मथुरा

कोलकाता । ढाका के गुलशन कैफे में हुए हमले में भारत में बनाई गई राइफलों का इस्तेमाल किया गया था। कोलकाता एसटीएफ की कार्रवाई में पकडे गए आतंकी ने एनआईए को बताया कि इन राइफलों को तैयार करने में पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने मदद की थी। गौरतलब है कि जुलाई माह में ढाका के गुलशन कैफे में आतंकी हमला हुआ था। हथियार बंद हमलावरों ने 20 बंधकों की हत्या कर दी थी। जिन लोगों को आतंकियों को मौत के घाट उतारा था उनमें से ज्यादातर का गला काटा गया था। कैफे में विदेशियों को निशाना बनाया गया था, मरने वालों में से एक भारतीय भी था। कोलकाता एसटीएफ ने इस हमले से जुडे 6 लोगों को गिरफ्तार किया था। मामले की जांच एनआईए कर रही है। एनआईए की जांच में पता चला है कि पाकिस्तान में बंदूक बनाने वाले ने मुंगेर के बंदूक बनाने वाले को राइफल बनाने की ट्रेनिंग दी थी। इसके बाद बॉर्डर इलाके में एके-22 राइफल बनाए गए थे। इन राइफलों को स्मग्लिंग के जरिए ढाका पहुंचाया गया था। गौरतलब है कि ढाका के कैफे हमले में मारे गए लोगों में ज्यादातर लोग जापानी या इतालवी थे। मरने वालों में एक भारतीय लडकी भी शामिल है।               साभार-khaskhabar.com  

Read More

हाथरस के व्यवसायी से की गई लूट को दिया था अंजाम 80 हजार तथा भारी मात्रा में असलाह हुए बरामद  मथुरा। बुधवार रात चैकिंग के दौरान सदर थाना पुलिस को लूट की योजना बनाते अन्तर्जनपदीय पांच बदमाशों को दबोच लिया। उनके पास से सादाबाद में दूध डेयरी व्यवसायी से लूटे गए 80 हजार, असलाह व कारतूस बैग एवं एक मोटर साइकिल बरामद हुई है।  पुलिस लाइन स्थित सभागार में दोपहर बाद एसपी सिटी ने पत्रकारों को बताया कि एसएसपी द्वारा पर्वों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था देखते हुए चलाए जा रहे चैकिंग अभियान के तहत थाना सदर एसओ एवं प्रभारी निरीक्षक जमुनापार द्वारा संयुक्त पर संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखे हुए थे। कि मुखबिर से सूचना मिली कि संदिग्ध व्यक्ति काले तेल के बंद पड़े कारखाने की दीवार की आड़ राया मथुरा रोड पर लूट की योजना बना रहे है। पुलिस ने आनन-फानन में अपने साहस का परिचय देते हुए योजना बना रहे बदमाशों की घेराबंदी कर दी। घेराबंदी के दौरान बदमाश टूट गए और उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस द्वारा कड़ी पूछताछ करने पर उन्होंने अपनी शिनाख्त अरविन्द पुत्र बाबूलाल जाट निवासी सेलखेड़ा थाना बलदेव मथुरा, दीपक पुत्र गुलाब सिंह उर्फ गोला निवासी गांव जटोई थाना सादाबाद हाथरस, श्याम सुंदर उर्फ श्याम पुत्र दिलीप सिंह निवासी गांव वेदई थाना सादाबाद हाथरस, भोला पुत्र शिशु पाल निवासी गढ़उमराउ थाना सादाबाद हाथरस, सौरभ पुत्र हरेन्द्र सिंह निवासी सोना का बांस थाना खदौली आगरा के रूप में हुई। उनकी जामातलाशी में उनके कब्जे से तीन तमंचा 315 बोर व छह कारतूस, एक तमंचा 12 बोर व दो कारतूस, एक चाकू तथा एक मोटर साइकिल सं. यूपी 80 सीेजे 6894 बिना कागज की तथा हाथरस के डेयरी व्यवसायी से की गई लूट के 80हजार रुपए बरामद हुई है। एसपी सिटी ने बताया कि उक्त पांचों बदमाशों ने 20 दिन पूर्व आगरा की गई लूट, हाथरस के व्यवसायी से की गई लूट तथा जमुनापार थाने में अपराधिक इतिहास है, जिसके विरुद्ध मुकद्मा पंजीकृत है। 

