मथुरा

नई दिल्ली । होंडा ने 2016 के त्योहारी सीजन में पहली बार 10 लाख की खुदरा बिक्री का आंकड़ा पार करते हुए नया रिकॉर्ड कायम किया है। अकेले धनतेरस के दिन 2.6 लाख लोगों ने होंडा दोपहिया वाहन खरीदे।   इस मौके पर होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्रा. लिमिटेड के अध्यक्ष एवं सीईओ कीटा मुरामात्सू ने कहा, ‘‘त्योहारों के पिछले दो महीनों में हमारे उपभोक्ताओं की सूची में 10 लाख से अधिक नए उपभोक्ता जुड़ गए हैं। रोचक तथ्य यह है कि अकेले धनतेरस के दिन हमारे 2.6 लाख नए उपभोक्ता बने।’’   उपभोक्ताओं की मांग के मद्देनजर त्योहारों के दौरान न केवल शहरी बाजारों में बल्कि अद्र्ध शहरी एवं ग्रामीण बाजारों में भी स्कूटरों का बोलबाला रहा। त्योहारों में एक्टिवा की बिक्री 7 लाख पहुंच गई। इसके बाद भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली 125 सीसी मोटरसाइकल सीबी शाईन (2 लाख रीटेल) की बिक्री दूसरे स्थान पर रही।    होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्रा. लिमिटेड में सेल्स एंड मार्केटिंग के सीनियर वाइस प्रेजीडेन्ट यदविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा, ‘‘त्योहारों में होंडा की रीटेल बिक्री 12.5 लाख वाहन के आंकड़े को पार करते हुए 25 फीसदी बढ़ी।’’   होंडा ने भारत में मात्र 7 महीने में सबसे तेजी से 30 लाख वाहन की बिक्री (33,01,297 यूनिट) का आंकड़ा पार किया है।    होंडा के ऑटोमेटिक स्कूटरों की बिक्री पहली बार 20 लाख के आंकड़े को पार कर गई। 26 फीसदी विकास के साथ 21,01,168 वाहन बिके।   ऑटोमेटिक स्कूटरों की बिक्री लगातार चौथे महीने 3 लाख के आंकड़े को पार कर गई है (3,02,946 वाहन) जबकि अक्टूबर 2016 में घरेलू बाजार में कुल 1,67,542 मोटरसाइकिल की बिक्री हुई। निर्यात की बात करें तो मौजूदा वित्तीय वर्ष में लगातार पांचवें महीने यह आंकड़ा 20,000 को पार कर रहा है। 29 फीसदी की वृद्धि के साथ 21,879 वाहन का निर्यात किया गया है।            साभार-khaskhabar.com  

