मथुरा

मथुरा । गोवर्धन चैराहे पर आज शाम तेजगति से आती एक बस ने वहां से गुजर रही एक महिला को रौंद दिया। हादसा इतना भयंकर था कि महिला पहिये के नीचे आकर पूरी तरह कुचल गयी। हादसे की खबर लगते ही गोवर्धन चैराहे पर लोगों की भीड़ इकटठी हो गयी। बताया गया कि भगवान देई ;50 वर्षद्ध पत्नी मदन निवासी मरौरी मीरपुर दाऊजी गोवर्धन चैराहे पर सड़क पार कर रही थी तभी प्राईवेट बस संख्या यूपी 85 एक्स 9597 ने महिला को बुरी तरह कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने गोवर्धन चैराहे पर जाम लगा दिया। 

Read More

मथुरा । गोवर्धन-अड़ींग मार्ग पर स्थित एकता गौशाला के निकट कल रात्रि तीर्थयात्रियों से भरी बुलेरो कार में सामने से तेजगति से आती एक प्राईवेट बस ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बुलेरो में सवार चार तीर्थयात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी तथा अन्य पांच लोग घायल हो गये। हादसा इतना भयंकर था कि बस की टक्कर के बाद बुलेरो के परखच्चे उड़ गये और वह दूर जाकर खेतों में जा गिरी।  मिली जानकारी के अनुसार मप्र के तीर्थयात्री बुलेरो संख्या एमपी 04 बीए 9474 में सवार होकर गोवर्धन की ओर जा रहे थे। रात्रि करीब साढे बारह बजे अड़ींग के पास स्थित एकता गौशाला के समीप पंहुचे थे तभी सामने की ओर से गलत साइड पर तेजगति से आती प्राईवेट बस संख्या यूपी 85 एएच 9308 ने बुलेरो में जोरदार टक्कर मार दी जिससे अनियंत्रित होकर बुलेरो गडढे में गिर गयी। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गयी जिसे सुनकर स्थानीय लोग और आसपास से गुजर रहे लोग मौके पर इकटठे हो गये। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुच गये। लोगों ने बुलेरो में सवार लोगों को बाहर निकाला और उपचार के लिये जिला अस्पताल भेजा। जहां बुलेरो के चालक बृजेश ;24द्ध उर्फ लाला, पुश्पराज पाराशर ;30द्ध, सीमा ;30द्ध जितेन्द्र शर्मा ;38द्ध को डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि उसमें सवार मोहित शर्मा ;9 वर्षद्ध, बसंती बाई ;65द्ध, धर्मेन्द्र शर्मा ;45द्ध, महादेवी बाई ;38द्ध, नीरज शर्मा ;35द्ध, हेमा शर्मा ;21द्ध घायल हो गये जिन्हें उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद बस का चालक बस को छोड़कर वहां से फरार हो गया। घटना के संबंध में योगेश शर्मा पुत्र ब्रह्मानंद निवाीस ग्राम खेरा सवलगढ मप्र ने बस के चालक के खिलाफ गोवर्धन थाने में तहरीर दी है।   हादसे में मृतक पुष्पराज पाराशर पुत्र पुरूषोत्तम सीमा पत्नी धर्मेन्द्र शर्मा जितेन्द्र शर्मा पुत्र बैजनाथ शर्मा निवासीगण थाने के सामने सवलगढ मुरैना मप्र चालक ब्रजेश उर्फ लाला पुत्र ओमप्रकाश निवासी राजा का तौर सवलगढ मुरैना मप्र   हादसे में घायल मोहित शर्मा पुत्र धर्मेन्द्र शर्मा बसंती बाई पत्नी रामजीलाल,  धर्मेन्द्र शर्मा पुत्र रामजीलाल निवासी थाने के सामने सवलगढ जिला मुरैना मप्र महादेवी बाई पत्नी निवासी ग्राम खेरा डिगवार सवलगढ मुरैना मप्र नीरज शर्मा पत्नी जितेन्द्र शर्मा निवासी ग्राम बराह विजयपुर मप्र हेमा शर्मा पुत्री कल्याण शर्मा निवासी निवासी सवलगढ मप्र

Read More

मथुरा । चैकी जैंत क्षेत्र अन्तर्गत चैकी के समीप वृन्दावन जा रहे एक युवक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार दिव्यांग वालिया उम्र 19 वर्ष पुत्र ओमप्रकाश वालिया निवासी वृन्दावन अपनी बाइक पर सवार होकर वृन्दावन के लिये जा रहा था तभी जैंत चैकी के समीप अज्ञात वाहन ने उसमें टक्कर मार दी। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।वहीं जैंत चैकी के समीप बच्चों को बचाने के प्रयास में एक बुलेरो के पलट जाने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और घटना स्थल पर ही उसकी मौत होगई। जानकारी के अनुसार विष्णु 27 वर्ष पुत्र किशोर सिंह निवासी बरसाना अपने घर के लिये जा रहा था तभी जैंत चैकी के समीप सड़क पार कर रहे बच्चों को बचाने के प्रयास में बुलेरो अचानक पलट गई जिससे चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। 

