगे, जिससे प्रोजेक्ट प्रभावित नहीं हो। फिल्लौरी का निर्देशन नवोदित अंशाई लाल कर रहे हैं। इसमें अनुष्का शर्मा और दिलजीत दोसांझ प्रमुख भूमिकाओं में हैं।           साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई । भारतीय चयनकर्ताओं ने मुख्य चयनकर्ता पूर्व विकेटकीपर एमएसके प्रसाद की अगुवाई में बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ नौ नवंबर से शुरू होने जा रही पांच मैच की सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट के लिए 15 सदस्यीय टीम का चयन किया। इसी वर्ष टी20 और वनडे में अंतरराष्ट्रीय करिअर शुरू करने वाले ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। ओपनर लोकेश राहुल, शिखर धवन व रोहित शर्मा को चोटिल होने की वजह से टीम में जगह नहीं मिली।   टीम : विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, गौतम गंभीर, अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, करुण नायर, रिद्धिमान साहा, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, अमित मिश्रा, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जयंत यादव।            साभार-khaskhabar.com  

Read More

लखनऊ । समाजवादी परिवार की कलह खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। गौरतलब है कि कल से यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और चाचा शिवपाल में तनातनी चल रही है। कल 3 नवंबर से अखिलेश यादव अपनी रथ यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। इस रथ यात्रा में अखिलेश खुद तय कर रहे हैं कि उनकी रथ यात्रा में कौन-कौन से नेता कब-कब शामिल होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार अखिलेश की इस रथ यात्रा में चाचा शिवपाल और उनके समर्थक मंत्री शामिल नहीं होगे। वहीं रथ यात्रा के पोस्टरों से भी शिवपाल की तस्वीर भी शामिल नहीं की गई है।    वहीं अखिलेश अपनी यात्रा में किस किस को बुलाएंगे, इसकी जानकारी भी शिवपाल को सूचित किए बगैर सीधे नेताओं को दी जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अखिलेश यादव इस यात्रा में पार्टी से निकाले गए अखिलेश समर्थक मंत्री, नेता और एमएलसी भी शामिल होंगे। कल शिवपाल ने पार्टी ऑफिस में अपने समर्थकों, मंत्रियों और बर्खास्त मंत्रियों के साथ अहम बैठक की। इस बैठक में यह फैसला किया गया कि शिवपाल और उनके समर्थक मंत्री अखिलेश की इस रथ यात्रा में शामिल नहीं होंगे, बल्कि वे सपा के रजत जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। गौरतलब है कि 5 नवंबर को समाजवादी पार्टी का रजत जयंती समारोह है। समाजवादी पार्टी की रजत जयंती के लिए खास तैयारियां की गई हैं। इस कार्यक्रम में आने वाले वीवीआईपी के लिए खास इंतजाम के निर्देश दिए गए हैं।             साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । सीमा पर सुरक्षा को लेकर पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज एक हाईलेवल मीटिंग बुलाई। मीटिंग में गृहमंत्री राजनाथ सिंह, एनएसए अजीत डोभाल और रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर भी मौजूद थे। इस मीटिंग में सीमा सुरक्षा के जुडे हालात की समीक्षा की गई। साथ ही आतंकियों की घुसपैठ को रोकने और पाक को करारा जवाब देने की रणनीति पर भी विचार किया गया। गौरतलब है कि उरी हमले के बाद भारत की ओर से पीओके में स्थित आतंकियों के लॉन्च पैड्स पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी। इसके बाद से पाक की ओर से लगतार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। इस गोलीबारी में सीमा से सटे गांवों में कई आम नागरिकों की जान जा चुकी है।    गौरतलब है कि मंगलवार को भी पाक की ओर भारी गोलाबारी भी की गई। इस गोलीबारी में पांच महिलाओं सहित 8 नागरिकों की मौत हो गई। वहीं कश्मीर घाटी मेंं हिंसा और तनाव के कारण बंद स्कूलों और घाटी में अलगाववादियों द्वारा स्कूलों को पहुंचाए जा रहे नुकसान के बारे में भी मोदी सरकार चिंतित है। गोलीबारी के कारण लोग गांव छोडने पर मजबूर हो रहे हैं। पाकिस्तान खुद सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है और दोष भारत पर मढ रहा है। सीजफायर तोडने को लेकर मंगलवार को पाकिस्तान ने भारतीय उप उच्चायुक्त को तलब किया और विरोध दर्ज कराया। ज्ञातव्य है कि एक सप्ताह में भारतीय उप उच्चायुक्त को चौथी बार तलब किया गया है।                साभार-khaskhabar.com  