Read More

लंदन । इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन ने अपनी टीम को भारत के खिलाफ होने वाली आगामी पांच मैचों की टेस्ट श्रंखला में क्रिकेट के हर प्रारूप में करियर के सर्वश्रेष्ठ दौर से गुजर रहे भारतीय कप्तान विराट कोहली से बचकर रहने की चेतावनी दी है। पहला टेस्ट नौ नवंबर से नए केंद्र राजकोट में खेला जाएगा। विश्व के तीन शीर्ष बल्लेबाजों में शुमार कोहली की तुलना अक्सर इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जोए रूट के साथ की जाती रही है और पीटरसन का मानना है कि यह सही नहीं है।   खेल पत्रिका द क्रिकेटर को दिए बयान में पीटरसन ने कहा कि कोहली अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हैं। रूट के स्कोर अच्छे हैं लेकिन कोहली की तुलना उनके साथ करना सही नहीं होगा। कोहली का बल्लेबाजी अंदाज आक्रामक है और जिस प्रकार वे अपनी टीम के लिए बड़े स्कोर बनाते हैं वह अद्वितीय है। अधिकतर टीमों के बल्लेबाज उपमहाद्वीपीय परिस्थितियों में स्पिन गेंदबाजों का सामना करने में नाकाम रहते हैं और ऐसे में पीटरसन ने इंग्लैंड के युवा बल्लेबाजों को भारत के स्पिन गेंदबाजों रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा और अमित मिश्रा के खिलाफ सचेत रहने के लिए कहा है। पीटरसन ने कहा कि इंग्लैंड के बल्लेबाजों को चेन्नई के गेंदबाज अश्विन से सावधान रहना होगा, जिन्होंने भारत के लिए खेले गए 22 टेस्ट मैचों में 153 विकेट लिए हैं। इस समय भारत टेस्ट क्रिकेट प्रारूप में अच्छी फॉर्म में है। हाल ही में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 3-0 से शिकस्त दी, वहीं इंग्लैंड को बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई टेस्ट श्रृंखला में हार का सामना करना पड़ा है। कोहली की अगुवाई में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले कैरेबियाई धरती पर भी वेस्टइंडीज को टेस्ट सीरीज में शिकस्त दी थी।  36 वर्षीय पीटरसन ने इंग्लैंड की ओर से 104 टेस्ट खेले हैं, जिनमें वे 47.28 के औसत से 8181 रन जुटा चुके हैं। इनमें 35 अर्धशतक और 23 शतक शुमार है। इसके अलावा पीटरसन ने 136 वनडे में 4440 और 37 टी20 मुकाबलों में 1176 रन बटोरे। दक्षिण अफ्रीकी मूल के पीटरसन का करियर विवादों से भरा रहा है। पीटरसन इस साल आयोजित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पुणे राइजिंग सुपरजाएंट्स टीम का हिस्सा थे।           साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश में पिछले महीने से जारी समाजवादी पार्टी के अंदरूनी झगडे थमने का नाम नहीं ले रहे है। एबीपी न्यूज-सिसरो के सर्वे में एसपी के झगडे का सीधा फायदा बीजेपी को मिलता दिख रहा है। एबीपी न्यूज और सिसरो के त्वरित सर्वे में सीएम के पद के लिए अखिलेश यादव सबसे ज्यादा 31 फीसदी लोगों की पसंद बने वहीं मायावती 27 फीयदी लोगों की पसंद बनी तो बीजेपी के योगी आदित्यनाथ को 24 फीसदी लोगों ने अपना वोट दिया। सर्वे के अनुसार पारिवारिक विवाद के बावजूद अखिलेश का सितारा बुलंदियों पर है।  26-28 अक्टूबर के बीच कराए गए इस सर्वे में पांच विधानसभा सीटों पर कुल 1500 लोगों से कई सवाल पूछे गए। जब लोगों से पूछा गया कि एसपी के अंदरूनी झगड़े का फायदा किसे होगा? तब 39 फीसदी लोगों ने कहा कि इससे बीजेपी को फायदा होगा। वहीं 29 फीसदी लोगों ने इसका फायदा बीएसपी को मिलने की बात कही। कांग्रेस के लिए यूपी में हालात खराब दिख रहे हैं और इस सवाल के जवाब में केवल 6 फीसदी लोगों ने कहा कि इसका फायदा कांग्रेस को मिलेगा। इस सर्वे के बाद बीजेपी और बीएसपी को यूपी में संजीवनी मिलती दिख रही है। गौरतलब है कि पिछले महीने सीएम अखिलेश और शिवपाल के बीच हुए झगड़े में पार्टी की काफी किरकिरी हुई थी। झगड़े के कारण पूर्व महासचिव रामगोपाल यादव को एसपी से निकाल दिया गया वहीं अखिलेश के करीबी माने जाने वाले मंत्री पवन पांडेय को भी पार्टी से निकाल दिया गया। अखिलेश और शिवपाल के झगड़े के कारण एसपी दो धड़ों में विभाजित हो गई थी।  