Read More

मथुरा । राया कस्बे के गांव पडरारी में एक 24 वर्षीय युवक का शव देर रात मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल हुई है। युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। पहले उसका बैल्ट से गला घौंटा गया है और बाद में गोली मारकर उसे मौत के घाट उतारा गया है। मिली जानकारी के अनुसार राया के ग्राम पड़रारी में अज्ञात लोगो ने गांव के ही रहने वलो गोपाल पुत्र बनी सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। गोपाल के भाई भगवान सिंह ने बताया उसने गोपाल को दूध लेकर घर के लिए भेजा था और स्वयं राया निकल आये। राया से वापिस घर पहुचे बड़े भाई भगवान सिंह ने गोपाल को घर पर न पाकर ढूंढा लेकिन वह नही मिला जिसपर उन्होंने गोपाल के मोबाईल पर फोन मिलाया पर फोन भी नही उठा। तभी गांव के कुछ लोगो ने बताया गोपाल की साईकिल पास के खेतो में पड़ी है। घटना की सूचना पाकर परिजन मौके पर पंहुच गये। साईकिल के पास थोड़ी ही दूरी पर गोपाल की रक्तरंजित लाश पड़ी हुई थी। सूचना पर पहुची पुलिस ने युवक की लाश को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम गृह भेज दिया। गोपाल के भाई कप्तान सिंह पुत्र बनी ने अज्ञात लोगो के खिलाफ राया थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

Read More

मथुरा । थाना हाइवे क्षेत्र अन्तर्गत एक विवाहिता की गला घौंटकर हत्या कर दी गयी। जानकारी के अनुसार रजनी 22 वर्ष पत्नी गोविन्द सिंह निवासी डिफेंस काॅलोनी मथुरा की बीती रात्रि गला रेतकर हत्या कर दी। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। क्षेत्रीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाऐं है। सूचना पर पहंुची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। समाचार लिखे जाने तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। 

Read More

मथुरा । नौहझील में सुबह चले लंबे घटनाक्रम के बाद अंततः प्रशासन के मनाने के उपरांत शहीद विजय चैधरी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सैनिक सम्मान के साथ हुये अंतिम संस्कार में पूरा परिवार, गांववासी, आसपास के गांव के लोग, राजनैतिक दलों के नेताओं के अलावा एसडीएम मांट सहित हजारों लोग मौजूद रहे। अंतिम संस्कार करने से पूर्व सेना के कमाण्डेंट व अन्य सैन्य अधिकारियों से फोन पर हुयी बातचीत के बाद उसे शहीद का दर्जा दिये जाने का जब आश्वासन मिला तभी अंतिम संस्कार हो पाया। आज सुबह से इसको लेकर जद्दोजहद चलती रही। जवान की पत्नी, परिवार के लोग और गांववासी उसे शहीद का दर्जा दिलाने की मांग कर रहे थे। इससे पूर्व असम राइफल्स की बटालियन 20 एआर में तैनात ट्रेनिंग इंस्पैक्टर नौहझील के अनारगढी निवासी विजय चैधरी की मौत के बाद आज उसका शव नौहझील लाया गया लेकिन परिवार के लोग और गांववासी शहीद का दर्जा न मिलने तक दाह संस्कार न होने की बात पर अड़ गये और शव का दाह संस्कार नहीं किया। परिजनों का कहना था कि मृतक को शहीद का दर्जा जब तक न मिलेगा तब तक दाह संस्कार नहीं किया जायेगा। बताया गया कि असम राइफल्स में ट्रेनिंग इंस्पैक्टर के पद पर कार्यरत नौहझील के गांव अनरदागढी निवासी विजय चैधरी पुत्र वीरेन्द्र सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गयी थी। आज सुबह उसका शव उसके गांव लाया गया। सेना के अधिकारियों ने शव को परिजनों के पास रखा और कुछ देर बाद उसका दाह संस्कार कराने के लिये ले जाने लगे तभी परिजनों ने दाह संस्कार करने से मना कर दिया। गांव में मौजूद लोगों ने परिजनों का साथ देते हुये मृतक को शहीद का दर्जा दिलाये जाने की मांग की। मृतक की पत्नी ने कहा कि कल मुझे फोन आया था कि मेरे पति की गोली लगने से मौत हो गयी है। प्रशासन के अधिकारी उसे शहीद नहीं बता रहे हैं जबकि शव को लेकर आये सेना के लोग कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे हैं। जब तक मेरे पति को शहीद का दर्जा नहीं मिलेगा तब तक उनका अंतिम संस्कार नहीं होने दिया जायेगा। मृतक की पत्नी ने कहा कि हमें सरकारी क्वार्टर, बच्चों के लिये अच्छे स्कूल में पढाई और गैस एजेंसी का लाइसैंस और शहीद का दर्जा मिलना चाहिये। वहीं शव को साथ लेकर आये सेना के लोग इस मामले में कुछ भी कहने से बचते रहे। 

Read More



Mediabharti