Read More

श्रीनगर। सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर उल्लंघन का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पाकिस्तान की तरफ से मंगलवार को कई जगहों पर गोलीबारी के साथ-साथ मोर्टार भी दागे गए। रामगढ़ के सांबा सेक्टर में भारी गोले भी दागे गए, जिसमें तीन नागरिकों के घायल होने की खबर है। इस गोलीबारी में 19 साल की एक लडक़ी की मौत हो गई है। बीएसएफ फायरिंग का कड़ा जवाब दे रही है। इंटरनेशनल बॉर्ड के पास सुबह 6:30 बजे से फायरिंग शुरू हो गई थी। अरनिया में पाकिस्तान की ओर से फायरिंग में 4 लोग घायल हो गए हैं। उधर, पाकिस्तान ने सीमा पर और ज्यादा सैनिकों और हथियारों की तैनाती की है।   उधर, कलाल के नौसेरा सेक्टर में सुबर 5:30 बजे के बाद सीजफायर का उल्लघन किया गयाष सीमापार से यहां मोर्टार फेंके गए। हालांकि यहां किसी नुकसान की खबर नहीं है। रिपोट्र्स के मुताबिक, बांदीपोरा में भी सिक्योरिटी फोर्सेज और संदिग्ध आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है।   पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा और लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पर जम्मू-कश्मीर के रामगढ़, अरनिया और नौशेरा सेक्टरों में मोर्टार और गोलियां दागीं। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, इस गोलीबारी में सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में 19 साल की एक लडक़ी की मौत हो गई। अरनिया में इस गोलीबारी में तीन भारतीय नागरिक घायल हो गए।   पाकिस्तान ने तैनात किए और सैनिक   चैनल टाइम्स नाउ की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया कि पाकिस्तान सीमा पर अपनी ताकत बढ़ा रहा है। उसने और ज्यादा सैनिकों की तैनाती कर दी है। सैनिकों के अलावा हेलिकॉप्टरों और कई भारी हथियारों की भी तैनाती की गई है जिनमें यूबीजीएल (अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) शामिल हैं। जवाबी फायरिंग में जवानों के घायल होने के मद्देनजर पाकिस्तान ने कई मेडिकल यूनिट्स की तैनाती भी की है।   60 से अधिक बार सीजफायर उल्लंघन   इससे पहले सोमवार को भी पाकिस्तान की गोलाबारी में दो लोगों की मौत हो गई थी। सोमवार सुबह जम्मू-कश्मीर के मैढर के बालाकोट और मनकोट इलाके में सीजफायर का उल्लंघन किया गया था। पाक्सितानी सैनिकों ने मोर्टार के गोले और स्वचालित हथियार हमारी पोस्ट्स और सिविलियन एरिया में फेंके थे। राजौरी सेक्टर में भी फायरिंग की खबरें आई थीं। मैढर के बालाकोट में भी फायरिंग के दौरान भारतीय सेना के दो जवान घायल हो गए थे। फायरिंग में एक महिला की मौत भी हुई थी।   भारत की तरफ से किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से पाकिस्तान एलओसी और इंटरनेशनल बॉर्डर पर 60 से अधिक बार संघर्षविराम का उल्लंघन कर चुका है। पाकिस्तानी गोलाबारी में अब तक सुरक्षा बलों के आठ जवानों सहित 13 लोगों की जान गई है और 40 से अधिक घायल हुए हैं।साभार-khaskhabar.com

Read More



Mediabharti