Read More

दबा लेने के लिए निकले थे दोनों  मृतक के पुत्र ने भाईयों के ससुरालीजनों पर लगाया हत्या का आरोप मथुरा। माँट-राया रोड स्थित डीसीएस कालेज के पीछे कुए में मिली लाश की शिनाख्त हो गयी है। यह दोनों शव पिता-पुत्री के निकले हैं। पानी में पड़े होने से दोनों के शव क्षत-विक्षत हो चुके थे जिसकी तलाशी लेने पर ज्ञात हुआ मृतक 55 वर्षीय गोपाल पुत्र नीनूआ निवासी गौसना मथुरा का है। वही दूसरा शव उसकी पुत्री 13 वर्षीय खुशबू का है। मृतक के भतीजे राजवीर पुत्र रघुनाथ ने पोस्टमार्टम गृह पर आरोप लगाते कहा कि गोपाल के पुत्र चन्द्रभान और पुरषोत्तम के ससुरालीजनों ने इनकी हत्या की है और शव को कुंए में डाल दिया है। इस संबंध में मृतक के सबसे छोटे पुत्र सौदान सिंह ने विनोद पुत्र नथोली, नथोली पुत्र अज्ञात, सुनील (नथोली का साला) तथा अपने बड़े भाई चन्द्रभान की पत्नी अमृता, परषोत्तम की पत्नी पुष्पा के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करायी है। बुधवार शाम मृतक की जेब से आधार कार्ड  बरामद हुआ जिस पर उसका नाम गोपाल पुत्र निनुआ लिखा हुआ था। कार्ड पर आधार पर ही पुलिस गौसना पहुंच गयी और जब पूछताछ की तब पता चला कि गोपाल अपनी पुत्री खुशबू के साथ विगत 16 अक्टूबर को राया दवा लेने की कह कर गया था लेकिन अभी तक वापस नहीं लौटा घटना के संबंध में मृतक के पुत्र सौदान व आकाश ने बताया कि करीब तीन साल पूर्व में उसके बड़े भाई पुरूषोत्तम और चन्द्रभान विवाह ककरावली थाना मुरसान से हुआ था विवाह के बाद से ही ससुरालीजनों ने विवाद करना शुरू कर दिया और करीब दस माह पूर्व जब पुरूषोत्तम अपनी ससुराल गया तो उसका आज तक कोई अता पता नहीं हैं उसकी तलाश और खोजबीन करते करते परिजन भी थक गए है उन्होंने आरोप लगाया कि ससुरालवालों ने ही पुरूषोत्तम को गायब किया है और फोन पर राजीनामा की बात कह कर गोपाल को ककरावली बुलाया है और वहां पर हत्या कर शव को राया लाकर डाल दिया है जिस से किसी को कोई शक नहीं हो सके। घटना को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चाए है। 

Read More

मथुरा। बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संघ रतन सेठी को बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने आगरा मंडल के साथ-साथ अलीगढ़ मंडल का भी मुख्य जाॅन को-आडिनेटर बनाया है। कुछ दिन पूर्व सेठी को आगरा मंडल का मुख्य जाॅन को-आडिनेटर नियुक्त किया गया था। अब सेठी दोनों मंडलों का दायित्व संभालेंगे। इनकी नियुक्ति की सूचना मुख्य जाॅन को-आडिनेटर डाॅ.. रामकुमार कुरील ने आगरा मंडल की मंडल समीक्षा बैठक में की। संघ रतन सेठी बहुजन समाज पार्टी के काफी पुराने निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। इनकी नियुक्ति से बीएसपी आगरा मंडल की सभी सीटों पर मजबूत होगी।   