झगड़े से किसे किसे मिलेगा! चाचा भतीजे की लड़ाई ने समाजवादी पार्टी और मुलायम के परिवार को ऐसे मुकाम तक पहुंचा दिया था जहां से टूट साफ साफ दिख रही थी लेकिन किस्मत अच्छी थी कि 25वां स्थापना मनाने जा रही समाजवादी पार्टी टूटने से बच गई। जून से चल रहे समाजवादी घमासान में बीजेपी औऱ बीएसपी को संजीवनी दिखने लगी। अखिलेश यादव के काम बोलता है नारे की तोड़ बीजेपी-बीएसपी को समाजवादी पार्टी के झगड़े से मिल गई। समाजवादी पार्टी के झगड़े का फायदा लेने की रेस बीजेपी औऱ बीएसपी के बीच चल रही है। एबीपी न्यूज और सिसरो ने यूपी के मतदाताओं से पूछा कि झगड़े का फायदा किसे मिलेगा? सर्वे के नतीजे फिलहाल बीजेपी के पक्ष में दिख रहे हैं। बीएसपी पिछड़ती दिख रही है। बीजेपी को 39 औऱ बीएसपी को 29 फीसदी फायदा मिल सकता है। सबके झगड़े में कांग्रेस को भी फायदा मिलेगा लेकिन सिर्फ 6 फीसदी। अगला सीएम किसे होना चाहिए- इस रेस में बीजेपी बीएसपी से आगे है लेकिन बीजेपी के लिए खतरे की घंटी है सीएम की पसंद का आंकड़ा जिसमें मायावती बीजेपी के आदित्यनाथ से आगे हैं। चुनाव में समाजवादी पार्टी एकजुट होकर लड़ी तो बीजेपी और बीएसपी का खेल बिगड़ भी सकता है क्योंकि चुनाव अभी भी तीन-चार महीने दूर है। एबीपी न्यूज-सिसरो के सर्वे में यूपी के वोटर अखिलेश यादव के साथ खड़े दिखते हैं। उनका सितारा बुलंद दिखता है। अखिलेश यादव 31 फीसदी लोगों की पसंद हैं। मायावती 27 फीसदी लोगों की पसंद बनी तो बीजेपी के आदित्यनाथ 24 फीसदी लोगों की पसंद बने। यूपी में अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के सीएम उम्मीदवार होने हैं। बीएसपी से मायावती को सीएम उम्मीदवार होना ही है। बीजेपी में किसी सीएम उम्मीदवार का नाम तय नहीं है लेकिन आदित्यनाथ 24 फीसदी लोगों की पसंद बने।  झगड़े से किसकी छवि खराब हुई- समाजवादी परिवार के घमासान से छवि किसकी खराब हुई? अखिलेश यादव की या मुलायम सिंह यादव की। यूपी के 43 फीसदी वोटरों का मानना है कि दोनों का नुकसान हआ। हालांकि अलग अलग आंकड़ों में 30 फीसदी वोटर मानते हैं कि मुलायम की छवि खराब हुई जबकि सिर्फ 16 फीसदी मानते हैं कि अखिलेश यादव की छवि को धक्का लगा। अखिलेश को अलग पार्टी बनानी चाहिए- यूपी के वोटर जब अखिलेश को सीएम देखना चाहते हैं तो वो ये भी चाहते हैं कि अखिलेश को अलग पार्टी नहीं बनानी चाहिए। 55 फीसदी वोटर यही राय रखते हैं। सिर्फ 19 फीसदी लोगों की राय है कि अखिलेश को अलग पार्टी बना लेनी चाहिए। समाजवादी पार्टी में झगड़े की जड़ में कौन- चाचा भतीजे की लड़ाई से समाजवादी पार्टी का झगड़ा शुरू हुआ था। चाचा भतीजे के बीच में नेताजी मुलायम सिंह यादव थे। दोनों के बीच यूपी में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष बनने को लेकर झगड़ा था। अखिलेश की दलील थी कि जब काम उन्होंने किये तो उम्मीदवार चुनने का अधिकार भी उन्हें ही मिले लेकिन मुलायम ने शिवपाल को ये अधिकार दिया। अखिलेश ने बदला लेने के लिए शिवपाल से अहम विभाग लेकर पर कतरे तो मुलायम ने पर जोड़ दिए लेकिन अखिलेश ने हार नहीं मानी। शिवपाल को सरकार से ही बर्खास्त कर दिया। मुलायम अब तक शिवपाल को सम्मान लौटा नहीं पाए हैं। यूपी के वोटर भी मानते हैं कि गलती शिवपाल ने की। झगड़े की जड़ भी वही हैं। 43 फीसदी लोगों की ऐसी राय है। इस सर्वे के बाद जहां बीजेपी और बीएसपी को संजीवनी मिलती दिख रही है वहीं अखिलेश एसपी में विजेता के तौर पर उभरते दिखाई दे रहे हैं।       साभार-khaskhabar.com  

