मथुरा

नई दिल्ली । सब्जी,दाल-दलहन और दूध तथा अंडों के सस्ता होने से खुदरा मूल्यों पर आधारित मुद्रास्फीति सितंबर में घटकर 4.31 प्रतिशत पर आ गयी। यह इसका 13 महीने का न्यूनतम स्तर है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित खुदरा मुद्रास्फीति अगस्त में 5.05 प्रतिशत थी। पिछले साल सितंबर में 4.41 प्रतिशत थी।    केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जारी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आंकडों के मुताबिक खुदरा मुद्रास्फीति में गिरावट वार्षिक खाद्य मुद्रास्फीति में तेज गिरावट के कारण आई है। ग्रामीण भारत की सालाना खुदरा मुद्रास्फीति 4,96 फीसदी रही, जबकि शहरी भारत की 3.64 फीसदी। ग्रामीण क्षेत्रों में सालाना खाद्य मुद्रास्फीति 4.43 फीसदी रही, जबकि शहरी क्षेत्रों में यह 2.88 फीसदी रही।    इससे पहले, अगस्त 2015 में यह 3.74 प्रतिशत के न्यूनतम स्तर पर थी। रिजर्व बैंक प्रमुख नीतिगत दर पर फैसला करते समय खुदरा मुद्रास्फीति को ध्यान में रखता है। उसे खुदरा मुद्रास्फीति को दो प्रतिशत घट-बढ की सीमा के साथ 4.0 प्रतिशत के ईद-गिर्द रखने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। सरकार द्वारा जारी आंकडे के अनुसार सितंबर में सब्जियों के दाम एक साल पहले की तुलना में 7.21 प्रतिशत घटे। अगस्त में सब्जियों के वर्ग में महंगाई दर 1.02 प्रतिशत थी।    सब्जियों की तरह दाल-दलहनों, अंडा और दूध एवं उसके उत्पाद खुदरा भाव भी सितंबर में नरम हुए। मांस तथा मछली की मुद्रास्फीति भी सितंबर में 5.83 प्रतिशत रही जो इससे पिछले महीने के मुकाबले मामूली रूप से कम है। हालांकि फलों की कीमतों में पिछले महीने तेजी आयी। कुल मिलाकर उपभोक्ता खादय कीमत सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति पिछले महीने 3.88 प्रतिशत पर आ गयी जो अगस्त में 5.91 प्रतिशत थी। हालांकि ईंधन और बिजली खंड में सीपीआई आधारित मुद्रास्फीति सितंबर महीने में बढ़कर 3.07 प्रतिशत रही जो अगस्त में 2.49 प्रतिशत थी।    सांख्यिकी मंत्रालय द्वारा जारी आंक़डे के अनुसार शहरी क्षेत्रों में खुदरा मुद्रास्फीति आलोच्य महीने में 3.64 प्रतिशत रही जो इससे पूर्व महीने में 4।22 प्रतिशत थी। ग्रामीण क्षेत्रों में महंगाई दर सितंबर महीने में 4.96 प्रतिशत थी जो अगस्त में 5.87 प्रतिशत थी।                    साभार-khaskhabar.com  

Read More

धर्मशाला । भारत आज अपना 900वां वनडे खेल रहा है। पांच मैच की सीरीज के पहले वनडे में टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतने के बाद न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी देने का फैसला किया। अंतिम समाचार मिलने तक न्यूजीलैंड ने 6.1 ओवर में 33/3 रन बना लिए थे। टॉम लैथम (17) क्रीज पर हैं। मार्टिन गुप्टिल (12), कप्तान केन विलियमसन (3) व रॉस टेलर (0) पैवेलियन लौट गए। उमेश यादव ने दो व हार्दिक पांड्या ने एक विकेट लिया।   टेस्ट सीरीज में विराट कोहली की अगुवाई में 3-0 से सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम वनडे सीरीज में भी अपनी बढिय़ा फॉर्म जारी रखना चाहेगी। सर्वाधिक वनडे खेलने के मामले में भारत के बाद ऑस्ट्रेलिया (888) दूसरे स्थान पर आता है। इस मैच के साथ हार्दिक पांड्या वनडे करियर की शुरुआत कर रहे हैं। मैच शुरू होने से पहले भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव ने हार्दिक को डेब्यू कैप पहनाई।    हार्दिक ने इसी वर्ष भारत के लिए टी20 क्रिकेट में पदार्पण किया था। कीवी टीम में कोरी एंडरसन की वापसी हुई है। भारत की धरती पर ही उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। भारत की मेजबानी में हुए आईसीसी टी20 विश्व कप के बाद से ही वे टीम से बाहर चल रहे थे। भारतीय टीम में कई वरिष्ठ खिलाडिय़ों को आराम दिया गया है, जिनमें तेज गेंदबजा भुवनेश्वर कुमार और स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन शामिल हैं। श्रृंखला के लिए टीम में चुने गए सुरेश रैना बीमारी के चलते इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। दूसरी ओर, कीवी टीम ने भी अपने मुख्य तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और मैट हेनरी को आराम दिया है, हालांकि टिम साउदी की वापसी भी हुई है। अंतिम एकादश भारत : रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली, मनीष पांडे, महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव।   न्यूजीलैंड : मार्टिन गुप्टिल, टॉम लैथम, केन विलियमसन, रॉस टेलर, कोरी एंडरसन, जेम्स नीशाम, ल्यूक रोंची, मिशेल सेंटनेर, टिम साउथी, ईश सोढ़ी, डग ब्रेसवैल।                      साभार-khaskhabar.com  