Read More

मथुरा। ब्रज मण्डल क्षत्रिय राजपूत महासभा उत्तर भारत की एक विशेष बैठक गोविन्द मन्दिर, गोविन्द नगर, मथुरा के प्रांगण में सम्पन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता कमांडेन्ट भजन सिंह सिसौदिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष द्वारा की गई। सभा में उपस्थित सभी क्षत्रियों ने गत दिनों कस्बा सौंख में रालोद द्वारा आयोजित युवा शक्ति के साथ चाय पर चर्चा में दीपक चैधरी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि श्री रविन्द्र पटेल, प्रदेश अध्यक्ष, युवा रालोद के समक्ष अपने समर्थकों द्वारा काले झण्डे दिखाये गये व व राष्ट्रीय लोकदल के शीर्ष नेताओं के लिये अभद्र भाषा का इस्तेमाल व मारपीट करायी गयी थी, जिसके चलते उन्हें मुन्शी रामपाल प्रदेश अध्यक्ष, पश्चिम उप्र द्वारा दीपक चैधरी को अनिश्चित काल के लिये पार्टी से निकाल दिया गया था।   बैठक में निकाले जाने के बाद दीपक चैधरी द्वारा राष्ट्रीय लोकदल के महासचिव व पूर्व सांसद श्री जयन्त चैधरी पर झूठे, गम्भीर आरोप लगाये जाने व रालोद की छवि को धूमिल करने का असफल प्रयास किया गया। इस अमानवीय कार्य की ब्रज मण्डल क्षत्रिय राजपूत महासभा उत्तर भारत द्वारा घोर निन्दा की गयी। सभी उपस्थित जन समुदाय द्वारा इस कार्य को पार्टी विरोधी बताया गया। इस क्रम में  चै0 अजीत सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष, जयंत चैधरी पूर्व सांसद दीपक चैधरी के पार्टी में निष्कासन को उचित ठहराया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष भजन सिंह सिसौदिया द्वारा कहा गया कि यह कार्य दीपक चैधरी द्वारा किसी लालच व प्रलोबन के वशीभूत होकर किया गया है। इस क्रम में उनकी कार्य विधियों इसी प्रकार की रही हैं। उन्होंने अनेकों बार लालच व प्रलोबन में आकर दूसरी पार्टी की नेताओं के इशारों पर राष्ट्रीय लोकदल का विद्रोह किया गया है और गैरों का साथ दिया है। श्री सिसौदिया ने कहा कि एक जाति के समीकरण से चुनाव जीतना मुश्किल होता है। हमें विजयश्री हासिल करने हेतु सभी को साथ लेकर चलना है। हमें अपने स्वार्थ से ऊपर उठकर विरोधीयों की चाल से दूर रहना है, तभी हम विजयश्री को प्राप्त कर सकते हैं।रालोद नेता कुँवर नरेन्द्र सिंह के भारी भरकम प्रचार-प्रसार से व उनके प्रति जनता की सद्भावना से बौखला गये हैं और खिसयानी बिल्ली खम्बा नौंचें कहावत को साबित कर रहे हैं। सभी क्षत्रिय बन्धुओं ने एकराय होकर श्री जयन्त चैधरी एवम् कुँवर नरेन्द्र सिंह की अगुवाई में चलकर उन्हें भारी बहुमत से विजयी बनाने का संकल्प व्यक्त किया है तथा दीपक चैधरी जैसे स्वार्थी अवसरवादी से सावधान रहने की अपील करते हुये राष्ट्रीय लोकदल को विजयी बनाने की पुनः अपील की है।     इस अवसर पर बैठक में मौजूद रहे बृज मण्डल क्षत्रीय राजपूत महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मपाल सिंह, शहर अध्यक्ष सी0पी0 सिंह, संयोजक रमेश तोमर, अटल सिंह, महामंत्री श्री थान सिंह, उप मंत्री विजय सिंह, उप मंत्री अनूप सिंह, दिवाकर सिंह, उप प्रधान ठा0 नवल सिंह, राजपाल सिंह, ठा0 राधारमण सिंह, ठा0 रतन सिंह, श्री जगन्नाथ सिंह, मास्टर खेम सिंह, ठा0 महेन्द्र सिंह प्रमुख, अनिल राघव, प्रताप सिंह, ठा0 समय सिंह, ठा0 ओमप्रकाश सिंह, ठा0 चरन सिंह, राजेन्द्र सिंह, महावीर सिंह राजावत के अलाव सैकडों कार्यकर्ता मौजूद रहे।  