Read More

भोपाल । मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल जेल से सिमी के 8 आतंकवादियों के भागने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। खुलासे के अनुसार &0 अक्टूबर के दिन जेल की सुरक्षा में तैनात 160 जेल प्रहरियों में से 80 जेल प्रहरी जेल के बाहर थे। बताया जा रहा है कि ये लोग मुख्यमंत्री, जेल मंत्री, पूर्व जेल मंत्री और मुख्य सचिव समेत तमाम रसूखदार लोगों के यहां काम कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जेल से बाहर तैनात 80 प्रहरियों में से 20 जेल मुख्यालय, 10 प्रमुख सचिव जेल, 4 जेल मंत्री, 4 पूर्व जेल मंत्री और 4 की तैनाती जेल अधीक्षक के घर थी, जबकि इन्हें जेल में ड्यूटी करनी चाहिए थी। माना जा रहा है कि अगर ये लोग जेल में ड्यूटी कर रहे होते तो शायद इतनी बड़ी घटना नहीं होती। विपक्ष ने इस घटना के लिए मध्य प्रदेश सरकार और जेल प्रशासन की लापरवाही को जिम्मेदार करार दिया है। वहीं भोपाल एनकाउंटर में सीआईडी पहले से ही इस पूरे मामले की जांच कर रही है, लेकिन अब सरकार ने न्यायिक जांच के आदेश भी दे दिए हैं। जेल ब्रेक और एनकाउंटर की जांच हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज एस के पांडे करेंगे। उल्लेखनीय है कि रविवार यानी 30 अक्टूबर की रात को भोपाल जेल से प्रतिबंधित संगठन सिमी के आठ आतंकी कांस्टेबल की हत्या करके फरार हो गए थे, लेकिन दस घंटे बाद ही वो भोपाल के गांव में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए थे।       साभार-khaskhabar.com  

Read More

मथुरा। वृन्दावन कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार की रात्रि शातिर सुपारी किलर और उसके इनामी साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  पुलिस लाइन स्थित सभागार में बुधवार दोपहर बाद इसकी जानकारी पत्रकारों को देते एसएसपी मोहित गुप्ता ने बताया कि मंगलवार की रात्रि साढ़े नौ बजे सुनरख रोड सिंडीकेट बैंक के पास दुपहिया वाहन से आते लोगों को जब रोका तो बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने फुर्ती दिखाते बैंक के आगे निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास से अनिल उर्फ टोंटा पुत्र लीला निवासी बरहरा वृन्दावन और उसके इनामी साथी हरिओम पुत्र सुन्दर निवासी चैमुहां को दबोच लिया। अनिल के पास से एक 315बोर का कटटा और 18 कारतूस हरिओम के पास से भी 315 बोर का कटटा और 23 कारतूस मिले। अपाचे बाइक संख्या एचआर 29-7849 भी मिली है।  पकड़े गये बदमाशों ने पुलिस को बताया कि वे लेखराज निवासी बरहरा की हत्या करने जा रहे थे। अब से करीब 20 दिन पूर्व मथुरा निवासी राधा की हत्या करने की सुपारी 8 लाख रूपये में ली थी। कुछ रूपये एडवांस लेकर गत 18 अक्टूबर को राधा की हत्या करने मथुरा जाते समय आझई के पास पुलिस से मुठभेड़ हो गयी और हम दोनों भाग आये थे। इन्होंने लूटी गई बाइक अपने साथी नेमो उर्फ नेमसिंह पुत्र मानचन्द्र निवासी गांव जावली शेरगढ़ भाग गया है। जिसकी गिरफ्तारी में ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है। इन्होंने बताया कि छाता क्षेत्र से 10 जून को नौगांव के पास लूट की शेष धनराशि 12 हजार रूपये अनिल उर्फ टोंटा के मकान से बरामद कर ली है। एसएसपी मोहित गुप्ता के अनुसार पकड़े गये दोनों बदमाशों पर दर्जनों मुकदमे है और इन पर इनाम भी घोषित है। अनिल टोंटा पर पांच हजार रूपये का इनाम घोषित है।

Read More

मथुरा। रिफाइनरी क्षेत्र स्थित काशीराम कालोनी में रहने वाले एक बच्चे के अपहरण की सूचना पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामले की छानबीन की गयी तो मामला अपहरण का नहीं निकला। पुलिस के अनुसार बच्चा अपनी मर्जी से घर से बाहर निकल गया था।  मिली जानकारी के अनुसार थाना रिफाइनरी स्थित काशीराम कालोनी के ब्लाॅक 36 में रहने वाले ओमप्रकाश के 8 वर्षीय पुत्र कृष्णा के अपहरण की सूचना कालोनी में फैल गयी। क्षेत्र में अफवाह थी कि बाइक पर आये दो युवकों ने बच्चे का अपहरण कर लिया है लेकिन बाद में पता चला कि बच्चा अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटकर सदर चैराहे पर भाग निकला। वहीं इस संबंध में पुलिस ने बताया कि अपहरण की सूचना गलत थी। घर में टीवी देखने से मना करने और मां द्वारा डांटने पर बच्चा घर से निकल गया था और सदर बाजार में रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर चला गया था।  

Read More



Mediabharti