Read More

न्यू जर्सी । अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। ट्रंप ने न्यू जर्सी में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी एक महान शख्स है। ट्रंप ने कहा कि अगर वे (मोदी) राष्ट्रपति बने तो भारत और अमेरिका का बेस्ट फ्रेंड बनेगा। 70 वर्षीय ट्रंप भारतीय-अमेरिकियों द्वारा आयोजित चैरिटी इवेंट में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि ट्रंप प्रशासन के तहत, हम और अच्छे दोस्त बनने जा रहे हैं। मैं अच्छे को वापस लेता हूं। हम बेस्ट फ्रेंड बनेंगे। ट्रंप ने कहा कि एक साथ दोनों देशों को शानदार भविष्य होगा। ट्रंप ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की मुहिम का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि हम इस बात की तारीफ करते हैं कि भारत इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका के साथ है। उन्होंने कहा कि भारत मुंबई धमाकों समेत आतंकवाद की क्रूरता देख चुका है। यह पहला मौका था, जब अमेरिका के इस राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार ने चुनावी अभियान शुरू होने के बाद भारतीयों को संबोधित किया। ट्रंप ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी के साथ काम करने के लिए तैयार हूं। उन्होंने यह भी कहा कि मैं हिंदुओं को बड़ा फैन हूं। अगर मैं राष्ट्रपति बना तो भारतीय और हिंदू समुदाय व्हाइट हाउसा के सच्चे दोस्त होंगे।                       साभार-khaskhabar.com  

Read More

गोवा । ब्रिक्स सम्मेलन का आज दूसरा और आखिरी दिन है। पीएम नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन के दूसरे दिन रविवार को नाम लिए बगैर आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर करारा हमला बोला है। प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिक्स देशों के राष्ट्राध्यक्षों से बात करते हुए कहा,हमारी समृद्धि के लिए आतंकवाद सबसे गंभीर खतरा है। विडंबना यह है कि भारत के पड़ोस में आतंकवाद की जन्मभूमि है। प्रधानमंत्री ने कहा, ब्रिक्स देशों को चाहिए कि ये आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर खड़े हों। आतंकी मानसिकता सरेआम दावा करती है कि राजनीतिक फायदों के लिए आतंकवाद का इस्तेमाल जायज है। आज बढ़ता आतंकवाद मिडिल ईस्ट, वेस्ट एशिया यूरोप और साउथ एशिया के लिए बड़ा खतरा है। प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि दुनिया भर के टेरर माड्यूल्स इस देश से संचालित होते हैं। यह देश न सिर्फ आतंकियों को पनाह देता है बल्कि आतंकी मानसिकता भी पालता है। इससे पहले रक्षा संबंध को मजबूत करते हुए भारत और रूस ने करीब 43,000 करोड़ रुपये की लागत के तीन बड़े रक्षा सौदों पर शनिवार को सहमति के साथ हस्ताक्षर किए। इसमें सर्वाधिक उन्नत वायु रक्षा प्रणाली की खरीद शामिल है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच बातचीत के बाद इन रक्षा सौदों के बारे में फैसले किए गए। दोनों नेताओं ने रक्षा सहित कई क्षेत्रों पर भी बातचीत की। अमेरिका और यूरोप के साथ भारत के बढ़ते रक्षा संबंधों के बीच मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि रूस भारत का बड़ा रक्षा और सामरिक साझेदार बना रहेगा।                       साभार-khaskhabar.com  

Read More

मथुरा । कोसीकलां और बरसाना में अलग अलग स्थानों पर महिला और युवक के शव मिले हैं। बताया गया कि थाना कोसी क्षेत्र अन्तर्गत रेलवे स्टेशन के समीप तालाब में एक अज्ञात महिला का शव मिला है। समाचार लिखे जाने तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पायी थी। आशंका जतायी जा रही है कि हत्या कर शव को तालाब में डाला गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं बरसाना के स्थानीय नंदगावं रोड से एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी है। स्थानीय लोगों का कहना था कि युवक की हत्या करके उसके शव को यहां फैंका गया है। उसके शरीर पर चोट के निशान इस बात बयां कर रहे है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। मृतक की उम्र 23-24 वर्ष प्रतीत हो रही थी। इलाका पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। 

Read More

मथुरा । अलग-अलग स्थानों से चोर पांच बाइक चुरा ले गये। हाइवे अन्तर्गत मनीष निवासी जनकपुरी की बाइक 3931 चोरी हो गई। बल्देव निवासी अनिल पुत्र यशपाल की बाइक 8438 तथा भरनाकलां बरसना निवासी भुवनेश पुत्र जयदेव की बाइक 8095 पालीकुंजरा मोड से चोरी हो गई। जबकि हाइवे के गणेशरा स्टेडियम से मानसिंह निवासी ड्राइविल नगर की बाइक 6981 चोरी हो गई। वहीं कोतवाली सुरीर अन्तर्गत नगला बजऊ निवासी ओमप्रकाश की बाइक 8294 चोरी हो गई।

Read More



Mediabharti