Read More

कृषक दिवस प्रभावी सहित कृषकों की समस्या निदान के पूरे प्रयास होंगे मथुरा। जिलाधिकारी नितिन बंसल ने आव्हान किया कि कृषक समूह में उन्नत बीज संतुलित उरर्वक, पानी के उपयोग सहित मैकेनाइज फार्मिग की ओर बढें और अच्छे मूल्य पर विक्री वाले स्थान ले जाकर उत्पादों की बिक्री से अधिक लाभ प्राप्त करें। उन्होंने सीमित भूमि के रहते संतुलित उपयोग के बावजूद एक सीमा तक लाभ की स्थिति की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि समर्थन मूल्य से पर्याप्त लाभ की स्थिति नहीं हो सकती इसलिए किसानों को समय की जरूरत विविधीकरण में पशु-मत्स्य पालन, बागबानी आदि को अपनाकर सुदृढ आर्थिक दिशा में बढना होगा। जिलाधिकारी गुरूवार को यहां जवाहर बाग परिसर में आयोजित किसान मेला-प्रदर्शनी के अवसर पर अपने उद्गार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कृषकों की प्रगति पर ही जनपद, प्रदेश व देश की प्रगति निर्भर है और इसके लिए जो भी संभव होगा प्रयास किये जायेंगे। साथ ही किसानों की नहरों की सिल्ट सफाई मांगों पर आश्वस्त किया कि उपलब्ध धन से अधिकाधिक कार्य कराया जायेगा और इसके बावजूद जहां आवश्यकता महसूस की जायेगी वहां प्रधानों व अन्य संसाधनों से भी नहरों रजवाहांे की सफाई कराके सिंचाई के लिए पानी पहुॅचाने के पूरे प्रयास किये जायेंगे। साथ ही कहा कि हर माह तीसरे बुधवार को आयोजित किसान दिवस में अब संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करायेंगे। डीएम ने कहा कि क्रापकटिंग का कृषि, बीमा व राजस्व विभाग की अलग-अलग त्रि-स्तरीय टीमों के आकंडों के आधार पर बीमा क्लेम भुगतान होता है। उन्होंने कहा कि अभिलेख के हिसाब से नुकसान का क्लेम जरूर मिलेगा, कंही समस्या होने पर संज्ञान करायें। साथ ही जोडा कि फसल न होने के मामले में किसान तत्काल लिखित जानकारी दें तभी समाधान संभव होगा। जिलाधिकारी ने इसके पूर्व मेला के दौरान प्रदर्शनी में कृषि, केन्द्रीय बकरी अनुसंधान संस्था, भूमि संरक्षण, एग्रो, कृभको, मत्स्य, कृषि रक्षा, पशुपालन, कृषि विज्ञान केन्द्र व राजकीय फल संरक्षण केन्द्र आदि के मंडपों पर प्रदर्शित एवं वितरित साहित्य के माध्यम से दी जा रही जानकारियांे का निरीक्षण कर किसानों से इनका अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की। पूर्व में कृषकों ने खुले मंच से समस्यायें प्रस्तुत की जिन पर अपर आगरा कैनाल के अधिशासी अभियंता एस0के0 गोयल, निचली शाखा मांट ब्रांच के अधिशासी अभियंता रविन्द्र कुमार चैधरी, उप कृषि निदेशक राकेश बाबू आदि ने विस्तार से जानकारी प्रस्तुत की। कृषि वैज्ञानिक डा0 ए0के0 मिश्रा, डा0 वाई0के0 शर्मा, कृषि अधिकारी डा0 प्रमोद कुमार, उद्यान अधिकारी मुकेश कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 विजय यादव, सहायक आयुक्त सहकारिता राघवेन्द्र सिंह, कृभको, ईफको के जिला प्रबंधक, भूमि संरक्षण अधिकारी आदि ने भी उपस्थित रहकर उपयोगी जानकारियां दीं। शेरशाह के रोहन सिंह, नगला लोका के भूरी सिंह, बंदी के रीताराम सिंह, नगला माना के रमनलाल स्वामी, तैयापुर के रामबाबू, परखम गुर्जर के बलजीत सिंह एवं बाटी के मोतीलाल आदि सहित जनपदभर से भारी संख्या में प्रगतशील किसानों ने कृषकों की समस्यायें रखीं। 

Read More



Mediabharti